फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला फरीदाबाद में पोलीथीन के प्रयोग पर रोक लगा रखा है। किन्तु आज भी रेहडी पटरी व अन्य दुकानदारों के द्वारा पोलीथीन का ही प्रयोग किया जा रहा है। सामान खरीदने वालो को भी पोलीथीन में ही समानो को दिया जा रहा है । पोलीथीन के प्रयोग के कारण फरीदाबाद में जगह-2 कुडा आदि दिखाई दे रहे है।
शिक्षा वह धन है जिससे जीवन में हम सदैव निरंतर आगे बढ़ सकते हैं – विमल खंडेलवाल
फरीदाबाद,13 दिसंबर(रूपेश देव)। आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, संकाय सदस्यों और ट्री कैंपस अकादमी और आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्पोकन इंग्लिश पाठ्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्रों का वितरण थाए जो उनकी शैक्षिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक विमल खण्डेलवाल मौजूद रहे।
ट्री कैंपस अकादमी, जो गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क अंग्रेजी शिक्षण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है, ने इस 3 महीने के स्पोकन इंग्लिश पाठ्यक्रम को नि:शुल्क पेश करने के लिए आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद के साथ सहयोग किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनकी रोजगार क्षमता और समग्र संचार क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक भाषा कौशल के साथ सशक्त बनाना है।
ट्री कैंपस अकादमी के सह.संस्थापक लोकेश खेतान ने एक विचारपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए अकादमी के समर्पण पर जोर दिया और कहा कि आज जब हम इन छात्रों की उपलब्धियों को देख रहे हैं, तो यह सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा की क्षमता में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। हमारी प्रतिबद्धता कक्षाओं से परे फैली हुई है और हम इसे जारी रखेंगे। हमारे समुदाय में सीखने और विकास के लिए रास्ते बनाएं। इस पहल को सफल बनाने के लिए छात्रों को बधाई और पूरे आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद परिवार को धन्यवाद।
महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
फरीदाबाद,11 दिसंबर(रूपेश देव)। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, बीएम जिन्दल, बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रमुख सेवक पं. वैभव शर्मा, महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज, लखन कुमार सिंगला, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली उपस्थित थे। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल गुप्ता चांदी वाले मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अनाज मंडी प्रधान ईश्वर प्रसाद गोयल ने की।
इस मौके पर 80 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार हुए जिन्हें झंडी दिखाकर आए हुए अतिथियों ने रवाना किया। 80 दूल्हों की बारात ढोल नगाड़ों की थाप के साथ सेक्टर-19 अग्रसेन भवन से प्रारंभ हुई जोकि दशहरा मैदान सैक्टर-16ए पहुंची, बारात का जगह.जगह उनका भव्य स्वागत किया।
आए हुए सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डा. ब्रहमप्रकाश गोयल सहित समस्त टीम बधाई दी। उन्होंने कहा कि समिति जो दो परिवारों को एक करके समाज में समायोजित करने का नेक कार्य कर रही है और यह संस्था वर्षो से इस कार्य को अच्छे ढंग से अंजाम देती है, जिसके लिए वह उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते है। उन्होंने सभी दूल्हों और उनकी दुल्हनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुखद दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया।
समिति के प्रधान ब्रहमप्रकाश गोयल ने बताया कि समिति हर वर्ष सर्वजातीय विवाह सम्मेलन करके गरीब बच्चों का घर बसाने का काम करती है और समाज के लोग इसमें बढ़-चढक़र भाग लेते है।
नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए कजारिया टाईल्स के मैनेजर अरूण मिश्रा, फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, अखिल भारतीय रौनियार वैश्य सभा के कार्यकारी सदस्य प्रदीप गुप्ता पिया, यशपाल शर्मा, युवा कांग्रेस नेता आनन्द राजपूत सारन, डा. धर्मेन्द्र नांदल, मॉडल एवं एक्टर ममता दिलावरी, आप नेता परविन्दर राजपाल पहुंचे।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मनोहर सिंघल, महासचिव भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, वरिष्ठ उपप्रधान बलराज गुप्ता, लक्ष्मीनारायण मित्तल, इंद्रपाल गर्ग, उपप्रधान गिरीश मित्तल, रजत गोयल, गौरव अग्रवाल, आरके गौड वकील, विनित गर्ग, रज्जी गुप्ता, अजय गर्ग, प्रहलाद राम, सतपाल गुप्ता, शिव प्रसाद, मनीष शर्मा, पवन गर्ग सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहें – शारदा राठौर
