back to top
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 54

प्रदूषण पर साल भर का प्लान तैयार, यमुना भी होगी साफ: सीएम रेखा गुप्ता

0
DEKHO NCR

नई दिल्ली , 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की जटिल समस्याओं पर सरकार की प्राथमिकताओं और योजनाओं को लेकर साफ संदेश दिया है। प्रदूषण, यमुना सफाई, स्कूल फीस वृद्धि, बिजली-पानी संकट और प्रशासनिक कामकाज जैसे अहम मुद्दों पर उन्होंने स्पष्ट रुख अपनाया है। मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि दिल्ली में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और जनता को जल्द सकारात्मक नतीजे दिखेंगे।

main%205


सीएम रेखा गुप्ता ने माना कि दिल्ली में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा, “यह केवल दो महीने की चुनौती नहीं है। हमने प्रदूषण को काबू में लाने के लिए 12 महीने की कार्ययोजना तैयार की है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा, ग्रीन कवर बढ़ाना और निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण जैसे कदम इस योजना में शामिल हैं।” उनका कहना है कि पिछली सरकारों ने इस दिशा में काम नहीं किया, लेकिन उनकी सरकार शुरुआत से ही इस पर फोकस कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यमुना सफाई को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। “हमने यमुनोत्री से प्रयागराज तक यमुना की सफाई के लिए विस्तृत योजना बनाई है। हमारा लक्ष्य है कि अगली छठ पूजा से पहले यमुना में साफ पानी दिखे और श्रद्धालु इस बदलाव को महसूस करें।”

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर उन्होंने कहा, “कोई भी स्कूल अगर गलत तरीके से फीस बढ़ाकर अभिभावकों को परेशान करेगा, तो बख्शा नहीं जाएगा। जिन स्कूलों की शिकायत मिली है, उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि नियम न मानने पर उनका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है। हम एक सख्त कानून ला रहे हैं जिससे सभी स्कूलों को जवाबदेह बनाया जाएगा।”

विपक्ष के दिल्ली में बिजली कटौती के आरोपों पर सीएम गुप्ता ने कहा, “हकीकत ये है कि दिल्ली में बिजली की कोई कमी नहीं है। कुछ नेता सिर्फ सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए ‘कैंडल लाइट डिनर’ जैसी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। ये केवल अफवाह फैलाने की राजनीति है।”

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा अधिकारियों पर लगातार आरोप लगाए जाने के उलट, सीएम गुप्ता का कहना है कि अधिकारी काम करने के इच्छुक हैं। “मुखिया अगर सही दिशा दिखाए तो पूरा सिस्टम साथ देता है। हमने अधिकारियों और उपराज्यपाल से समन्वय में कार्य शुरू किया है और केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।”

गांधी परिवार पर चार्जशीट को लेकर उन्होंने कहा, “जो जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल भुगतना पड़ता है।” बंगाल हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “एक महिला मुख्यमंत्री के लिए यह शर्मनाक है कि उनके राज्य में हिंदू परिवारों को डरकर पलायन करना पड़े।”

राहुल गांधी के साथ सार्वजनिक मंच पर हुई मुलाकात पर उन्होंने कहा, “वो दिल्ली में रहते हैं, और दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर मेरा कर्तव्य है कि मैं सबका स्वागत करूं। सभ्यता और सौम्यता के नाते मैंने उन्हें प्रणाम किया, भले ही वह असहज महसूस कर रहे थे।”

मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे बड़ी चुनौती के सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की टूटी सड़कें, बहते नाले, और बदहाल सीवर व्यवस्था हमें विरासत में मिली हैं। लेकिन हमारी सरकार हर मोर्चे पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नीलोखेड़ी में केंद्र सरकार की भूमि का किया निरीक्षण

