back to top
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 36

महाराणा प्रताप केवल योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक – नायब सैनी

0
करनाल के सालवन गांव में भव्य तरीके से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती

करनाल,रूपेश कुमार  हरियाणा में आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सर्व समाज की भागीदारी रही। जिला करनाल के गांव सालवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि वे केवल योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

 

1001028177

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सालवन गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम मोहन सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। असंध में महाराणा प्रताप धर्मशाला बनवाने के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सालवन द्वारा जमीन उपलब्ध करवाने पर खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। असंध में एचएसवीपी का सेक्टर विकसित करने के संबंध में फिजिबिलिटी चैक करवाकर इसे विकसित किया जाएगा।
 

1001028189

मुख्यमंत्री ने असंध ‌विधानसभा क्षेत्र की 54 सड़कों, जिनकी लंबाई 186 किलोमीटर है, उनकी स्पेशल रिपेयर के लिए 88 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, 16 अन्य सड़कों, जिनकी लंबाई 91.49किलोमीटर है, की भी स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी। साथ ही, 123 किलोमीटर लंबाई की 41 अन्य सड़कों को भी ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव सालवन से निकल रही ड्रेन को भी पक्का किया जाएगा।
 

1001028183

श्री नायब सिंह सैनी ने असंध बाइपास के सुदृढ़ीकरण के लिए 9 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। कोहंड से असंध रोड की स्पेशल रिपेयर के लिए 34 करोड़ 37 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि करनाल असंध रोड गांव जुंडला, जलमाणा में बाईपास के कार्य को भारत सरकार को भेज कर जल्द मंजूर करवाया जाएगा।
 

1001028180

मुख्यमंत्री ने असंध विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये  देने की घोषणा की । इसके अलावा, असंध विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
 
जो समाज एवं राष्ट्र अपने महापुरुषों को याद करता है, वह समृद्धि और प्रगति की ओर होता है अग्रसर
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज एवं राष्ट्र अपने महापुरुषों, वीरों व शहीदों को याद करता है, उनका सम्मान करता है, वह सदा समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर होता है। इसलिए, हमारी सरकार ने संतों-महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले, केवल अपने परिवारों के महापुरुषों को ही याद किया जाता था। समाज से उन्हें कोई सरोकार नहीं था।
 
उन्होंने वीर सपूत महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महापुरुष पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं, उनका व्यक्तित्व हमें देशभक्ति, आपसी भाईचारे और एकता की महान परंपराओं को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सिर्फ इतिहास की उन विभूतियों में से एक हैं, जिन्होंने न कभी झुकना सीखा और न ही कभी हार मानना सीखा। वे हमारे योद्धाओं, शासकों और युवाओं की प्रेरणा हैं।
 
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जब शासन संभाला तो मुगल सम्राट अकबर ने उन्हें चार बार अधीनता स्वीकार करने को कहा, लेकिन उन्होंने अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध इतिहास के पन्नों में केवल एक लड़ाई नहीं, बल्कि संस्कृति बनाम सत्ता, स्वाभिमान बनाम साम्राज्यवाद और धर्म-अधर्म का संघर्ष था। इस युद्ध में 8 हजार राजपूत वीरों ने 40 हजार मुगलों को परास्त किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें संदेश देता है कि जब तक स्वाभिमान जीवित है, तब तक आत्मा जीवित है। वे एक ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने जंगलों में कष्ट सहकर भी मातृभूमि के स्वाभिमान को झुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास को स्वदेशी नजरिये से देखने की आवश्यकता है। विदेशी नजरिये में इतिहास के अंदर कुछ इतिहासकार अकबर को विजयी दिखाते रहे हैं, लेकिन हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप विजय हुए हैं।
 
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र के साथ भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज जब हम भारतीय संविधान का 75वां वर्ष मना रहे हैं तो उसके मूल सिद्धांतों में स्वतंत्रता, समानता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। यह महाराणा प्रताप जैसे स्वराज के पुरोधाओं, अपने गौरवशाली अतीत, संघर्षशील स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र के साथ, भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
 
उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को बताना है कि किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। महाराणा प्रताप जी की तरह, हमें भी अपने मूल्यों, संस्कृति और देश की स्वतंत्रता की रक्षा करनी है। हमें अपने संविधान की रक्षा करनी है।

सिक्योरिटी कम्पनी की वैन में रखे कैश को लेकर भागने वाला ड्राईवर गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, रूपेश कुमार । फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी कम्पनी की वैन में रखे कैश को गाड़ी सहित लेकर भागने वाले आरोपी ड्राईवर को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

1001027929

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शंशाक शेखर वासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश ने थाना सेक्टर 31 मे दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत है। 19 मई की शाम उनकी रूट न0-8120 की गाडी जो फरीदाबाद जाती है, उसका ड्राईवर मलकित सिंह वैन में रखे कैश को लेकर गाड़ी सहित फरार हो गया, वैन में 18 अलग-अलग जगह (कम्पनियों) का कुल 27,32,750/- रूपये कैश था। जिस पर पुलिस थाना सेक्टर 31 में संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सुत्रो व तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी ड्राईवर मलकित (41) वासी गुरदासपुर पंजाब को पल्ला पुल एरिया से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि SIS सिक्योरिटी कंपनी में ड्राइवर लगा हुआ है। 19 मई को वह, 2 कैश आफिसर व 2 आर्म्स गार्ड के साथ पैसे इकट्ठे करने के लिये गया था। इस दौरान 18 जगह से कुल 27,32,750/- रूपये कैश वैन में रख चुके थे। जैसे ही अगले प्वाईंट पर कैश लेने के लिए 2 कैश आफिसर व एक आर्म गार्ड कैश लेने कम्पनी के अन्दर गए व एक आर्म्स गार्ड पानी पीने चला गया। जिसका फायदा उठाकर वह गाडी को कैश सहित लेकर वहां से फरार हो गया।
आरोपी से अधिक पूछताछ मे सामने आया कि वह जुआ खेलने का आदी है। जिससे उस पर कर्जा हो चुका था अपने कर्जा को उतारने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने 10/15 दिन पहले ही कंपनी को ज्वाईन किया था। 
आरोपी को आगामी पुछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।      

फरीदाबाद में 12 जुलाई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रितु यादव

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,रूपेश कुमार । जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव के नेतृत्व में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जुलाई 2025 को फरीदाबाद, सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायालय परिसर में आयोजन किया जाएगा।

1001027889
 जिसका मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक चालान केसों का अधिक से अधिक निपटारा बैंक रिकवरी मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा (MACT) मामले, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, फौजदारी जमानती मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, बिजली और पानी के बिलों से जुड़े विवाद, राजस्व मामले, और अन्य छोटे-छोटे वादों का आपसी सहमति से अधिक से अधिक निपटान करना है।

सीजेएम रितु यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाने के लिए आगे आए। यह न केवल न्यायिक प्रणाली के बोझ को कम करेगा, बल्कि विवादों का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा।

बरसात के दौरान जलभराव से निपटने के लिए एचसीएस अधिकारी संभालेंगे कमान

0
बेहतर प्रबंधन हेतु फरीदाबाद जिले में क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त

फरीदाबाद,रूपेश कुमार  मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आगामी मानसून सत्र के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने हेतु उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के नेतृत्व में फरीदाबाद जिला में क्षेत्रवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह सभी अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में वर्षा जल निकासी (ड्रेन, नाला व डिस्पोजल) की स्थिति की निगरानी करेंगे एवं 1 जून तक प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

