back to top
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 60

251 ग्राम गांजा सहित आरोपी व गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
02 दिसंबर को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से अवैध नशा गांजा के बारे सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी शुभम को गांव मुजेडी बल्लबगढ़ से 251 ग्राम गांजा सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी गली नम्बर 8 गांव मुजेडी का रहने वाला है।

1000494048
पूछताछ में सामने आया कि वह 500 ग्राम गांजा अपने साथी बिटटू निवासी गांव मुजेडी बल्लभगढ से खरीदकर लाया था। अपराध शाखा ने आगे कार्यवाही करते हुए साथी आरोपी बिटटू को भी गली न-9 गांव मुजेडी बल्लभगढ से गिरफ्तार किया। 
आरोपी बिटटू से पूछताछ में सामने आया कि वह दिल्ली सदर बाजार से 5000 रुपये में किसी अनजान व्यक्ति से 700 ग्राम गांजा खरीद कर लाया था। जिसमें से उसने 500 ग्राम आरोपी शुभम को बेच दिया और 200 ग्राम उसने खुद इस्तेमाल कर लिया। 

ATM से चोरी नहीं, मशीन में पैसे जमा करने वाले कर्मचारी ने किया गबन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि पुलिस कंट्रोल रूम को 29 नवंबर की रात को ATM machine भुड कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद से 12 लख रुपए चोरी करने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना ओल्ड प्रभारी और अपराध शाखा सेक्टर 56 प्रभारी मौके पर पहुंचे इसके संबंध में बैंक मैनेजर से संपर्क किया गया। राजीव कुमार पाठक वासी बाबा सूरदास कालोनी तिलपत फरीदाबाद की तरफ से ATM मशीन से पैसे गबन करने की एक शिकायत 30 नवंबर को थाना ओल्ड फरीदाबाद में प्राप्त हुई। 

1000490731
शिकायत में उसने बताया कि वह SECURE VALUE INDIA PVT LTD  उघोग विहार फेज-I मे कार्यरत हैं । SECURE VALUE COMPANY दिल्ली NCR में ATM MACHINE  में CASH डालने का काम करती हैं। 29 नवंबर को शाम के फोन के माध्यम कंपनी के कर्मचारी से सूचना प्राप्त हुई कि भूड कालोनी ओल्ड फरीदाबाद के ATM पर बचा हूआ कैश निकालने के लिए पहुंचे तो मशीन में  दस हजार पांच सौ रुपये ही मिले हैं, हिसाब से ATM मे बारह लाख रुपये कम मिले है।  जिस पर शिकायत के संबंध में थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। 
1000490727
मामले में अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप और चंदन का नाम शामिल है। आरोपी संदीप इस्माइलपुर पल्ला तथा आरोपी चंदन मदनपुर खादर दिल्ली का रहने वाला है। दोनों आरोपी दोस्त हैं। 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप पिछले 4 साल से SECURE VALUE COMPANY दिल्ली NCR में ATM MACHINE  में CASH डालने के लिए नौकरी कर रहा था। आरोपी ने योजना के तहत चंदन को ATM मशीन के पैसे के गबन करने में शामिल किया था। जिसमें आरोपी ने उसे सीसीटीवी कैमरा पर स्प्रे कर चोरी की वारदात जैसा दृश्य दिखाने के लिए कहा था। जिसके लिए उसने ₹50000 देने की बात कही थी। 
अपराध शाखा टीम ने आरोपी संदीप को इस्माइलपुर तथा चंदन को बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप ने अब तक 12 लख रुपए का गबन किया है। आरोपी ने ATM machine monitor, ROUTER, ATM MACHINE की स्क्रीन तथा पैसे बरामद करने के लिए अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई,44 वाहन चालकों के काटे चालान

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि कई वाहन चालक शराब का सेवन करके वाहन चलाते हैं। शराब पीकर वाहन चलाना खुद के साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालता है तथा बहुत से सडक हादसों का कारण बनते हैं।

1000490324
जिसके मध्यनजर पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सौरभ सिंह के दिशा निर्देश के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही की है और विशेष तौर पर सप्ताहांत पर अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करके शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालाकों की चैकिंग शुरू कर कार्यवाही की है।
1000490327
शुक्रवार व शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा 44 ऐसे वाहन चालकों के चालान किए हैं। जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे। यातायात पुलिस फरीदाबाद का आमजन के लिए संदेश है कि शराब पीकर वाहन ना चलाएं। अपने आपको सुरक्षित रखें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। 

