back to top
Wednesday, February 25, 2026
Home Blog Page 22

जागरूकता से ही आपदा से बचाव हो सकता है – डॉ एमपी सिंह

0


सरकार के दिशा निर्देशों की पालना से जान माल के नुकसान से बचा जा सकता है -डॉ एमपी सिंह
फरीदाबाद। फरीदाबाद सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ एमपी सिंह ने बाढ़ आपदा को मध्येनजर रखते हुए जगमाल एंक्लेव में आइडियल पब्लिक स्कूल के 650 विद्यार्थियों और 25 अध्यापकों को बाढ़ आपदा प्रबंधन के तरीकों से अवगत कराया।

img 20250908 wa02543514113662923240225
img 20250908 wa02531171268230401468245

डॉ एमपी सिंह ने बताया एक महीने पूर्व हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बरसात होने की बजह से हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया था जिसकी वजह से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया फिर भी भारी बरसात एनसीआर में होती रही और धीमे-धीमे ओखला बैराज से भी पानी छोड़े जाने लगा जिससे स्माइलपुर, गड्ढा कॉलोनी, बसंतपुर, ददसिया, राजपुर कला, भोपनी, कबूलपुर, चीरसी, चांदपुर, अरुणा, लतीपुर दुल्हेपुर, शाहपुर, मंझावली, मोठूका, मोहना, छायंसा आदि गांव प्रभावित हो गए।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करनी चाहिए पालना न करने पर हादसे हो सकते हैं। ऐसा भोपनी गांव में देखा गया तीन बच्चे बाढ़ के पानी का जायजा लेने पहुंच गए और स्नान करने लगे जहां पर एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया। ठीक इसी पकार
तीन बच्चे जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकलें और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में पहुंच गए वहां पर तीनों बच्चे डूब गए जिसमें से एक बच्चे की डेड बॉडी मिल गई और दो की अभी तलाश है। ठीक इसी प्रकार बसंतपुर के एक घर के चार सदस्यों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में बने मकान में से निकाल लिया लेकिन दो आदमी उसमें से बाहर निकल कर नहीं आये और कुछ दिन के बाद पता चला कि अधिक पानी के बहाव से वह डूब गए बाद में एसडीआरएफ की टीम ने उनकी डेड बॉडी को निकाल लिया ।ऐसा ही मोहना गांव में देखने को मिला कि एक 38 वर्ष का जवान अपने बच्चों को बाढ़ का दृश्य दिखाने के लिए लेकर आता है और वहां पर किसी कारण से वह बाढ़ वाले पानी में गिर जाता है जिससे उसकी मौत हो जाती है और उसका परिवार बिलखता रह जाता।
उक्त उदाहरणों से पता चलता है कि कहीं ना कहीं हमारी लापरवाही या अज्ञानता सामने आती है यदि बच्चे बाढ़ के पानी का जायजा लेने नही जाते तो उनकी मौत नहीं होती यदि दोनों व्यक्ति अपने परिवार के साथ नाव में बैठकर आ जाते तो उनकी भी मौत नहीं होती यदि बच्चे जन्मदिन मनाते समय नदी मे नहीं उतरते तो उनकी भी मौत नहीं होती।
कहने का भाव यह है कि पानी बिजली और आग से नहीं खेलना चाहिए इसमें अनेकों खतरे होते हैं बाढ़ के पानी में अच्छे-अच्छे तरह की भी डूब जाते हैं जब भीषण आग लग रही होती है तो कुछ लोग जलकर तो कुछ लोग धुएं से बेहोश होकर मर जाते हैं और जब गीले हाथों से बिजली प्रवाह होने वाले यंत्र को छू लेते हैं तो बिजली पकड़ लेती है कई लोग डरते नहीं है और बिजली चोरी करने के लिए घर के ऊपर से जा रही तारों में कुंडी डाल देते हैं जिससे पहले कई हादसे हो चुके हैं अब भी अवैध कॉलोनी में बिजली के खंभे नहीं है वहां पर खुली तारे डंडे और बल्ली पर चल रही है कोई भी उनसे बिजली लेते समय बिजली की चपेट में आ जाता है और जल कर मर जाता है।
इस अवसर पर डॉ एमपी सह ने घायलों की प्राथमिक सहायता, दम घुटने का इलाज, जलने का इलाज, बिजली के पकड़ने पर सीपीआर देकर बचाने के तरीकों से अवगत कराया तथा उनको नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के तरीके बताएं।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन राकेश भढ़ाना, प्रधानाचार्य रमन कुमार, कोऑर्डिनेटर पूजा व अन्य अध्यापक मुख्य रूपस उपस्थित रहे।

संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी – नायब सैनी

0

जम्मू–कश्मीर और पंजाब के बाद हिमाचल को भी हरियाणा सरकार ने भेजे 5 करोड़ रुपये

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर और पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को राहत के लिए 5-5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। इसी क्रम में आज हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई है।

image editor output image 1190415319 1757333234951916144553038216672

मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, जल भराव से प्रभावित लोगों को शीघ्र पहुंचेगी राहत

मुख्यमंत्री ने यह बात आज मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि सभी मंत्रीगण, पार्टी के विधायकों तथा समर्थित विधायकों से एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का अनुरोध किया गया है ताकि बचाव और पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करते हुए परिवारों को त्वरित राहत प्रदान की जा सके।

इसके साथ-साथ हरियाणा प्रदेश के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी आग्रह किया गया है कि वह अपनी इच्छा अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करें।

साथ ही, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से भी सहयोग का अनुरोध किया गया है ताकि प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

राहत कोष सभी के लिए खुला है, हर कोई कर सकता है योगदान

विपक्ष से राहत कोष में योगदान देने संबंधी अपील को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष सभी के लिए खुला है और कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार योगदान कर सकता है।

पड़ोसी धर्म निभाना हमारा दायित्व, हरियाणा सरकार पूरी तरह पंजाब के साथ खड़ी – नायब सिंह सैनी

पंजाब में कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पड़ोसी धर्म निभाना हमारा दायित्व है। उन्होंने बताया कि उन्होंने आज पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से मिलकर उनका स्वास्थ्य और कुशलक्षेम पूछा और पंजाब पर आई प्राकृतिक आपदा के बारे में भी जानकारी ली है। श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार और पार्टी की ओर से पंजाब को लगातार सहायता और राहत सामग्री भेजी जा रही है और साथ ही अन्य सहायता की आवश्यकता के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा भाई है और हरियाणा सरकार पूरी तरह से पंजाब के साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के बीच, कांग्रेस का युवराज विदेश में

विपक्ष द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा है विपक्ष के नेता बाहर निकले हैं, वरना पहले तो केवल ट्वीट करके ही अपनी जिम्मेदारी निभाते थे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी देश पर विपत्ति आती है, कांग्रेस का युवराज विदेश चला जाता है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब भी देश में कहीं प्राकृतिक आपदा आती है तो अपने कार्यक्रम रद्द करके सीधे जनता के बीच पहुंचते हैं। वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो संकट की घड़ी में जनता के बीच खड़े रहते हैं। प्रधानमंत्री जो बात मन से और दिल से कहते हैं, उसे समय पर पूरा भी करते हैं।

किसानों की फसल क्षति के बारे में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसानों द्वारा लगातार पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने स्वयं फील्ड में जाकर फसल क्षति का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व ही किसानों को मुआवजे के रूप में 88.50 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं लगातार फील्ड में लोगों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजदीकी से नजर बनाए हुए हैं। संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग और मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती उपस्थित रहे।

‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रमों को सफल बनाने में जी जान से जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता : सोहन पाल सिंह

0

भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की जानकारी
फरीदाबाद। भाजपा फरीदाबाद महानगर द्वारा सेवा पखवाड़ा को लेकर सीकरी स्थित रॉयल वाटिका में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रुप अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, संदीप जोशी, श्रीमती नीरा तोमर मौजूद रहे। कार्यशाला में विशेष तौर पर पूर्वमंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, नीरा तोमर, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, संदीप जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, विजय लोहिया, बलदेव अलावलपुर, बिजेंद्र नेहरा, सुखवीर मलेरना, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कवीन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित भाजपा पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारीगण और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

