back to top
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 48

डिजिटल अरेस्ट करके 1,03,70,000 रुपये की ठगी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR
– मामले में पहले 15 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
आजकल के तकनीकी के दौर टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी बढ गया है। जिससे साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने दो आरोपी रवि किशोर व राजेश को गिरफ्तार किया है।

fbd%209

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT में सेक्टर 46, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सतरूपा ग्लोबल डिक्शनरी एंड पब्लिशिंग (ओपीसी) लिमिटेड कंपनी की मालिक है, 29 सितंबर को उसके फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वालो ने एक-एक करके बात की और कॉल को कई व्यक्तियों को अग्रेषित किया, जिन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि उसकी कम्पनी खाता से अवैध पैसे का लेन-देन है और ठगों ने उसके व्हाट्सएप पर अवैध पैसे के लेन-देन बारे एक नोटिस भेजा। नोटिस पढ़ने के बाद वह परेशान और भयभीत हो गया, क्योंकि कोई भी दावा सच नहीं था। जिसके बाद ठग लगातार शिकायतकर्ता को वीडियो कॉल करते रहे तथा धमकी देते थे कि वह किसी को भी स्थिति के बारे खुलासा ना करे और ना ही अपना कमरा छोडे, अपने नौकरों को निकाल दे । ठग लगातार वीडियो कॉल के ज़रिए शिकायतकर्ता पर निगरानी करते रहे और हर समय चेहरा देखते रहे। ठगों ने महिला को डरा धमका कर 1,03,70,000/-रू अपने खाता में ट्रांसफर करवा लिए। जिनकी शिकायत साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने आरोपी रवि किशोर वासी गांव दांता रामगढ, सिकर, राजस्थान हाल बापूनगर अहमदाबाद व राजेश वासी गांव अंजना, राजसमंद हाल निकोल, अहमदाबाद को बापूनगर, अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रवि किशोर इंडस्लैंड बैंक अहमदाबाद कि एक शाखा में काम करता है जिसने राजेश का खाता खोलकर आगे ठगों को दिया था तथा उस खाता में ठगी के 10 लाख रूपये आये थे।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में  महिला आरोपी मिथलेश(24) को गिरफ्तार किया है।

fbd%208

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सारण में यश अरोडा वासी न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें बताया कि उसके पिता किसी काम से हरिद्वार गये हुए थे जहां पर उनके पास रंकित नाम के लड़के का कॉल आया और उसने एक करोड की रंगदारी मांगी और पैसे ना देने की सूरत में गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसी रात को दो लडको ने उसके घर की घंटी बजाई और गाली गलौच करने लगे तथा इसके बाद घर के गेट पर गोलियों चलाई और वहां से चले गये। जिसकी शिकायत पर संबंधित धाराओं मे पुलिस थाना सारण में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि जिस फोन से कारोबारी को धमकी दी गई थी उस फोन की मालिक महिला आरोपी मिथलेश निवासी डबुआ कॉलोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर किया गया है।

अनुसंधान में सामने आया कि रंकित ने सहआरोपी कमल की पत्नी के फोन को प्रयोग कर कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद महिला से दो फोन बरामद किए गए है जिनका प्रयोग करके कारोबारी को धमकी दी गई थी। बाकी आरोपियों की तलाश क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 द्वारा की जा रही है। महिला आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

महिला की हत्या कर शव को बेड मे डालने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

0
DEKHO NCR
आरोपी एक साल से महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 21 अप्रैल को सारन क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी जितेन्द्र उर्फ बॉबी(49) को काबू किया है।