निशुल्क खाटू यात्रा करवा पुण्य कमा रहे शिक्षाविद दीपक यादव – मूलचंद शर्मा

0
विधायक मूलचंद शर्मा ने शिक्षाविद दीपक यादव द्वारा भेजी खाटू यात्रा को दिखाई झंडी
बाबा खाटू श्याम की कृपा और प्रेरणा से इतनी बड़ी तीर्थ यात्रा संभव हुई – दीपक यादव 

फरीदाबाद,01 दिसंबर (रूपेश देव)। शिक्षाविद दीपक यादव के संयोजन में आज 500 से ज्यादा यात्रियों का जत्था सेक्टर दो से श्री खाटू श्याम जी की यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर आठ बसों एवं निजी वाहनों में यात्री खाटू धाम के लिए निकले जिन्हें बल्लबगढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, महामंडलेश्वर भैया जी महाराज आदि ने हरी झंडी दिखाई। 

1000490435
इस अवसर पर मूलचंद शर्मा ने बताया कि शिक्षाविद होते हुए दीपक यादव ने सैकड़ों की संख्या में लोगों को बाबा खाटू धाम मंदिर की यात्रा करवा कर अति पुण्य का कार्य किया है। वह आज की युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बन गए हैं। शर्मा ने कहा कि बाबा खाटू हारे का सहारा के नाम से विख्यात है। वह सभी की रक्षा करें। विधायक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सबसे पहले बाबा की कृपा से मंत्री रहते हर जिले से तीर्थ के लिए बसें भेजने का काम किया था। 
1000490439
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी भैयाजी महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। हमें तीर्थ यात्रा पर जाना चाहिए। इस कार्य को करके शिक्षाविद दीपक यादव बढ़िया कार्य कर रहे हैं। इससे धर्म को मजबूती मिलेगी। 
1000490443
वहीं यात्रा के संयोजक शिक्षाविद दीपक यादव ने बताया कि श्री खाटू श्याम जी की कृपा से इतनी सुंदर व्यवस्था हुई है कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। यादव ने बताया कि हमने दो बस ले जाने की योजना बनाई थी लेकिन अब तक 19 बसों के लायक रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। जिन्हें दो बार में ले जाएंगे। आज आठ बसें जा रही हैं और 14 दिसंबर को बाकी बसें जाएंगी। उन्होंने बताया कि लोगों के चेहरे पर खुशी देख कर मैं बहुत प्रसन्न हूं। 
इस अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, शिक्षाविद सत्यवीर डागर, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, समाजसेवी योगेश बंसल, भाजपा नेता लखन बेनीवाल, शिव कुमार शर्मा, पूरन यादव,  रामरतन प्रधान, कौशल शर्मा, आनंदपाल राठी, सी एम शर्मा, बिजेंद्र चाहर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

लडाई झगडे व हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 नवंबर
(रूपेश देव)
थाना 
सदर बल्लबगढ़ में अमित कुमार वासी सोतई द्वारा दी गई अपनी शिकायत में बतलाया कि  22 मई को वह अपने छोटे मनीष और मामा के लडके भारत के साथ मोटरसाइकिल पर बल्लबगढ़ से आ रहे थे। बाइक को भारत चला रहा था रास्ते में IMT में एक सफेद रंग की कार तेजी आई और गाडी को मोटरसाइकिल की बराबर में लगा कर टक्कर मारी, गाडी को दिवेश चला रहा था। गाड़ी से अंकित निकलकर आया और उसके हाथ में चोट मारी। 

1000486543
जिसपर भारत ने वहां से बाइक भगा दी और सीधी मच्छगर आईएमटी धनखड कॉलोनी में ले गया, वहां पर आरोपी कान्हा गाडी SWIFT सफेद रंग लेकर खडा था जिसने मोटरसाइकिल के सामने अपनी गाड़ी लगा दी और हमारा पिछा कर रहे दिवेश वैगरा ने पिछे से अपनी कार से हमारी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगने पर भारत और मनीष वहां से भाग गए इसके बाद दिवेश, नकुल, अंकित और कन्हा व अन्य दोनों गाड़ियों में से बहार निकले और अपने हाथो में लिए हुए लोहा पाईप रॉड वैगरा से जान से मारने की नियत से उस पर जानलेवा हमला किया। 
1000486541
आरोपियो का शिकायतकर्ता के साथ दीवानी मुकदमा चल रहा है। जिसकी रंजीश रखते आरोपी ने अपने साथियो के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। जिस संबंध में आरोपियो के खिलाफ थाना सदर बल्लबगढ़ में योजना के तहत हत्या के प्रयास, लडाई-झगडे की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

