back to top
Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 59

तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
माननीय अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन एवं डॉक्टर मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार में गुरुवार को  विक्रम सिंह आई ए एस, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में आज राजकीय आई टी आई ओल्ड फरीदाबाद में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा व कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा में तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ बिजेंद्र सोरोत सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा किया गया । 

fbd%203


उनके द्वारा प्रशिक्षुओं को सी पी आर की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए प्रश्न किये और सटीक भाषा में जवाब दिए। उनके द्वारा अपने संबोधन में कहा कि सभी विद्यार्थियों को सी पी आर की जानकारी होनी चाहिए ताकि आपातकालीन स्थितियों में किसी व्यक्ति की जान बचायी जा सके।

इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन एवं आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद डॉ एम पी सिंह ने बताया कि आम आदमी की सूझ-बूझ से किसी भी घायल, पीड़ित को बचाया जा सकता है। जरा सी गलती होने पर और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि रोगी तथा पीड़ित के अंदर के डर को निकालना चाहिए तथा सम्मान सूचक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए तथा रोगी के समय को व्यर्थ में नहीं गवाना चाहिए।  
उपाधीक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद पुरषोत्तम सैनी द्वारा प्रशिक्षुओं को रेडक्रॉस फरीदाबाद द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों  के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा नशा मुक्ति केंद्र, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट केंद्र, कामकाजी महिला आवास, नेचुरोपैथी केंद्र, रक्तदान इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
आई टी आई ओल्ड फरीदाबाद के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए धन्यवाद   किया एवं कार्यक्रम को अत्यंत लाभदायक बताया उन्होंने कहा कि इससे विधार्थियों और अध्यापकों को बेहद  फायदा होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हम आगे भी जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के साथ मिलकर ऐसे अनेकों कार्यक्रम करते रहेंगे जिससे विद्यार्थियों के मनोबल में वृद्धि हो
प्रशिक्षक एम सी धीमान ने प्रशिक्षुओं को सी पी आर, हड्डी टूट आदि की जानकारी देते हुए पूर्व अभ्यास करवाया तथा ऑडियो वीडियो से शानदार प्रशिक्षण दिया।

नेशनल हेराल्ड घोटाला सोनिया-राहुल के भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण : सोहनपाल सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
भारतीय जनता पार्टी बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी दुनिया में सबसे भ्रष्ट हैं और नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस के भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल हेराल्ड  मामले की शुरुआत की थी। 

fbd%202


इस भ्रष्टाचार और लूट में लिप्त कांग्रेस के नेताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को भड़काकर और इसका राजनीतिकरण कर लाभ उठाना चाहती है । सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिस कानूनी परेशानी का सामना कर रहे हैंवह उनके अपने लालच‘ का नतीजा है । उन्होंने सोनिया राहुल पर  जनता के पैसे की लूट में लिप्त होने के बाद खुद को पीड़ित बताने का भी आरोप लगाया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को ‘‘बेहद खोखलानिराधार और मामले की जांच को प्रभावित करने के इरादे से दुर्भावना से प्रेरित’’ करार दिया। कांग्रेस को इस मुद्दे पर राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि यह मामला उसके शासन के दौरान दर्ज हुआ था। कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा खडी की  गई कंपनी पर निजी लाभ के लिए कब्ज़ा करना, उनके बलिदान का अपमान है

भारतीय जनता युवा मोर्चा बल्लभगढ़  के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अम्बेडकर चौक बल्लभगढ़ में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी और राहुल गांधी का पुतला जलाया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने  सोनिया-राहुल और कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाये । 

जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कहा कि यह सिर्फ वित्तीय गड़बड़ी का मामला नहीं है-यह उस राजनीतिक वंश की जवाबदेही का क्षण है जिसने दशकों तक संस्थानोंसार्वजनिक धन और राष्ट्रीय विरासत को अपनी निजी संपत्ति समझा। यह “गांधी विकास मॉडल” का जीवंत उदाहरण है-जहां पार्टी का पैसा निजी पूंजी में बदल जाता हैसार्वजनिक संपत्ति पारिवारिक संपत्ति बन जाती है। ईडी की चार्जशीट यह स्पष्ट करती है कि गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी का दुरुपयोग कर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड कि 2000 करोड़ से अधिक की सम्पति को अपने नियंत्रण में ले लिया  एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का उद्देश्य  पत्रकारिता व जनसेवा था जिसे गाँधी परिवार में रियल एस्टेट कंपनी में बदल दिया । भाजपा कड़ी निंदा करती है कि कांग्रेस के नेताओं ने  अधिकारियों को डराया धमकाया और जाँच प्रक्रिया  में व्यवधान  डाला, यह  गाँधी परिवार को जाँच से बचाने का राजनैतिक नाटक है । अगर राहुल सोनिया निर्दोष है बार बार ईडी के समन  से बचने कि कोशिश क्यों करते हैं।  प्रवर्तन निदेशालय ने दस्तावेजों, शेयर होल्डिंग और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर करवाई की है । यह मामला साफ दर्शाता है कि कैसे गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी के ढांचे का उपयोग कर निजी धन अर्जित किया और देश की जनता को धोखा दिया। भाजपा स्पष्ट रूप से कहती है, यह कोई वैचारिक हमला नहीं बल्कि न्याय कि दिशा में क़ानूनी करवाई है । कांग्रेस को समझना होगा कानून सबके लिए समान है चाहे आम नागरिक हो या पूर्व प्रधानमंत्री का वारिस।

इस अवसर पर बल्लभगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, युबा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक वशिष्ठ, नवीन वशिष्ठ,स्वराज भाटी, योगेश तेवतिया, मनीष यादव, लक्ष्य शर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, गौरव विरमानी,संजय जांगड़ाकुलदीप सिंह, अनुराग गर्ग, धीरज चौधरी, उमेश वशिष्ठ,  राहुल डागरसागर शर्माजगविंदर फौगाट, ऋषभ भड़ाना, प्रमोद गिल, हरीश धनखड़, नवीन चैची, हितेंद्र सिंह, विपुल सिंह योगेश तेवतिया आदि उपस्थित रहे 

बड़खल क्षेत्र को विकसित और आदर्श क्षेत्र बनाएंगे : कृष्ण पाल गुर्जर

0
 केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव बड़खल में 70 लाख की लागत के विकास कार्यों की रखी आधारशिला, मेयर प्रवीण जोशी भी रही मौजूद

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज वार्ड नंबर-18, गांव बड़खल में लगभग 70 लाख की लागत से गलियों में लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल और नालियों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से गांव के बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर आधारशिला रखी। इस अवसर पर उनके साथ फरीदाबाद मेयर प्रवीण जोशी मौजूद रही।

fbd%201


केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के कार्यकाल में बड़खल गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के हर क्षेत्र में विकास साफ दिखाई दे। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन मिलकर गांव को आदर्श बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को हम सब मिलकर साकार करेंगे। गांव में सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिले और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठे। उन्होंने सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि भारत सरकार की सभी योजनाएं देश के हर वर्ग के नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन नीतियों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या क्षेत्र से हो, उन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। मंत्री ने कहा कि सरकार की सोच यही है कि भारत के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के पहुँचे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लगभग 01 करोड़ 55 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ होगा, जो गांव के विकास में अहम योगदान देंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने विशेष रूप से बड़खल गांव के निवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और जो भी मूलभूत परेशानियाँ हैं—जैसे सड़क, जल आपूर्ति, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य—उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव में चल रही योजनाओं की समीक्षा करें और उनका लाभ समय पर लोगों तक पहुँचाएं।

नवनिर्वाचित महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी जीत जनता के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह बड़खल क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति अवगत हैं और बड़खल के लोगों को मूलभूत परेशानियों से जल्द ही निजात दिलाने के लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि जल, सड़क, स्वच्छता, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं और बड़खल में इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को ज़मीन पर उतारा जा रहा है ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि बड़खल क्षेत्र को एक विकसित और आदर्श क्षेत्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद कर्मवीर बैसला, संदीप जोशी, शमशुद्दीन कुरैशी, बिलाल कुरैशी, एहसान कुरैशी, संजय सेठी, संजु चपराना, शाहरुख़, हाज़ी मनसुख खान, हाज़ी सरदार खान सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

