back to top
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 34

आर्यवीर दल ने फतेहपुर बिल्लौच में निकाली शोभा यात्रा

0
इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता आती है: देशबंधु आर्य 

फरीदाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । गांव फतेहपुर बिल्लौच के पं एल आर कालेज आफ एजुकेशन व श्री राम स्कूल में चल रहे आर्यवीर दल फरीदाबाद के शिविर के आर्यवीरो ने आज फतेहपुर बिल्लौच के बाजार में शोभा यात्रा निकाली। इस अवसर पर आर्यवीर दल के आर्यवीरो ने हर चौराहे पर लाठी, तलवार बाजी, जुड़ो – कराटे, डंबल, योगासन का शक्ति प्रदर्शन किया।

1001079056
 शोभा यात्रा की अध्यक्षता कर रहे आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान एवं आर्यवीर दल फरीदाबाद के संरक्षक देशबंधु आर्य व गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के आचार्य ऋषिपाल ने कहा कि इस तरह आर्यवीर दल की शोभा यात्रा निकालने से समाज में जागरूकता आती है। आर्यवीर दल के संरक्षक होतीलाल आर्य व मंत्री संजय खट्टर एवं जनहित सेवा संस्था के प्रधान व आर्यवीर दल के उपमंडल पति संतसिहं हुड्डा, महासचिव सुभाष गहलोत ओर कर्मचंद शास्त्री ने इस अवसर पर गांव के लोगों को समापन समारोह में शामिल होने के लिए आंमत्रित किया। दिनांक 15-06-2025 की शाम 05 बजे आर्यवीर दल का समापन समारोह है।
 इस शोभा यात्रा में पं एल आर कालेज आफ एजुकेशन के चैयरमैन डां रामप्रकाश वशिष्ठ, ब्रह्मचारी राज सिंह आर्य, डाक्टर सागर, हरवीर आर्य, प्रशिक्षक दीपक आर्य, हरिओम आर्य, गुलशन आर्य, नकुल आर्य, रोहित आर्य, देवव्रत आर्य , एसपी अरोड़ा, सुधीर बसंल, बलदेव आर्य, भूषण कौशिक अन्य गांव के व आसपास गांवो के गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद थे।


जिला फरीदाबाद में तीन गाँवों में उपचुनाव 15 जून को

0
प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूरी, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होंगे सम्पन्न: डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । जिले के तीन ग्राम पंचायतों – जसाना, लदियापुर और मादलपुर में 15 जून 2025 (रविवार  को पंचायत उपचुनाव संपन्न होंगे। जसाना एवं मादलपुर में सरपंच पद के लिए, जबकि लदियापुर में सरपंच एवं एक पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा।

1001078964
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त श्री विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस उपचुनाव में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराया जाएगा। कुल 11 मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) स्थापित किए गए हैं, जहाँ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
डीसी ने बताया कि उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डीसी विक्रम सिंह ने उपचुनाव वाले गाँवों के सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

जागरुक व्यक्ति के लिए हर दिन पर्यावरण दिवस है : राजेश नागर

0
मंत्री राजेश नागर ने गोदरेज सोसाइटी में लगाया एक पौधा मां के नाम 

फरीदाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज गोदरेज रिट्रीट सोसाइटी सेक्टर 83 में एक पौधा मां के नाम लगाया और लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

1001078741

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक जागरुक व्यक्ति के लिए हर दिन पर्यावरण संरक्षण दिवस हो सकता है क्योंकि वह जानता है कि पर्यावरण को बचाकर ही जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इसके लिए किसी दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए। 
1001078745
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हमें अपने जीवन में हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करना चाहिए और कम से कम 3 साल उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। नागर ने कहा कि राज्य की सरकार ने हरियाणा में बड़ी संख्या में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाए हैं। जिसमें करोड़ों पौधे लगाए गए हैं। आज हरियाणा का वन क्षेत्र पहले के मुकाबले काफी बढ़ा है। जिसमें आम जनता और सामाजिक संस्थाओं का भी सक्रिय सहयोग हमें प्राप्त हुआ है। 
उन्होंने गोदरेज रिट्रीट सोसाइटी में रहने वाले सभी निवासियों से कहा कि वह सभी अपने घरों में मांगलिक अवसरों पर पौधे लगाने और उन्हें संरक्षण देकर बड़ा बनाने का संकल्प लें। 

