फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)। बढते वायु प्रदूषण मध्य नजर रखते हुए केंद्रीय वायु गुणवता प्रबंधन आयोग द्वारा NCR में Graded Response Action PIan (GRAP) लागू कर दिया गया था जो 18 नवम्बर से GRAP-IV लागू हो चुका है। जिस संबंध में पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल, IPS के द्वारा यातायात पुलिस को एडवाइजरी जारी करने व GRAP-IV की उलघंना करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके चलते फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा GRAP-IV के संबंध में निम्न एडवाइजरी जारी की गई है।
ग्रेप IV की पाबन्दियों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने 177 वाहनों के काटे चालान, एडवाइजरी की जारी
देसी कट्टे सहित आरोपी व उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने आरोपी संदेश को सेक्टर-35 से देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी संदेश सरस्वती कॉलोनी पल्ला का रहने वाला है।
अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर, स्टिकर व अन्य विज्ञापन सामग्री को हटा दिया जाएगा : विपुल गोयल
चंडीगढ़/फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में सदन को अवगत करवाया कि प्रदेश में निजी व्यक्तियों, संस्थाओं, प्रतिष्ठानों और अन्य लोगों द्वारा अपने स्वयं के व्यवसाय के विज्ञापन के लिए सार्वजनिक/भवनों पर पोस्टर और फ्लेक्स चिपकाना हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1989 और हरियाणा नगरपालिका अधिनियमों के तहत एक अवैध गतिविधि है।
नीमका गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)। 17 नवम्बर को निधि निवासी गांव नीमका (तिगांव) ने एक शिकायत पुलिस चौकी IMT फरीदाबाद में दी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन मीनू की शादी विकास निवासी नीमका के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। वह भी विकास के भाई आकाश के साथ विवाहित है।
समाधान शिविर में लोगों को अपनी समस्याओं का शीघ्र मिल रहा समाधान : डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में जिला के शहरी निकायों और बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन कर आमजन की प्रॉपर्टी आईडी, स्वामित्व योजना तथा अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। इन शिविरों में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, और विभागीय कर्मचारी मिलकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका त्वरित निस्तारण करते हैं।
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर डीसी विक्रम सिंह ने जिला में 12वीं तक कक्षाएं 23 नवंबर तक बंद करने के दिए आदेश
फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)। जिला में बढ़ते प्रदूषण के बीच डीसी विक्रम सिंह ने स्कूलों में 12वीं तक कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति का विश्लेषण किया गया। जिसमें पाया गया कि पिछले 24 घंटों में जिले के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) “बहुत खराब” श्रेणी में रहा है तथा “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया है।
ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त विक्रम सिंह
फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए। डीसी ने कहा कि बार- बार ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए। उपायुक्त विक्रम सिंह आज सोमवार को जिला फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा के नियमों की सही पालना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर उपस्थित प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े गणमान्य लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
अवैध खनन रोकने के लिए सख्त से सख्त उठाएं कदम : उपायुक्त विक्रम सिंह
फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्त से सख्त कार्यवाही करें तथा अवैध खनन माफिया की धर-पकड़ के लिए नियमित रूप से टीमें गठित कर निगरानी एवं गस्त करें। उपायुक्त विक्रम सिंह आज सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अवैध खनन को रोकने के लिए गठित की गयी जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे।
09 से 11 दिसंबर को आयोजित होगा तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव: विक्रम सिंह
फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पान्डूरंग ने वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश प्रत्येक प्राणी के लिए है। गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी करके जयंती को मेले का स्वरूप प्रदान किया जाए।
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर डीसी विक्रम सिंह ने जिला में 5वीं तक कक्षाएं बंद करने के दिए आदेश
फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)। जिला में बढ़ते प्रदूषण के बीच डीसी विक्रम सिंह ने स्कूलों में 5वीं तक की कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति का विश्लेषण किया गया। जिसमें पाया गया कि पिछले 24 घंटों में जिले के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) “बहुत खराब” श्रेणी में रहा है तथा “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया है।


