fbd%207

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरेन्द्र सिंह निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद ने थाना सारन में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपना दूसरा मकान जो जवाहर कॉलोनी में ही स्थित है।  जिसके पहले फ्लोर पर एक कमरा उसने जितेन्द्र उर्फ बॉबी नाम के व्यक्ति को किराए पर दे रखा था। जिसमे वह करीब 1 साल से सोनिया(40) नाम की महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। 26 अप्रैल को मेरे पास मेरे दूसरे किराएदार का फोन आया कि जितेन्द्र के कमरे से बहुत ज्यादा बदबू आ रही है तथा कमरे का ताला बंद है। जिस पर मैंने कमरे पर जाकर देखा तो पुलिस वहां पहले से मौजूद थी तथा सोनिया कि सडी गली लाश कमरे के बेड में पड़ी थी। जिस शिकायत पर थाना सारन में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपी जितेन्द्र(49) हाल जवाहर कालोनी  फरीदाबाद को गाँव गोच्छी से गिरफ्तार किया है। 
 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जितेन्द्र(49), सोनिया(40) के साथ करीब 1 साल से लिव-इन मे रह रहा था। आरोपी जितेन्द्र की उसकी पूर्व पत्नी से एक 20 वर्ष की लडकी है। जिसके बारे में 21 अप्रैल को सोनिया अभद्र बाते बोल रही थी। जिस पर जितेन्द्र को गुस्सा आ गया तथा सोनिया का सुट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा लाश को बेड में डालकर 2 दिन तक कमरे मे ही रहा तथा बदबू जब बढ़ने लगी तो अगले 2/3 दिन अगरबत्ती का सहारा लिया तथा इसके बाद भी जब बदबू ना रुकी तो कमरे को ताला लगाकर फरार हो गया। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस  रिमांड पर लिया गया है। 

खाण्डल विप्र सभा (रजि) फरीदाबाद के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
खांडल विप्र सभा रजि फरीदाबाद के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव सेक्टर 10 स्थित राजस्थान भवन में बहुत धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर प्रवीण बत्रा जोशी विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय अजय गौड़ दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

fbd%206


समाज के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं फूलमाला के द्वारा स्वागत किया गया। प्रवीण बत्रा जोशी अपने सारगर्भित संबोधन में भगवान परशुराम को तप, त्याग और शौर्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि, “भगवान परशुराम केवल एक युगपुरुष नहीं, बल्कि सनातन धर्म की प्रेरणा स्तंभ हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा, सत्य और धर्म की राह को जीवन में अपनाना चाहिए।”

टिपर चंद शर्मा  ने अपने उद्बोधन में भगवान परशुराम को न्याय और कर्मशीलता का अवतार बताते हुए कहा कि, “परशुराम जी ने अपने जीवन में अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की स्थापना का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमें भी उनके आशीर्वाद से सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।”
अजय गौड़ ने भगवान परशुराम को ज्ञान, वीरता और धर्म रक्षा के अप्रतिम आदर्श के रूप में नमन करते हुए कहा कि, “उनकी जीवन गाथा आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और धर्म के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।”
विमल खण्डेलवाल ने बताया कि “कार्यक्रम में 90% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। हम सभी भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेंगे।”
हरीराम झुणझूनोदिया अध्यक्ष,कमल रिणवाँ महासचिव,धर्मेन्द्र बुढाढरा कोषाध्यक्ष ,मधुसूदन माटोलिया निवर्तमान अध्यक्ष ,अश्वनी पीपलवा उपाध्यक्ष ,कमल सेवदा उपाध्यक्ष,विमल खण्डेलवाल संयुक्त सचिव,युवा अध्यक्ष समीर नवहाल,कार्यकारिणी सदस्य देवकरण पींपलवा,जगदीश गोवला,गिरिश बुढाढरा,उमाशंकर पींपलवा,तरुण चोटिया,सुशील चोटिया,आनन्द रिणवाँ,नारायण शर्मा,विमल सेवदा,पवन माटोलिया,अजय नवहाल,रवि रिणवाँ,विपिन पींपलवा,प्रमोद शर्मा,परमेश्वर माटोलिया,वेदप्रकाश चोटिया,प्रमोद चोटिया,उपेन्द्र शर्मा,सुमित नवहाल,पुजा माटोलिया एवं समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। 