महिला आईटीआई में नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया- डॉ एमपी सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 17 अप्रैल
(रूपेश देव)
  ओल्ड फरीदाबाद स्थित महिला आईटीआई की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने बताया कि आज चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने महिला आईटीआई में पढ़ने वाली छात्राओं तथा अध्यापकों को नशा से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। 

fbd%209


डॉ एमपी सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार नशा मुक्ति के लिए ठोस कदम उठा रही है इसकी शुरुआत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर के द्वारा की गई थी।  लेकिन अब हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी के द्वारा पूरे हरियाणा में साइक्लोथों के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।  इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मनोवैज्ञानिक डॉ एमपी सिंह ने छात्राओं और महिलाओं को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।  

डॉ एमपी सिंह ने बताया कि अधिकतर लड़कियां दसवीं कक्षा से ड्रग्स लेना शुरू कर देती है क्योंकि वह अबोध बालिका होती है। उनको इसके बारे में ज्यादा समझ नहीं होती है किसी का पिता नहीं होता है तो किसी की माता नहीं होती है, कोई गरीबी से जूझ रही होती है तो कोई पढ़ाई से परेशान होती है, कोई बीमारी से परेशान होती है तो कोई आस पड़ोस के लोगों से परेशान होती है, किसी को नौकरी नहीं मिल पाती, किसी की विवाह शादी टूट जाती है तो किसी का बॉयफ्रेंड धोखा दे जाता है । अनेकों  वजह से लड़कियां ड्रग्स लेना शुरू कर देते हैं कई बार लोग नौकरी के नाम पर या मदद के नाम पर उनका शोषण करते हैं और गलत वीडियो फिल्म बना लेते हैं जिसकी वजह से अधिकतर लड़कियां विरोध नहीं कर पाती हैं और नशे की आदि हो जाती हैं। 

 इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने नशा से होने वाली बीमारियों और इलाज के बारे में भी बताया तथा पुनर्वास केंद्र की जानकारी दी इस अवसर पर सभी छात्राओं और अध्यापकों ने एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।  जो फरीदाबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस महिला आईटीआई पर समापन हुआ इस अवसर पर जी आई नरेश कुमार ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा सभी विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की।

विकास कार्यों में कोई कोताही ना बरती जाए :- निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 17 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
निगमायुक्त ए मोना  श्रीनिवास ने आज निगम के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की ।  बैठक में उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए हैं । उन्होंने हरियाणा सरकार के आगामी 15 जून तक सभी नालों की सफाई और सड़क की मरम्मत के भी दिशा निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि बारिश के समय से पहले ही आगामी 15 जून तक सभी ड्रेनेज की सफाई करना सुनिश्चित किया जाए । 

fbd%208


ताकि बरसात के दिनों में शहरवासियों को कोई परेशानी झेलनी ना पड़े । बैठक में एडिशनल कमिश्नर स्वप्निल रविंद्र पाटिल,ओल्ड नगर निगम जोन से जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार ,एनआईटी ज़ोन के जॉइंट कमिश्नर  हितेंद्र कुमार ज्वाइंट कमिश्नर बल्लभगढ़ करण भदौरिया के अलावा इंजीनियरिंग ब्रांच से अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निगम कमिश्नर  ए मोना श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की लाल डोरा सर्टिफिकेट के कार्य को तेज गति से पूरा करना, प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी और नगर निगम द्वारा किए जाने वाले डेवलपमेंट के कार्यों को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा कर सभी कार्य को सुचारु  रूप से शुरू कराने की बाबत दिशा निर्देश दिए हैं ।बैठक में कहा गया ही है कि चले हुए किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें और शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें,इसके अलावा सड़को पर दिखाई देने वाले गड्ढों की मरम्मत कर सही कराने के निर्देश दिए हैं ।

