back to top
Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 64

देसी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
थाना पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचन से आरोपी अजय को DPS चौक BPTP से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना BPTP में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय गांव बलेदव जिला शाहजाहपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में सैक्टर-8 नोएडा में रह रहा है। 

1000463732
आरोपी से पूछताछ में समाने आया कि आरोपी देसी कट्टे को बल्लबगढ़ में किसी अन्जान व्यक्ति से 2000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर नोएडा में भी 2 मामले पूर्व में लूट के दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

आगमन सोसायटी सैक्टर 70 फरीदाबाद के प्रांगण में हवन एवं भंडारे का किया गया आयोजन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,17 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
सुख शांति की भावना से यह आयोजन करके आगमन सोसायटी सेक्टर 70 12A टावर के निवासियों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है सोसाइटी के सभी निवासियों ने भंडारे के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें हरियाणा मीडिया वेल्फेयर क्लब के जिला फरीदाबाद प्रधान राजेंद्र सिंह ने भी पूरा सहयोग दिया और ईश्वर ने सभी की खुशहाली की कामना की।

1000461641
टावर 12 ए के मैनेजर कुलदीप डगर और राजेंद्र सिंह इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा ही पूरा सहयोग करते आए हैं इससे उनके मन को बहुत शांति मिलती है। कार्यक्रम के दौरान टावर मैनेजर कुलदीप डागर ने बताया हमारे टावर के सभी लोग सभी कार्यक्रमों को मिलजुल कर मनाते हैं गोवर्धन पूजा तीज  दिवाली मिलन होली मिलन समारोह और सभी कार्यक्रमों को समय समय पर आयोजित करते रहते हैं।
1000461638
 कार्यक्रम के दौरान टावर मैनेजर कुलदीप डागर,हरियाणा मीडिया वेल्फेयर क्लब के जिला प्रधान राजेंद्र सिंह, सोनू ठाकुर, मुक्की चौधरी, सतीश चौधरी, सुरजीत, सतीश शर्मा, महाराज सिंह चौहान, मनीष शर्मा, शुभम चौहान, राजन चौहान, एमके ठाकुर, रविंद्र खंडेलवाल, आरव सिंह, जीतू सारण, अंजू चौधरी, सोनिया ठाकुर,एवं गणमान्य लोग व सभी टावर  निवाशी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला पिता गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,17 नवंबर
(रूपेश देव)
 नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने बारे 15 नवंबर को एक शिकायत थाना SGM नगर में दी गई। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बेटी 13 वर्ष तथा उसकी छोटी बेटी 11 वर्ष की है। वह मजदूरी का काम करती है। उसका पति शराब पीने का आदी है। 

1000461870
जब वह 15 नवंबर को काम करके शाम के समय घर वापस लौटी तो उसकी बड़ी बेटी ने पिता द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना के संबंध में बताया। पिता ने यही अपराध उसकी छोटी बेटी के साथ भी कुछ महीने पहले किया था। जब पिता ने दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने पर महिला व लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना SGM नगर में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में महिला थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिक लड़कियों के लीगल एड के ब्यान कराए और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। 

तिगांव विधानसभा में भाजपा के साथ जुड़ेंगे रिकॉर्ड सदस्य : राजेश नागर

0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें दिया है नायाब हीरा : राजेश नागर 

फरीदाबाद,17 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा प्रदेश में राज्यमंत्री एवं तिगांव विधानसभा से विधायक राजेश नागर ने अपनी भाजपा सदस्यता का नवीनीकरण किया और हरियाणा के निवासियों से भाजपा के साथ जुड़ने की अपील की है। 

1000461467
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों द्वारा नई नई योजनाओं के माध्यम से  जनता को सशक्त करने का काम किया गया है। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके, बिना रूके प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं और प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रूप में एक नायाब हीरा दिया है जो निरंतर प्रदेश के विकास में लगे हुए हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछले 10 सालों में युवाओं, गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं का विकास कर उनको मजबूत करने का कार्य किया है।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को राज्यमंत्री एवं तिगांव विधानसभा से विधायक राजेश नागर ने अपनी प्राथमिक सदस्यता का नवीनीकरण किया और रेफरल कोड के साथ अपना लिंक और QR कोड भी जारी किया। 
नागर ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह तिगांव विधानसभा में भी रिकॉर्ड लोगों को भाजपा की विचारधारा के साथ जोड़ें। इसके लिए उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी।
मंत्री नागर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को कार्यकर्ता उत्सव की तरह मना रहे हैं और लगातार लोगों को भाजपा के साथ जोड़ रहे हैं। पार्टी के प्रति लोगों में जोश और उत्साह है। 
इस अवसर पर सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक सदस्यता अभियान गोपाल शर्मा, जिला संयोजक सदस्यता अभियान हुकुम सिंह भाटी, सह संयोजक अनिता शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

