फरीदाबाद,22 नवंबर
(रूपेश देव)। हरियाणा सरकार द्वारा सौरभ सिंह, IPS अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा आज 22 नवम्बर को फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया गया है।
सौरभ सिंह आईपीएस ने पुलिस आयुक्त फरीदाबाद का संभाला पदभार
सीएम अनाउंसमेंट के विकास कार्यों को निर्धारित समय में करें पूरा : डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,22 नवंबर
(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी तुरंत प्रभाव से गंभीरता से सरल, सीएम विंडो, सीपी ग्राम पर आई शिकायतों का समाधान करें। डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास परियोजनाओं को लेकर हर समय अपडेट रहें। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले।
ग्रेप 4 के क्रियान्वयन के लिए जिलाधीश विक्रम सिंह ने जारी किए दिशा-निर्देश
फरीदाबाद,21 नवंबर
(रूपेश देव)। जिलाधीश विक्रम सिंह ने लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वायु प्रदूषण के प्रसार को रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वायु प्रदूषण के प्रसार को रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश विक्रम सिंह ने बताया कि भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकारों को जीआरएपी चरण- IV को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है, इसलिए जिला फरीदाबाद के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को निर्देश दे दिया गया है कि वे भौतिक कक्षाओं को बंद करना सुनिश्चित करें और 23 नवंबर 2024 तक कक्षाओं के ऑनलाइन मोड पर चले जाएं।
घर से बाहर जाने की स्थिति में करें मास्क का प्रयोग : डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,21 नवंबर
(रूपेश देव)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा निर्देश दिया गया है कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के प्रयास में, GRAP के चरण IV- गंभीर वायु गुणवत्ता (दिल्ली AQI> 450) के तहत परिकल्पित सभी कार्यों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में संबंधित सभी एजेंसियों द्वारा सही ईमानदारी से लागू किया जाना चाहिए और नागरिकों से नागरिक चार्टर का पालन करने और क्षेत्र में वायु गुणवत्ता को बनाए रखने और सुधारने के उद्देश्य से GRAP उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन में सहायता करने का आग्रह किया जा सकता है।
कच्ची शराब बनाकर सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार,20 लीटर कच्ची शराब बरामद
फरीदाबाद,21 नवंबर
(रूपेश देव)। 20 नवम्बर को पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम गस्त के लिए चौकी क्षेत्र में मौजूद थी जो टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्दा कच्ची शराब बनाता है औऱ शराब को सप्लाई करने के लिए आए गा। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कच्चा चुंगी रोड़ फरीदाबाद पर नाका बंदी की जहां पर आरोपी गोबिन्दा काबू 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
शराब तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 360 बोतल अंग्रेजी शराब व 2 कार बरामद
फरीदाबाद,21 नवंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम 20 नवम्बर को चंदावली पुल फरीदाबाद पर गस्त पर थी तो टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रामु उर्फ ललित, जयबीर, मुकेश और अश्वनी स्विफ्ट व बलेनो गाडी में शराब लेकर फरीदाबाद से उत्तर प्रदेश जा रहे है। जिसपर अपराध शाखा की टीम ने जाट चौक बाई-पास रोड पर नाकाबंदी करके उपरोक्त आरोपियो को गाडियों सहित काबू किया।
देसी पिस्तौल व 2 कारतूस के साथ आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,20 नवंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा टीम ने आरोपी नितिन उर्फ निक्की को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गश्त के दौरान तालाब रोड ओल्ड फरीदाबाद से काबू किया है। आरोपी से देसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद किए गए है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विपुल गोयल द्वारा प्रस्तावित कृषि भूमि पट्टा विधेयक सर्वसम्मति से पारित
चंडीगढ़/फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन चर्चा उपरांत छह विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2024, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2024, हरियाणा माल एवं सेवा कर (संशोधन) अधिनियम, 2024, हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक, 2024, हरियाणा विस्तार प्राध्यापक तथा अतिथि प्राध्यापक (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक, 2024, और हरियाणा तकनीकी शिक्षा अतिथि संकाय (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक, 2024 शामिल हैं।
ग्रेप IV की पाबन्दियों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने 177 वाहनों के काटे चालान, एडवाइजरी की जारी
फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)। बढते वायु प्रदूषण मध्य नजर रखते हुए केंद्रीय वायु गुणवता प्रबंधन आयोग द्वारा NCR में Graded Response Action PIan (GRAP) लागू कर दिया गया था जो 18 नवम्बर से GRAP-IV लागू हो चुका है। जिस संबंध में पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल, IPS के द्वारा यातायात पुलिस को एडवाइजरी जारी करने व GRAP-IV की उलघंना करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके चलते फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा GRAP-IV के संबंध में निम्न एडवाइजरी जारी की गई है।
देसी कट्टे सहित आरोपी व उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने आरोपी संदेश को सेक्टर-35 से देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी संदेश सरस्वती कॉलोनी पल्ला का रहने वाला है।















