back to top
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 40

मुख्यमंत्री ने समालखा में सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का किया उद्घाटन

0
DEKHO NCR
योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं नागरिक: नायब सिंह सैनी

समालखा, 19 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पानीपत जिले के समालखा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस केंद्र की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने दैनिक जीवन में योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दें।

 

main%201

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी, आज वे साकार होते प्रतीत हो रहे हैं। यह केंद्र न केवल ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारी सनातन परंपराओं और संस्कारों को और प्रगाढ़ कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
 

main%202

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश को दो चीजों की आवश्यकता है, पहली हमारी सीमाएं सुरक्षित हों और दूसरा हमारा शरीर स्वस्‍थ हो और यह केंद्र वेलनेस सेंटर के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रासायनिक कीटनाशकों के अत्याधिक उपयोग से बचें और प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्किल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगभग 450 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह केंद्र उन्हें उस दिशा में मार्गदर्शन और साधन प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह संस्था को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सक्रिय योगदान दें।
 
इस मौके पर श्री माधव जन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन जिंदल ने कहा कि यह वेलनेस सेंटर उन लोगों के लिए नींव का पत्थर होगा जो तनाव मुक्त रहना चाहते हैं। उन्होंने वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वेलनेस सेंटर सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
 
कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवाद की जमीन को अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है और हमारे जांबाज सैनिकों ने मात्र 3 घंटों में आतंकवाद की उस जमीन को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जासूसी के आरोप में पकड़े जा रहे लोगों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाती रहेगी।
 
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज,विधायक मनमोहन भड़ाना, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली , मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा और डॉ राज नेहरू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, असीम गोयल सहित अन्‍य गणमान्य उपस्थित रहे।

निगम के सभी जॉइंट कमिश्नर अपने-अपने जोन में 5000 आबादी वाली कॉलोनी को जीरो वेस्ट बनाने के लिए करेंगे कार्य: – धीरेंद्र खड़गटा निगम कमिश्नर

0
DEKHO NCR
हर रोज हो खत्तों से कूड़े का उठान का कार्य नहीं तो होगी कार्रवाई

फरीदाबाद, 19 मई (रूपेश कुमार ) नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार को सफाई विभाग (सैनिटेशन) की बैठक ली। बैठक में कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी ज्वाइंट कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने जोन में कम से कम 5000 घरों की आबादी वाली कॉलोनी को जीरो वेस्ट कॉलोनी बनाने के प्लान पर कार्य करेंगे ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास सफल हो सके ।

fbd%207

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि मथुरा रोड और बाईपास (मुंबई बड़ोदरा) के बीच सेक्टर 37 और सेक्टर 4 तक स्वीपिंग का एस्टीमेट भी जल्द से जल्द तैयार कराकर सरकार के पास भिजवाने का काम करेंगे ।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कहा कि swm पोर्टल के सभी नियम को ध्यान रखते हुए उसे पर जीपीएस सिस्टम कर्मचारियों की हाजिरी प्रोसेसिंग इत्यादि रिपोर्ट को अपलोड करते रहे। साथ ही उन्होंने शहर से जगह जगह पड़े कूड़ा के ढेरों को हर रोज हटाने के निर्देश भी दिए हैं । उन्होंने कहा कि यदि कूड़ा उठाने वाली कंपनी ठीक कार्य नहीं करेगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे सफाई के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों को ध्यान में रखें तभी निगम में पारदर्शिता बेहतर हो पाएगी।
बैठक में एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल,एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ विजयपाल यादव ,टेक्निकल एडवाइजर अनिल मेहता, निगम स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश परवाल ,कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ,सीनियर आर्किटेक्ट बीएस ढिल्लों सहित सैनिटेशन टीम से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे। 


सरकार के पोर्टल पर प्रॉपर्टी को स्व-प्रमाणित करने के लिए घर बैठे पोर्टल पर करें लॉगिन – सलोनी शर्मा