महान शिक्षाविद युद्ध कला के अवतार भगवान परशुराम – सुरेन्द्र शर्मा बबली

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
गांव बहादुरपुर मे आयोजित कार्यक्रम भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा रहे। 

fbd%205


 गांव बहादुरपुर मे भगवान परशुराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पं बबली ने कहा भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे, चिरंजीव अवतार है।  शिक्षाविद महान युद्ध कला कौशल कला पारंगत भगवान परशुराम थे।  इस अवसर पर गांव की सरदारी ने स्वागत किया इस मौके पर सम्मानित लोग मौजूद रहे। 

करीब पौने दो करोड रुपए से बनेगी पल्ला तिलपत सड़क : राजेश नागर

0
मंत्री राजेश नागर ने काम को जल्द पूरा करने की ठेकेदार को दी हिदायत

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
मंत्री राजेश नागर ने आज तिलपत विधानसभा क्षेत्र की पल्ला तिलपत सड़क को बनाने के काम की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाया साथ ही ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने की हिदायत दे डाली।

यह सड़क परशुराम चौक से लेकर बागवाली गली तक आरसीसी सीमेंट की बनाई जाएगी जिस पर करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत आएगी साथ ही करीब 36 लाख की लागत से सीवर की व्यवस्था भी की जाएगी।
fbd%204

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तेजी से हरियाणा आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम साहब किसी विकास कार्य के लिए मना नहीं करते हैं। पूरे तिगांव विधानसभा में चल रहे विकास कार्य इस बात का सबूत हैं। नागर ने ठेकेदार और मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह समय पर सड़क और सीवर की व्यवस्था करके दे l जिससे कि लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। नागर ने बताया कि हर विकास कार्य पर समय सीमा का ख्याल रखा जा रहा है वहीं काम की क्वालिटी पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को हिदायत दी जा चुकी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई खामी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुष्कर राम पूर्व सरपंच, पार्षद लाल मिश्रा ,वासुदेव भारद्वाज, प्रहलाद शर्मा, ओम दत्त शर्मा, प्रवेश शर्मा, जयपाल शर्मा, बृज गोपाल शर्मा, बबल बैसला, प्रदीप त्रिपाठी, चुन्नी पाराशर, शंकर ठाकुर, अमित भारद्वाज, भूपेंद्र शर्मा, शीशराम अवाना, मुकेश शर्मा सराय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

आमजन के संयुक्त प्रयासों से ही बाल विवाह की कुप्रथा पर लगेगा पूर्ण अंकुश: एडीसी

0

ग्राम सरपंचों को बाल विवाह न करने के लिए चलाई गयी जागरुकता मुहिम मे शामिल कर शपथ दिलाई

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
बाल विवाह करने के खिलाफ चल रही जागरूकता मुहीम के तहत आज मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला के विभिन्न गाँव के सरपंचों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक कर अपने गाँव मे बाल विवाह न करवाने की शपथ दिलाई गयी। साथ ही उनसे आग्रह किया कि गाँव मे अगर किसी का बाल विवाह होता है तो उसको रुकवाए या उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दे जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

fbd%203

संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह अवैध माना गया है। इसके तहत बाल विवाह कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि “बाल विवाह केवल एक सामाजिक समस्या नहीं है, बल्कि यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को भी बाधित करता है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन के अन्य अवसरों को प्रभावित करता है। हम सभी को मिलकर इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए कदम उठाने होंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन समाज की जागरूकता और सहयोग के बिना इसे खत्म करना मुश्किल है। बच्चों का शिक्षा प्राप्त करना, उनका मानसिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित करना, समाज की जिम्मेदारी है। जब तक समाज बाल विवाह जैसी प्रथाओं के खिलाफ जागरूक नहीं होगा, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने करोड़ों के विकास व मरम्मत कार्यों की रखी नींव

0
कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक और ट्रांजिट हब बनेगा फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर
धौज क्रशर जोन सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का किया शुभारम्भ

 फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जनहित को ध्यान में रखते हुए बैक टू बैक विकास कार्यों की नींव रखी। वार्ड न-12 के अंतर्गत हार्डवेयर चौक से पंचकुईया रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सर्विस रोड निर्माण कार्य और एनआईटी 01 स्थित रोज गार्डन के जीणोद्धार कार्य की विधिवत शुरुआत बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर की। इसके अलावा मंगलवार को धौज क्रशर जोन सड़क के विशेष मरम्मत कार्य की भी औपचारिक रूप से शुरुआत की। इस अवसर पर उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा और एनआईटी विधायक सतीश फागना भी रहे मौजूद रहे।

fbd%202

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के मतदान की ताकत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर तीन गुना रफ्तार से अग्रसर है।

क्षेत्रिय विकास कार्यों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा के सबसे बड़े पार्क रोज गार्डन का जीणोद्धार कार्य अब तेजी से पूरा होगा। इसमें लगभग 01 करोड़ 6 लाख की लागत से सिंथेटिक ट्रैक, 18 लाख की लागत से 05 कियारी का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के गुलाब के फूलों की महक होगी। साथ ही 70 लाख रुपये की लागत से लाईट व म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। इसी तरह 46 लाख की लागत से हार्डवेयर चौक से पंचकुइयां रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सर्विस रोड के कार्य निर्माण कार्य का भी मंत्री ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही विकास कार्य पूरे होंगे और क्षेत्र की एक बदली हुई सुंदर तस्वीर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लगभग 87 करोड़ रुपए लागत राशि के विकास कार्य बड़खल विधानसभा में कराए जाएंगे।
 
कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक और ट्रांजिट हब बनेगा फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर
केंद्र व प्रदेश स्तर की योजनाओं पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई जा रही सभी योजनाएं नागरिक हितैषी हैं। सरकार की ओर से पूरे मंथन के बाद ही प्रत्येक नागरिक को ध्यान में रखकर योजना तैयार की जाती है। इन नीतियों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। सरकार का एकमात्र ध्येय अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचना है। मौजूदा सरकार प्रयासों से फरीदाबाद की कनेक्टिविटी इतनी मजबूत हो गई है कि यहां से निकलने वाले हाईवे से देश के किसी भी कोने में पहुंचा जा सकता है। मोहना से होते हुए केएमपी से दिल्ली-वडोदरा, केएमपी से मेरठ, हरिद्वार, देहरादून कहीं भी जा सकते हैं। मंत्री ने कहा कि एक हाईवे को दूसरे हाईवे से सुनियोजित ढंग से जोड़ा गया है, जिससे सफर न केवल आसान हुआ है, बल्कि समय और ईंधन की बचत भी हो रही है। चाहे जयपुर जाना हो या मुंबई, चंडीगढ़ या वैष्णो देवी, फरीदाबाद से अब हर दिशा में निर्बाध और सुलभ कनेक्टिविटी उपलब्ध है। यह हाईवे कनेक्टिविटी फरीदाबाद को एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक और ट्रांजिट हब के रूप में उभर रही है, जिससे क्षेत्रीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी नई गति मिल रही है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोकर, विधायक धनेश अदलखा व सतीश फागना मौजूद रहे।
 
धौज क्रशर जोन सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का किया शुभारम्भ
भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार को धौज पुलिस स्टेशन से धौज क्रशर जोन तक जाने वाली मुख्य सड़क के मरम्मत कार्य का विधिवत तरीके से बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ कराया। करीब 70 लाख की लागत से होने वाला यह विशेष मरम्मत कार्य करीब 2 महीने में पूरा होगा।

कार्यक्रम के अंत में एनआईटी विधायक सतीश फागना ने आये हुए सभी गणमान्यों व्यक्तियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास किसी पार्टी या व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए होना चाहिए। हर वार्ड, हर गली, हर मोहल्ले को एक जैसी सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य है। 

जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोपरि, सरकार के दिशा-निर्देशों पालन करते हुए सुनिश्चित करें सुविधा- डॉ. सविता यादव