0
अनाज मंडी में किसानों से की बातचीत : मंत्री श्री मनोहर लाल

करनाल, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज करनाल के नीलोखेड़ी में केंद्र सरकार की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस भूमि से संबंधित दस्तावेजों की रिपोर्ट बनाकर उनके कार्यालय में भेजें। इसके उपरांत आगामी कार्यवाही की जाएगी।

main%203


उन्होंने बताया कि नीलोखेड़ी में केंद्र सरकार की सरकारी प्रेस की भूमि इस समय खाली है, इस भूमि पर काफी वर्ष पहले प्रेस चला करती थी जोकि अब बंद हो चुकी है। यह भूमि केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विभाग की है।

 उन्होंने कहा कि इस भूमि से संबंधित पहले समीक्षा की थी और आज वे खुद इस भूमि का निरीक्षण करने के लिए आए हैं, इस भूमि से संबंधित एक प्रस्ताव प्रदेश सरकार के सामने रखेंगे कि योग्य कीमत पर यह भूमि किसी विभाग को ट्रांसफर की जाए ताकि उसके बाद इस भूमि का उचित उपयोग हो सके और रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। उन्होंने नीलोखेड़ी के एसडीएम को यह भी निर्देश दिए कि इस भूमि का नक्शा बनाया जाए और इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द उनके कार्यालय में भिजवाई जाए।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने अनाज मंडी का भी दौरा किया तथा मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से खरीद व्यवस्था, बारदाना आदि के बारे में पूछा, इसके बाद गेहूं की ढेरियों का निरीक्षण किया और गेहूं में नमी की जांच की। उन्होंने किसानों से भी बातचीत की तथा किसानों से कहा कि गेहूं की खरीद से संबंधित आपको किसी प्रकार की कोई समस्याएं नहीं आने दी जाएंगी।

इस अवसर पर नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, उपायुक्त उत्तम सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश सरकार खेल को केवल करियर ही नहीं, बल्कि जीवन शैली बनाने की दिशा में कर रही है कार्य :- नायब सैनी

0
बचपन से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के संतुलन के लिए स्कूल स्तर से खेलों को किया जा रहा है अनिवार्य
प्रदेश में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपए का मेडिकल बीमा कवर देने का लिया गया है संकल्प
मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की

रोहतक, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार खेल को केवल एक करियर ही नहीं, बल्कि जीवन शैली बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में स्कूल स्तर से ही खेलों को अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि बचपन से ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया गया है।

main%201


श्री नायब सिंह सैनी रोहतक जिला के गांव किलोई स्थित श्री शिव कुमार मेमोरियल स्टेडियम परिसर में तीसरी अखिल भारतीय शिव कुमार स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता का बतौर मुख्यातिथि विधिवत शुभारंभ करने उपरांत उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने शिव कुमार स्मृति स्टेडियम के कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की धनराशि, गांव में शीघ्र महिला चौपाल का निर्माण तथा गांव की विभिन्न मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की भी घोषणा की। उन्होंने स्वर्गीय शिव कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति हमें देश के लिए बेहतर करने की प्रेरणा देती रहेगी। यह उनकी सोच का प्रतीक है, जो खेल के माध्यम से समाज को एकजुट और सशक्त बनाना चाहती थी।
main%202

खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बनाई नीति
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ बनाये गए हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाये गये। इसके अलावा, 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। खिलाड़ियों के लिए क्लास-वन से क्लास-थ्री तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है। प्रदेश में अब तक खिलाडिय़ों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाडिय़ों को मानदेय भी दिया जा रहा है।
प्रदेश में बचपन से खिलाड़ियों को तराशने के लिए संचालित की जा रही 1489 खेल नर्सरियां :-
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को 53 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। खेल विभाग द्वारा  15 हजार 634 खिलाडिय़ों को उपकरण प्रदान किये जा चुके हैं। खिलाड़ियों को बचपन से ही तलाशने के लिए 1,489 खेल नर्सरियां संचालित की जा रही है, जिनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिये जाते हैं।
खेलों से स्वस्थ सक्रिय व जागरूक समाज की नींव रखने में मिलती है मदद :-
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बास्केटबॉल एक ऐसा खेल है, जो केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं लेता, बल्कि इसमें टीम वर्क, अनुशासन, रणनीति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का भी परीक्षण होता है। यह युवाओं में एकजुटता, समर्पण और अनुशासन का विकास करता है। ऐसे खेलों से ही हम एक स्वस्थ, सक्रिय और जागरूक समाज की नींव रखते हैं। ऐसे अखिल भारतीय टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। यह न केवल राज्य के खेल जगत में एक नया मुकाम स्थापित कर रहा है, बल्कि इससे किलोई जैसे गांवों को भी राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिल रही है।
स्व. शिव कुमार के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की जीवंत स्मृति है यह खेल प्रतियोगिता :-
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह स्वर्गीय शिव कुमार के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की जीवंत स्मृति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में खेलों और समाज सेवा को महत्व दिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से  उनके इन विचारों को जीवित रखा गया है। उनका जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। हरियाणा की धरती शुरू से ही वीरों, खिलाड़ियों और मेहनतकश किसानों की भूमि रही है। यहां के गांव-गांव से खेल प्रतिभाएं निकलती रही हैं, जिन्होंने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। चाहे वह कुश्ती हो, बॉक्सिंग हो, हॉकी हो या फिर बास्केटबॉल, हरियाणा के बेटों और बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
खेल प्रतियोगिताओं से सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे की भावना होती है प्रबल :-
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी प्रोत्साहन देती हैं। जब विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के खिलाड़ी एक साथ मैदान में उतरते हैं, तो वह केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र एकता का प्रदर्शन होता है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के सफल आयोजन ने इसे एक सामाजिक संदेशवाहक कार्यक्रम बना दिया। आज के आयोजन में न केवल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि स्थानीय जन, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, और अनेक गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता हैं। इससे यह साबित होता है कि खेल समाज को जोड़ने का काम करते हैं। राज्य सरकार ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग व प्रोत्साहन देती रहेगी।  
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने भेंट किया 101 कलशों में एकत्रित किया गया दूध :-
कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव की मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री को दूध से भरी बाल्टी प्रदान की, जिस पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरी माताओं ने दूध से स्वागत कर मुझे ताकत देने का काम किया है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मां ही होती है, जो अपने बच्चों की चिंता करती है। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर माताओं को नमन किया।
बॉक्स :-
गांव के बुजुर्गों ने युवाओं को हमेशा खेलों के लिए किया प्रेरित :- पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि गांव के लोगों ने युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। इस मैदान से हजारों खिलाड़ी निकलकर प्रदेश व देश का विभिन्न प्रतियोगिताओं में नाम रोशन किया है। इस गांव के खिलाडिय़ों ने खेलों में उत्कृष्ठï प्रदर्शन करते हुए रोजगार भी प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. रामधन हुड्डा ने खेलों को शुरू किया तथा उनका खेलों को महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने गत 30 वर्ष पूर्व इस मैदान में खेले गए मैच के अनुभव भी सांझा किए।
बॉक्स :-
किलोई गांव के प्रत्येक घर से खिलाड़ी व प्रत्येक तीसरे घर से सेना में है फौजी :- पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा
  प्रदेश के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि किलोई गांव खेलों व देश प्रेम के लिए जाना जाता है। इस गांव के प्रत्येक घर से खिलाड़ी निकला है तथा प्रत्येक तीसरे घर से जवान सेना में शामिल होकर देश की रक्षा में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने उपस्थितगण का आह्वान किया कि वे हमेशा मुख्यमंत्री का समर्थन करते रहे। उन्होंने गांव की सामाजिक समस्याओं व मांगों के बारे में अवगत करवाया।
बॉक्स :-
मुख्यमंत्री ने करवाए है अभूतपूर्व विकास कार्य :- मंजू हुड्डा
जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के साथ-साथ इस गांव में भी अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस क्षेत्र की उन्नति के लिए हमेशा मुख्यमंत्री का साथ दें।
बॉक्स :-
मुख्यमंत्री खेलों को बढ़ावा देने के लिए है कृतसंकल्प :- जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका
भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर उन्नति के रास्ते पर अग्रसर है। युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है।
बॉक्स :-
मुख्यमंत्री व अन्य अतिथिगण का किया गया नागरिक अभिनंदन :-
शिव कुमार स्मृति स्टेडियम समिति तथा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, विशिष्ट अतिथि कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व अन्य अतिथिगण का पुष्प मालाओं से स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का महा माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन युवा भाजपा नेता नवीन ढुल ने किया।
बॉक्स :-
यह रहे उपस्थित :
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा, प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डï, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फोगाट, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डï, रेणू डाबला, डॉ. दिनेश घिलौड़, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, रामकरण हुड्डा, प्रेम सिंह हुड्डा, शिव कुमार स्मृति स्टेडियम कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव सोमवीर, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र, संयोजक सतीश हुड्डा, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नवीन ढुल, बिजेंद्र कोच, बाबा भोला दास, बाबा राघव दास, नरेंद्र दास, दीपक हुड्डा, रवि हुड्डा, राजेश प्रधान, सुनील फोगाट, महेंद्र, ईश्वर, रामकरण, धर्मवीर हुड्डा, जयपाल फौजी, किलोई खास के सरपंच विजय, किलोई दोपाना के सरपंच भजनलाल, चांद स्वरूप, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल सहित अन्य गणमान्य नागरिक व खिलाड़ी मौजूद रहे।