photo4124963216946449465

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सेवा पखवाड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। 17 सितंबर से कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरु की जाएगी, जो कि 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी। सोहन पाल सिंह कार्यक्रमों की रुपरेखा रखते हुए बताया कि 6 सितंबर से 10 सितंबर तक जिलास्तरीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा वहीं 11, 12, 13 सितंबर को मंडलों की वर्कशॉपों का आयोजन कर उन्हें संपूर्ण कार्यक्रमों के बारे जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को पहले चरण की शुरुआत होगी और इस दिन जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष हवन यज्ञ आयोजित होगा वहीं सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा वहीं बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही साथ प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी चित्रकला व प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरा चरण 18 से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित होगा वहीं 21 सितंबर को तीन किलोमीटर की मोदी (युवा) मैराथन आयोजत की जाएगी वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदर्शनी व प्रबुद्धजन सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर सात कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विजयदशमी पर पथ संचलन, घर-घर संपर्क, पंच परिवर्तन, प्रमुख जनगोष्ठी, कुटुम्ब प्रबोधन, हिन्दू सम्मेलन, पर्यावरण, सामाजिक सदभाव, स्वदेशी, युवा केन्द्रित कार्यक्रम, स्वबोध, सामाजिक समरसता, नागरिक कत्र्तव्यों का बोध आदि शामिल रहेंगे। भाजपा फरीदाबाद महानगर जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी और बताया कि इन कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, संदीप जोशी, श्रीमती नीरा तोमर इत्यादि ने भी अपने-अपने संबोधनों में सेवा पखवाड़ा की सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को विस्तृत रुप से जानकारी दी। 

लडाई झगडे और गोली चलाने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0

फरीदाबाद:- बता दें कि थाना तिगांव में नितिन निवासी तिगांव, फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 जून को उसके पिता उनके अनाज मंडी वाले प्लॉट पर गये तो वहाँ कुछ लोगों ने उन पर पिस्तौल, हथौडे व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें उनको एक गोली लगी और गंभीर चोटे आई। जिस पर थाना तिगांव में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

image editor output image2000423702 17573312366735168962033721444010

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए तरुण व रुपेश वासी गांव सोतई फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि नगेंद्र व पीड़ित का एक प्लाट को लेकर विवाद है, नागेंद्र के भांजे मोहित के कहने पर भारत उर्फ भालू ने तरूण व रूपेश को सुमेर के साथ मारपीट करने के लिये बुलाया था। दोनों आरोपियों ने हथौडा व राड से पिडित पर हमला किया था। मामले में मोहित, भारत उर्फ भालू सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। भालू ने पीड़ित पर गोली चलाई थी। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सूदखोरी के मामले में दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

0

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में सूदखोरी को लेकर दुकानदार के साथ मारपीट करने के एक मामले में 2 आरोपितों को पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

image editor output image1239682443 17573308853197697042170567921718

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में नरेश वासी दुर्गा कॉलोनी, सरूरपुर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने मोनू भाटी व विपिन से ब्याज पर पैसे लिये थे। जिनको लेकर आरोपीगण उसे बार बार परेशान कर रहे थे और उसके साथ मारपीट की। जिस पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोनू भाटी (32) वासी दुर्गा कॉलोनी व विपिन कुमार (39) वासी गांव असवटा पलवल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी उच्च ब्याज दर पर पैसे देते हैं और जो कोई ब्याज व मूल का भुगतान नही करता है तो प्रताड़ित और मारपीट करते हैं। आरोपितों ने शिकायतकर्ता को ब्याज पर पैसे दे रखे थे, जिनके लिए शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया था और ब्याज और पैसे नही देने पर मारपीट की थी।

हत्या के मामले का मुख्य आरोपी नितिन गिरफ्तार

0

फरीदाबाद:- 4 अगस्त को गांव मोहला के सरपंच ने पुलिस चौकी सीकरी में शिकायत दी कि उसके गाँव की सडक किनारे झाडियों में एक नामपता नामालूम व्यक्ति की नाश को पडी है। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

image editor output image 1341556799 17573306566193036252374920070726

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए नितिन (22) वासी गांव मोहला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि 3 अगस्त की रात को नितिन ने अपने भाई निखिल व साथी सुरेश के साथ मिलकर मृतक के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी और उन्होंने नाश को उठा कर सडक के किनारे फेंक दिया था। आरोपी सुरेश को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विदेशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित राहुल चपराना गिरफ्तार