फरीदाबाद,11 दिसंबर(रूपेश देव)। बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करना शुरू करें । लोकसभा व विधानसभा के चुनाव बहुत नजदीक हैं और घर-घर जाकर भाजपा की पोल खोलने का समय आ गया है । सभी कार्यकर्ता एक जुटता के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की नीति और संकल्पों का प्रचार करें।
जिला कांग्रेस प्रभारी आफताब अहमद ने कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी नेताओं से की चर्चा
फरीदाबाद,11 दिसंबर(रूपेश देव)। आज जिला फरीदाबाद कांग्रेस के प्रभारी, उपनेता व विधायक आफताब अहमद ने फरीदाबाद कांग्रेस के नेताओं से बैठक कर आगामी 3 जनवरी 2024 को होने वाले जिला फरीदाबाद कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की।
गुरुनानक देव ने दुनिया को दिखाई सेवा की राह – राजेश नागर
फरीदाबाद,10 दिसंबर(रूपेश देव)। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्राणायाम सोसाइटी में गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अरदास एवं गतका का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की।
समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य – लखन सिंगला
फरीदाबाद,10 दिसंबर(रूपेश देव)। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय 81 जोड़ों का सामूहिक बारात संचालन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला उपस्थित हुए, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल गुप्ता चांदीवाले मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अनाज मंडी प्रधान ईश्वर प्रसाद गोयल ने की।
सैय्यदवाड़ा का नाम बदलकर हुआ महावीर नगर, फरीदाबाद नगर निगम ने दी मंजूरी
फरीदाबाद,08 दिसंबर(रूपेश देव)। ओल्ड फरीदाबाद के सैय्यदवाड़ा का नाम अब महावीर नगर हो गया है। नाम बदलने के प्रस्ताव को नगर निगम प्रशासन ने हरियाणा सरकार की अनुमति पर अपनी स्वीकृति देते हुए इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
सैय्यदवाडा का नाम महावीर नगर किए जाने पर सेवादार टोनी पहलवान ने क्षेत्रवासियों के साथ आज ओल्ड फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया और उनका मुंह मीठा करवाया। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी वर्षों से इस क्षेत्र के लोग नाम बदलने की मांग करते रहे हैं।
इस अवसर पर समाजसेवीमूलराज नंद्राजोग व टोनी पहलवान ने कहा कि पिछले कांग्रेस शासन के दौरान भी उक्त क्षेत्र का नाम बदलने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई थी लेकिन तत्कालीन सरकार ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया। लेकिन अब भाजपा सरकार में 75 साल बाद सैय्यदवाड़ा क्षेत्र का नाम बदलकर महावीर नगर रखा गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी प्रसन्नता है और इसके लिए विधायक नरेंद्र गुप्ता समेत भाजपा पार्टी व हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है।
सतीश के आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व पक्की नौकरी मिले – नरेश शास्त्री
फरीदाबाद,08 दिसंबर(रूपेश देव)। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने बीते कल दोपहर बाद बल्लभगढ़ नई सब्जी मंडी के करीब सतीश नामक 37 वर्षीय अनुबंधित सफाई कर्मचारी की रोड एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत की जिम्मेदार निगम प्रशासन और सरकार। यूनियन ने सयुक्त आयुक्त शिखा अंतिल को पत्र सोपते हुए मृतक सतीश के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व पक्की नोकरी देने की मांग करते हुए 5 दिन का समय दिया है। यदि निर्धारित समय मे मांगे पूरी नही की तो नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा 14 दिसंबर से हड़ताल पर चला जाएगा।
अधिक से अधिक लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से उठाएं लाभ – राजेश नागर
फरीदाबाद,08 दिसंबर(रूपेश देव)। विधायक राजेश नागर ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के सभी पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाने और नवाचारी योजनाओं से देश व प्रदेश में हुए विकास से आम लोगों को परिचित कराने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन हुआ। यह यात्रा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में से गुजरेगी और केंद्रीय तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करवाएगी।








.jpg)

.jpeg)




