फरीदाबाद,26 नवंबर
(रूपेश देव)। हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब महिला विंग की जिला कमेटी की रविवार को घोषणा की गई। कार्यक्रम का आयोजन बढ़कल स्थित ग्रे फाल्कन में किया गया । इस मौके पर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा एवं जिला प्रधान राजेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब महिला विंग की प्रधान दीपा मिश्रा ने की जिला कमेटी घोषित
अवैध हथियार के मामले में पीओ चल रहा आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)। बता दे कि आरोपी अमित निवासी रोशन कॉलोनी गांव असावटी पलवल पर थान खेडी पुल में वर्ष 2018 में अवैध हथियार का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी माननीय अदालत से जमानत पर था। जो माननीय अदालत में पेश नही होने के कारण आरोपी को P.O घोषित किया गया है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गांव असावटी से गिरफ्तार किया है।
नीमका गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी महिला राजरानी गिरफ्तार
फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)। 17 नवम्बर को निधि निवासी गांव नीमका तिगांव ने एक शिकायत पुलिस चौकी IMT फरीदाबाद में दी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन मीनू की शादी विकास निवासी नीमका के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। वह भी विकास के भाई आकाश के साथ विवाहित है। विकास व उसकी भाभी राजरानी के अवैध संबंध हैं जिस बारे मीनू विकास को मना करती रहती थी। परन्तु विकास नही माना और 16 नवम्बर को राजरानी से मिलने गया था। जिसपर मीनू ने विरोध किया तो विकास ने मीनू के साथ मारपीट की।
मोबाइल फोन व इलैक्ट्रोनिक की दुकान से पैसे व सामन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)। मोहित शर्मा निवासी गांव अरुआ फरीदाबाद ने चौकी इन्चार्ज अग्रसैन चौक बल्लबगढ में एक शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसने तिगांव रोड होली चौक पर OM MOBILE STORE मोबाईल और इलैक्ट्रोनिक है। मकान मालिक देवेन्द्र का फोन आया कि दुकान का शटर टुटा हुआ है जिसपर CCTV फुटेज चैक करने पर पता चला कि दो व्यक्तियो ने दुकान का शटर तोड कर दुकान के अन्दर से करीब 50-55 मोबाइल व करीब 30-35 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए।
देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद
फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम 24 नवम्बर को गस्त पर थी गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से नासिर के पास देसी कट्टा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कैली बाईपास रोड से नासिर को मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। जिससे देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नासिर उर्फ भोपा बताया जोकि रुवड मोहल्ला गांव धौज का रहने वाला है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समर्थकों संग देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’
फरीदाबाद,23 नवंबर
(रूपेश देव)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और फरीदाबाद से विधायक श्री विपुल गोयल ने कल सिल्वर सिटी सिनेमा में अपने समर्थकों के साथ गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। विपुल गोयल ने अपने समर्थकों के लिए विशेष रूप से टिकट की व्यवस्था की और फिल्म देखने का अनुरोध किया। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने नागरिकों और राष्ट्रवादियों से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक घटनाक्रम की वास्तविकता को जानें और समझें।
स्नैचिंग के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल फोन बरामद
फरीदाबाद,23 नवंबर
(रूपेश देव)। थाना कोतवाली में पवन एनआईटी निवासी ने अपने फोन की स्नैचिंग की शिकायत दी जिसमें बताया कि वह 27 फरवरी 2023 को नीलम सिनेमा हाल के सामने खडा था उसी समय दो नौजवान लडके बाइक सवार अचानक आकर मेरे हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए। जिसका मामला थाना कोतवाली में दर्ज है।
महिलाओं को बातों में उलझाकर सोने के आभूषणों की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,23 नवंबर
(रूपेश देव)। एक महिला निवासी डबुआ गाजीपुर उत्तम नगर कालोनी ने एक शिकायत थाना डबुआ में दी थी। जिसमें उसने बताया कि 05 अक्टूबर को डबुआ गाजीपुर रोड पर उसको दो अंजान लडके मिले जो मुझसे गनेश अस्पताल का पता पूछने लगे। जिन्होने अपनी बातो में उलझा दिया और उसके सोने के कान के कुण्डल, चैन व अंगूठी लेकर चले गए। जिस मामले में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही थी।
गरिमामयी ढंग से मंगलवार को मनाया जाएगा संविधान दिवस : डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,23 नवंबर
(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा देश के लोगों को संविधान के बारे में जागरुक करने के लिए 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो इसके लिए संविधान दिवस के अंतर्गत जिला फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिला मुख्यालय पर स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस थीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
गांव के लोगों की समस्या को जल्द से जल्द करूंगा दूर : राजेश नागर
फरीदाबाद,22 नवंबर
(रूपेश देव)। गांव मोटूक कूड़ा घर के खिलाफ लंबनी ग्रामीणों ने राज्य मंत्री राजेश नगर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताकर ज्ञापन सौंपा। इस पर राज्यमंत्री राजेश नागर ने तुरंत शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और चंडीगढ़ अधिकारियों एवं फरीदाबाद निगम कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास को फोन पर समस्या के समाधान के लिए कोई सुझाव निकालने की बात कही, साथ ही साथ मंत्री ने कहा कि वह स्वयं कल मौके का मुयाअना करके आएंगे। राज्यमंत्री राजेश नागर ने उनकी हर संभव सहायता करने की बात कही।
















