फरीदाबाद,21 दिसंबर(रूपेश देव)। थाना धौज इलाके में गो तस्कर और गो सेवक-पुलिस का आमना सामना हो गया। तस्करों ने गो सेवकों पर पत्थर फेंके और हवाई फायर भी किए, लेकिन आलमपुर गांव में तस्कर अपने आप को घिरा हुआ देखकर गायों से भरी गाड़ी को छोडकऱ भाग गए। गो सेवकों ने गायों को गोशाला पहुंचाया। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस तडक़े पाखल गांव के पास मौजूद थी।
गोतस्करों ने गोसेवक व पुलिस पर बरसाए पत्थर, हवाई फायर भी किए
विकसित भारत संकल्प यात्रा से आमजन को मिल रहा एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ – राजेश नागर
फरीदाबाद,21 दिसंबर(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर बेहतर करने की गारंटी दी है।
नगर निगम में शामिल गांवोंं में तेजी से हों विकास कार्य – राजेश नागर
फरीदाबाद,20 दिसंबर(रूपेश देव)। तिगांव से विधायक राजेश नागर ने विधानसभा सत्र के दौरान अपनी तिगांव विधानसभा क्षेत्र की मांगों को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लिए अलग एसडीएम और नगर निगम जाइंट कमिश्नर की मांग रखी।
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीह – पवन शर्मा
फरीदाबाद,17 दिसंबर(रूपेश देव)। हरियाणा कांग्रेस के आगामी संगठन विस्तार को लेकर रविवार को चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेता एकत्रित हुए और संगठन विस्तार को लेकर बनाए गए एआईसीसी आब्जर्वर पवन शर्मा से मुलाकात कर अपनी-अपनी बात रखी। उन्होंने एक-एक करके सभी कांग्रेसी नेताओं से विचार-विमर्श कर उनकी राय जानी और उनके साथ साक्षात्कार किया।
सेक्टर-12 के ग्राउंड में एक साथ-एक छत के नीचे दस हजार विद्यार्थियों ने मनाया विजय दिवस
फरीदाबाद,17 दिसंबर(रूपेश देव)। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फेरेंस एवं श्री राम सोसायटी ऑफ रियल एजुकेशन के नेतृत्व में विजय दिवस के पावन अवसर पर हर घर ज्ञान, हर घर ध्यान, हर घर शक्ति के साथ स्कूल सुरक्षा व छात्र सुरक्षा के तहत यहां स्थित सेक्टर-12 सेंटर प्लॉजा ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के करीबन एक सौ(100) सीबीएससी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मानव सेवा समिति “सेवा सहायता वर्ष” के रूप में मनाएगी अपनी 25 वीं वर्षगांठ, 26 जनवरी को होगा भव्य कार्यक्रम
फरीदाबाद,17 दिसंबर(रूपेश देव)। रविवार को मानव सेवा समिति की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 में आयोजित की गई। जिसमें समिति की 25 वीं वर्षगांठ “सेवा सहायता वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसकी शुरुआत श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन 25 दिसंबर को जरूरतमंदों में 501कंबल बांट कर की जाएगी। 26 जनवरी को एक सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया जिसमें समिति के सभी 501 मेंबर भाग लेंगे।
पोर्टल पोर्टल खेल रहे सीएम खट्टर, किसानों को अभी तक खराब फसल का मुआवजा भी नहीं मिला : डॉ. सुशील गुप्ता
फरीदाबाद,16 दिसंबर(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के दूसरे दिन आप प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने तिगांव में प्रेसवार्ता की। बदलाव यात्रा के दौरान बल्लभगढ़ से पूर्व में इनेलो प्रत्याशी रहे रोहतास जाखड़ और उनके साथ श्याम लाल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर होगा हरियाणा का विकास – सुशील गुप्ता
फरीदाबाद,16 दिसंबर(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है, आज मजदूर, किसान, कमेरा, दलित, पिछड़े सभी वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और हरियाणा से इस जनवरोधी सरकार का खात्मा चाहते है। श्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो कहा वह करके दिखाया, दिल्ली और पंजाब इसके उदाहरण है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकारें लोगों को भय, भ्रष्टाचारमुक्त शासन उपलब्ध करवा रही है और इसी तर्ज पर हरियाणा में भी लोगों को शासन उपलब्ध करवाया जाएगा।
लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शुरू की अनेक स्कीम – राजेश नागर
फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि नई सदी के विकास की कहानी एमएसएमई इंडस्ट्रीज लिखेंगे। वह फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तीसरे वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
आज विद्यालय की छात्राएं कर रहीं है देश-प्रदेश में नाम रोशन – दीपक यादव
फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। सैक्टर 2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को 11वां संस्था स्थापना दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने में नर्सरी से लेकर 10 कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मिलकर हवन-यज्ञ के साथ दिन की शुरुआत की। इसके उपरांत रंगारंग एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों में 11 साल में स्कूल की उपलब्धियो को प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर मौजूद विद्यार्थियों,अध्यापक के साथ अतिथियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चैयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि आज के दिन विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने बेहतर शिक्षा देने के साथ एक बेहतरीन माहौल प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दूसरी संस्था की स्थापना सेक्टर 2 में की है। जिसमें आज विद्यार्थी खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है।





.jpg)












