फरीदाबाद,05 दिसंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा NIT 04 दिसंबर को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से गांजे के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी कैफ निवासी SGM नगर को गली न-3 SGM नगर से 600 ग्राम गांजा सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
600 ग्राम गांजा सहित आरोपी व नशा उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
ऑटो के किराए को लेकर हुए विवाद में हत्या करने के वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,03 दिसंबर
(रूपेश देव)। 30 नवम्बर को थाना सदर बल्लबगढ़ के क्षेत्र में IMT रेड लाइट पर स्थित ठेके के पास एक हत्या का मामला सामने आया था। जिसके संबंध में भूपेन्द्र सिंह निवासी गांव खेरिया जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल गांव मेवला महाराजपुर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई सतपाल उर्फ रामू गांव के ही लडके गोविन्द के साथ IMT में रहता था।
251 ग्राम गांजा सहित आरोपी व गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
फरीदाबाद,03 दिसंबर
(रूपेश देव)। 02 दिसंबर को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से अवैध नशा गांजा के बारे सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी शुभम को गांव मुजेडी बल्लबगढ़ से 251 ग्राम गांजा सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी गली नम्बर 8 गांव मुजेडी का रहने वाला है।
ATM से चोरी नहीं, मशीन में पैसे जमा करने वाले कर्मचारी ने किया गबन
फरीदाबाद,01 दिसंबर
(रूपेश देव)। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि पुलिस कंट्रोल रूम को 29 नवंबर की रात को ATM machine भुड कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद से 12 लख रुपए चोरी करने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना ओल्ड प्रभारी और अपराध शाखा सेक्टर 56 प्रभारी मौके पर पहुंचे इसके संबंध में बैंक मैनेजर से संपर्क किया गया। राजीव कुमार पाठक वासी बाबा सूरदास कालोनी तिलपत फरीदाबाद की तरफ से ATM मशीन से पैसे गबन करने की एक शिकायत 30 नवंबर को थाना ओल्ड फरीदाबाद में प्राप्त हुई।
शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई,44 वाहन चालकों के काटे चालान
फरीदाबाद,01 दिसंबर
(रूपेश देव)। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि कई वाहन चालक शराब का सेवन करके वाहन चलाते हैं। शराब पीकर वाहन चलाना खुद के साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालता है तथा बहुत से सडक हादसों का कारण बनते हैं।
निशुल्क खाटू यात्रा करवा पुण्य कमा रहे शिक्षाविद दीपक यादव – मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद,01 दिसंबर (रूपेश देव)। शिक्षाविद दीपक यादव के संयोजन में आज 500 से ज्यादा यात्रियों का जत्था सेक्टर दो से श्री खाटू श्याम जी की यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर आठ बसों एवं निजी वाहनों में यात्री खाटू धाम के लिए निकले जिन्हें बल्लबगढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, महामंडलेश्वर भैया जी महाराज आदि ने हरी झंडी दिखाई।
लडाई झगडे व हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,29 नवंबर
(रूपेश देव)। थाना सदर बल्लबगढ़ में अमित कुमार वासी सोतई द्वारा दी गई अपनी शिकायत में बतलाया कि 22 मई को वह अपने छोटे मनीष और मामा के लडके भारत के साथ मोटरसाइकिल पर बल्लबगढ़ से आ रहे थे। बाइक को भारत चला रहा था रास्ते में IMT में एक सफेद रंग की कार तेजी आई और गाडी को मोटरसाइकिल की बराबर में लगा कर टक्कर मारी, गाडी को दिवेश चला रहा था। गाड़ी से अंकित निकलकर आया और उसके हाथ में चोट मारी।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली फ़रीदाबाद ने ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी गोवा को फाइनल मैच में 60 रन से हराया
फरीदाबाद,27 नवंबर
(रूपेश देव)। 28th सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 फाइनल मैच अरलम क्रिकेट ग्राउंड (गोवा) पर खेला गया और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी को 60 रन से हराया। यह मैच 20 ओवर का था और ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन का लक्ष्य दिया।
मंदिर से दानपात्र व पीतल की मूर्ति चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,27 नवंबर
(रूपेश देव)। थाना खेडीपुल में धीरज निवासी टीटु कॉलोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि 26/27 सितम्बर की रात को मंदिर से अज्ञात लोगों ने मूर्ती व दानपत्र से करीब 3000/-रु की चोरी की है। जिसके संबंध में थाना खेडीपुल में मामला दर्ज किया गया।
हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के 2 और आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,27 नवंबर
(रूपेश देव)। शिकायतकर्ता आरिफ निवासी गांव खरकजलालपुर तावडू नूंह मेवात के द्वारा दी गई शिकायत पर दिनांक 11 सितंबर 2024 को धोज थाने में साजिश, एक्सटॉर्शन, स्नैचिंग, अपहरण इत्यादि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों ने आरिफ निवासी नूंह के साथ इस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया ।

