0
-उपनिदेशक (मलेरिया) डॉ. सविता यादव ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण
उपनिदेशक (मलेरिया) की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय हरियाणा की उपनिदेशक (मलेरिया) डॉ. सविता यादव ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उपनिदेशक ने कहा कि जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। अधिकारी सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मरीजों को सुविधा देना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन फरीदाबाद डॉ. जयंत आहूजा, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल फरीदाबाद डॉ. विकास गोयल, उप सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. राम भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

fbd%201

दुर्घटना और आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण कर स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर बढ़ाने के अलावा पार्किंग व्यवस्था भी बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिले में ज्यादातर स्वासथ्य सेवाएं मिले ताकि रेफरल केस कम हो सकें। प्रसव मामलों की रिपोर्ट को देखते हुए अस्पताल में 24 घंटे स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्ति करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक ने मरीजों से बात कर सीधे फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनियमितता और कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर विभाग सख्ती से काम लेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों की बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।
 
उपनिदेशक डॉ. सविता यादव ने उप सिविल सर्जनों के साथ बैठक कर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसमें एनएचएम/डीआईओ के तहत जारी कार्यक्रम के अलावा गर्भवती महिलाओं/नवजात शिशुओं के टीकाकरण में उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। डॉ. यादव ने बैठक में निर्देश दिए गए कि कम टीकाकरण वाले क्षेत्र में प्रयास बढ़ाए जाएं। मलेरिया कार्यक्रम का विश्लेषण करते हुए उप सिविल सर्जन ने कहा कि मलेरिया के किसी भी प्रकोप से निपटने के लिए जिले की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य में बचाव के लिए बेहतर से बेहतर रणनीति तैयार करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में क्षय रोग(टीबी) कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। उप सिविल सर्जन डॉ हरजिंदर ने बताया कि टीबी के उच्च स्तर की जांच के लिए एक और 90 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया है तथा तैयार किए गए माइक्रो प्लान के अनुसार घर-घर अभियान चलाया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्र की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
 
लिंगानुपात बेहतर बनाए रखने के लिए पीएनडीटी एक्ट सख्ती से करें लागू- डॉ सविता

डॉ. यादव ने लिंगानुपात पर बात करते हुए नोडल अधिकारी पीएनडीटी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जिले में किसी भी तरह से लिंग निर्धारण की अनुमति नहीं होनी चाहिए। साथ ही एमटीपी कार्यक्रम के प्रभारी को सभी एमटीपी केंद्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा ऐसे केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो जो सरकार के नियमों का पालन नहीं करते। सीएम घोषणा/भवन/समाधान शिविर/जन संवाद की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन फरीदाबाद ने उपनिदेशक डॉ. यादव को अवगत कराया कि जिले में इन सभी कार्यक्रमों में कोई भी लंबित नहीं है।

अधिकारी निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों को तय समय सीमा में कराया जाए पूरा: ए मोना श्रीनिवास

0
निगम की इंजीनियरिंग विंग के साथ निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने की समीक्षा बैठक 

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
फरीदाबाद नगर  निगम कमिशनर ए मोना  श्रीनिवास ने आज निगम की इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की ।

fbd%209

बैठक में निगमायुक्त द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जोन में सड़कों के गड्ढों को भरने के सख्त दिशा निर्देश दिए हैं , इसके अलावा उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नालों के कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा कराया जा सके ताकि बरसात में पानी निकासी में कोई समस्या ना आए, वही उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी और एफएसडीए विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर निगम क्षेत्र में किए जा रहे डेवलपमेंट के कार्यो में तेजी लाएं हैं । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी कार्य में डबलिंग ना हो उसके लिए भी अधिकारी आपस में तालमेल के साथ कार्य करें।
कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए की हर रोज़ खत्तों से कूड़ा ना  उठाने पर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करें ताकि लोगों को परेशानी ना आए ।उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में खत्तों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए

बैठक में चीफ इंजीनियर विवेक गिल,एसई ओमबीर सिंह,टेक्निकल एडवाइजर अनिल मेहता,निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश प्रवाल, सीनियर आर्किटेक्ट बीएस ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।