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ एवं   महेश जोशी महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के आदेशानुसार जिला उपायुक्त एवं प्रधान,  जिला रैड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद बिजेंद्र सोरोत की देख-रेख  में महावीर इंटरनेशनल सोशल फाऊंडेशन, फरीदाबाद व रामापीर किंगडम सोशल फाऊंडेशन एवं जिला रैड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस भवन सेक्टर 12 फरीदाबाद में किया गया।

1001078828

 इस शिविर मे कृष्ण कुमार चोपड़ा, महासचिव मूक बधिर कल्याणकारी संस्था, हरियाणा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की  और अपने सम्बोधन मे रक्तदान को जीवनदान की संज्ञा देते हुए रक्तदानियों को बैज लगाकर पप्रोत्साहित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है, उन्होंने सभी से वर्ष में दो बार रक्तदान एन करने की अपील की।
1001078849
जिला रैड क्रॉस सोसायटी सचिव  बिजेंदर सोरौत के द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने संबोधन में। कहा कि यह दिन उन रक्तदाताओं  को समर्पित है जो निस्वार्थ भाव से किसी अजनबी की रक्त देकर जान बचाते है।
1001078837
पुरुषोत्तम सैनी उप अधीक्षक रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा अपने संबोधन में कहा कि हमें समय समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करना चाहिए इन शिविरों के आयोजन से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सकेगी। डॉ एम पी सिंह द्वारा रक्तदान देने हेतु शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में जय सेवा फाउंडेशन, नवप्रयास, मारवाड़ी युवा मंच, महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट, सिद्ध पीठ श्री महाकाल मंदिर, अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद ये सभी संस्थाएं भी मौजूद रही।
इसी कड़ी में दोपहर 03:00 बजे उन रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने 100 से अधिक बार रक्तदान किया इनमें मदन मोहन, हनीश सिंगला, जसमीत सिंह, राजू कुमार बजाज, सतीश अदलखा, धर्मेंद्र कुमार मल्होत्रा, सुनील , कैलाश नरूला  तथा उन महिला शक्ति को भी सम्मानित किया जिनके द्वारा 25 से अधिक बार रक्तदान किया गया जिनमें रितिका बजाज, हनु भारद्वाज, मधुलिका जैन, मोनिका यादव, निधि जैन।
सभी सम्मानित रक्तदाताओं द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा इस सम्मान के लिए धन्यवाद किया |इस अवसर विमल खण्डेलवाल, अनिल प्रताप सिंह ,संरक्षक, बिरेन्द्र गौर ,उप संरक्षक, मनोज बंसल,सौभाग्य लक्ष्मी, केदार अग्रवाल, मधुसूदन माटोलिया ,अनिल सैनी,नरेन्द्र बैंसला ,के पी सिंह आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को सफल आयोजन में  सुशील कुमार, डॉ राकेश, जयपाल सिंह, राकेश कुमार, इशांक कौशिक, जगन्नाथ अत्रि,हितेश खण्डेलवाल, अशोक कुमार, केशव कुमार, रामबरन, राम किशोर, कमल,राजेश कुमार आदि का इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण  योगदान रहा।

हरियाणा में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस होगा ऐतिहासिक : नायब सैनी

0
कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में एक लाख  से भी अधिक लोगों की भागीदारी के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

कुरुक्षेत्र,13 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में पुरजोर तैयारियां की जा रही हैं। 21 जून को राज्य के 22 जिलों और 121 खंडों में एक साथ आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में लगभग 11 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। इस वर्ष का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्म सरोवर पर आयोजित किया जाएगा, जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व को कर्म का संदेश दिया था। इस ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित योग सत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को योगाभ्यास कराएंगे। इस आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे न केवल योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके, बल्कि एक नया विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया जा सके।

 

1001075995

मुख्यमंत्री आज पंचकूला में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भानू में आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग और आईटीबीपी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों और आईटीबीपी के जवानों ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे के मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा और परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्‍थान देने की कामना की।
 