अवैध नशा मुक्ति केंद्र चलने वालो पर हो कार्रवाई : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 17 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह की अध्यक्षता में नार्को, चिन्हित अपराध के तहत आने वाले एससी-एसटी एक्ट व सुरक्षा समीक्षा मामलों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीसी विक्रम सिंह ने बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां चेकिंग की जाती है, वहां की रिपोर्ट साथ लाना सुनिश्चित करें और नशे का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग को आरडब्ल्यूए, पार्षदों और ग्राम सरपंचों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ साझा अभियान चलाना चाहिए।

fbd%207


डीसी विक्रम सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नशा तस्करी तथा नशाखोरी के खिलाफ बेहतर क्रियान्वयन के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही करने बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए  प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से गुप्त कार्यवाही करे। वहीं जिला में नशे की सप्लाई बेधड़क जारी न हो, ऐसे हालात को देखते हुए सरकार द्वारा अब नशाखोरी खत्म करने के लिए गंभीरता से कार्यक्रम चला रही है। स्कूलों, अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों और कॉलेजों में कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर छात्रों को जागरूक करे। उन्होंने कहा कि जिला में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी कर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा की खुले में शराब पीने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई करें।

बैठक में पुलिस विभाग ने बताया कि उन्होंने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर 13 कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों को नशा न करने को लेकर जागरूक किया गया।

बैठक में एसडीएम फरीदाबाद शिखा, जिला शिक्षा अधिकारी अजित सिंह, एसीपी राजीव, एसीपी महेश श्योराण सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

बरसाती मौसम से पहले शहर की सभी सड़कें हो दुरुस्त : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 17 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
बरसाती मौसम में जलभराव की समस्या से बचाव और सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इस संबंध में उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें मानसून पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

fbd%205


डीसी विक्रम सिंह ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सरकार के जनहित निर्देशों को पूरा करते हुए आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारी ने बताया की उनके विभाग द्वारा सड़क पर गड्ढों की मरम्मत का कार्य निरंतर जारी है और अभी तक 62 सड़को के गड्ढों  भर दिए गए है और 120 सड़कों पर मरम्मत का कार्य जारी है जिसको जल्द से जल्द पूरा कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के साथ लगती सड़को के मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें।

उन्होंने निर्देश दिए बरसात के मौसम से पहले सड़को के पेच वर्क कार्यो को भी पूरा कर लिया जाए और साथ ही नवीनतम वर्क आर्डर जारी करने पर भी चर्चा की।  

डीसी विक्रम सिंह ने कहा की प्रशासन की पहली प्राथमिकता शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जिन सड़को पर ट्रैफिक ज्यादा रहता है उन सड़को को दुरस्त करें और वहां जाम की स्थिति पैदा न हो  उसके लिए उचित प्रबंध किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरवासियों की सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल निकासी व्यवस्था को लेकर योजनाबद्ध ढंग से पहले से ही काम शुरू कर दे और इस बार के बरसात के मौसम में यह प्रयास रहे कि किसी भी सड़क पर पानी जमा न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया डा. राजेश भाटिया का जन्मदिन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 17 अप्रैल
(रूपेश देव)
 सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-एक तथा ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान डा. राजेश भाटिया का जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महावीर दल के बच्चों एवं अध्यापकगण द्वारा प्रधान डॉ राजेश भाटिया का स्वागत किया व उनसे केक कटवा कर उनको जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

fbd%203


उन्हें राजनेताओं ने, व्यापारी संगठनों ने, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने फूलों के गुलदस्ते व मिठाई इत्यादि खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। सर्वप्रथम डा. राजेश भाटिया ने अपने जन्मदिन पर सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए हवन यज्ञ में आहुति डाली और परमपिता परमात्मा से आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने  जरूरतमंद लोगों को फल एवं मिठाइयां बांटी और अपना जन्मदिन मनाया, इस मौके पर डा. राजेश भाटिया ने कहा कि आज जिस प्रकार से उनके जन्मदिवस पर शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है, उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे और जरूरतमंदों की सेवा क के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। 