1001027878
नियुक्त नोडल अधिकारी व उनके कार्य क्षेत्र:
गौरव अंतिल (एसीएमसी, एमसीएफ): बड़खल एवं एसी नगर नाला
राजेश कुमार (संयुक्त आयुक्त, एमसीएफ): ओल्ड फरीदाबाद बुढ़िया नाला, सेहतपुर एवं सहराला ड्रेन
शिखा (एचसीएस अधिकारी): बुढ़िया नाला (ग्रामीण)
गजेंद्र सिंह (संयुक्त आयुक्त, एमसीएफ): गौंछी ड्रेन  (शहरी)
त्रिलोक चंद (एसडीएम बड़खल): गौंछी ड्रेन (ग्रामीण)
प्रमुख डिस्पोजल क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारी:
एचएसवीपी ईओ नवीन:
झाड़सेंतली, राजीव कॉलोनी, प्रतापगढ़ सेक्टर-55, राम मिन्नी, पर्वतिया कॉलोनी, 60 फुट रोड, वार्ड 6, प्याली चौक, मुर्गा मार्केट, जैन मंदिर, डबुआ-पाली रोड आदि डिस्पोजल।
एफएमडीए एडिशनल सीईओ गौरी मिड्ढा:
मुजेसर डिस्पोजल, सैनिक कॉलोनी (गेट नंबर 1, 2, 4), अरावली विहार, सेक्टर 48, 49, पटेल चौक, सेक्टर 21ए, एनएचपीसी अंडरपास, पुराना फरीदाबाद अंडरपास, कटन पहाड़ी पंपिंग स्टेशन आदि स्थानों की सफाई।
स्मार्ट सिटी संयुक्त सीईओ अमित मान:
कच्चा खेड़ी रोड डेरी स्कीम, मगल मार्किट खेड़ी चौक, पलवली, विकास नगर, सेक्टर 18 (पुराना/नया), HEWO चौक, सेक्टर 14 (पुराना/नया), सेक्टर 9, 11, 4, 7, 8 (ESI रोड के पीछे), सीही सीताराम मंदिर डिस्पोजल।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां:
मयंक भारद्वाज (एसडीएम बल्लभगढ़): सोहन टी पॉइंट, जनता कॉलोनी, सेक्टर 22/23 के मुख्य डिस्पोजल।
करण सिंह (संयुक्त आयुक्त, बल्लभगढ़): तिगांव रोड, पंचायत भवन, अनाज मंडी, चंदावली, हरि विहार आदि स्थान।
द्विजा (संयुक्त आयुक्त, ग्रेटर फरीदाबाद): पल्ला, सेक्टर 29, 33, 37 व सेक्टर 28 के प्रमुख सीवेज डिस्पोजल।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हेतु व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। यह आदेश पूरे मानसून सत्र के दौरान प्रभावी रहेंगे।

लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों पर चल मोदी जी राष्ट्र को विश्व पटल पर कर रहे हैं स्थापित : कृष्णपाल गुर्जर

0
भारतीय संस्कृति की अमर दीपशिखा – लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर भाजपा फरीदाबाद द्वारा आयोजित भव्य संगोष्ठी

फरीदाबाद, रूपेश कुमार । केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर अपने प्रेरणादायी सम्बोधन में कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, वह भारतीय संस्कृति, न्याय, धर्म और सेवा भावना की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं। उनके कार्यकाल में जनकल्याण, धार्मिक पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता को जो स्वरूप मिला, वह आज भी हमारे लिए प्रकाश स्तंभ है।” माता  अहिल्या अपनी धर्म परायणता, न्यायप्रियता, परोपकार और राष्ट्रनिष्ठा के लिए जानी जाती है। उन्होनें प्रजा के अहित में जो प्रचलित कानून और कर प्रणाली थी उसको परिवर्तित कर दिया था। सारे कानून बदल दिये गये थे, जिससे प्रजा को न्याय मिल सके। मां अहिल्या के बताये मार्ग पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री  मोदी जी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किये है साथ ही अंग्रेजों के द्वारा थोपे गये कानूनों को बदल कर नये तीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के माध्यम से सभी को दंड नहीं न्याय की व्यवस्था की है। आज “समान नागरिक संहिता” और “एक देश-एक चुनाव” जैसी व्यवस्था के लिए मोदी जी कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री जी देश को विश्व पटल पर स्थापित कर रहे है। आज हमारा राष्ट्र आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर होते हुए विश्व गुरू के गौरव को प्राप्त हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ज़िला फरीदाबाद द्वारा भाजपा  कार्यालय ‘अटल कमल’ सेक्टर-15 पर भारत की महानतम महिला शासकों में से एक, पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री गुर्जर ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ माता अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावांजलि दी ।