1001075992

श्री नायब सिंह सैनी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों के अद्भुत योगदान को नमन करते हुए कहा कि यह स्‍थान अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की जीवंत परंपरा है। हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में उत्तर-पूर्वी सीमाओं की दिन-रात रक्षा करते हैं। आपदा, राहत बचाव कार्य, आंतरिक सुरक्षा सहित अंतर्राष्ट्रीय खेलों में आईटीबीपी के जवानों की सहभागिता सदैव अग्रणी रही है।
 

1001076001

उन्होंने हरियाणा योग आयोग की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आयोग योग को बढावा दे रहा है। योगासन के खिलाड़ी भी तैयार कर रहा है। आज का यह योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह आगामी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 से एक सप्ताह पहले आयोजित किया जा रहा है। इसका महत्व इसलिए अधिक है, क्योंकि यह देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के लिए आयोजित किया गया है। योग हमें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के अतिरिक्त टीम भावना, आपसी सहयोग और अनुशासन भी सिखाता है, इसलिए योग और सैनिकों का गहरा संबंध है।
 विभिन्न योग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेशभर में अब तक लगभग 15 लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी
 

1001076013

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत गत 27 मई से ही हो चुकी है और पूरे राज्य में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न योग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेशभर में अब तक लगभग 15 लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी कर योग का अभ्यास किया है। योग कार्यक्रमों के दौरान 61 हजार से ज्यादा औषधीय पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा, योग जागरण यात्रा भी निकाली जा रही है, जो 19 जून को प्रदेश के 5,000 गांवों तक पहुंचेगी। इन अभ्यासों में पतंजलि योगपीठ, भारतीय योग संस्थान, ब्रह्मकुमारी और आर्ट ऑफ लिविंग जैसी संस्थाएं भी प्रदेश में 2500 स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर रही हैं। हरित योग अभियान के तहत 21 जून तक 10 लाख औषधीय पौधे  बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा, सरकार ने एक पोर्टल भी बनाया है, जिस पर अब तक 7 लाख 65 हजार 500 लोगों ने 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
 

1001075998

उन्होंने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों की देन है, परंतु कुछ समय से हमारी यह प्राचीन परंपरा लुप्त हो गई थी, जिसका प्रभाव मानव जाति पर पड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का परिणाम है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। आज विश्व के सभी देश योग को अपना रहे हैं। आज योग न केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है।
 

1001076016

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए 714 व्यायामशालाओं का निर्माण किया गया है। इन व्यायामशालाओं में 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इन व्यायामशालाओं में भी 21 जून को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने, उसमें हम सब की बड़ी भूमिका रहने वाली है। आज इस अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम योग के ज्ञान को अपने जीवन में उतारेंगे और इसे दूसरों तक भी इसे पहुंचाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भानू के परिसर में पौधारोपण  भी किया।  

पीने के पानी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें अधिकारी – धीरेंद्र खड़गटा

0
एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा के पार्षदों के साथ निगम कमिश्नर ने की बैठक

फरीदाबाद,13 जून, रूपेश कुमार । निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने आज एनआईटी विधानसभा के पार्षदों के साथ निगम मुख्यालय में बैठक के दौरान पार्षदों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एनआईटी विधानसभा में पीने के पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करें ,गर्मी का मौसम है और पानी की खपत भी ज्यादा है। इसके अलावा उन्होंने पार्षदों को आश्वासन दिया कि सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जायेगा।

1001075312
निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने अपने इलाके में खराब पार्कों को एनकैप स्कीम के अंदर सुंदर बनवा सकते हैं। जिससे आमजन को पार्कों में अच्छा माहौल मिल सके।

1001075304
 निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने एनआईटी विधानसभा के पार्षदों के साथ बैठक में उनकी समस्याओं को सुना और भविष्य के अंदर निगम क्षेत्र में नए एसटीपी प्लांट के साथ साथ सीटीपी प्लांट की जगह तलाशने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि शहर को भविष्य में ट्रीटेड पानी मिल सके ।
उन्होंने पार्षदों को अवगत कराया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भर में चल रही योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिल सके उसी दिशा में तालाबों का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं ताकि जहां जरूरत हो वहां पर तालाबों में आने वाले नालियों के गंदे पानी को एसटीपी लगाकर ट्रीट करने के बाद तालाबों में डाला जाए और तालाबों के चारों तरफ ग्रीन एरिया ओर लोगों के घूमने के लिए ट्रैक बनवा सके।
 

1001075308

उन्होंने एनआईटी विधानसभा के पार्षदों को भी आश्वाशन दिया है कि निगम प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोग करते हुए कार्य करेंगे ताकि आमजन को किसी भी कार्य में परेशानी ना आए और हरियाणा सरकार की योजनाओं  का लाभ मिल सके। 
एनआईटी विधानसभा के सभी पार्षदों ने लिखित रूप में अपने अधूरे पड़े कार्यो एवं नए कार्यों के लिस्ट भी नगर निगम कमिश्नर को जमा कराई ताकि सभी कार्यों पर अधिकारियों से समीक्षा की जा सके और कार्यों को तेज गति से बढ़ा सकें। बैठक में वार्ड 1,वार्ड 2, वार्ड 5,वार्ड 6 ,वार्ड 7,वार्ड 8, वार्ड 9,वार्ड 10,वार्ड 11 के पार्षद मौजूद रहे।

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना : उपायुक्त विक्रम सिंह

0
आमजन को गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एहतियात बरतना बेहद जरूरी

फरीदाबाद,11 जून, रूपेश कुमार  गर्मी के मौसम में बढ़े हुए तापमान से हीट स्ट्रोक व लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषकर  धूप में ज्यादा घूमने वालों, खिलाडिय़ों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को हीट स्ट्रोक व लू लगने का डर ज्यादा रहता है। हीट स्ट्रोक और लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम इनसे बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सभी पालन करते हुए हीट स्ट्रोक व हीट वेव से बचाव करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखें।

1001070153

आमजन हीट स्ट्रोक और हीट वेव से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय 
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने आमजन से आह्वान किया कि प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और हीट स्ट्रोक व हीट वेव से बचे रहें। हीट स्ट्रोक व हीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, छाछ, मठा, नींबू पानी आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। पार्किंग के समय बच्चों को वाहनों में छोडक़र न जाएं, उन्हें हीट स्ट्रेक व हीट वेव लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन ना करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे ना जाएं।
उपायुक्त ने बताया कि बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की विशेष देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच अवश्य करें। ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं अथवा उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें, उनके शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर अथवा एम्बुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।
गर्मियों में तरल पदार्थों का करें अधिक सेवन 
उपायुक्त ने बताया कि हीट स्ट्रोक से बचने और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में बहुत सारा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए सभी लोगों को भरपूर मात्रा में पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में चूंकि शरीर से अत्यधिक पानी निकल जाता है इसलिए सभी लोगों को आधे से एक लीटर अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है।
इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति पर भी दें ध्यान 
उपायुक्त ने बताया कि गर्मी में व्यक्ति को खूब पानी पीने के साथ-साथ शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए अन्य तरल पदार्थ भी पीने चाहिए। उन्होंने कहा कि दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। नींबू पानी में थोड़ा नमक और चीनी डालकर पीने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। नारियल पानी पीना इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा तरीका है।

जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन कर रहा निरंतर कार्यवाही: डीसी

0
बुधवार को सेक्टर 21-C, सेक्टर 5 फरीदाबाद, नेहरू कॉलोनी (सेक्टर 49), तथा एसजीएम नगर (सेक्टर 48) जैसे स्थान पर जारी रहा अभियान

फरीदाबाद,11 जून, रूपेश कुमार । मानसून के आगमन से पूर्व जिले में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया अभियान निरंतर जारी है। 

1001069413

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में आज बुधवार को जिन क्षेत्रों में सफाई कार्य प्रगति पर है उनमें सेक्टर 21-C, सेक्टर 5 फरीदाबाद, नेहरू कॉलोनी (सेक्टर 49), तथा एसजीएम नगर (सेक्टर 48) आदि स्थान प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन इलाकों में नालों की सफाई और जल निकासी प्वाइंट्स को बाधा मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
1001069416

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए जिला प्रशासन बहुआयामी रणनीति अपना रहा है, जिसमें नालों की समयबद्ध सफाई, अतिक्रमण हटाने, और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।
1001069413

उन्होंने बताया कि नगर निगम के सहयोग से सभी प्रमुख नालों, ड्रेनेज प्वाइंट्स की सफाई कार्य तेजी से चल रहा है। जहां कहीं अतिक्रमण हैं, वहां से अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं ताकि वर्षा जल के निर्बाध बहाव में कोई रुकावट न आए। इस कार्य के प्रभावी संचालन हेतु संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है और वहां विशेष रूप से एचसीएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रत्येक अधिकारी को सौंपे गए हैं विशिष्ट क्षेत्र, जिनकी वे नियमित मॉनिटरिंग कर रहे  हैं तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कदम भी उठा रहे हैं। साथ ही कई पंपिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई है और खराब पंपों को बदला गया या उनकी मरम्मत कर ली गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में जलभराव को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है और कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड विजिट करने व सफाई कार्यों की रीयल टाइम निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख अंडरपास, मुख्य सड़कें और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है ताकि बारिश के दौरान ट्रैफिक जाम या जलभराव जैसी स्थितियों से समय रहते निपटा जा सके।
डीसी विक्रम सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे जल निकासी व्यवस्था में सहयोग करें, नालों में कूड़ा-कचरा न डालें और यदि किसी क्षेत्र में जलभराव या निकासी से संबंधित कोई समस्या हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय से ही इस दीर्घकालिक समस्या का समाधान संभव है।

जटेला धाम बना श्रद्धा, सेवा और पर्यावरण का त्रिवेणी संगम – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जटेला धाम में 225 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का किया शिलान्यास

झज्जर,11 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज झज्जर के गांव माजरा (दुबलधन) स्थित जटेला धाम में स्वामी नितानंद जी के 225वें निर्वाण दिवस के अवसर पर 225 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का शिलान्यास और स्वामी नितानंद आश्रम गौशाला का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 

1001069888

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व श्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी अपने ऐच्छिक कोष से 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।  
 

1001069889

श्री नायब सिंह सैनी ने पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन जटेला धाम श्रद्धा, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का अद्भुत त्रिवेणी संगम का साक्षी बना है। स्वामी नितानंद जी का यह धाम आध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है। जटेला धाम की यह पवित्र तपोभूमि संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचान स्थापित कर रही है।
 

1001069936
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संत मार्गदर्शन करते हैं तो समाज सही दिशा में चलता है और कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। संत नितानंद जैसे महान संतों की बदौलत ही मजबूत भारत हमें मिला है। उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद महाराज जी के जीवन मूल्यों को धारण करते हुए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के मिशन में निरंतर कार्य कर रहा है।
मानवता की सेवा का मंदिर बनेगा चिकित्सा संस्थान
 
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा संस्थान के प्रथम चरण के निर्माण का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह चिकित्सा संस्थान केवल सीमेंट-कंकरीट की इमारत नहीं बल्कि मानवता की सेवा का एक मंदिर है। इस संस्थान के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होने वाले इस संस्थान से झज्जर ही नहीं बल्कि साथ लगते क्षेत्रों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का जो मंत्र दिया है, हम उस पर चलते हुए एक आत्मनिर्भर और सशक्त हरियाणा का निर्माण कर रहे हैं। सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। सरकार द्वारा गरीबों के उपचार के लिए चिरायु योजना, आयुष्मान भारत योजना, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सुविधा, निरोगी हरियाणा योजना, मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजनाएं सहित अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका आमजन को लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 10,159 करोड़ किया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां हेपेटाइटिस -सी व बी की दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान समय में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 हो गई है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले के बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रदेश में कुल एक करोड़ 33 लाख चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस धाम द्वारा लगभग 82,125 पौधारोपण करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भी पर्यावरण को लेकर बेहद सजग है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पहले चरण में हरियाणा में लक्ष्य से अधिक 1 करोड़ 87 लाख पौधे लगाए गए हैं। दूसरे चरण में 1 करोड़ 82 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
 
वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री को भेंट किया सिंदूर का पौधा
 
कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में वीरांगनाएं भी पहुंची और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रेम को प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सिंदूर का पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि झज्जर का यह क्षेत्र वीर सैनिकों का इलाका है। यहां के लोगों में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है और क्षेत्र के सैनिक सरहदों पर तैनात हैं।
 