0

फरीदाबाद- अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी राहुल चपराना को गिरफ्तार किया है।

image editor output image1539808644 17573302933603366563887111273761

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 सितंबर को क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने राहुल चपराना वासी मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद को किसान मजदुर कॉलोनी बाई-पास रोड नियर सैक्टर 29 पुल फरीदाबाद के पास से काबू कर एक विदेशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने विदेशी पिस्टल (Made in Italy) व जिंदा कारतूस किसी अंजान व्यक्ति से 50,000/-रू में नोएडा से खरीदा था। आरोपी बाउंसर का काम करता है और निजी सुरक्षा के लिए अवैध पिस्टल को खरीदा था।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

अतिथि अध्यापकों ने यज्ञ कर राजरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की

0

फरीदाबाद : जिले के अतिथि अध्यापकों ने कम्यूनिटी सेन्टर-3 बल्लबगढ़ में एकत्रित होकर राजरानी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। विदित हो 7 सितम्बर, 2008 में रोहतक प्रदर्शन के दौरान अतिथि अध्यापिका राजरानी बलिदान हो गई। राजरानी जीन्द जिले की निवासी थी। उनकी 18वीं पुण्यतिथि पर अतिथि अध्यापकों ने राजरानी को याद कर पुष्प अर्पित किए।

img 20250907 wa01816428971930865779622

जिला प्रधान रघु वत्स ने बताया अतिथि अध्यापिका राजरानी ने प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत हजारों अध्यापकों को नियमितीकरण करने की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन में प्रशासन की गोली का शिकार होने पर प्राणों की आहुति दी। वीरांगना के बलिदान को अध्यापक वर्ग कभी भूला नहीं सकेगा। आज लगातार अतिथि अध्यापक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार अपने वादे के उलट अतिथियों के साथ दोगला व्यवहार कर एक अध्यापक को दी जाने वाली सुविधाओं से आज तक वंचित रखे हुए है जोकि अतिथि अध्यापकों के प्रति धोखा है। ब्लॉक प्रधान सुन्दर भड़ाना ने भाजपा सरकार को 2014 के घोषणा-पत्र में अतिथि अध्यापकों सामिल करने के वादे को याद दिलाते हुए नियमित करने की मांग रखी और वायदे के अनुसार अतिथि अध्यापकों का शोषण बन्द करने का आह्वान किया।
अतिथि अध्यापकों ने यज्ञ कर राजरानी को याद कर मौन रखा। इस अवसर पर डैमोक्रेटिक टीचर स्कूल एसोसिएशन फरीदाबाद के जिला प्रधान भीम सिंह, भाजपा नेत्री स्वराज सिंह, अतिथि अध्यापक संघ के ब्लॉक प्रधान सुन्दर भड़ाना, मनोज शास्त्री, वीरेंद्र कुमार, कमल दीक्षित, सैलेन्द्र मिश्रा, आचार्य रविमोहन शास्त्री, कुलदीप सिंह, भागीरथ शास्त्री, विनोद भाटी, सरला रानी, मधु व अन्य अतिथि अध्यापक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

img 20250907 wa01802400152264619654382

प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण रूप से खड़ी है प्रदेशवासियों के साथ: नायब सैनी

0

बरसात से प्रभावित गांवों में नुकसान की भरपाई के लिए खोला गया है ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल

कुरुक्षेत्र – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि वर्तमान प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। प्रदेश के जिन भी इलाकों में भारी बरसात की वजह से फसलों इत्यादि का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। इसके लिए प्रभावित इलाकों में गांव स्तर पर ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है, जिस पर किसान बरसात की वजह से हुए फसलों के नुकसान का ब्यौरा अपलोड करवा रहे हैं । उन्होंने कहा कि किसान, गरीब मजदूर तथा प्रभावित प्रदेशवासियों के हित पूर्णतया सुरक्षित हैं और वे स्वयं जल भराव से उत्पन्न स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

img 20250907 2007128993360639027238687

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात रविवार को नरवाना से टोहाना जाते हुए विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान कहीं।

img 20250907 2006551842821226296645019

मुख्यमंत्री गांव धरोदी में बाबा जमीन नाथ गौशाला पर रुके और ग्रामीणों से वर्तमान बरसाती सीजन के हालात के बारे जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों विशेषकर किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों, राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं कि बरसात के इस मौसम के दौरान होने वाले जलभराव की स्थिति पर नजर रखें और ऐसी स्थिति कहीं उत्पन्न होती है तो तुरंत पानी निकासी इत्यादि का प्रबंध कर समाधान करवाएं ताकि किसानों के साथ- साथ अन्य लोगों को भी परेशानी ना हो।

image editor output image22670613 17572592335794552278911915987712
img 20250907 wa02444494972176122702295

इसके बाद मुख्यमंत्री गांव लोन, धमतान साहिब तथा कालवन में भी ग्रामीणों से मिले। सभी गांवों के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और सरकार व प्रशासन द्वारा बरसाती मौसम के दौरान किए गए राहत कार्यों की सराहना की।

इस दौरान डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जलभराव की आपदा में पक्ष,विपक्ष को मिलकर सेवा करने की जरूरत – नायब सैनी

0

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जलभराव से प्रभावित गांवों के जन प्रतिनिधियों से की बातचीत

फसल और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने खोला हुआ है ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल

कुरुक्षेत्र – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जलभराव की आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर धैर्य के साथ सेवा करने की जरूरत है, ताकि सभी इस आपदा से निजात पा सकें। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है। पहाड़ों से आए ज्यादा पानी से प्रदेश के करीब 3000 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में फसल और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है, जहां पर अब तक 1,69,738 किसानों ने 9,96,701 एकड़ फसल के खराबे का आवेदन किया है।

img 20250907 2008599176951435873373822

मुख्यमंत्री ने शनिवार को शाहाबाद में जलभराव से प्रभावित गांवों के जन प्रतिनिधियों से बातचीत की और एक एक गांव की स्थिति व नुकसान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मार्कंडेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और साथ ही जलभराव प्रभावित क्षेत्र से शिफ्ट किए हुए नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार नागरिकों को हर संभव मदद पहुंचा रही है।

img 20250906 wa02932202404175984816480

इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई अत्यधिक बारिश से ज्यादा पानी आने की वजह से प्रदेश के गांव जलभराव से प्रभावित हुए हैं। जिन लोगों के घर तक पानी पहुंचा है, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। उनके लिए रहने, खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाएं की गई है। इसके अलावा पशुओं के चारे का भी प्रबंध किया जा रहा है।

img 20250906 wa03005497726451602813375

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में भी प्रदेश के अंदर ऐसी स्थिति पैदा हुई थी। प्रदेश में अधिकारी व्यवस्था बनाने के लिए लगे हुए हैं। प्रदेश सरकार ने आमजन के नुकसान की भरपाई के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है, जिस पर आमजन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

श्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सभी नहर, नालों की निरंतर साफ सफाई की जाती है। लेकिन इस बार पहाड़ों से अधिक मात्रा में पानी आने के कारण ऐसी स्थिति हुई है। ऐसी आपदा की स्थिति में विपक्ष का राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस स्थिति में विपक्ष को सरकार को सुझाव और सहयोग देना चाहिए। उन्होंने जनता से भी आग्रह किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रभावित लोगों का सहयोग करें।

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मारकंडा नहर की 25000 क्यूसिक पानी की क्षमता है। इस बार लगभग 40,000 क्यूसिक पानी पहुंचा है, जो ओवरफ्लो होकर खेतों और आसपास के क्षेत्र में जलभराव का कारण बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, श्री जेपी नड्डा स्वयं उत्तरी भारत में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित प्रदेशों की निगरानी रखे हुए हैं। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र ने विशेष निर्देश दिए हैं। हरियाणा के अलग-अलग जिलों से पंजाब के विभिन्न जगहों पर सहायता पहुंचाई जा रही है। हरियाणा की तरफ से पंजाब में खाने, पीने और पशुओं के लिए चारा भेजा जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।