0
DEKHO NCR
नगर निगम का घर-घर जाकर सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य रहेगा जारी- एडिशनल कमिश्नर

फरीदाबाद, 19 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लाभकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए प्रॉपर्टी सेल्फ सर्टिफिकेशन के कार्य में नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में निगम की टीम लगातार घर घर जाकर प्रॉपर्टी सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य कर रही है ।

fbd%206

लेकिन शहरवासी स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी को स्व – सत्यापित कर सकता है उसके लिए सरकार द्वारा पूरी डिटेल से  ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से समझाया गया है।
नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने  स्थानीय निवासियों को अपील की है कि वह अपनी संपत्ति को स्वयं प्रमाणित घर बैठे ही कर सकते हैं, उसके लिए उन्हें अपने इंटरनेट ब्राउज़र और वेबसाइट https://property.ulbharyana.gov.in/खोलनी होगी और लॉगिन करना होगा साथ ही जिस नंबर के  माध्यम से उपयोग करता ने लॉग इन किया है समस्त जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी दी की पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद विवरण देखते हुए सेल्फ सर्टिफाइड यानी स्वयं प्रमाणित करें पर क्लिक करना होगा ,साथ ही इस पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर भी लिंक कर सकते हैं उसके बाद नगर निगम पोर्टल की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ घर बैठे ही उठा सकते हैं।
 जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स सहित अन्य किसी भी प्रकार के विकास शुल्क इत्यादि की स्थिति शामिल है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से यह कार्य लगभग सभी वार्ड कॉलोनी और सेक्टर में चला हुआ है लेकिन आमजन भी पोर्टल के माध्यम से इस कार्य को स्वयं भी घर बैठ कर सकता है।

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नहर पार के किसानों को आवासीय प्लाट मिलने की बनी उम्मीद : शिवदत्त वशिष्ठ

0
DEKHO NCR
डूबतो को तिनके का सहारा, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद

फरीदाबाद, 19 मई (रूपेश कुमार )। नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने किसानों को बुलाकर सेक्टर 12 में जानकारी दी कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद 18 शहरों में विस्थापितों को प्लाट देगी सरकार। इस सूची में फरीदाबाद का भी नाम सम्मिलित है। वशिष्ठ ने बैठक में बोलते हुए कहा कि सेक्टर 75/80 के लिए किसानों की बैगर मर्ज़ी के लगभग 300 ऐकड. जमीन का अधिग्रहण किया गया था। 

fbd%205


इस जमीन को मात्र सोलह लाख रुपये प्रति एकड़ से अधिग्रहीत किया गया था। किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि जिन भी नहर पार के किसानों की जमीन अधिकृत की गई है उन्हे सरकार उच्च न्यायालय के आदेश पर फार्म भरवाएगी और रिहायशी प्लॉट देगी। वशिष्ठ ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को किसानों के हक में ऐतिहासिक फैसला बताया ।इस फैसले से किसानों को आवासीय प्लाट मिलने की उम्मीद जगी है। नहर पार के किसानों ने कई वर्षों तक अपनी जमीन को बचाने के लिए कई वर्षों तक आंदोलन किया लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने किसानों को ना तो लैंड पूलिंग पॉलिसी में जोड़ा और ना ही रिहायशी प्लाट दिए । किसानों की जमीन अधिकृत होने के बाद भी किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ।और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने किसानों कि जमीनों पर प्लाट काट कर बहुत मोटे मुनाफ़ा में बेच दिया।माननीय उच्च न्यायालय ने किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फरीदाबाद की याचिका व विभिन्न याचिकाओं का निपटारा करते हुए हरियाणा सरकार को नीति के मुताबिक जमीन मालिकों को अधिग्रहण के बदले में आवासीय प्लाट देने का निर्देश दिया है।इस फैसले को लेकर नहर पार के किसानों ने खुशी जाहिर की है। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि नहर पार के किसानों के संघर्ष से अन्य जिलों के किसानों को प्लाट मिलने की उम्मीद बन गई हैं  वशिष्ठ ने सरकार से अपील की है की जिन किसानों की जमीनों को अधिकृत करके प्लाट काटे  गए है। उन्हें जमीन मे रिहायशी प्लाट कम दर के हिसाब से आवंटित किए जाए।और कम दर पर किसानों से पैसा लिया जाए । जमीन अधिकृत होने के बाद नहरपार के किसानों की हालत गंभीर व नाजुक बन गई उनके पास कमाने का जरिया समाप्त हो गया। किसान कि आर्थिक स्थिति खराब हो गई।अब किसान 50,000 हजार रुपये के साथ अपना फार्म हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में जमा करा सकते हैं। इस मौके पर किसान दयाराम , रघुवीर सिंह नागर , कमल , रामफल , जगजीत , रघुबीर सिंह , भारत , शरद शर्मा , नरेंद्र कुमार,सुरेंद्र वशिष्ठ,हर्ष वशिष्ठ,विजय पाल , कुलदीप जोशी , कमल दलाल  हरदीप बसोया ,प्रदीप सिद्धू , सागर नागर,आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे ।