लूट के प्रयास के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 नवंबर
(रूपेश देव)
 बता दे कि 14 नम्बर की शाम करीब 4.45 पर अशोका एनक्लेव की मैन मार्किट में दक्ष ज्वेलर की दुकान पर लूट करने की कोशिश को अंजाम दिया गया था, परंतु ज्वेलर्स के मालिक की सूझबूझ से लूट की वारदात को विफल किया गया था। 

1000459636
सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध अमन यादव ने मामले में अधिक जानकारी देते बतलाए कि 14 नवंबर की शाम समय करीब 4.45 PM पर दो अनजान व्यक्तियों ने अशोका मैन मार्किट में एक ज्वेलर्स की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। इस वारदात के संबंध में पंकज मक्कड वासी कनिष्का रेजिडौंसी अशोका एन्कलेव-।।। सेक्टर-35 फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में अभियोग अंकित किया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त, ओमप्रकाश नरवाल, IPS द्वारा तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने 2 आरोपियों को सेक्टर 37 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।  
पूछताछ में पता चला कि दक्ष सेकटर-35 व शशांक सेकटर-34 का रहने वाला है। दक्ष साइबर कैफे व फाइनेंस का काम करता है। दोनों आरोपी दोस्त है। दोनों आरोपी शिकायतकर्ता दुकानदार के जानकार हैं और उन्होंने धान की इच्छा से इस वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी शिकायतकर्ता का पड़ोसी है। वारदात के समय दोनों आरोपी मौका ज्वेलरी शॉप से भाग गए थे। 
अपराध शाखा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया की मुख्य आरोपी दक्ष ज्वेलरी शॉप से खरीदारी करता रहता था। अभी कुछ दिन पहले ही उसने अपनी ज्वेलरी इसी दुकान पर बेची थी। उसने देखा कि इस ज्वेलरी शॉप में काफी सोने के आभूषण रखे हैं। जिस पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर ज्वेलरी शॉप को लूटने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की परंतु वारदात को अंजाम नहीं दे सके। अपराध शाखा टीम द्वारा दोनों आरोपी दक्ष और शशांक को गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों आरोपी पुलिस पुलिस रिमांड पर हैं।

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग ने मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘प्रेस, मीडिया लिटरेसी एंड यूथ’ विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी के सीएमटी विभाग के चेयरपर्सन डॉ. पवन सिंह कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जुड़े।

1000459570
 डॉ. पवन सिंह ने छात्रों को भारतीय प्रेस की ऐतिहासिक यात्रा, भाषागत शुद्धता, कंटेंट राइटिंग, पत्रकारिता मानदंड,तकनीकी दक्षता जैसे विषयों को बताने के साथ-साथ आई क्यू, इ क्यू, एस क्यू, ए क्यू ,बिफोर गूगल, आफ्टर गूगल, मिस इनफार्मेशन, डिस इनफार्मेशन आदि के ऊपर भी गहन प्रकाश डाला। बीएजेएमसी के छात्रों के लिए राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्री एंड पोस्ट इंडिपेंडेंस भारतीय प्रेस के बारे में बताना शामिल रहा। छात्रों ने भारतीय प्रेस के इतिहास, जेम्स ऑगस्टस हिक्की, उदन्त मार्तण्ड, डॉ. बी आर अंबेडकर, नेशनल हेराल्ड, गणेश शंकर विद्यार्थी, अमृत बाजार पत्रिका जैसे विषयों के साथ वर्तमान के राष्ट्रीय अख़बारों के ऊपर अपनी प्रेजेंटेशन दी।
1000459572
महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए सामाजिक व व्यावसायिक जीवन में आदर्शों, नैतिक मूल्यों व ईमानदारी को समझाया। पत्रकारिता विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजिका रचना कसाना ने भी छात्रों को वर्तमान समय में तकनीकी दक्षता के महत्त्व को इंगित किया व कार्यक्रम में शामिल एसएफएस ओवरआल कोऑर्डिनेटर डॉ. रूचि मल्होत्रा का भी धन्यवाद किया।
1000459578
 सहायक प्रोफेसर व पीआरओ वीरेंद्र सिंह ने एनईपी के जरिये वर्तमान कोर्स सत्र में शामिल किये गए मीडिया लिटरेसी विषय को युवाओं के जरिये कंटेंट उद्देश्य व प्रतिक्रिया समझ विकसित करने के प्रयास को वर्णित किया। विभाग की सहायक प्रोफेसर व आयोजक सचिव राधिका ने कुशल मंच संचालन किया और दूसरी आयोजक सचिव कृतिका ने छात्रों को प्रेजेंटेशन देने में दक्ष किया।
 प्रेजेंटेशन निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग से कमलेश, इकोनॉमिक्स विभाग से सुमन तनेजा शामिल रहीं। प्रस्तुत लगभग 40  प्रेजेंटेशन में से कीर्ति शाह व बॉबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुसरे स्थान पर रूद्र व तरुण रहे। सौ प्रतिशत अटेंडेंस के लिए प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत व विभिन्न विषयों में महारत हासिल करने के लिए द्वितीय वर्ष के छात्र रूद्र को सम्मानित किया गया। विजेता व प्रतिभागी  छात्रों को प्रमाण पात्र वितरण के साथ-साथ महाविद्यालय का साप्ताहिक न्यूज़ बुलेटिन चलाने के लिए सम्मानित भी किया गया।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप तीन के नियमों की सख्ती से पालना जरुरी : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण हम सबके लिए चिंता का विषय है, जिसका हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ग्रेप नियमों की सख्ती से पालना करना बेहद जरूरी है।