घर के बाहर ऊंची आवाज में गाने बजाने और लडाई झगडा करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
मंजू वासी एनआईटी  फरीदाबाद ने थाना कोतवाली में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भाई के घर पास नरेश व उसका बेटा अभय तेज आवाज मे म्युजिक बजाकर शोर शराबा कर रहे थे। जब उसके भाई ने उनको रोकने की कोशिश की तो उनके साथ गाली गलौच की और वहां से चले गये। 

fbd%209


जिसके कुछ देर बाद नरेश अपने दोनों बेटो के साथ वापिस लौटा और घर पर ईट पत्थर मारने लगा, जब उसके भाई ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर उन्हे मारना शुरू कर दिया। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कोतवाली की टीम ने आरोपी अभय वासी टाउन नंबर 1 NIT को गिरफ्तार किया है।  पूछताछ में सामने आया कि आरोपी व उसका पिता नरेश का शिकायतकर्ता के भाई जगदीश चोपड़ा के साथ कुछ पैसे का लेन देन था। जिस संबंध में वह और उसका पिताजी रात के समय उसके घर के सामने गये थे। उन्होंने शराब पर रखी थी तथा तेज आवाज में गाड़ी में गाने बजा रखे थे, वहां पर जगदीश चोपड़ा से गाली गलौज की तथा मारपीट की और फिर अपने भाई को बुलाकर दोबारा से झगड़ा किया।  झगड़ा में प्रयोग की गाड़ी को बरामद किया गया है।

आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पिता नरेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजों को किया गया विशेष पोषाहार वितरण

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवम अध्यक्ष जि़ला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे  रेडक्रॉस भवन सेक्टर 12, फरीदाबाद मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद और लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल के सयुंक्त तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया गया।

fbd%208



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित अनिल अरोडा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर  लायंस क्लब फरीदाबाद  ने जि़ला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहिम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा कि तपेदिक रोग लाइलाज नही है यदि इसकी पूरी दवाइयों का सेवन पूर्ण रूप से किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की जिला रेड क्रॉस सोसाइटी जब भी टी बी के रोगियों के लिए ऐसा कोई कार्यक्रम करेगी तो लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल सदैव अपना सहयोग देगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन एवं आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद डॉ एम पी सिंह ने शिरकत की । सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि  डॉ एम पी सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2025 तक भारतवर्ष को टी बी मुक्त बनाना है तथा सभी प्रधानमंत्री जी के सपने को सभी समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है अतः इस मुहिम को सार्थक करते हुए  फरीदाबाद की स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभा रही है।