fbd%204


इस अवसर पर नंदराम पाहिल, आई एस जैन, अमरजीत सिंह सनी भाटिया, तिलक बिधूड़ी, श्याम बांगा, कालू चौधरी, मोहनलाल अरोड़ा, हनी गजक वाले, मनीष जीत सिंह, अमर बजाज, सुधीर भाटिया, प्रेम भाटिया, ललित भाटिया, नीरज भाटिया, सुनीता भाटिया, राधेश्याम भाटिया, गौरव भाटिया, बंसीलाल कुकरेजा, राजकुमार चौधरी, मनोज चोपड़ा, सत्यदेव शर्मा, मनोज अरोड़ा, भारत कपूर, प्रेम बब्बर, संदीप भाटिया, वेद भाटिया, वेद मामा, अब्दुल सत्तार, बिट्टू डंग, पंकज बत्रा, बॉबी सितोरिया, सागर सरपंच, बिल्ला, कमल कपूर, सचिन भाटिया, रिंकल भाटिया, अजय वर्मा, पंकज अरोड़ा, मनजीत, दिनेश भारद्वाज, जतिन गांधी, चंदन गौड़, गगन अरोड़ा, विनय धतरवाल, अमित शर्मा, श्री मूर्ति सेवक सत्यम अरोड़ा, सुरेंद्र गेरा, कमल आहूजा, रूपेश देव, लाल सिंह, विमल खंडेलवाल, आशीष अरोड़ा, सिद्धार्थ नरूला, संजना नरूला, जावेदखान, हरिंदर नौनिहाल, बब्बू भाटिया, पवन मत्तोलिया, मधु मटोलिया, सुनील तंवर, हरीश भाटिया, दर्शन भाटिया, सुशील भाटिया, दीपन मदान, राकेश भाटिया, संजीव ग्रोवर, संजय अरोड़ा, राजन भाटिया, रवि नागपाल, लोचन भाटिया, कमल अरोड़ा, कैलाश गुगलानी, राजू भाटिया, कमल चोपड़ा, सुशील भाटिया, दिलीप सिंह, डॉक्टर रजनीश ढींगरा, अभय गिरी, सुरेश गौतम, भावना, मोनू बब्बर, राजेश खन्ना, हितेश आहूजा, पुनीत ठक्कर, मन्नू भाटिया, मनी, हरिंदर, सोनू पांडे, सनी चावला, भगत जी, संजय अरोड़ा, सुनील गुलाटी, किशन खन्ना, इंद्र चावला, अमित नरूला, प्रदीप भाटिया, सुंदर भाटिया, रवि डूडेजा, भूटानी मामा, राजू, किशन, राहुल पाहवा, अनिल चावला, अभी भाटिया, चुन्नीलाल खत्री, फिरोज खान, अश्विनी बवेजा, दविंदर डंग, तपस्या मेहरा, मोनिका सैनिक कॉलोनी, कमल किशोर, तिलक मदान, जितेंद्र खत्री, हिमांशु व अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

सामाजिक समरसता को बिगाड़ रही है भाजपा सरकार: महेन्द्र प्रताप सिंह

0
पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह जमाई कालोनी में उजड़े हुए लोगों से मिलने पहुंचे

फरीदाबाद, 17 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
 बुधवार को लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की जमाई में हुई तोडफ़ोड़ के बाद बेघर हुए लोगों से मिलने पहुंचेे। उजड़े हुए लोगों ने उन्हें बताया कि करीब 40-40 सालों से जमाई कालोनी में रहते आए और मंगलवार को अचानक उनके आशियानों को भारी पुलिस बल के साए में तहस नहस कर दिया गया जबकि जमाई कालोनी का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, क्योंकि यह जमीन बडखल गांव की है और यहां के बाशिंदे सालों से यहां रह रहे हैं। 

fbd%201


लोगों का कहना था कि तोडफ़ोड़ के दौरान उनका घर का सामान तक नहीं निकालने दिया गया। अब भीषण गर्मी में बेघर हुए लोग खुले में पड़े हैं। पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों के  दुखड़े सुनते हुए कहा कि मामला जब कोर्ट में विचाराधीन था तो ऐसी कौन सी जल्दबाजी थी कि प्रशासन को लोगों को उजाड़ने की । 

fbd%202


उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं की हत्या हो रही है। भाजपा सरकार सामाजिक समरसता को बिगाड़ रही है, लोगों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है। इस मामले में तो सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई हुई है। फिर भी लोगों के  अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भेदभाव की नीति से काम कर रही है। इनका मकसद केवल आपसी भाईचारा खराब करना एवं सांप्रदायिक भावना फैलाना है। यहीं कारण है कि बीजेपी सरकार और जिला प्रशासन भेदभाव की नीति से कम कर रही है। जानबूझकर बार-बार गांव बडकल को निशाना बनाया जाता है, जबकि विकास के नाम पर एक ईट गांव बड़खल में नहीं लगाई गई। भेदभाव की नीति से कार्यवाही कर भाजपा सरकार प्रदेश में सांप्रदायिक अस्थिरता पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध करना चाहिए। कोर्ट में जितना भी पैसा लगेगा वह लगाएगे।