अपराध शाखा टीम के द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कान्हा और अंकित को सेक्टर-65 से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 लोहा पाईप व वारदात में प्रयोग गाडी स्विफ्ट बरामद की गई है। आरोपियो को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया। मामले में अनुसंधान करते हुए अपराध शाखा सैक्टर 65 ने कार्रवाई करते हुए जुलाई माह में आरोपी दिवेश और नकुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली फ़रीदाबाद ने ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी गोवा को फाइनल मैच में 60 रन से हराया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
28th सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 फाइनल मैच अरलम क्रिकेट ग्राउंड (गोवा) पर खेला गया और यह मैच रविंदर फागना  क्रिकेट अकादमी और ग्रीन फील्ड  क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी को 60 रन से हराया। यह मैच 20 ओवर का था और ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन का लक्ष्य  दिया।

1000482836
 रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गोविन्द भंडारी ने 65 गेंदों पर 10 चौको, 1 छक्के की मदद से 87 रन, आसिफ अली ने 17 गेंदों पर 1 चौको, 1 छक्के की मदद से 18 रन  बनाए। ग्रीन फील्ड  क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तनिष्क ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लक्की ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और गर्वेश निगम, मयंक बुमराह ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी ने 15.1 ओवर  में 10 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। 
1000482844
ग्रीन फील्ड  क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते सिद्धार्थ ने 16 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 20 रन ओर मयंक ने 12 गेंदों पर 1 चौको , 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आसिफ अली ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट और पृथ्वी ने  3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट और हर्ष भारद्वाज, मनीष झा, और आशीष बांबी ने 1–1 विकेट लिया।  इस मैच का मैन ऑफ द मैच गोविंद भंडारी को घोषित किया गया।


मंदिर से दानपात्र व पीतल की मूर्ति चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
थाना खेडीपुल में धीरज निवासी टीटु कॉलोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि 26/27 सितम्बर की रात को मंदिर से अज्ञात लोगों ने मूर्ती व दानपत्र से करीब 3000/-रु की चोरी की है। जिसके संबंध में थाना खेडीपुल में मामला दर्ज किया गया। 

1000482968
मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी ओमबीर को माननीय अदालत से पुलिस प्रोडक्शन पर लिया है। ओमबीर उर्फ भूत मूल रुप से भिडुकी पलवल को रहने वाला है। वर्तमान में भारत कॉलोनी खेडीपुल में रह रहा है। आरोपी थाना धौज के चोरी के मामले में जेल में बंद था। 
आरोपी से पूछताछ में गांव भिडुकी से पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्ति बरामद की गई है। अपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पूर्व में चोरी के 4 मामले दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा दिया।


हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के 2 और आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
शिकायतकर्ता आरिफ निवासी गांव खरकजलालपुर तावडू नूंह मेवात के द्वारा दी गई शिकायत पर दिनांक 11 सितंबर 2024 को धोज थाने में साजिश, एक्सटॉर्शन, स्नैचिंग, अपहरण इत्यादि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों ने आरिफ निवासी नूंह के साथ इस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया । 

1000482956
सानिया ने फरवरी 2024 में आरिफ को फोन करके अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। 23 फरवरी 2024 को सानिया ने आरिफ को बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है इसलिए उसने आरिफ को अपनी जान बचाने के लिए बुलाया। आरिफ ने यह बात अपने दोस्त काले उर्फ मुबारिक को बताई तो वह सानिया को बचाने के लिए आरिफ के साथ चल दिया। रात करीब 9:00 बजे आरिफ गाड़ी लेकर बल्लभगढ़ तेवतिया फार्म के पास पहुंचा जहां उसे सानिया मिली और वह उसे लेकर नेकपुर गांव पहुंचे। नेकपुर गांव में पहुंचते ही सानिया ने आरिफ को बातों में फसा लिया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाने लगी। 
योजना के अनुसार इतनी देर में ही सानिया का पति सलीम व अन्य साथी मौके पर पहुंच गए। सानिया के साथी आरिफ को धमकाने लगे कि वह सानिया के साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था और उसे ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने आरिफ से 10 लाख रुपए मांगे। आरिफ ने बेज्जती के डर से इधर-उधर से पैसे इकट्ठे करके कुल 3.51 लाख रुपए उनको दे दिए। आरिफ को बाद में पता चला कि उसका दोस्त काले उर्फ मुबारिक इसी गैंग का सदस्य है और उसी ने सानिया को उसका नंबर दिया था। पीड़ित ने बताया कि सानिया और उसके साथियों ने पहले भी इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया है और इन्होने थाना मुजेसर , एनआईटी, राजस्थान के कोर्ट काशिम तथा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बलात्कार के मुकदमे दर्ज करा रखे हैं और मुकदमा की सुनवाई में मुकरने के लिए पैसे लेते हैं जिनकी पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है। 