 

1001015617
इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बड़खल से विधायक धनेश अदलखा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती नीरा तोमर, पूर्व महापौर सुमन बाला, कार्यक्रम जिला संयोजक मनोज वशिष्ठ जी, ज़िला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल कार्यक्रम जिला सह संयोजक अल्का भाटिया एवं विक्रम अरुआ मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
1001015618

श्री गुर्जर जी ने माता अहिल्याबाई द्वारा देशभर में किए गए मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं एवं अन्य लोकसेवी निर्माणों का उल्लेख करते हुए उनकी दूरदर्शिता और धार्मिक समर्पण की सराहना की। मां अहिल्या का संपूर्ण जीवन संसार के लिए उदाहरण रहा है। माँ अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी “स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत” पर सबको प्रेरित कर रहे है। जातीय जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय से सभी वर्गों को लाभ सुनिश्चित होगा। गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित भारत का सपना का साकार हो रहा है। जन धन योजना के कारण हितग्राहियों तक सीधा लाभ पहुंच रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, एयरपोर्ट, फाईबर नेटवर्क से शहर-शहर से संपर्क स्थापित हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों को सशक्त करने का कार्य किया है ।
 
अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती नीरा तोमर ने अपने उद्बोधन में माता अहिल्याबाई को भारतीय नारी शक्ति की जीवंत प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने न केवल शासन में श्रेष्ठता स्थापित की, बल्कि समाज में नारी की भूमिका को पुनर्परिभाषित किया। देवी अहिल्या बाई होलकर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व भारत की अमोल निधि है। मां अहिल्या नारी नेतृत्व, सेवा और न्याय से सजी शक्ति की अनुपम कहानी है।
इस गरिमामय अवसर पर पंकज पूजन रामपाल जी, जिला अध्यक्ष, भाजपा फरीदाबाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि “माता अहिल्याबाई का जीवन हमें सिखाता है कि त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलकर भी उत्कृष्ट प्रशासन और सामाजिक परिवर्तन संभव है। भाजपा सदैव ऐसे महापुरुषों और महाविभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करने हेतु प्रतिबद्ध है।”संगोष्ठी के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन मूल्यों और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्षद अनिल नागर, कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा, अनीता मनोज वशिष्ठ, लाल मिश्रा, संजीव कुमार, हरेन्द्र भड़ाना, गजेन्द्र भड़ाना,  हरी कृष्ण गिरोटी, मनोज नासवा, ग्यासीराम शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष वज़ीर डागर, पंकज सिंगला, भारती भाकुनी, पंकज सिवाल, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह प्रभारी राज मदान,  गौरव चौहान, शोभित अरोड़ा, रोहित भाटिया, गिरिराज त्यागी, सतेंद्र पांडे, नीरज मित्तल, शिवम रत्न, पुनीता झा, प्रवीण चौधरी, प्रवीण चौधरी, अजय डुडेजा, मुकेश शर्मा, के के शर्मा, सचिन गुप्ता मंडल अध्यक्ष सुभांकित गुप्ता, तृप्ति माला महेश कुमार, आनंद कश्यप, मातृ शक्ति, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

जिला में अवैध खनन रोकने के लिए संयुक्त विभागीय टीम कर रही निरंतर निगरानी : कमलेश बिड़लान

0
गत रात्रि बड़खल क्रशर जोन रोड पर सक्रीय रही जांच टीम

फरीदाबाद,रूपेश कुमार । खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग और उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर सख्त नियंत्रण बनाए रखने के लिए निरंतर कठोर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गत रात्रि को जिला खनन अधिकारी कमलेश बिडलान के नेतृत्त्व में खनन विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने बड़खल क्रशर जोन रोड से जुड़े क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर वाहनों की जांच की।

1001015273
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत, खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग स्वयं विभागीय गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य खनन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को समाप्त करना है। महानिदेशक के आदेशों के अनुसार, विभागीय टीम पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है और सभी आवश्यक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी वाहनों के पास वैध ई-रवाना बिल पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध खनन की गतिविधि नहीं पाई गई है, और यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता है, तो वे तुरंत आवश्यक कार्रवाई करेंगी। खनन विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और अन्य प्रमुख रास्तों पर लगातार सक्रिय रूप से तैनात है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में उन स्थानों पर जहां अवैध खनन की संभावना अधिक है, वहां पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अंतर्गत जिले के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार का स्पष्ट और मजबूत निर्णय है कि राज्य में अवैध खनन किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला फरीदाबाद में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई यूपीएससी/संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा: डीसी विक्रम सिंह

0
मंडलायुक्त संजय जून एवं उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से किया यूपीएससी/संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

फरीदाबाद,रूपेश कुमार। फरीदाबाद मंडल के मंडलायुक्त संजय जून एवं फरीदाबाद जिला उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने आज रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा ली जाने वाली परीक्षा के लिए जिला फरीदाबाद में स्थापित किये गये 63 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त विक्रम सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया जिससे कि आयोजित की जा रही परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई खामी न रहे और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

1001015350
मंडलायुक्त एवं उपायुक्त ने क्रमवार सेक्टर 15 स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, सेक्टर 14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 9 स्थित डीसी मोडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल व डिवाइन  पब्लिक स्कूल सहित सेंट एंटोनी कोंवेंट स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था प्रबंध के बारे में सेंटर सुपरवाइज़र से जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाओं की जांच की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।  
1001015346
जिला फरीदाबाद में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई दोनों चरणों की परीक्षा: डीसी
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में 63 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी यूपीएससी/संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई है। जिसमें किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गयी जिसमें पहला चरण प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा चरण दोपहर 02:30 बजे से सायं 04:30 बजे आयोजित हुआ।

मिलाप स्मृति भवन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 एनआईटी फरीदाबाद का 48वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया- डाॅ राजेश भाटिया

0
स्वच्छ विचार व श्रद्धा भावना जागृत करने हेतु धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होना चाहिए: डाॅ राजेश भाटिया

फरीदाबाद,रूपेश कुमार मिलाप स्मृति भवन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 एनआईटी फरीदाबाद का 48वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप सुमन बाला, मनोज नसावा, हरि कृष्ण गिरोटी, राजकुमार बोहरा, वेणुका विजय चौधरी, जसवंत सिंह, श्याम सुंदर कपूर, भारत अरोड़ा, सर0 परविंदर सिंह, राहुल अदलखा, गुलशन बग्गा, सुशील भाटिया, इशांत कथूरिया व अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस दौरान सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

1001015271
 इस हवन यज्ञ में पवन माटोलिया एवं उनके परिवार व अधिवक्ता तरुण भाटिया, सचिन भाटिया, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, अमर बजाज, आशीष अरोड़ा, जतिन गांधी एवं शिवम तनेजा आहुति डाली, वहीं उसके बाद श्री बाला जी व खाटू श्याम जी की चौकी का आरंभ विधायक सतीश फागना की धर्मपत्नी गीता फागना, संस्था के प्रधान डॉ राजेश भाटिया, विमल खंडेलवाल द्वारा जोत प्रचंड करके हुआ, जिसमें बालाजी महाराज एवं खाटू श्याम जी का गुणगान पवन लाडला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
1001015269
 इस मौके पर मंदिर के प्रधान डाॅ राजेश भाटिया ने कहा कि मनुष्य को आत्मिक शांति हेतु धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होना चाहिए, क्योंकि हमें अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में से परमात्मा की अराधना के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए मनुष्य के अंदर स्वच्छ विचार व श्रद्धा भावना जागृत होती है और उसे अच्छे कार्याे को करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा यह भवन 3 नंबर निवासी शिल्पी अरोड़ा (पत्नी नवीन अरोड़ा) ने अपने दादा स्वर्गीय श्री मिलापचंद जी की स्मृति में मंदिर संस्थान को भेंट में दिया था।  इस मंदिर का नाम मिलाप चंद की स्मृति में मिलाप स्मृति भवन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर रखा गया है अंत में मंदिर के प्रधान ने सभी श्रद्धालुओं को आगामी 14 जून व 15 जून को मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद में स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल के वार्षिक उत्सव का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कई सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस शुभ अवसर सोनू पंडित, मधु सुधन माटोलिया, राजकुमार माटोलिया, ललित शर्मा, विमल खण्डेलवाल, राकेश चुग, उप्पल जी, अंजलि माटोलिया, पुष्पा माटोलिया, संगीता माटोलिया, मेघा माटोलिया, प्रतीति माटोलिया, मिस्टर एवम मिसेज़ शाह, मनीष कुमार, राजेश भूदादरा, राजीव चावला, मीनू चावला, चंदर, शालिनी भीमराजका, जीतू कालरा, कमल कपूर, मोनू, मोहित, कोशल धीमान, प्रदीप भाटिया, हनी गेरा, डी.पी.सिंह, लाला पंडित, सुनीता चावला, नितिन शर्मा, प्रदीप भाटिया, सोनू खत्री, भव्य अरोड़ा, हनी गेरा, कौशल धीमन, एडवोकेट तरुण भाटिया, पारुल भाटिया, सुशील भाटिया, राजिंदर भाटिया, विमल खंडेलवाल, विशाल भाटिया, वैद भाटिया, पारस कथूरिया, अरविन्द शर्मा, रविंद्र गुलाटी, हरी कृष्णा वर्मा, दर्शन भाटिया शामिल रहे।

सीवर और खड़ंजे की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मंत्री राजेश नागर ने दिया आश्वासन

0
निवास पर लगे खुले दरबार में लोगों की समस्याओं का हल देने बैठे रहे मंत्री राजेश नागर 

फरीदाबाद,रूपेश कुमार। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर लगे खुले दरबार में समस्या लेकर पहुंचे लोगों से कहा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी समस्याएं प्राथमिकता से दूर होंगी। उन्होंने सभी की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश जारी किए। 

1001015472

इनमें हरकेश नगर से सीवर और जल निकासी की मांग को लेकर पहुंचे लोगों ने कहा कि हमारी कॉलोनी में से अधिकांश लोगों ने आपको चुना है, इसलिए हमारी आपसे उम्मीदें भी ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कॉलोनी में सीवर लाइन डलवाकर जल्द से जल्द हमें जल निकासी की सुविधा दें। 
1001015484
वहीं गांव कौराली के लोगों ने खेतों में कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग रखी। लोगों के साथ आए सरपंच ने मंत्री राजेश नागर से कहा कि हमारे गांव के खेतों के कई रास्ते कच्चे हैं जिससे बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मानसून के समय में तो हालत बहुत खराब हो जाती हैं। आप अपनी सरकार की खेत खलिहान योजना से इन रास्तों को पक्का बनवाकर हमारी मदद करें। 
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मैं आपकी सभी समस्याओं को दूर करूंगा। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपने मुझे चुनकर भेजा है मैं आपकी समस्याओं का हल दूंगा। 
1001015476
उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर इन दोनों प्रोजेक्ट पर काम करने के निर्देश दिए और लोगों को बताया कि उनके बजट जल्द से जल्द बनवाकर काम शुरू करवाए जाएंगे। राजेश नागर ने अन्य सभी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने बताया कि हर रविवार को मेरे निवास पर आयोजित होने वाले इन खुले दरबार में अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा हो जाता है। फिर भी कोई समस्या रह जाती है तो उसको अधिकारियों को निर्देश दे दिया जाता है, इसके अच्छे नतीजे आ रहे हैं।

महर्षि कश्यप का प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदैव मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा: नायब सैनी

0
DEKHO NCR
– राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी
– प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने की करी घोषणा
– लाडवा में एक चौंक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जायेगा: मुख्यमंत्री
– लाडवा, कुरुक्षेत्र या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी भूमि

 लाडवा, 23 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि  प्रदेश में एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तीर्थ स्थल कुरुक्षेत्र और कपाल मोचन में स्थापित कश्यप राजपूत धर्मशालाओं के विस्तार के लिए  21-21 लाख रुपये देने की भी घोषणा भी की।

main%201

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कुरुक्षेत्र ज़िले के लाडवा में ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आयोजित  राज्य स्तरीय  महर्षि कश्यप जयंती समारोह  में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।  

इस अवसर पर श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में एक चौंक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने तथा लाडवा, कुरुक्षेत्र या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी चेक करवा कर प्लॉट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा रखी गई अन्य सभी मांगों की फिजिबिलिटी चेक करवाने के लिए सम्बंधित विभाग को भेजकर इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का कार्य किया जायेगा।  
महर्षि कश्यप को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रकाश स्तम्भ बताते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुनिराज कश्यप ने ज्ञान, तप और अनुसंधान से मानव सभ्यता को नई दिशा दी। उन्होंने समाज को नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की। ऐसे महान ऋषि का प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

महर्षि कश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास प्राचीन काल से ही गौरवशाली रहा है। इस समाज ने रामायण काल में निषाद जैसे शक्तिशाली राजा दिए। राजा निषाद ने ही भगवान श्री रामचंद्र जी को वनवास के दौरान आश्रय दिया था। आज़ादी के आंदोलन में भी इस समाज ने सराहनीय भूमिका निभाई।  

प्रधानमंत्री की साहसिक निर्णय क्षमता और आधुनिक तकनीक से लैस भारतीय सेना के पराक्रम से पूरी दुनिया अचंभित

उन्होंने कहा कि इस समाज ने महर्षि कश्यप जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए देश निर्माण में अहम योगदान दिया। हाल ही के ऑपरेशन सिन्दूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना के बाद संकल्प लेकर कहा था कि जिसने भी हमारे भोले भाले लोगों को मारने का काम किया है अब उनकी बची खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। इसी संकल्प के तहत आतंकवाद के ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान आप जैसे वीरों के बलबूते भारत देश ने आतंकवादियों और उनका संरक्षण करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की साहसिक निर्णय क्षमता और आधुनिक तकनीक से लैस हमारी भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, उससे पूरी दुनिया अचंभित है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र, विश्व गुरु और सांस्कृतिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस कार्य में कश्यप समाज की भूमिका निर्णायक रहेगी।  

मिशन अंत्योदय के तहत गरीब परिवारों का किया जा रहा उत्थान

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रसार योजना’ के माध्यम से समाज में महापुरुषों के संदेशों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। महापुरुषों के समानता के सन्देश को साकार करने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।  

गरीब और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले साढ़े 10 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए गरीब से गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सस्थानों में दाखिले में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6  लाख रुपए वार्षिक से बढाकर 8 लाख रुपए वार्षिक किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसान कल्याण के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यों की भी जानकारी दी।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत आम चुनाव में कश्यप समाज के सहयोग से प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने के बाद प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। संकल्प पत्र में किये गए वादों में से 19 वायदे पूरे किये जा चुके हैं और 90 जल्द ही पूरे हो जायेंगे।