एक आंधी में फरीदाबाद की बिजली व्यवस्था चौपट, 4 दिन से लाइट गायब : रोहित नागर

0
DEKHO NCR
प्रशासन नाकाम, प्रॉपर्टी डीलिंग में लगे शहर के मंत्री : रोहित नागर

फरीदाबाद, 19 मई (रूपेश कुमार ) फरीदाबाद शहर में आई एक आंधी ने बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। विकास को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने वाले शहर के मंत्रियों  और विधायकों की आँखें अभी भी खुलने का नाम नहीं ले रही है। ये केवल अपना गुणगान करने में लगे हुए हैं। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रोहित नागर ने एक ही आंधी में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव व शहरों में बुरा हाल हो गया है। बिजली निगम 4 दिन में हालात सुधार नहीं पाया है और लोग बिजली, पानी के लिए तरस रहे हैं।

fbd%204

रोहित नागर ने कहा कि जनता की परेशानियों और समस्याओं से बीजेपी नेताओं को कोई सरोकार नहीं है। चुनाव के समय बड़ी बड़ी बातें कर जनता को झूठे वादों में बहकाने वाले नेताओं ने आज शहर की जनता से मुंह मोड़ लिया है।
रोहित नागर ने कहा कि शहर में 3-3 बीजेपी के मंत्री होने के बावजूद शहर के हालात बद से बदतर हुए पड़े हैं। कारण सिर्फ एक है सही प्रॉपर्टी डीलिंग में लगे हुए हैं, इनको लोगों की दुःख तकलीफ सुनने की फुर्सत नहीं है। श्री नागर ने कहा कि 24 घंटे के अंदर शहर के लोगों को बिजली पानी की सुविधा नहीं मिल पाई तो वह स्वयं लोगों के साथ सड़कों पर उतर जायेगे।
आंधी के 4 दिन बाद भी बिजली निगम व्यवस्था सुधार नहीं पाया है। लोगों पर अनाप शनाप टैक्स थोपने और महंगी बिजली देने के बावजूद जर्जर बिजली व्यवस्था में हम रहने को मजबूर है। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में गांवों में लोगों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है और अभी भी बिजलीकर्मी हालात सुधार नहीं पा रहे हैं। उन्होंने इसको पूरी तरह से सरकार की नाकामी बताया और तिगांव से विधायक एवं राज्यमंत्री राजेश नागर से लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को: जिले के विभिन्न वर्गों की रहेगी सक्रिय भागीदारी

0
DEKHO NCR
डीसी विक्रम सिंह ने आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
20 जून को होगी पायलट रिहर्सल, जनमानस में जागरूकता के लिए करवाई जाएगी योग मैराथन

फरीदाबाद, 19 मई (रूपेश कुमार )। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजन से संबंधित अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

fbd%203

बैठक से पूर्व प्रदेश स्तरीय दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन को एक उत्सव का स्वरूप देकर इसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

डीसी विक्रम सिंह ने जिले में योग दिवस की व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थान, आंगनवाड़ी केंद्र, एनसीसी/एनएसएस इकाइयां, स्वयंसेवी संगठन तथा जनप्रतिनिधियों व जनसामान्य की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रातः सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम जिला मुख्यालय समेत सभी उपमंडलों, ब्लॉकों व पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय आयुष विभाग हरियाणा की ओर से आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया है। जिसके अंतर्गत 26 मई से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्थान पर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पी.टी.आई. व डी.पी.ई को प्रशिक्षण (सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षकों, पी.टी.आई. व डी.पी.ई सभी) जिला के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रात: 6 बजे से लेकर 7.30 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिला के सभी स्कूलों में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षकों, पी.टी.आई. व डी.पी.ई, खेल विभाग के योग ट्रेनर व पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डीसी ने बताया कि जिला सहित खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जन साधारण को प्रशिक्षण सम्बन्धित जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पी.टी.आई. व डी.पी.ई, खेल विभाग के योग ट्रेनर एवं पुलिस विभाग को प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा स्टेडियम, खेल मैदान, व्यायामशाला या अन्य उपयुक्त स्थानों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

डीसी ने बताया कि इसी प्रकार जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
डीसी ने बताया कि 20 जून को प्रात:7 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल सहित जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जन साधारण, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट्स और गाइड्स हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रात: 7 बजे से 8 तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय व खंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में एसडीएम फरीदाबाद शिखा, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ जयंत आहूजा, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पेयजल समस्या मुक्त होगा एनआईटी क्षेत्र, हर घर में पीने के पानी के लिए स्वच्छ जल यमुना से आएगा : कृष्णपाल गुर्जर

0
DEKHO NCR
एनआईटी फरीदाबाद में ट्रिपल इंजन की सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है : सतीश फागना  
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व एनआईटी विधायक सतीश फागना ने नंगला पार्ट-1 में 76 लाख की लागत के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

फरीदाबाद, 19 मई (रूपेश कुमार )। भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आज नंगला पार्ट-1 में आनंद ज्योति आश्रम व छत्तर सिंह वाला तक आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर बुजुर्गों के हाथों से नारियल तुड़वाकर विकास कार्यो का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2026 तक एनआईटी क्षेत्र पेयजल समस्या मुक्त होगा। इस दौरान उनके साथ एनआईटी विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।

fbd%202
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि एनआईटी क्षेत्र की मुख्य समस्याओ पर मौजूदा सरकार में काफी हद तक निवारण किया गया है। एनआईटी के हर घर में पीने के पानी के लिए स्वच्छ जल यमुना से आएगा जिसके लिए मंजूरी मिल गयी है जिससे भविष्य में कभी लोगो को पीने के पानी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। इसके लिए लगभग ढाई सौ करोड़ रुपए पास करा लिए है जिससे की बूस्टर का निर्माण कार्य करवाया जाएगा और एनआईटी क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या खत्म हो जाएगी यह बूस्टर 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे एनआईटी क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम को रिपेयर कर दुरुस्त करने का काम भी बजट मंजूरी के साथ शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह बिजली आपूर्ति की  समस्या न हो इसके लिए खेड़ी में पावर हाउस बनकर तैयार है जहां अंडर ग्राउंड्स केबल लगा दी है जिससे एनआईटी में बिजली आपूर्ति की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि आज यहां 76 लाख की लागत से आरएमसी रोड के निर्माण कार्य की आधारशिला राखी है और आमजन की
मुलभूत सुविधाएं है उन सबको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज ट्रिपल इंजन की सरकार है और हम आमजन की एक-एक समस्या को खत्म  करने में जुटे हुए है।  

मौजूदा सरकार ईमानदारी से जन सेवा में एक एक रुपया और समय खर्च करने में जुटी
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मौजूदा सरकार ईमानदारी से जन सेवा में एक एक रुपया और समय खर्च करने में जुटी हुई है। उन्होंने सभी मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनका लोकसभा क्षेत्र उनके लिए एक पवित्र देवस्थान के समान है, जहाँ रहने वाले नागरिक उनके लिए ईश्वर तुल्य हैं। इन मतदाताओं ने अपने मतदान के सामर्थ्य से न केवल तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना, बल्कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में भी लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार गठित कर दी।

इस अवसर पर एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है। विकास किसी पार्टी या व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए होना चाहिए। हर वार्ड, हर गली, हर मोहल्ले को एक जैसी सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य है।
इस अवसर पर सुरेंद्र भड़ाना, कवीन्द्र फागना सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

मोदी सरकार का मूलमंत्र है विकास और सुशासन: कृष्णपाल गुर्जर

0
DEKHO NCR
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 6 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले सत्संग भवन की रखी आधारशिला
बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा और बल्लभगढ़ से भाजपा के जिलाअध्यक्ष सोहन पाल सिंह रहे मौजूद

फरीदाबाद, 19 मई (रूपेश कुमार )। भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज बल्लभगढ़ के प्राचीन ऐतिहासिक पथवारी मंदिर के प्रांगण में लगभग 6 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले सत्संग भवन की आधारशिला रखी। उनके साथ बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा और बल्लभगढ़ से भाजपा के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह छोकर मौजूद रहे।

fbd%201

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रगति की राह पर चल रहा है और जनता के सहयोग से इसी प्रकार चलता रहेगा। उन्होंने आगे कहा की 2014 से पहले और आज बल्लभगढ़ क्षेत्र में बढ़ते विकास के बीच का अंतर जनता सब साफ़ देख सकते है। उन्होंने कहा कि विधायक मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ निर्वाचन क्षेत्र ने विगत वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ विकास यात्राएं देखी हैं—चाहे वह स्मार्ट सड़कों का विस्तार हो, पीने के पानी के बूस्टर पम्पों का निर्माण, महिला-महाविद्यालय का अपग्रेडेशन, आईटी-आई आधारित कौशल केंद्रों की स्थापना और सत्संग भवन उसी स्वर्णिम शृंखला की अगली कड़ी है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में कोई आतंकवादी घुसकर किसी घटना को अंजाम देता है तो मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे देती है। हमारी सेना आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती है। ऐसा पहले की सरकारों में नही होता था। आतंकवादी आते थे और हमला करके चले जाते है और सरकार चुप बैठी रहती थी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वर्षों 2014 से पहले आमजन छोटे-बड़े कार्यक्रम करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसको मौजूदा सरकार ने ध्यान में रखते हुए अब पथवारी मंदिर में सत्संग भवन  के निर्माण की नीव रखी है जिससे भविष्य में यहा सत्संग, भागवत कथा, जैसे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम के आलवा जनहित में सुख दुःख के कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के किए जा सकेंगे।

बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त रहेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  के मार्गदर्शन में हम निरंतर अपनी विधानसभा में विकास कार्य कर रहे है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए बताया की आने वाले समय में फरीदाबाद भारत के नक़्शे  पर अलग से अपनी जगह बनाएगा जोकि फरीदाबाद में रह रहे लोगों के लिए एक गौरव का क्षण होगा, साथ ही उन्होंने कहा की पुरे हरियाणा में कनेक्टिविटी के मामले में फरीदाबाद और पलवल का कोई मुकाबला नहीं है| यह सब आप जनता द्वारा मोदी जी और नायब जी को वोट डालकर ही मुमकिन हो पाया है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

महेंद्रगढ़वासियों को मिली करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

0
DEKHO NCR
महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा : नायब   सैनी 
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 152 करोड़ 87 लाख रुपये लागत की 30 परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

महेंद्रगढ़, 18 मई (रूपेश कुमार ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज महेंद्रगढ़वासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए 152 करोड़ 87 लाख 92 हजार रुपये लागत की 30 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 81 करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपये की लागत की 15 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 71 करोड़ 38 लाख 62 हजार रुपये लागत की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

main%201

महेंद्रगढ़ विधानसभा में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए पैसे जमा करवा रखे हैं, ऐसे 1450 नलकूप कनेक्‍शनों को अगले 3 महीने में जारी किया जाएगा। इसके अलावा, 2023 तक जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, वे भी जल्द पैसे जमा करवा दें, उनके कनेक्‍शन भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
main%202

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ विधानसभा में एक नई अनाज मंडी बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि किसी भी गांव  में जमीन उपलब्‍ध होने पर गौ-अभ्यारण्य बनाया जाएगा। साथ ही, गांव उस्मापुर, बारड़ा, खातौद या जड़वा में जमीन उपलब्‍ध करवाने पर पशु औषधालय और पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा, इसके लिए उन्होंने 1 करोड़ 51 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, गांव डीगरोता के पशु औषधालय को 40 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही, वीएलडीए कॉलेज की फिजिबिलिटी चैक करवाकर इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव आकोदा में बिजली का सब-डिविजन स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को हटाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि डालनवास गांव में 33 केवी तथा महेंद्रगढ़ शहर में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा में 56 कॉलोनियों में बिजली व्यवस्‍था की जाएगी। इसके अलावा, महेंद्रगढ़ शहर में एलटी लाइनों की जगह एलटी केबल डाली जाएगी। महेंद्रगढ़ से नारनौल तक 33 हजार केवी की बंद पड़ी लाइन को हटाया जाएगा।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत खातोद में जमीन उपलब्‍ध करवाने पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। 4 माइनरों निहालवास, जैरपुर, सीसोठ, खायरा के पुनर्निर्माण के लिए 6 करोड़ 60 लाख रुपये की घोषणा की। महेंद्रगढ़ विधानसभा में 180 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।7 सड़कों, जिनकी लंबाई 36.85 किलोमीटर है, की भी स्पेशल रिपेयर का कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। 78.71 किलोमीटर लंबाई की 16 सड़कों का भी स्पेशल रिपेयर के तहत नवीनीकरण किया जाएगा, इसके लिए मुख्यमंत्री ने 44 करोड़ 53 लाख रुपये की घोषणा की।
उन्होंने महेंद्रगढ़ विधानसभा के 18 गांवों में स्कूलों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ 38 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, महेंद्रगढ़ में हरियाणा रोडवेज का सब-डिपो बनाया जाएगा। उपरोक्त के अलावा, मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ विधानसभा के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा : नायब सैनी 

विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1570 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं। जबकि कांग्रेस सरकार के 10 सालों में केवल 700 करोड़ रुपये के काम हुए। हमारी डबल इंजन सरकार ने कांग्रेस के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा काम करवाए हैं और अब तो प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है और विकास के काम तीन गुणा गति से होंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

 

2047 तक विकसित भारत बनाने में विकसित हरियाणा का होगा योगदान : नायब सैनी 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है। हरियाणा को देश के विकास का इंजन बनाना है। उन्होंने लगातार तीसरी बार जनादेश देने के लिए हरियाणा की जनता आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए अपने संकल्प पत्र के संकल्पों में से हमारी सरकार ने 22 संकल्पों को पूरा कर भी दिया है और 90 संकल्पों पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र केवल घोषणा नहीं है, बल्कि जनता को दिया गया वचन है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं, जो कहा है वो करेंगे, हमारी नीति नीयत और नेतृत्व तीनों स्पष्ट है। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। हमारा लक्ष्य पूरे हरियाणा का संतुलित विकास करना है और इस  संकल्प पर हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं और 2047 तक विकसित भारत बनाने में विकसित हरियाणा के रूप में अपना योगदान दें।

ऑपरेशन आक्रमण के दौरान फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 378.25 बोतलें देशी 36.5 बोतल अंग्रेजी शराब व 20 देसी कट्टा, 2 कारतूस बरामद

0
DEKHO NCR
 11 उद्धघोषित/जमानोत्तर अपराधियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त कुल 106 आरोपियों को किया काबू

फरीदाबाद, 18 मई (रूपेश कुमार ) पुलिस महानिदेशक, हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार व पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार 18 मई को फरीदाबाद पुलिस की कुल 165 टीमों द्वारा चोरी करने वालों, अवैध शराब रखने/बेचने वालों, अवैध मादक पदार्थ रखने/बेचने वालों, जुआ खेलने/खिलाने वालों, वांछित अपराधियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त व सक्रिय अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन आक्रमण के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

fbd%208

▪️इस विशेष अभियान में फरीदाबाद पुलिस के कुल 602 पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों की कुल 165 पुलिस टीमें गठित की गई, जिनके द्वारा 18 मई को विभिन्न स्थानों पर इस विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण के तहत अपराधियों/अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 11 उद्घघोषित अपराधियों /जमनोत्तर अपराधियों सहित विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त/सक्रिय कुल 106 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है, जिनके खिलाफ सम्बन्धित थानों में कुल 76 अभियोग अंकित करके नियमानुसार कार्यवाही की गई।

▪️ इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा 20 देसी कट्टा व 02 कारतूस बरामद किए गए।

▪️फरीदाबाद पुलिस की टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान 378.25 बोतल देशी शराब,  36.5.5 बोतल अंग्रेजी शराब, जुआ अधिनियम के अंतर्गत 12970/-₹ जब्त किए गए ।

▪️ फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाती है। भविष्य में भी इस प्रकार से अभियान जारी रहेंगे। फरीदाबाद पुलिस लोगों से अपील करती है कि सदैव कानून की पालना करें और किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधी की जानकारी होने पर उसकी सूचना तुरन्त डायल 112, कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर नजदीक के थाना पर पुलिस को अवश्य दें। फरीदाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा व सेवा में सदैव [24X7] तत्पर है।