1000436175
डीसी ने केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से फरीदाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान (ग्रेप) थ्री के तहत संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा सभी जिलावासी वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने वाले उपायों में सक्रिय रूप से भागीदार बनें।
डीसी ने कहा कि  जिला में ग्रेप- तीन की पाबंदी लागू हो गई हैं, जिसके लिए हमें प्रदूषण नियंत्रण उपायों को पूरी गंभीरता से अपनाना होगा।
डीसी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी निकायों, एसएसआईआईडीसी सहित अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए कि वे जिला में बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाएं।
सभी विभाग जिला में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक को नियंत्रित रखने लिए जमीनी स्तर पर मिलकर काम करें। सभी ताजा व खुली हवा में सांस ले सकेंगे। प्रदूषण को लेकर एनजीटी की गाइडलाइन पूरी तरह से स्पष्ट और सख्त है।
डीसी ने कहा केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले फरीदाबाद सहित साथ लगते जिलों में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विस्तार से दिशा निर्देश आदेश जारी किए गए हैं। विभागों को उनकी जिला में सख्ती से पालना सुनिश्चित करानी होगी।संबंधित विभागाध्यक्ष नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए नियमित रूप से एटीआर भिजवाना सुनिश्चित करें।
ग्रेप नियमों की अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई
डीसी ने नगर निगम, एसएसआईआईडीसी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसवीपी, खनन, निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि वे जिला में कंस्ट्रक्शन साइट व औद्योगिक इकाइयों की नियमित रूप से विजिट करते हुए चेकिंग करें और ग्रेप नियमों की अनदेखी, अनियमितताएं व कोताही पाए जाने पर उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें।
जगह-जगह होगा पानी का छिड़काव
डीसी ने कहा कि हाई डस्ट क्षेत्र को चिह्नित करते हुए जरूरी कदम उठाए जाएं। वहीं कूड़े के ढेरों में आगजनी की मॉनिटरिंग की जाए,सभी प्रमुख सड़कों पर जहां यातायात ज्यादा है। ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करवाया जाए। आरडब्लूए व अन्य एसोसिएशन से संपर्क करते हुए ग्रेप तीन के नियमों की पालना कराई जाए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कंस्ट्रक्शन साइट, औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में स्प्रिंकलर के जरिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए। 

गावों के समुचित विकास के लिए प्रदेश सरकार पूर्णतया प्रतिबद्ध : राजेश नागर

0
राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव नीमका में 07 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यो के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया 

फरीदाबाद,16 नवंबर
(रूपेश देव)
हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि जिला के हर गांव के समुचित विकास और जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी कटिबद्धता के साथ विकास कार्य कर रही है। हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज गांव नीमका में 07 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यो के निर्माण कार्य का गांव के बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर विधिवत तरीके से शुभारंभ करवाया। 

1000459474
राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण की योजना का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है, माताओं-बहनों को गैस चूल्हा का वितरण, पीएम आवास की योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। किसी भी विकास कार्य के लिए फंड की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सभी गावों  में सड़क और नाली निर्माण की सबसे अधिक जरुरत है। प्राथमिकता के आधार पर सड़क, नाली निर्माण कराया जा रहा है। ताकि आवागमन और पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा की वर्तमान केंद्र व हरियाणा सरकार लोगों का चहुमुखी एवं सर्वागीण विकास करने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ -सबका विकास जैसी अनूठी सोच तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में विकास की बयार बह रही है।
1000459475
राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज गांव नीमका में विभिन्न विकास कार्यों जैसे चौपाल के जीर्णोद्धार कार्य, तालाब की सफाई, शमशानघाट के पास नाली के निर्माण के साथ विभिन्न सड़क भागों में इंटरलॉकिंग टाइलें और 02 ट्यूबवेल की स्थापना जैसे कार्य शामिल है। 
इस अवसर पर धर्मपाल नागर, जयपाल नंबरदार, अजीत सरपंच, रूपी सरपंच, अजयवीर, सुभाष चंदीला, राजवीर, भूपेंदर भाटी, जयवीर चंदीला, दयानन्द नागर, डॉ आर इस नागर, जेपी अधाना, श्याम सरपंच, कृष्ण पंडित, रिछपाल नागर, अजय चंदीला, रवि नंबरदार, राजेंद्र नागर, देवेंद्र तंवर, आजाद नागर, रामनिवास नागर, वेगराज चंदीला, कृष्ण पहलवान, जगत, कृष्ण हांडा, चतर चंदीला सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