अपराध शाखा टीम ने कार्रवाई करते हुए सलीम और गौरव को शामिल तफ्तीश किया है। दोनों आरोपी फतेहपुर तगा के रहने वाले है। पूछताछ में आरोपी सलीम से वारदात में शामिल मोटरसाइकिल व 5000/-रु नगद बरामद किए गए है तथा आरोपी गौरव से निशानदेही कराई गई है। दोनों आरोपी माननीय हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है।  
मामले में आरोपी सलीम और गौरव सहित 11 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कच्ची शराब बनाकर सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 नवंबर
(रूपेश देव)।
 26 नवम्बर को पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम गस्त के लिए चौकी क्षेत्र में मौजूद थी तो टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि ललन मुखिया कच्ची शराब बनाता है औऱ शराब को सप्लाई करने के लिए आएगा। 

1000482941
जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कच्चा चुंगी रोड़ फरीदाबाद पर नाका बंदी की जहां पर आरोपी गोबिन्दा को काबू कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। 
1000482863
जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। 


हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम के साथ गरिमामयी ढंग से मना संविधान दिवस समारोह

0
संविधान की प्रस्तावना देती है सार्थक संदेश : विपुल गोयल

फरीदाबाद,26 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश का संविधान हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का मार्ग प्रशस्त करता है। केंद्र व प्रदेश सरकार संविधान की उद्देशिका के अनुरूप आमजन को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने में अपना दायित्व निभा रही हैं। 

1000480552
राजस्व मंत्री विपुल गोयल मंगलवार को फरीदाबाद स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय सभागार में जिला प्रशासन की ओर से देश में संविधान को अंगीकृत करते हुए 75 साल पूर्ण होने पर आयोजित संविधान दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। समारोह में   एनआईटी फरीदाबाद से विधायक सतीश कुमार फागना विशिष्ट अतिथि रहे। डीसी व्रिक्रम सिंह ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए समारोह की रूपरेखा से अवगत कराया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम पर केंद्रित संविधान दिवस समारोह का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। परिसर में बनी आर्ट गैलरी में मुख्यातिथि व अन्य अतिथिगण ने रिबन काटकर संविधान की उद्देशिका का प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह में संविधान की प्रस्तावना का पाठन भी गरिमामयी ढंग से किया गया।

1000480538
संविधान की प्रस्तावना देती है सार्थक संदेश : राजस्व मंत्री
समारोह में राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने विश्वविद्यालय की युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना हमें समाज के प्रति अपने अधिकारों की जानकारी का ज्ञान कराने के साथ ही सशक्त नागरिक के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका के उद्देश्य से अवगत कराते हुए सार्थक संदेश देती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्ती भूमिका निभाते हैं। जीवन को किस तरीके से समाज में यापन किया जाए वह सभी प्रकार के माध्यम संविधान में निहित हैं। 
1000480550
उन्होंने कहा कि संविधान के गठन के साथ ही बदलते परिवेश में 127 संशोधन किए गए हैं और उनमें से अधिकांश देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में साल 2014 के बाद हुए हैं। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मोदी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस रखते हुए महिला आरक्षण बिल को पारित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक को योजना से जोड़ते हुए सुखद समाज की संरचना करने में अपना दायित्व निष्ठा पूर्वक निभा रही है। उन्होंने बताया कि संविधान के तहत ही मौजूदा सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रदत्त सेवाओं का लाभ सीधे पंहुचाया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे विद्यार्थियों को संविधान के बारे में अवश्य पढ़ाएं और उन्हें उनके अधिकारों से भी अवगत कराते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि संविधान हमारी ताकत है व हमारा गौरव है।
 विधायक एनआईटी सतीश कुमार फागना ने अपने संदेश में कहा कि संविधान ने हमें मौलिक कर्तव्यों की भी शिक्षा दी है। यह कर्तव्य हमें अपने राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करना, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने की जिम्मेदारी भी सौंपता है।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन :
मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों ने आर्ट गैलरी में संविधान की उद्देशिका को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदर्शित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेश सहित संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जिला के शिक्षिण संस्थानों में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम पर फोकस करते हुए आयोजित हुई विभिन्न स्पर्धाओं की रचनात्मक शैली का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यातिथि ने मंच से संविधान दिवस के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। समारोह में संविधान की रूपरेखा से अवगत कराती डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
यह रहे मौजूद :
इस अवसर पर डीसी विक्रम सिंह, डीसीपी अभिषेक जोरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मानव रचना विश्वविद्यालय के वीसी डा. दीपेंद्र कुमार झा, एमआरईआई वीसी डॉ.संजय श्रीवास्तव, एमआरईआई के डीजी प्रो.एन.सी.वधवा, डीन डा.आशा वर्मा, एसडीएम बड़खल अमित मान व सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व संस्थान की शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे।