back to top
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 53

नवाचार से ही होगा रोजगार का रास्ता प्रशस्त :- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

0
– नवाचार को आगे बढ़ाने हेतु विद्यार्थियों का किया आह्वान
स्वामी दयानंद के विचारों से आत्मसात कर आगे बढ़े युवा पीढ़ी
रोहतक, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
विद्यार्थी इन्नोवेटिव बनें, नवाचार को आगे बढ़ाएं। नवाचार से ही रोजगार का रास्ता प्रशस्त होगा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यह उद्गार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में आज विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।
main%202


राज्यपाल एवं एमडीयू के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने एमडीयू समुदाय को 50 वर्ष की गौरवशाली यात्रा तय करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह विश्वविद्यालय की यात्रा का एक पड़ाव है, उन्होंने एमडीयू समुदाय से विश्वविद्यालय की स्वर्णिम विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर इस विश्वविद्यालय का नाम होना गौरव की बात है, युवा पीढ़ी स्वामी दयानंद के योगदान एवं विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़े।  
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नई शिक्षा नीति को गेम चेंजर बताते हुए तेजी से इसे आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान मातृभाषा हिन्दी में डिग्री दें, जिसका फायदा गरीब और ग्रामीण को होगा। उन्होंने एमडीयू के कार्यों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज शिक्षा, खेल, संस्कृति, देश सेवा समेत हर क्षेत्र में एमडीयू के एलुमनी बड़े ओहदों पर हैं, जो गर्व की बात है, ऐसा राज्यपाल का कहना था। उन्होंने एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और विश्वविद्यालय टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एमडीयू का भविष्य सशक्त और उज्ज्वल होगा।

पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाना सरकार का ध्येय- नायब सिंह सैनी

0
–  मुख्यमंत्री ने पंचकूलावासियों को दी 55 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यो की सौगात
–  घग्गर नदी पर 50 करोड़ रूपये की लागत से बने पुल को जनसेवा में किया समर्पित
–  इस पुल का राष्ट्रीय राजमार्ग 5 व 7 और 152 से होगा सीधा सम्पर्क, लोगों की आवाजाही होगी सुगम

पंचकूला, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला को स्मार्ट सीटी बनाने के ध्येय को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 55 करोड़ 38 लाख रूपये से अधिक की राशि के विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्याय किया। इन परियोजनाओं में 50 करोड़ रूपये की लागत से घग्गर नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन, सेक्टर 28 व 31 में लगभग 4 करोड़ 64 लाख 59 हजार रुपये की लागत से दो डिस्पेंसरियों के भवनों और बरवाला के गांव कनौली में 74 लाख 38 हजार रुपये की लागत से ग्राम सचिवालय का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के गांव में विकास कार्यो के लिए 5 करोड़ रूपये देने की घोषणा भी की।

main%201

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज जो उद्घाटन एवं शिलान्यास किये गये हैं, वे पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ-साथ उसे एक बेहतर स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने में भी मील का पत्थर साबित होंगे। हमारा लक्ष्य पंचकूला को एक स्मार्ट सिटी बनाना है, जहां नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो विकसित भारत का सपना देखा है उसमें विकसित हरियाणा का भी अपना स्थान है। हरियाणा को विकसित होना है तो पंचकुला को भी विकसित बनाना होगा। देश के प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन रखा है और इसमें हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

यह पुल पी.आर.-7 रिंग रोड का हिस्सा

उन्होंने कहा कि घग्गर नदी पर पुल का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 50 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। यह पुल 360 मीटर लम्बा और 16 मीटर चौड़ा है। अब इस पुल से जीरकपुर, राजपुरा, पटियाला और मोहाली एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह पुल विशेषकर, उन लोगों के लिए एक शॉर्टकट का काम करेगा, जिनको पंचकूला के साउथ सेक्टरों, जीरकपुर या फिर चंडीगढ़ के साउथ सेक्टरों की तरफ आना-जाना पड़ता है। इससे लोगों की करीब 5 से 7 किलोमीटर की दूरी कम होगी और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। यह पुल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले पी.आर.-7 रिंग रोड का हिस्सा है। जब यह रिंग रोड बन जाएगा, तो पंचकूला ही नहीं चंडीगढ़ को भी यातायात के दबाव से मुक्ति मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में घग्गर पार के सेक्टरों को जोड़ने वाला यह तीसरा पुल है। इस पुल के खुल जाने से सेक्टर-25, 26, 27, 28 और 31 के अलावा, बरवाला-रामगढ़ की तरफ से आने वाले लोगों को भी लाभ होगा। इस पुल का राष्ट्रीय राजमार्ग 5 व 7 और 152 से सीधा सम्पर्क होगा। इसलिए यह पंचकूला और आसपास के पंजाब क्षेत्र के विकास के लिए मील पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि पंचकूला के सेक्टर-28 का डिस्पेंसरी भवन 1.30 एकड़ क्षेत्र में तथा सेक्टर-31 का डिस्पेंसरी भवन 1.20 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। यह दोनों भवन 12 महीनों में बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से पंचकूला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद पंचकूला में विकास के नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं।

पिछले 10 वर्षों में पंचकूला में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य

श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में पिछले 10 वर्षों में किए गए बडे विकास कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि इनमें पंचकूला सेक्टर-23 में राष्ट्रीय फैशन डिजाइन संस्थान की स्थापना 23 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से की गई। इसके अलावा, पंचकूला के सेक्टर-5 में 8 करोड़ रुपये की लागत से राज्य स्तरीय संग्रहालय और सैक्टर-32 में शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य 125 करोड़ रुपये की लागत से जारी है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में आई नई क्रांति

उन्होंने बताया कि पंचकूला के जिला नागरिक अस्पताल को 300 बिस्तरों के अस्पताल में अपग्रेड किया गया है। सेक्टर-32 में 1,200 करोड़ रुपये की लागत से डॉ. मंगल सेन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा श्री माता मनसा देवी के परिसर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का निर्माण 279 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

पेयजल सुविधाओं में की गई बढौतरी

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि भाखड़ा नहर का पानी पंचकूला वासियों को उपलब्ध करवाने के लिए सेक्टर-39 चंडीगढ़ से पंचकूला तक 62 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाई गई। इस पाइप लाइन के माध्यम से सेक्टर-1 पंचकूला और माता मनसा देवी कॉम्पलेक्स के जलघरों को जोड़ा गया है। पंचकूला के सेक्टर-1 के जलघर के लिए कच्चे पानी के शोधन के लिए 32 एम.एल.डी. क्षमता के जलशोधन संयंत्र का निर्माण 33 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनका सपना – आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सवेदनशील है। क्योंकि स्वस्थ मन मे ही स्वस्थ काया का वास होता है। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एक हजार डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए गए है। स्वास्थ्य मंत्री के नाते मेेरा सपना है कि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो, इसको लेकर सरकार गंभीर है।

बंगाल हिंसा के विरोध में हिन्दू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा के विरोध में शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद क लोगों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।   

fbd%208

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। लघु सचिवालय सेक्टर-12 पर हाथों में बैनर और झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 11 अप्रैल से शुरू हुई हिंसा अब पूरे राज्य में फैल चुकी है। इस हिंसा में सैकड़ों हिंदू परिवारों के घर और दुकानें जला दी गईं। कई नागरिकों की हत्या की गई और महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार किया गया। करीब 500 से ज्यादा परिवारों को अपना घर छोडऩा पड़ा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर जो हिंसा हो रही रही है, उसमें हिन्दू को टारगेट किया जा रहा है। हिंसा शुरू होने के बाद से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोई कड़ा एक्शन नही लिया है। जिसके कारण आज पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि केन्द्र सरकार इस मामले में दखल दे और हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोके। केंद्र सरकार को प्रशासन का नियंत्रण व संचालन अपने हाथ में लेकर राष्ट्र विरोधी व हिंदू विरोधी तत्वों को उनके गलत कार्यों लिए कठोरता सजा देनी चाहिए। हिंदू संगठन के लोगों ने केन्द्र सरकार से रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान कर उनको बाहर करने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह लोग देश में रहकर देश के गद्दारी कर रहे है। बंगाल में हिन्दू सुरक्षित नही है तो फिर इनको भी हमारे देश से निकाला जाना चाहिए।
 

बारात घर निर्माण को लेकर भिड़े मुस्लिम समुदाय के दो गुट जमकर हुआ पथराव

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
शनिवार को गोच्छी गाँव बारात घर निर्माण को लेकर भिड़े मुस्लिम समुदाय के दो गुटों झड़प हो गई। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें एक युवक घायल हो गया। 

fbd%207

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला गोच्छी गांव का है। पीडि़त पक्ष के बल्लन खान ने बताया कि तालाब के पास की सरकारी जमीन पर बारातघर बनाने की योजना थी। इसके लिए वार्ड नंबर-1 के पार्षद मुकेश डागर जेई के साथ जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे। दूसरा पक्ष इस निर्माण का विरोध कर रहा था। विरोध का कारण था कि उनके मकान का गेट इसी जमीन की तरफ खुलता है और वे इस जमीन का उपयोग कर रहे थे। शनिवार सुबह विरोधी पक्ष के लोग बल्लन खान के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बारातघर उनके कहने पर बनाया जा रहा है। बल्लन खान ने स्पष्ट किया कि यह सरकारी जमीन है और सरकार इसका निर्माण करवा रही है। शुरुआत में आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद विरोधी पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थर फेंके। इस दौरान बल्लन खान के बेटे भोलू के सिर पर पत्थर लगा और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। घायल युवक को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर मार्केट में निवेश करा ठगी के मामले में खाता और सिम उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-19 वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि ठगों द्वारा उसे 182-स्टॉक मार्केट वेल्थ क्रिएशन ग्रुप नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोडा गया। जहां स्टॉक और ट्रेडिंग को बारे में जानकारी सांझा की जाती थी।

fbd%206


 लालच में आकर शिकायतकर्ता ने भी निवेश करने के लिए कहा। जिस पर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगों ने उससे 7,25,000/-रू अपने खाता में ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की। जिस पर साइबर थाना सैंट्रल में  संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी कालूराम वासी गांव पाटियो का खेडा जिला भीलवाडा राजस्थान को जयपुर से गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगों के लिए खाता और SIM उपलब्ध करवाता था। उसने खाताधारक भवानी का SIM व खाता से संबंधित दस्तावेज आगे ठगों को दिये थे। आरोपी जयपुर में गाड़ी के शोरूम में काम करता है। खाताधारक भवानी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के लिए 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

टेलिग्राम टास्क के जरिये पैसे कमाने का लालच दे, ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
सेक्टर-17 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि टेलिग्राम के माध्यम से उसका संपर्क ठगों से हुआ था। जिन्होंने उसे टास्क पूरा कर पैसे कमाने के बारे में बतलाया। 

fbd%205


फिर ठगों ने उसे हर टास्क के बदले पहले पैसे भेजने बारे कहा और शिकायतकर्ता ने लालच में आकर ठगों के खाता में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,04,020/-रू भेजे। जब ठगों ने बार बार शिकायतकर्ता से पैसे की डिमांड तो अहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास निवासी गाँव विष्णु व रामप्रकाश वासी गांव कानावासिया जिला जोधपुर राजस्थान को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि विकास खाताधारक है जिसका खाता रामप्रकाश ने लेकर आगे ठगों को दिया था। विकास जोधपुर में गाडी चलाने का काम करता है तथा रामप्रकाश दारू के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। आरोपी विकास से मोबाइल फोन व खाता में प्रयोग की गई सिम को बरामद किया गया है।

विकास को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया तथा वहीं रामप्रकाश को अधिक जानकारी के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कम्पनी सुपरवाइजर को पीटने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मूलचन्द निवासी गांव अटाली, फरीदाबाद, एस्कॉर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर है उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 11/12 अप्रैल की रात को जब वह ड्यूटी करके घर जाने के लिए निकला तो कंपनी के गेट पर ही कुछ कर्मचारियों ने उसे  रोक लिया।

fbd%204


 जिनके हाथ में लाठी-डंडे, सरिया और कुल्हाडी थी। जहां पर उन्होंने उसके साथ मार पिटाई की। जिसकी शिकायत थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी कमल(29) निवासी गांव मिर्जापुर जिला उन्नाव हाल सेक्टर-4, प्रकाश(21) निवासी गांव सलेमपुर जिला सिवान बिहार हाल सेक्टर-8 व शिवम(19) निवासी गांव सीही फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी एस्कॉर्ट कंपनी में काम करते थे और उनकी काफी बार सुपरवाइजर से काम को लेकर बहस हो चुकी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको पीटने की योजना बनाकर पीटा था।

तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है : बिजेन्द्र सौरोत

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
 शनिवार को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस भवन सेक्टर 12फरीदाबाद मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद और लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया गया।

fbd%203


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित अनिल अरोडाडिस्ट्रिक्ट गवर्नर  लायंस क्लब फरीदाबाद ने जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहिम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा कि तपेदिक रोग लाइलाज नहीं है यदि इसकी पूरी दवाइयों का सेवन पूर्ण रूप से किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की जिला रेड क्रॉस सोसाइटी जब भी टी बी के रोगियों के लिए ऐसा कोई कार्यक्रम करेगी तो लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल सदैव अपना सहयोग देगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन एवं आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद डॉ एमपी सिंह ने शिरकत की । सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि  डॉ एमपी सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2025 तक भारतवर्ष को टीबी मुक्त बनाना है तथा सभी प्रधानमंत्री जी के सपने को सभी समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है अतः इस मुहिम को सार्थक करते हुए  फरीदाबाद की स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभा रही है।

लायंस क्लब के सदस्य एस एम नागपाल एवं सुरेश शर्मा के द्वारा बताया गया कि तपेदिक के लक्षणों की पहचान करके तत्काल प्रभाव से इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी तपेदिक रोगियों को विशेष पोषाहार लेने पर बल दिया तथा खाने में उन फल और सब्जियों को शामिल करें जो कि आपको अंदर से सेहतमंद रखें और शरीर की ताकत बढ़ाए।

सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित  जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी हैपरन्तु लाइलाज नहीं है इस बीमारी का सफल इलाज यही है कि समय पर दवाइयां तथा पौष्टिक आहार ले और समय-समय पर अपनी जांच कराए। उन्होंने बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग एक खतरनाक संक्रामक रोग है सही समय पर इसका ईलाज नहीं होने पर यह जानलेवा हो सकती है। इसलिए अपने आप को इस बीमारी की चपेट में आने से बचाने के लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। जिससे आप खुद व अपने परिवार को इस जानलेवा रोग की चपेट में आने से बचा सकें|

प्रताप सिंहअधिवक्ता एवं आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने तपेदिक की बीमारी से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि तपेदिक कि बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लडऩे में लहसुन कारगार होता हैरोगाणुरोधी गुण से भरपूर लहसुनप्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा दे सकता हैपुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैंजो तपेदिक से प्रभावित ऊतकों के उपचार में मददगार साबित हो सकते हैं इसी के साथ आंवला भी लेना चाहिए आंवले में जीवाणुरोधी गुण होते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम सैनीकार्यक्रम संयोजकजिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद  के द्वारा किया गया तथा सभी तपेदिक रोगियों को माननीय प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी उपस्थित तपेदिक रोगियों को शपथ दिलवाई।

मधु भाटिया ज़िला तपेदिक समन्वयक ने बताया कि टी बी प्रोजेक्ट में कार्यरत स्वयं सेवक समय-समय पर तपेदिक रोगियों को परामर्श देते है तथा उनको दवाइयों का निरंतर सेवन करने बारे में पूर्ण जानकारी रखते हैं।