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक श्री राजेश जून, श्री सुनील सांगवान, श्री उमेद पातुवास, श्री कंवर सिंह यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, महंत राजेंद्र दास, स्वामी सूर्यानंद जी महाराज, स्वामी रामानंद सरस्वती जी महाराज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

संत कबीर की वाणी को जीवन में अपनाएं – नायब सैनी

0
संत कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी सौगात, सफाई कर्मियों के वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा

सिरसा,11 जून, रूपेश कुमार  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती के अवसर पर सफाई कर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके मासिक वेतन में 2100 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। इसके अलावा, सिरसा में बन रहे संत सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का नशा मुक्ति केंद्र बनाने की भी घोषणा की। साथ ही, डबवाली में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में 10 बेड की संख्या को बढ़ाकर 30 बेड करने और ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल के पास 30 बेड का नया नशा मुक्ति केंद्र बनाने की भी घोषणा की।

 

1001069844
मुख्यमंत्री आज संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत जिला सिरसा में आयोजित संत शिरोमणि कबीर दास जयंती राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में सफाई कर्मियों के वेतन को चरणबद्ध तरीके से 5 सालों में 26 हजार तक बढ़ाने का संकल्प लिया है, इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। संकल्प पत्र में जो हमने कहा है उसे हम पूरा करेंगे।
 

1001069847

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर भारतीय संस्कृति की ‘सर्वधर्म समभाव’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ परम्परा के संवाहक और इतिहास के अनमोल रत्न थे। उनका जन्म ऐसे समय में हुआ, जब हमारा समाज अंधविश्वास, जात-पात और रूढ़िवादी परम्पराओं में जकड़ा हुआ था। संत कबीर ने अपने कर्म से वंदनीय स्थान प्राप्त किया। वे अपने समय के सबसे साहसी समाज-सुधारक थे। उन्होंने सभी धर्मों की कुरीतियों और रूढ़ियों पर कड़ी चोट की।
 

1001069853

उन्होंने कहा कि संत कबीर दास जी जैसे संत-महात्माओं, ऋषि-मुनियों, पीर-पैगम्बरों और गुरुओं ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया है। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर हैं। उनकी विरासत को संभालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक भारत के निर्माण में निभाई बड़ी भूमिका
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा संत कबीर जी के विचारों को आधुनिक भारत की नींव बताया है। संत कबीर जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए आजादी के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है। पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों को सशक्त व मजबूत करने का काम किया है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने भी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मूल दर्शन ‘अंत्योदय’ है, पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का उत्थान है। यही संत कबीर का मार्ग है, यही हमारी नीतियों का आधार है। आज हमारी ट्रिपल इंजन सरकार तीन गुणा रफ्तार से संत कबीर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब ‘वंचित अनुसूचित जाति’ के लिए आरक्षण के प्रावधान पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया तो हरियाणा सरकार ने उस निर्णय को प्रदेश में लागू करने का काम किया और डीएससी समाज को उसका हक दिया।
 
सफाई कर्मियों का कल्याण
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया है। सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा और गरिमा की गारंटी दी है। सफाई कर्मियों की उनकी ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में 5 लाख रुपये और सीवरेज में काम करते समय मृत्यु होने की स्थिति में 10 लाख रुपये की बीमा राशि का प्रावधान किया है। इसके अलावा, एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत 5 हजार से अधिक सफाई कर्मियों को संबंधित पालिका के रोल पर लिया है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों की 2 लाख 60 हजार बेटियों की शादी पर 71-71 हजार रुपये शगुन राशि दी गई। मकान की मरम्मत के लिए ‘अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना’ के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक 76,985 लाभार्थियों को 416 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।
 
मुख्यमंत्री ने किया आह्वान, संत कबीर की वाणी को जीवन में अपनाएं, जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठ कर राष्ट्र निर्माण में दें सहयोग
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना से लागू की गई सरकार की हर योजना, हर नीति, हर निर्णय में संत कबीर की भावना बसती है। संत कबीर जी की वाणी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उस समय थी। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि हम सभी यह संकल्प लें कि संत कबीर की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उनकी वाणी को न केवल याद रखेंगे, बल्कि अपने आचरण में भी उतारेंगे। जातिवाद, भेदभाव, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर, हम ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ की ओर बढ़ेंगे।