back to top
Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 22

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: कृष्णपाल गुर्जर

0

2014 से पहले सिर्फ झूठे वादे, अब हर गांव तक पहुंचा विकास : विधायक सतीश फागना

फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले 10 से 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर आज 84 पालों की सरदारी द्वारा गांव जसाना में आयोजित सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर एनआईटी विधायक श्री सतीश फागना बल्लभगढ़ विधायक श्री मूलचंद शर्मा और होडल विधायक श्री हरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

img 20250921 wa02078467461139275859270

उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद के हर गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। पहले केवल शहरों तक सीमित यह सुविधा अब गांवों तक पहुँची है। सड़कों और यातायात व्यवस्था में भी बड़ा सुधार हुआ है—जहां पहले हर चौराहे पर जाम की स्थिति रहती थी, वहीं आज बदरपुर बॉर्डर से लेकर कर्मन बॉर्डर तक जाम मुक्त आवागमन संभव हुआ है। साथ ही दिल्ली-वडोदरा-मुंबई कॉरिडोर से जुड़ाव और जेवर एयरपोर्ट व केएमपी से कनेक्टिविटी ने क्षेत्र के विकास को नई गति दी है।

img 20250921 wa02085024089809611262610

उन्होंने बताया कि होडल में यमुना पर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे क्षेत्र को उत्तर प्रदेश से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त नहर पर कई नए पुलों का निर्माण कर यातायात को जाम मुक्त बनाया गया है। रेलवे स्टेशन और बुनियादी ढांचे के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 300 करोड़ की लागत से फरीदाबाद का ओल्ड रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। बल्लभगढ़ और पलवल के रेलवे स्टेशन भी नए स्वरूप में बनाए जा रहे हैं।

श्री गुर्जर ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में महिला कॉलेज स्थापित किया गया है। पासपोर्ट ऑफिस अब दिल्ली जाने की बजाय फरीदाबाद में ही उपलब्ध है। शिक्षा क्षेत्र में भी विशेष कदम उठाए गए हैं, नहर पार क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दी गई है। ग्रेटर फरीदाबाद में 400 करोड़ की लागत से विज्ञान भवन से भी बेहतर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कार्यकाल के दौरान फरीदाबाद के लिए 2800 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई गई थी, जिसके तहत आने वाले दो वर्षों में पूरे शहर की बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इससे आंधी-तूफान और बरसात के दौरान बिजली बाधित नहीं होगी और सड़कों से पोल भी हट जाएंगे।

देश के समग्र विकास पर बोलते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पिछले 10 वर्षों में विश्व की चौथी सबसे बड़ी ताकत बन चुका है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। धारा 370 का हटना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और सांस्कृतिक उत्थान इसी अवधि की बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से सशक्त हुआ है। अंत में श्री गुर्जर ने कहा कि अगले चुनाव से पहले बल्लभगढ़ से पलवल तक 300 किलोमीटर मेट्रो लाइन को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास कार्य करने की नियत हो तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है। आने वाले दिनों में जीएसटी सुधार से आमजन को भी सीधा लाभ मिलेगा और रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी।
एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि जितना विकास फरीदाबाद में हुआ है, वैसा विकास किसी अन्य विधानसभा में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले विकास के नाम पर केवल जनता को झूठे आश्वासन दिए जाते थे और खोखले दावे किए जाते थे। श्री फागना ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से जबसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बागडोर संभाली गई है, पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और विकास की गति नई ऊंचाइयों पर पहुँची है। उन्होंने बताया कि आज फरीदाबाद में रेलवे फाटकों पर अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगातार जारी है। शहर से लेकर गांवों तक हर जगह विकास कार्य हो रहे हैं, जिसका लाभ आमजन को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है।
इस अवसर पर पार्षद मनोज वशिष्ठ, सरपंच अंजलि, ब्लॉक चेयरमैन छत्रपाल, ब्लॉक मेंबर विनोद, अजय बैंसला, मुकेश बंसल, धर्मपाल, ओमी भगत सहित 84 पालो की सरदारी मौजूद रही।

सेवा पखवाड़ा के दौरान एक दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

0

फरीदाबाद । भारत सरकार की 2025 तक टी0 बी0 मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के सँयुक्त तत्त्वावधान में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के अध्यक्ष विक्रम सिंह के निर्देशानुसार एवं सचिव बिजेंद्र सौरोत के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद तथा विक्टोरा फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय टी0बी0 स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन अम्बेडकर भवन, भीम बस्ती, सेक्टर 18, ओल्ड फरीदाबाद में किया गया।इस शिविर में 350 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गयी तथा 60 तपेदिक रोगियों को विशेष पोषाहार वितरण किया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि महेश जोशी महासचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ हरजिंदर सिंह, उप सिविल सर्जन फरीदाबाद द्वारा शिविर का विधिवत तरीके से शुभारंभ किया।

image editor output image433452145 17583665663203920521821857003487

मुख्य अतिथि महेश जोशी, महासचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा ने कहा कि भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य देश को टी बी मुक्त करना है। प्रधानमंत्री का विजन एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जांच शिविरों एवं स्क्रीनिंग कैंपों के माध्यम से लोगों में टीबी जैसी बीमारी का पता चलता है, जिसका समय रहते इलाज कराने में मदद मिलती है।

img 20250920 wa01911241947201489273664

विशिष्ट अतिथि डॉ हरजिंदर सिंह, उप सिविल सर्जन, फरीदाबाद द्वारा अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत इस शिविर का आयोजन किया गया | टीबी रोग के निदान के लिए बी के अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीज को टीबी के लक्षण हों तो तुरंत जांच कराएं।

अजय सोमवंशी, संरक्षक रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद एवं विक्टोरा ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के सी एस आर हैड द्वारा रैडक्रॉस के इस मानव कल्याणकारी कदम की सराहना की और बताया कि मानव हित में कार्य करना आने आप में बहुत ही शुकुन की बात है। रैडक्रॉस मानव हित में कार्य करने वाली अंतराष्ट्रीय संस्था है।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि रैडक्रॉस के उद्देश्य स्वास्थ्य-सेवा-मित्रता को मद्देनजर रखते हुए इन शिविरों का आयोजन किया गया है| तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है, परन्तु लाइलाज नहीं है इस बीमारी से सफल इलाज यही है कि पौष्टिक आहार ले और समय-समय पर अपनी जांच कराए।
सविता भुटानी स्वास्थ्य अधिकारी ने तपेदिक बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग एक खतरनाक संक्रामक रोग है सही समय पर इसका इलाज नहीं होने पर यह जानलेवा हो सकती है। इसलिए अपने आप को इस बीमारी की चपेट में आने से बचाने के लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। जिससे आप खुद व अपने परिवार को इस जानलेवा रोग की चपेट में आने से बचा सकें|
शिविर में उपस्थित रैड क्रॉस आजीवन सदस्य तथा समाजसेवी प्रताप सिंह द्वारा अपने संबोधन में बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने, संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का शीघ्र पता लगाने और समुदाय के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। हम सभी इन शिविरों के माध्यम से उन लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते है, जो महँगी जाँचों या परामर्श तक पहुँच नहीं पाते हैं।
पुरुषोत्तम सैनी, उप अधीक्षक रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा बताया गया कि शिविर में डॉक्टरों की एक टीम द्वारा सामान्य शारीरिक जांच, रक्तचाप, टी बी, शुगर, बी पी, आंखों। की जांच, एच आई वी जांच एवं एक्स रे और विभिन्न महत्वपूर्ण अंगों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन किया जाता है। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर इलाज या सलाह प्रदान करना है।
सचिन शर्मा, पार्षद,वार्ड नंबर 35 द्वारा बताया गया कि इन शिविरों के माध्यम से सामान्य शारीरिक परीक्षण, नियमित जांच और शरीर की सभी प्रमुख प्रणालियों की समीक्षा के माध्यम से उनकी बीमारियों की जांच की जाती है। स्वस्थ आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व पर जोर दिया गया है। जिन लोगों में कोई विकार पाया जाता है, उनका तदनुसार इलाज किया जाता है और आगे के चिकित्सा उपचार या सलाह और नियमित अनुवर्ती कार्रवाई के बारे में सलाह दी जाती है।
सौभाग्य लक्ष्मी, संरक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी तथा वी वाक फाउंडेशन की चैयरपर्सन द्वारा सभी लाभार्थियों से अपील की गई कि वे सभी नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करने ताकि अगर कोई शरीर में समस्या या बीमारी हो तो उसको समय रहते ठीक किया जा सके |इस अवसर पर सौभाग्य लक्ष्मी द्वारा कुछ महत्वपूर्ण दवाइयां भी शिविर में दान स्वरूप भेंट की ।
मधु भाटिया ज़िला तपेदिक समन्वयक ने तपेदिक की बीमारी से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि तपेदिक की बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लडऩे में लहसुन कारगार होता है, रोगाणुरोधी गुण से भरपूर लहसुन, प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा दे सकता है, पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो तपेदिक से प्रभावित ऊतकों के उपचार में मददगार साबित हो सकते हैं इसी के साथ आंवला भी लेना चाहिए आंवले में जीवाणुरोधी गुण होते हैं।
विटोरा फाउंडेशन व सम्भार्य फाउंडेशन फरीदाबाद की टीम द्वारा रक्त जांच, दवाईयां व आई वैन की व्यवस्था कराई गई तथा टी बी अलर्ट इंडिया संस्था के द्वारा कैंप में एक्स रे की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी।
इस शिविर के सफल आयोजन मे डॉ बी आर अम्बेडकर सोशल जस्टिस फाउंडेशन के प्रधान पुनीत गौतम ,डॉक्टर आर एस सैनी, एम डी (मेडिसिन) डॉ एल एस प्रेमी, प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील कुमार, डॉ साहिल देशवाल, डॉ रविता, डॉ जयपाल, डॉ राकेश,सुभाष गहलोत, रोहतास कुमार, धर्मेंद्र, तेजराम कार्यक्रम समन्वयक सम्भार्य फाउंडेशन , टी बी अलर्ट सोसाइटी से रिया शर्मा , प्रेम, रानी, परवीन,रामकिशोर,युवराज, सुमित आदि ने सहयोग किया। इस जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ सेक्टर 18 की सरकारी अस्पताल की टीम ने भी सहयोग किया।

महिलाओं के हितों की रक्षा में समाज और सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी : रेणु भाटिया

0

महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मेयर प्रवीण जोशी

फरीदाबाद । हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से संबंधित मुद्दों एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से नगर निगम फरीदाबाद के पार्षदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया ने की। उनके साथ नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी और पार्षदगण मौजूद रहे।

img 20250919 wa02331725781250164204879

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया ने कहा कि महिलाओं के हितों की रक्षा करना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्तर पर पार्षदों की भूमिका सबसे अहम होती है, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े होते हैं और जमीनी स्तर पर महिला संबंधी समस्याओं को सबसे पहले समझने और समाधान कराने में सक्षम होते हैं। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में स्थित स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि बच्चों को शुरू से ही महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता और कानूनों की जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग और नगर निगम प्रशासन इस कार्य में पार्षदों को हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक माहौल बनाने के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं को आत्मविश्वास भी प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि पार्षद, स्कूल और समाज मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे तो महिलाओं के सामने आने वाली कई चुनौतियाँ स्वतः ही दूर होंगी और हरियाणा एक सुरक्षित एवं सशक्त राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों की रक्षा के लिए नगर निगम और प्रशासन द्वारा ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के साथ उत्पीड़न, भेदभाव या हिंसा जैसी कोई भी घटना घटती है तो तुरंत संबंधित विभाग और हरियाणा राज्य महिला आयोग से संपर्क किया जाना चाहिए, ताकि पीड़िता को समय पर न्याय मिल सके।

मेयर प्रवीण जोशी ने हरियाणा राज्य महिला आयोग और सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें महिलाओं के हितों को मजबूत करने और उनके लिए सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें न केवल जागरूकता बढ़ाती हैं बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को भी सशक्त बनाती हैं। उन्होंने उपस्थित पार्षदों और अन्य सदस्यों से आह्वान किया कि वे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता की भावना को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मेयर ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की जा सकती है।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने की जन सुनवाई, 42 में से 40 मामलों की हुई सुनवाई, 2 का हुआ निस्तारण

0

शिकायत के लिए हेल्पलाइन आयोग सखी 9560080115 या मेल आईडी aayogmahila@gmail.com के माध्यम से आयोग से संपर्क करें

फरीदाबाद । हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन सुश्री रेणु भाटिया ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जन सुनवाई आयोजित की। इस जन सुनवाई में फरीदाबाद एवं पलवल जिलों से कुल 42 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से 40 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि आपसी विवाद से संबंधित 2 मामलों का निस्तारण किया गया।

img 20250918 wa0253533733602753970691

जन सुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, आपसी विवाद, पारिवारिक कलह जैसे विभिन्न मामलों को आयोग के समक्ष रखा। अध्यक्ष रेणु भाटिया ने प्रत्येक पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

img 20250918 wa02529009236660642989369

चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि आयोग महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग एवं परामर्श उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महिला संबंधित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आयोग द्वारा प्रत्येक मामले की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके।

इस मौके पर डीसीपी उषा देवी, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन आयोग सखी 9560080115 या मेल आईडी aayogmahila@gmail.com के माध्यम से आयोग से संपर्क करें महिलाएं: अध्यक्ष

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में यदि किसी महिला अपने साथ हुए अपराध की शिकायत करना चाहती है तो वे राज्य महिला आयोग की “आयोग सखी” हेल्पलाइन 9560080115 पर व्हट्सएप कर सकती है या अपनी लिखित शिकायत आयोग की मेल आईडी aayogmahila@gmail.com के माध्यम से आयोग से संपर्क कर सकती है। शिकायत प्राप्त होते हुए आयोग द्वारा उस महिला से संपर्क कर सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा और उसकी पूरी सहायता की जाएगी।

नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सगी दो बहनों ने जीते चार गोल्ड मेडल

0

दोनों बहनें किक बॉक्सिंग में लगातार तोड़ रही हैं रिकार्ड

तमिलनाडू से प्रतियोगिता जीतकर लौटी दोनों बहनों का हुआ भव्य स्वागत

अक्तूबर में उज्जबेकिस्तान किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भारत का परचम लहराएगी बडी बहन रिद्धिमा कौशिक


image editor output image892287614 17581865679202901222178985236567

उज्जबेकिस्तान किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भारत का परचम लहराएगी रिद्धिमा कौशिक

कोच संतोष थापा ने दोनों बहनों के लगातार गोल्ड मेडल जीतने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि तमिलनाडू में आयोजित चिल्ड्रन एंड कैडेट्स नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुजरात, तमिलनाडू, छत्तीसगढ व आसाम समेत अन्य राज्यों से करीब 1500 खिलाडियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दोनों बहनों ने किक लाइट व लाइट कॉन्टेक्ट में दो दो गोल्ड मेडल जीत हरियाणा का नाम रोशन किया। इससे पहले ये दोनों बहनें किक बॉक्सिंग व वूशु में गोल्ड मेडल बटोर कर प्रदेश का नाम रौशन कर रही है। रिद्धिमा कौशिक 13 से 15 आयु वर्ग में अब अक्तूबर में होने वाले उज्जबेकिस्तान किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भारत का परचम लहराएगी। इसे लेकर रिद्धिमा कौशिक खूब पसीना बहा रही है। लगातार गोल्ड मेडल जीतने से गदगद रिद्धिमा कौशिक ने कहा कि अब उसका सपना वर्ल्ड कप जीतने का है।

img 20250918 wa01621243869918535460339

9 साल में जीते 50 से अधिक गोल्ड

दोनों बहनों की उम्र भले ही अभी कम है, लेकिन इन्होने किक बॉक्सिंग में जो महारथ हासिल की है, वह वाकई काबिलेतारिफ है।अब तक ये दोनों बहनें 50 से अधिक गोल्ड मेडल बटोर चुकी है। कोच संतोष थापा ने बताया कि ये बच्ची फरीदाबाद के सेक्टर 9 स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में करीब 9 साल से ड्रैगन मार्शल आर्ट ऐकेडमी में ट्रैनिंग कर रही है। शुरूआत में रिद्धिमा कौशिक ने फिटनैस व सेल्फ डिफेंस के उद्देश्य से ट्रैनिंग की गई थी, लेकिन आज वर्ल्ड स्तर की इंटरनेशनल खिलाडी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। दोनों बेटियों के गोल्ड मेडल जीतने पर प्रसन्नता जहिर करते हुए पिता सुरेंद्र कौशिक व माता रितु कौशिक ने बताया कि उनकी बेटी आए दिन खेलों में देश व प्रदेश को गौरन्वित कर रही है। हमें उम्मीद है कि एक दिन बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग व वूशु में पहले स्थान पर आकर भारत का नाम रोशन करेगी।

मोदी जी का नेतृत्व आज दुनिया में शांति स्थापित कर रहा है – राजेश नागर

0


मंत्री राजेश नागर ने अनेक स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस कार्यक्रम में भागीदारी की

फरीदाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंत्री राजेश नागर ने भी इन कार्यक्रमों में भागीदारी की और लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई दी।

img 20250917 wa05118505142477361458853


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी का नेतृत्व न केवल भारत बल्कि दुनिया को राह दिखाने का काम कर रहा है। वह भारत माता के अनन्य सेवक और राष्ट्र नायक के रूप में हमारे सामने आज दुनिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें बॉस कहते हैं, तो यह हमारे लिए गर्व के क्षण होते हैं। बड़ी से बड़ी बीमारियां, महामारियां नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के आगे हार मानती हैं। दुनिया में जब कोविड ने हाहाकार मचा दिया, ऐसे समय में भी मोदी राज में सबका साथ सबका विकास की परिपाटी को निभाते हुए जनता अपने असहाय लोगों की सहायता में लग गई।

img 20250917 wa05076389233460399557482


राजेश नागर ने सेक्टर 15 स्थित अटल कमल जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में भागीदारी की और लोगों को बधाई दी।

img 20250917 wa05141926997423889455327


उन्होंने अपने सेक्टर 37 स्थित कार्यालय पर भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाया, जहां हजारों की संख्या में लोगों के बीच लड्डू वितरित किए गए। इसी के साथ तेरापंथ भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भी उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य और सेवा के महत्व के बारे में बताया।
नागर ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है जिससे कि लोगों को एक दूसरे के प्रति प्यार प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया जा सके। इसमें। सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।


उन्होंने भाजपा खेड़ी मंडल द्वारा शिवालिक अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खुद की भी जांच करवाई और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उत्तम स्वास्थ्य हमारी जरूरत है, तभी हम कुछ भी काम कर पाएंगे।
इस अवसर पर खेडी मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता, डॉ अनुज राघव, आराधना अस्थाना आदि के सहयोग से 75 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कार्यक्रम में आरएसएस से सुधीर कपूर, टीना बेनटेक राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेहा झा ,संदीप अधाना जिला आईटी सदस्य, राजेंद्र तालान, रेशम सिंह, महामंत्री शुभम भाटी एवं संजय भाटिया, उपाध्यक्ष कुसुम भाटी, सुनील खटाना उपाध्यक्ष, वैभव वशिष्ठ उपाध्यक्ष, आईटी से गुड्डू, मुकुंद, आशीष माहेश्वरी, नेत्रपाल चंदीला, रवि गुर्जर, पवन गुर्जर, रवींद्र सोलंकी, डॉ गौरव वाधवा, विनोद नागर, वीरेंद्र, तुषार, डॉ राहुल, आलोक, मास्टर मानसिंह आदि मौजूद रहे।

महिला स्वास्थ्य समाज की प्रगति का आधार : रेणु भाटिया

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर बी.के. अस्पताल में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज बी.के. अस्पताल में विशेष महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, स्त्री रोग संबंधी जांच, रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन तथा अन्य आवश्यक जांचें कीं। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

img 20250917 wa05012654658126441269706

इस स्वास्थ्य जांच शिविर में हरियाणा पुलिस में तैनात महिला पुलिस कर्मियों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। पुलिस कर्मियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

img 20250917 wa05006170204039424320227


मुख्य अतिथि रेनू भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि महिला स्वास्थ्य समाज की समग्र प्रगति का आधार है और ऐसे शिविर महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम हैं। ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस को “सेवा दिवस” के रूप में मनाते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा सकें। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की टीम को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद दिया। शिविर के उपरांत द्वारा पौधारोपण भी किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन से सीएमओ जयंत अहूजा, एसीपी मोनिका, चिकित्सकगण, स्वास्थ्यकर्मी, महिला पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कान की मशीन व  अन्य उपकरण किये  वितरित

0

फरीदाबाद। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद के श्री महावीर मंदिर में भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा द्वारा  दिव्यांग जनों के लिए एक शिविर का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर द्वारा दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कान की मशीन व  अन्य उपकरण वितरित किए गए।

17fbd012568890323776529314

इससे पूर्व शिविर में पहुंचने पर मंत्री जी का सेवादार टोनी पहलवान,अनिल गुप्ता एडोकेट,चरणसिंह सैनी,योगेश चावला,कृष्णदत्त शर्मा,प्रेमवीर,सतपाल चौधरी,अल्का भाटिया,शोभा मेहता,कमल नन्द्राजोग,खूबसिंह सैनी,पंडित धीरेन्द शास्त्री माधवी हंस चेयरपर्सन स्पेशल एचीवर्स, व भाविप विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष धनेश्वर सिंह त्यागी,सचिव प्रीता आहूजा,सेवा टीम से अल्का भाटिया,शोभा मेहता व ऐलिमको से जीएम राजेश दास,वैष्णवी,ऋचा,स्मृति परिहारी,नन्दन कुमार,अनुराग,नितिन प्रजापति व ममता मेहंदीरत्ता ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अघ्यक्षता डीएस त्यागी द्वारा की गई।

इस अवसर पर कृष्णपाल गुजर्र ने कहा कि मोदी जी का जन्मदिन पूरे भारतवर्ष में सेवा पखवाडें के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें पूरे 15 दिन तरह तरह के सामाजिक कार्य होगें। आज का कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होनें कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत सुधारों की नई गाथाएं रचते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और जल्दी ही वह तीसरी पायदान पर होगा। में उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।

इस मौके पर सेवादार टोनी पहलवान ने कहा कि मोदी जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का ही अवसर नहीं है, बल्कि यह भाजपा के हरेक कार्यकर्ता के लिए विशेष सेवा कार्यों का अवसर है, जिसके तहत सेवा भाव से भरे भाजपाई 15 दिन तक मोदी जी की लंबे और स्वस्थ जीवन कामना करते हुए जनसेवा करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन राष्ट्र सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक : मुकेश वशिष्ठ

0

डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर हवन यज्ञ का किया आयोजन

फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय,फरीदाबाद में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया ।इस हवन यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकेश वशिष्ठ, मीडिया समन्वयक, हरियाणा के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रभारी प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर डॉ. वलारिया सेठी, एसोसिएट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग का स्वागत भी किया गया। डॉ. अर्चना सिंघल, कनवेनर, हवन समिति एवं स्टाफ़ सेक्रेटरी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

img 20250917 wa04405965728945087901631


मुख्य अतिथि श्री मुकेश वशिष्ठ ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन राष्ट्र सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हवन यज्ञ के माध्यम से हम उनके दीर्घायु और राष्ट्र की समृद्धि की कामना करते हैं।

img 20250917 wa04423359026748188981472


डॉ. अर्चना सिंघल ने कहा,हवन यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है। यह आयोजन हमें आत्मिक शुद्धि, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ता है।प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर यह आयोजन उनके नेतृत्व में देश की प्रगति के लिए हमारी शुभकामनाओं का प्रतीक है।जनसंचार एवं पत्रकारिता विभागाध्यक्ष रचना कसाना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं कहा, यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का भी उत्सव है।डॉ. अमित शर्मा ने विधिवत रूप से हवन सम्पन्न कराया।हवन यज्ञ का आयोजन पत्रकारिता और जनसंचार विभाग ने आर्य समाज इकाई के सहयोग से किया था।विभिन्न विभागों के शिक्षक और लगभग 60 छात्रों ने इस आयोजन में भाग लिया।

युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाया “राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस”

0

बल्लभगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ ने “राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस” के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय बड़े भाई उदय भानु चिब के आह्वान पर तथा हरियाणा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बड़े भाई निशित कटारिया के दिशानिर्देशानुसार, विधानसभा अध्यक्ष बल्लभगढ़ प्रदीप सैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने प्रतीकात्मक रूप से जूस के ठेले पर खड़े होकर जूस बेचा और देश की वास्तविक तस्वीर सामने रखी।

img 20250917 wa03566692169451285784506

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप सैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ रोजगार दिए जाएंगे। यदि यह वादा पूरा हुआ होता तो अब तक करोड़ों युवाओं को रोजगार मिल चुका होता, लेकिन वास्तविकता यह है कि देश का युवा आज भी बेरोजगारी और भविष्य की अनिश्चितता से जूझ रहा है।

शिक्षित नौजवान डिग्रियां हाथ में लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की भर्तियां वर्षों तक लंबित रहती हैं, कभी पेपर लीक हो जाते हैं तो कभी नियुक्तियों पर रोक लग जाती है। उद्योग-धंधे मंदी से प्रभावित हैं और सरकारी नौकरियां लगातार घट रही हैं।

प्रधानमंत्री के “अमृतकाल” के दावों के बीच देश का युवा सबसे ज्यादा निराश और हताश है। रोजगार के अवसर सिमटते जा रहे हैं और महंगाई आसमान छू रही है। युवाओं का सीधा सवाल है—कहाँ गए वे 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष? कहाँ गया वह वादा जिस पर पूरे देश ने विश्वास किया था?

युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ ने स्पष्ट किया कि यह विरोध केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि उन करोड़ों युवाओं की आवाज है जो आज बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। देश का युवा रोजगार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य की मांग करता है, न कि खोखले भाषण और अधूरे वादे।
इस मौके पर दीपक चौहान, अमित राव, अर्जुन यादव, ललित राव, वरुण राव, निक्की, मनीष, जश, पार्थ तनेजा, अंश, आदित्य आदि सैकड़ों युवा मौजूद रहे।