फरीदाबाद पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन, अपराधियों का बचना होगा मुश्किल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 16 अप्रैल
(रूपेश देव)
।  
अब अपराधी किसी भी अपराध को अंजाम देने के बाद बच नहीं पाएंगे। फरीदाबाद में अब किसी भी आपराधिक घटनाओं से संबंधित साक्ष्यों का परीक्षण करना काफी आसान हो जाएगा। दरअसल, फरीदाबाद पुलिस को गृह मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर गुजरात से एक फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन (Forensic Investigation Van) मिली है। यह वैन अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिससे आपराधिक घटनास्थल पर ही साक्ष्यों का परीक्षण कर प्राथमिक रिपोर्ट दी जाएगी। अभी प्रदेश को चार हाईटेक वैन मिली है जिनको फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला और सोनीपत में भेजा गया है।

fbd%209


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस फॉरेंसिक लैब वाहन में ड्रग डिडक्शन किट, एक्सक्लूसिव किट, फिंगर प्रिंट किट, फुट प्रिंट किट, डीएनए किट, फ्रिज, जनरेटर, वीडियो कैमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस फॉरेंसिक लैब वाहन के जरिए किसी भी आपराधिक घटना का मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण किया जा सकेगा।

उन्होंने आगे बताया कि वैन आधुनिक तकनीक से लैस है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो बेसिक चीज होती हैं, उसकी सुविधा इस वैन में दी गई है। आपराधी घटना में जो साक्ष्य (जैसे ब्लड) मिलते हैं, उसका मौके पर ही सैंपल एकत्र कर प्राथमिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। देरी होने के बाद सैंपल खराब हो जाता है, क्योंकि इन सैंपल को प्रिजर्व करने की सुविधा पुलिस के पास नहीं है लेकिन इस फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन में सैंपल को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज की भी व्यवस्था की गई है।

वैन में पावर सप्लाई हमेशा बनी रहे, जिसके लिए हैंडसेट जनरेटर भी लगाया गया है, साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लगभग सभी डिवीजन और क्षेत्र इस वैन से कवर हो जायेगें। इस वैन में नारकोटिक्स जांच की व्यवस्था, विस्फोटक पदार्थ संबंधित जांच की व्यवस्था, फायर शॉट के दौरान निकलने वाले केमिकल के जांच की व्यवस्था, सीमेन, ब्लड, ह्यूमन सलाइवा के जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा डिफरेंट वेवलेंथ लाइट सोर्स की भी सुविधा वैन में दी गई है। ऐसे में किसी भी पदार्थ की जांच मौके पर ही की जा सकेगी।

वैन में आगे और पीछे दोनों तरफ कैमरे लगाए गए हैं क्योंकि, नए कानून में घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करना अनिवार्य है, ऐसे में वैन जब घटनास्थल पर पहुंचेगी तो कैमरे से रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी. जिसको रिकॉर्ड करने के लिए वैन में सिस्टम लगाए गए हैं। वैन में माइक्रोस्कोप, फ्रिज, स्क्रीन, फिंगरप्रिंट किट, फुटप्रिंट किट समेत वो तमाम चीजें मौजूद हैं, जिनकी जरूरत घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को होती है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने आज इस हाईटेक वैन का जायजा लिया और इसमें उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस आयुक्त ने कहा कि नए कानून का उद्देश्य यही है कि त्वरित गति से न्याय दिया जा सके, यह तभी संभव है जब एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट जल्द मिल जाए। लिहाजा ये वैन घटनास्थल पर मौजूद रहेगी तो तत्काल सैंपल लेकर प्राथमिक जांच रिपोर्ट दी जा सकेगी। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस की फॉरेंसिक टीम से डॉक्टर मनीषा व डॉक्टर सुमन उपस्थित रहे।