फरीदाबाद,19 जुलाई, रूपेश देव। अनंगपुर संघर्ष समिति के तत्वाधान में एतिहासिक गांव अनंगपुर चौपाल पर 19वे दिन चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन करने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर -पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के सांसद मनोज तिवारी पंहुचे। सर्वप्रथम ग्रामवासियों ने सांसद जी से अपनी मलिकयत एवं प्रवासियों के आशियानों को बचाने की गुहार लगाई ।
मोदी जी को चिटठी लिखेगे, मामले को लोकसभा में उठाएंगे: मनोज तिवारी
ऐतिहासिक गांव अनंगपुर में तोड़फोड़ को लेकर सांसद सैलजा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
चंडीगढ़,15 जुलाई, रूपेश देव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने फरीदाबाद के ऐतिहासिक गांव अनंगपुर में की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर कार्रवाई को रूकवाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने की मांग की है।
सावन माह में मंदिर में की जाएगी विशेष पूजा अर्चना : डा. राजेश भाटिया
फरीदाबाद,10 जुलाई, रूपेश देव। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्किट नंबर एक में सावन माह को लेकर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर विशेष रूप से तैयारियां आरम्भ कर दी हैं।
13 जुलाई को गांव अनंगपुर में होगी महापंचायत, लाखों लोग करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
फरीदाबाद,09 जुलाई, रूपेश देव। अनंगपुर गांव सहित अरावली वन क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ को लेकर बनाई गई अनंगपुर संघर्ष समिति ने बुधवार को नीलम बाटा रोड स्थित होटल राजमंदिर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत की रूपरेखा एवं उसकी तैयारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता को कमेटी के चेयरमेन अतर सिंह, विजय प्रताप, पूर्व मेयर देवेंद्र भड़ाना, पूर्व पार्षद कैलाश बैसला, पार्षद लिक्खी चपराना,प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी आदि ने संबोधित किया।
सी.एम.आर. डिलीवरी में डिफाल्ट के लिए वन टाईम सैटलमेंट योजना पर किया जा रहा काम – राजेश नागर
फरीदाबाद,09 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि गतवर्षों में जिन राईस मिलर्स द्वारा सी.एम.आर. डिलीवरी में डिफाल्ट किया था तथा उन राईस मिलर्स की ओर राज्य सरकार की राशि बकाया है उनके लिए वन टाईम सैटलमेंट (एक मुश्त निपटान) योजना पर काम किया जा रहा है।
एडवोकेट एलएन पाराशर ने बार कर्मचारियों की मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी पुनः चौथे वर्ष रेनयू करवाई
फरीदाबाद,08 जुलाई, रूपेश देव। फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने बार एसोसिएशन के कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी चौथे वर्ष रेनयू करवाई। फरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर द्वारा बार एसोसिएशन के कर्मचारियों एवं चतुर श्रेणी कर्मचारियों को 5-7 लाख रुपए मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी रेनयू करवा कर उन्हें सौंपी । एडवोकेट पाराशर से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने पॉलिसी 4 साल पहले करवाई थी जिसे रेनयू करवाने का कार्य किया है बार एसोसिएशन की कर्मचारियों की बीमा पॉलिसी प्रतिवर्ष इसी तरीके से रेनयू कराते हैं और कराते रहेंगे।
हम हर वर्ष देवेंद्र चौधरी का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाते हैं : प्रमोद राणा
फरीदाबाद,08 जुलाई, रूपेश देव। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान श्री प्रमोद राणा, उनकी टीम और आईएमटी के प्रमुख उद्योगपतियों ने मिलकर सैकड़ों पौधे लगाकर उनका जन्मदिन पर्यावरण को समर्पित करते हुए मनाया।
भिक्षु स्वामी जी के ‘अहिंसा’ और ‘अनेकांतवाद’ के सिद्धांत आज की जरूरत- नायब सैनी
चंडीगढ़,08 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महापुरुषों के विचार और सिद्धांत आज भी हमें जीवन जीने की सही दिशा दिखाते हैं। यदि हम उनके आदर्शों को अपनाएं और अपने आचरण में उतारें, तो एक नैतिक और चरित्रवान समाज का निर्माण संभव है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण होगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा। यदि हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए एक मजबूत, नैतिक और चरित्रवान समाज का निर्माण सबसे पहली आवश्यकता है। महापुरुषों की प्रेरणा से ही हम यह लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी सबकी समस्याओं का समाधान देते हैं – राजेश नागर
फरीदाबाद,08 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा उचित मूल्य दुकान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने आज हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।
न्यायिक सुधार मुहिम में अग्रणी बना हरियाणा, आपराधिक न्याय में रचा इतिहास – डॉ. सुमिता मिश्रा
नई दिल्ली,08 जुलाई, रूपेश देव। बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में दोषी को छह महीने से भी कम समय में सजा हो जाए, यह किसी ने सपने में भी न सोचा होगा। लेकिन यह सपना नहीं, हकीकत है। हरियाणा में नए आपराधिक कानूनों की बदौलत एक नाबालिग के बलात्कार के मामले में सिर्फ 140 दिनों के भीतर दोषी को मौत की सजा सुनाई गई है।


