दिल्ली मेयर चुनाव : आम आदमी पार्टी के मेयर चुनाव जीतने पर प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने दी बधाई

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और देव नगर वार्ड से पार्षद महेश कुमार खिची दिल्ली के मेयर चुने गए। उन्होंने भाजपा के किशन लाल (शकूरपुर वार्ड) को हराया। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने दिल्ली के नए मेयर महेश कुमार खींची को मेयर चुने जाने पर बहुत-बहुत हार्दिक बधाई दी दिल्ली में दोबारा से आम आदमी पार्टी का मेयर चुना दिल्ली की जनता की जीत है एवं भाजपा के अहंकार को एक करारा झटका आम आदमी पार्टी द्वारा दिया गया।

1000454439
 आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में जनता को जो सुविधा दे रही है। वैसी सुविधा हमेशा जनता के लिए मिलती रहेगी और जैसे पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी में सरकार बनने के बाद विकास किया। वैसे ही आम आदमी पार्टी के नए मेयर महेश कुमार खींची दिल्ली की जनता के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। दिल्ली में जो आम आदमी पार्टी ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने फ्री यात्रा का लाभ उठाया दिल्ली वासियों को फ्री बिजली का लाभ आम आदमी पार्टी द्वारा दिया गया।
दिल्ली में फ्री पानी की सुविधा आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई ऐसे ही नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बहुत ही सराहनीय काम कर रही है और जो वादे किए उसको आम आदमी पार्टी पूरा करेगी।


विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे बड़े होनहार हैं – राजेश नागर

0
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मंत्री राजेश नागर के सहयोग से देखी विधानसभा की कार्यवाही 

फरीदाबाद,14 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
आप लोग बड़े खुशकिस्मत हो कि अभी स्कूली समय में ही विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए पहुंचे हो। मुझे तो यहां तक पहुंचने में 30 साल कोशिश करनी पड़ी। कौन जानता है कि आने वाले समय में आप में कौन सा बच्चा यहां अधिकारी बनकर सदन का संचालन करेगा या मंत्री बनकर प्रदेश की व्यवस्था को देखेगा। यह बात हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से कही। यह बच्चे नागर के सहयोग से चंडीगढ़ विधानसभा में राज्य सरकार के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन सदन की कार्रवाई देखने पहुंचे थे।

 

1000454066
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल मंत्री राजेश नागर की विधानसभा तिगांव क्षेत्र में आता है। सबसे पहले सदन की कार्रवाई देखने पहुंचे बच्चों का परिचय बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मौजूद सभी मंत्री विधायकों एवं अधिकारियों के साथ ताली बजाकर स्वागत किया। 
1000454056
मंत्री नागर ने बताया कि आज का समय तेजी से बदल रहा है। बच्चों को हमें अधिक से अधिक जानकारियां प्रदान करनी चाहिए। जीवन में कौन सी जानकारी कब काम आ जाएगी। आज यह पहले से कहना संभव नहीं है। इसलिए हमें स्कूली पाठ्यक्रम के साथ साथ सामान्य जानकारियां भी बच्चों को स्कूली समय में ही देनी चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को विधानसभा सत्र की कार्यवाही दिखाने की इच्छा को भी दूरगामी सोच बताया और कहा कि इस स्कूल के बच्चे वास्तव में बड़े होनहार हैं। 
इस अवसर पर मौजूद स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने बताया कि उन्हें आज विधानसभा सदन में प्राप्त हुए सम्मान पर गर्व महसूस हो रहा है। इसके लिए वह अपने मंत्री राजेश नागर के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों को स्कूली पाठ्यक्रम के साथ साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में निरंतर भागीदारी करवाते हैं। उनके स्कूल में निरंतर हवन आयोजित होते हैं। इसके साथ साथ उनके यहां बच्चियों का प्रवेश प्रारम्भ काल से निशुल्क है और शायद वही इतने बड़े स्तर पर मदर्स डे आयोजित करते हैं। जिससे हम बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की नीति पर चल रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ स्कूल के कई शिक्षक भी मौजूद रहे।