इसके अतिरिक्त आर पी हंसप्रधान लोक उत्थान क्लब के द्वारा कार्यक्रम के दौरान तीन सिलाई मशीन गरीब महिलाओं  को दान में दी गई।

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब की और से राजेंदर शर्मा सचिव लायंस क्लबसतीश गोपाल क्लब सदस्यदीपक गोयल सदस्यनरेश कुमार सदस्य तथा रेडक्रॉस स्टाफ से रामबरन यादवबृजमोहन शर्माप्रेमरानीपरवीन व अन्य रेडक्रॉस स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

निगम कर रहा मुख्यमंत्री के आदेश का पालन,भरे जा रहे गड्ढे

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों की अनुपालन फरीदाबाद नगर निगम द्वारा शुरू की जा चुकी है ।

fbd%202


नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पदम भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के दिशा निर्देशों अनुसार शहर की सड़कों में दिखाई देने वाले गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। एनआईटी क्षेत्र में भी सड़कों में दिखाई दे रहे गड्ढों को भरा जा रहा है हार्डवेयर प्याली रोड पर डबुआ मंडी की तरफ से आ रहे अप्रोच रोड से गड्ढों को भरे जाने का कार्य शुरू हो गया है।
इससे पूर्व भी बल्लभगढ़ में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका था और वह भी जारी है।
निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के मार्गदर्शन में नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच सड़क के गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाने के लिए प्रयासरत है।

प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कार्य में लापरवाही बरतने पर 1 जेडटीओ और 4 इंस्पेक्टर और 10 क्लर्कों पर कार्यवाही

0

सभी के वेतन से काटें जायेंगे पांच-पांच हजार रुपये :- स्वप्निल रविंद्र पाटिल 
फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार अपने कर्तव्य का पालन ना करने और प्रॉपर्टी आईडी से  संबंधित कार्य में लापरवाही बरतने और लोगों को कार्यालय के चक्कर कटवाने पर नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के दिशा निर्देशों पर नगर निगम फरीदाबाद के एक जेडटीओ,4 इंस्पेक्टर और 10 क्लर्क पर विभागीय कार्रवाई करते हुए सभी के मासिक वेतन से पांच पांच हजार रुपये काटने के निर्देश दिए गए हैं ।
fbd%201


निगम के एडिशनल कमिश्नर स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी दी है कि हाल ही में समीक्षा के दौरान पाया गया है कि प्रॉपर्टी आईडी का कार्य करने वाले निगम के कुछ निगम के कर्मचारी सरकारी दिशा निर्देशों अनुसार कार्य न करते हुए लापरवाही कर रहे हैं और अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं है इसलिए यह कार्रवाई की गई है उन्होंने बताया कि शहरवासियों को प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कार्यों के लिए निगम कार्यालय के बार बार चक्कर कटवाना और उन्हें परेशान करने के इस मामले में उपरोक्त कार्रवाई की गई है उन्होंने हिदायत दी है कि भविष्य में भी सभी अधिकारी और कर्मचारी नगर निगम से संबंधित अथवा प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कार्य को बेहतर ढंग से करें अन्यथा अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए भी तैयार रहे।
उपरोक्त कार्रवाई जेडटीओ दीपा, निरीक्षक रामकिशन, निरीक्षक मीनाक्षी, निरीक्षक पंकज ,निरीक्षक अनूप के अलावा क्लर्क रवि, क्लर्क अमन,क्लर्क नरेंद्र, क्लर्क तुषार मित्तल ,मनजीत क्लर्क महेश क्लर्क ,क्लर्क मोनू,क्लर्क सत्येंद्र और क्लर्क जिले सिंह पर यह कार्यवाही की गई है।
उपरोक्त मामले में वेतन से यह राशि को काटने के लिए  वित्तीय नियंत्रक नगर निगम फरीदाबाद को चिट्ठी जारी कर दी गई है।