लायंस क्लब के सदस्य एस एम नागपाल एवं सुरेश शर्मा के द्वारा बताया गया कि तपेदिक के लक्षणों की पहचान करके तत्काल प्रभाव से इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी तपेदिक रोगियों को विशेष पोषाहार लेने पर बल दिया तथा खाने में उन फल और सब्जियों को शामिल करें जो कि आपको अंदर से सेहतमंद रखें और शरीर की ताकत बढ़ाए।

सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित  जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है, परन्तु लाइलाज नहीं है इस बीमारी का सफल इलाज यही है कि समय पर दवाइयां तथा पौष्टिक आहार ले और समय-समय पर अपनी जांच कराए। उन्होने बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग एक खतरनाक संक्रामक रोग है सही समय पर इसका ईलाज नहीं होने पर यह जानलेवा हो सकती है। इसलिए अपने आप को इस बीमारी की चपेट में आने से बचाने के लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। जिससे आप खुद व अपने परिवार को इस जानलेवा रोग की चपेट में आने से बचा सकें|

प्रताप सिंह, अधिवक्ता एवं आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने तपेदिक की बीमारी से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि तपेदिक कि बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लडऩे में लहसुन कारगार होता है, रोगाणुरोधी गुण से भरपूर लहसुन, प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा दे सकता है, पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो तपेदिक से प्रभावित ऊतकों के उपचार में मददगार साबित हो सकते हैं इसी के साथ आंवला भी लेना चाहिए आंवले में जीवाणुरोधी गुण होते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम सैनी, कार्यक्रम संयोजक, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद  के द्वारा किया गया तथा सभी तपेदिक रोगियों को माननीय प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी उपस्थित तपेदिक रोगियों को शपथ दिलवाई।

मधु भाटिया ज़िला तपेदिक समन्वयक ने बताया कि टी बी प्रोजेक्ट में कार्यरत स्वयं सेवक समय-समय पर तपेदिक रोगियों को परामर्श देते है तथा उनको दवाइयों का निरंतर सेवन करने बारे में पूर्ण जानकारी रखते हैं।
इसके अतिरिक्त आर पी हंस, प्रधान लोक उत्थान क्लब के द्वारा कार्यक्रम के दौरान तीन सिलाई मशीन गरीब महिलाओं  को दान में दी गई !

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब की ओर से राजेंद्र शर्मा सचिव लायंस क्लब, सतीश गोपाल क्लब सदस्य, दीपक गोयल सदस्य, नरेश कुमार सदस्य तथा रेडक्रॉस स्टाफ से रामबरन यादव, बृजमोहन शर्मा, प्रेम, रानी, परवीन व् अन्य रेडक्रॉस स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

 सफाई अभियान के अवसर पर अशोक नरवाल,राजकुमार बामसेफ, वजीर माड़ी, विकी, सफाई दरोगा बृजन, संदीप वैद, भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

देश को स्वच्छ रखना सभी नागरिकों की मूल जिम्मेदारी : शेरसिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
पारिवारिक सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजनों के बाद सफाई का जामा सफाई कर्मचारियों पर छोड़ना गैर जिम्मेदाराना काम है। देश को स्वच्छ रखना सभी नागरिकों की मूल जिम्मेदारी इस दायित्व को पूरा करने के लिए आज स्थानीय दशहरा ग्राउंड एन आई टी में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर डॉ अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया।

fbd%207


 इस अवसर पर सशक्त भीम समाज (SBS) के राज्य प्रधान  श्री शेरसिंह ने यह संदेश दिया कि दशहरा मैदान में सभी सामाजिक संस्थाएं अपना कार्यक्रम करके मैदान में गंदगी छोड़ देती हैं, जबकि उनका यह फर्ज बनता है, कि साफ सफाई की जिम्मेदारी भी स्वयं लें और   शहर को साफ सुथरा रखे। यह केवल नगर निगम की ही जिम्मेदारी  नहीं है, यह हम सब शहर वासियों की जिम्मेदारी है, कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ सुथरे हों। 14 अप्रैल को इस बार जिले की 32 संस्थाओं ने मिलकर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती  मनाई थी।

 नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों के हाजिरी प्रभारी शिवकुमार सहित लगभग दो दर्जन सफाई कर्मचारियों को डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय कराने वाली पुस्तक व उनकी तस्वीर देखकर सम्मानित किया गया और संस्था द्वारा झाड़ू छोड़ो कलम अपनाओ का भी स्लोगन उच्चारण किया गया। श्री शास्त्री ने डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का विशेष अभिनंदन आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में केवल धरातल पर फैली गंदगी को साफ करने के साथ-साथ समाज में भेदभाव उच्च नीच की गंदगी को भी साफ किया जाना चाहिए ताकि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाया जा सके और सभी भारतीय नागरिक समानता एवं सद्भाव के साथ देश की तरक्की में अपना योगदान दे सके।

ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में द पंच बॉक्सिंग ने धमाल मचाया: 1000 से ज़्यादा दर्शकों की मौजूदगी में नॉकआउट सफलता

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में ऊर्जा की भरमार रही, जब द पंच बॉक्सिंग – वन डे, ऑल-आउट वॉर ने पूरे दिन बॉक्सिंग के धमाकेदार मुकाबले पेश किए, जिसमें 1000 से ज्यादा प्रशंसक और खेल प्रेमी शामिल हुए।

fbd%206


इस रोमांचक कार्यक्रम में भारतीय मुक्केबाज़ी की बेहतरीन प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्टार एथलीट अक्षय चहल, भारत के नंबर 1 रैंक वाले मुक्केबाज और हर्ष गिल, डब्ल्यूपीसी वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल एशियन कॉन्टिनेंटल चैंपियन शामिल थे। उनके मुक़ाबलों ने रिंग को जगमगा दिया, दर्शकों को उनकी ताकत, गति और सटीकता के पलों से रोमांचित कर दिया।

इस कार्यक्रम की भव्यता में हरियाणा राज्य के सचिव और पूर्व मिस्टर इंडिया श्री राकेश ठाकरान, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रमेश सचदेवा जैसे विशिष्ट अतिथि शामिल थे; श्री गौतम वढेरा, सचिव, पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड; और श्री आरिफ खान, संस्थापक – द पंच बॉक्सिंग और प्रबंध निदेशक, स्पोर्ट्स ऊडल्स प्राइवेट लिमिटेड।

एक रोमांचक मैच से दूसरे तक, इस आयोजन ने रोमांच को बनाए रखा, जिससे प्रशंसकों को धैर्य और गौरव का अविस्मरणीय नजारा देखने को मिला। मुकाबलों ने न केवल उभरते और राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों के कौशल को उजागर किया, बल्कि भारत में लड़ाकू खेलों की बढ़ती लोकप्रियता पर भी जोर दिया।

द पंच बॉक्सिंग के संस्थापक आरिफ खान ने कहा, “हमने एक ऐसा मंच बनाने का लक्ष्य रखा, जहां चैंपियन उभरें और प्रशंसक हर पंच को महसूस करें – और हमने वैसा ही किया।” “यह भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक बहुत बड़ी यात्रा की शुरुआत मात्र है।”

इस भावना को दोहराते हुए, ओमैक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर , जतिन गोयल ने कहा, “ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में, हम ऐसी जगह बनाने में विश्वास करते हैं जहाँ ऊर्जा, मनोरंजन और समुदाय जीवंत हो – और द पंच बॉक्सिंग ने इन तीनों को पूरा किया। भारत की शीर्ष मुक्केबाजी प्रतिभाओं को भरी हुई, जोशीली भीड़ के सामने रिंग में उतरते देखना रोमांचकारी था। हमें एक ऐसे कार्यक्रम की मेजबानी करने पर गर्व है, जिसने न केवल खेल की शक्ति को प्रदर्शित किया, बल्कि लोगों को उत्सव और प्रतिस्पर्धा की सच्ची भावना में एक साथ लाया।”

खचाखच भरे स्टैंड, जोरदार जयकारों और खेल प्रभावितों, मीडिया और मुक्केबाजी के प्रति उत्साही लोगों की राष्ट्रीय मान्यता के साथ, इस कार्यक्रम ने भारतीय मुक्केबाजी और ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट के लिए गतिशील, युवा-संचालित अनुभवों के केंद्र के रूप में एक निर्णायक क्षण को चिह्नित किया।

द पंच उतरा है – और यह और भी मजबूत होता जा रहा है।

पापा की 18 वर्षीय परी ने लीवर दान कर पिता को दी नई जिंदगी

0
लिवर फेलियर के कारण मरीज को पीलिया, पेट में पानी, पैरों में सूजन की समस्या के साथ मांसपेशियां भी कम हो रही थीं

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
बेटियां अपने पापा के दिल के बहुत करीब होती हैं। अगर बेटी पर किसी प्रकार का संकट आ जाए तो पिता बड़ी से बड़ी चुनौती से लडऩे के लिए तैयार हो जाता है। हाल ही में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में एक ऐसा मामला आया जहां भूटान देश की मात्र 18 वर्षीय बालिका ने अपने बीमार पिता को बचाने के लिए लिवर दान कर साबित कर दिया है कि जरूरत पडऩे पर बेटियां भी अपने पिता के लिए जिंदगी तक न्योछावर कर सकती हैं। 

fbd%205



डॉ. पुनीत सिंगला प्रोग्राम क्लिनिकल डायरेक्टर एवं एचओडी-लिवर ट्रांसप्लांट एवं एचपीबी, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने बताया कि हमारे पास भूटान देश से लिवर फेलियर की समस्या के साथ रमेश (बदला हुआ नाम) नाम का मरीज आया। लिवर फेलियर के कारण मरीज को पीलिया, पेट में पानी, पैरों में सूजन, कमजोरी और मांसपेशियां कम होना शुरू हो गया था। इस कारण मरीज सामान्य जिंदगी व्यतीत नहीं कर पा रहा था। परेशान होकर मरीज के परिजन ने हमसे लिवर ट्रांसप्लांट के बारे में सलाह ली। ठीक से काउंसलिंग के बाद, परिजन मरीज का ट्रांसप्लांट कराने के लिए तैयार हो गए। डोनर न मिलने पर पिता की जान बचाने के लिए 18 वर्षीय बेटी लिवर दान करने के लिए आगे आई। ट्रांसप्लांट से जुड़ी सभी मेडिकल एवं लीगल औपचारिकताएं पूरी की गई। फिर बेटी के लिवर का एक छोटा सा हिस्सा लेकर पिता का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। ट्रांसप्लांट सफल रहा। डोनर को पहले ही डिस्चार्ज कर दिया। पूरी तरह से स्वस्थ होने पर फिर मरीज को भी जल्दी डिस्चार्ज कर दिया गया। ट्रांसप्लांट के बाद मरीज सामान्य जीवन जी रहा है। ठीक होने पर मरीज को पता चला कि उनकी बेटी ने लिवर देकर उनकी जान बचाई है तो मरीज की आंखों में आंसू आ गए थे। मरीज ने बेटी पर गर्व करने के साथ मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स एवं लिवर ट्रांसप्लांट टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।


समाजसेविका पल्लवी गोयल ने किया बैसाखी मेले का उद्घाटन

0
सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ भव्य मेला

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
।  
बैसाखी के पावन अवसर पर फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक भवन में भव्य बैसाखी मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन समाज सेविका एवं भाजपा नेत्री श्रीमती पल्लवी गोयल ने किया। पल्लवी गोयल हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की धर्मपत्नी हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। 

fbd%204



इस वार्षिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित बैसाखी मेले में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प और व्यंजनों की स्टॉल भी लगाई गईं। उद्घाटन के पश्चात पल्लवी गोयल ने मेले में भ्रमण कर सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और हस्तशिल्प कला की विशेष सराहना की। उन्होंने राम नाम पर आधारित हस्तनिर्मित राम दरबार फ्रेम को विशेष रूप से सराहा और कहा कि इस प्रकार की कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं, उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने आयोजक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्पियों को न केवल मंच मिलता है बल्कि उनकी प्रतिभा को भी नई पहचान मिलती है। इस अवसर पर पल्लवी गोयल ने कहा कि बैसाखी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है। ऐसे मेलों के माध्यम से समाज के सभी वर्ग एकजुट होते हैं और हमारी लोक कलाएं, परंपराएं एवं हस्तशिल्प जीवंत होती हैं। कार्यक्रम के आयोजक साहिल जयसिंह, मानसी जयसिंह, सुनीता वर्मा, शशि गोयल एवं प्रकृति गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने मेले की भव्यता और सांस्कृतिक समरसता की खूब सराहना की।

सीएम विंडो एवं समाधान शिविर के लिए एसडीएम भी लेंगे उपमंडल स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक : डीसी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा सहकारिता विभाग की सचिव आशिमा बराड़ द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर और सीएम विंडो पर लंबित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने जिला में समाधान शिविर और सीएम विंडो पर आई शिकायतों का जल्द से जल्द संतुष्टि पूर्ण तरीके से निपटारा करें। 

fbd%203



उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो विभाग समय पर शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, उनकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों या प्रतिनिधियों की होगी। बैठक के दौरान सभी विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की स्थिति का विवरण साझा करें।

सीएम विंडो एवं समाधान शिविर के लिए एसडीएम भी लेंगे  उपमंडलीय स्तर साप्ताहिक समीक्षा बैठक :
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रदेश वासियों को किसी भी तरह की प्रशांसनिक परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए सम्बंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में निरंतर कार्य करे और आमजन को हो रही समस्या का निदान करें।  उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के मामलों को लेकर सभी एसडीएम उपमंडल स्तरीय पर हर हफ्ते सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने केवल बैठकों तक ही सीमित न रहें, बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि जिन शिकायतों का निपटारा किया गया है, उनकी स्थिति जमीनी स्तर पर भी संतोषजनक है या नहीं। साथ ही, जिन शिकायतों को “निस्तारित” दिखाया गया है, उनकी रैंडम जांच भी होनी चाहिए ताकि कोई फर्जीवाड़ा न हो। उसके बाद ही जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने उन विभागों को भी निर्देश दिए जिनके पास समाधान शिविर में ज्यादा शिकायतें आई है कि उन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करें।
प्ले स्कूल की अनियमितता पर प्रशासन गंभीर, डीसी ने डब्ल्यूसीडी से मांगी रिपोर्ट:
डीसी विक्रम सिंह ने पल्ला क्षेत्र स्थित निजी प्ले स्कूल सम्बन्धी शिकायत व निरिक्षण मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि नियमों को ताक पर रखने वाले सभी प्ले स्कूलों की महिला एवं बाल विकास विभाग जांच करें। ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने डब्ल्यूसीडी से इस संबंध में कार्रवाई के साथ रिपोर्ट तलब की। डीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि छोटे बच्चों की सुरक्षा और उनकी प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ा यह विषय अत्यंत संवेदनशील है, जिस पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता, डीसीपी उषा कुंडू, एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।