back to top
Tuesday, April 21, 2026
Home Blog Page 67

शराब के ठेके पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
बता दें कि 12/13 नवम्बर की रात समय करीब 11.45 बजे पाली भांखरी रोड सैनिक कॉलोनी स्थित शराब ठेके पर गोली चलाने के मामले में चरन सिंह निवासी NIT ने पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में शिकायत दी कि उसके सैनिक कॉलोनी शराब ठेके के कर्मचारियों पर फ्री में शराब ना देने पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। जिसमें कर्मचारी बाल-बाल बचें। शिकायत पर थाना डबुआ में मामला पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त, ओमप्रकाश नरवाल, IPS द्वारा तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसपर पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

1000453946
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैलाश उर्फ लूटस (24) गांव भांखरी तथा ऋतिक उर्फ रॉबिन (26) सैनिक कॉलोनी सेक्टर-49 का रहने वाला है। जिनको अपराध शाखा टीम ने सैनिक कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दोस्त है।
1000453853
 पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि 12/13 नवम्बर की रात को दोनों पाली भांखरी रोड स्थित सैनिक कॉलोनी के शराब ठेके पर बियर लेने के लिए गए थे। जहां पर उन्होनें ठेके से बियर ले ली और पैसे नही दिए और कहा की फ्री में बियर लेगे जिसपर कर्मचारियों ने पैसे देने के लिए कहा और उनकी बहस हो गई जिसपर कैलाश ने कर्मचारियों पर गोली चला दी। आरोपी कैलाश उर्फ लूटस पर वर्ष 2019 में भी थाना डबुआ में मर्डर का मुकदमा दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर है। आरोपियों को अदालत में पेश कर वारदात में प्रयोग गाडी व देसी कट्टे की बरामदगी के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर के किये दर्शन

0
DEKHO NCR

नई दिल्ली,14 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार सुबह परिवार के साथ आंध्र प्रदेश स्थित भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन किए। वह अपनी धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ बुधवार को ही तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए दिल्ली से आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो गए थे। 

1000453671
गुरुवार सुबह वह अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मंदिर पहुंचे और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने  देश की सुख- समृद्धि और विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी धर्मपत्नी भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए थे। हमने सबके सुख और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। भगवान सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को परिवार के साथ दिल्ली से आंध्र प्रदेश पहुंचे थे, जहां आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुरुवार की सुबह उन्होंने धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा की। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं और मेरी पत्नी भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए थे और हमने सबकी भलाई, सुख-स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। देश और दिल्ली की तरक्की हो और भगवान सबकी मनोकामनाएं पूरी करें, इसके लिए प्रार्थना की। मेरी यही प्रार्थना है कि हमारे देश के बच्चे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें।
इससे पहले बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर आज अपनी पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहा हूँ।

प्रदूषण नियंत्रण मानकों का नियमों के अनुसार पालन करें सभी जिलावासी : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,13 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप के नियम सख्ती से लागू किए जा रहे हैं। इसमें जेनसेट जोकि ग्रैप के नियमों के अनुकूल नहीं हैं, उन डीजल के जेनसेट पर प्रतिबंध होगा। ऐसे में औद्योगिक इकाइयों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को समय रहते अपने जेनसेट को डीजल से परिवर्तित कर सीएनजी/पीएनजी गैस ईंधन पर आधारित करने तथा नियमानुसार प्रवर्तित करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलावासी प्रदूषण नियंत्रण मानकों का नियमों के अनुसार पालन करें। 

1000452010
डीसी ने जिला के किसानों से अपनी फसल के अवशेषों को न जलाने की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई अपनी फसल के अवशेषों को जलाता है तो उस पर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।  
डीसी विक्रम सिंह वायु प्रदूषण की रोकथाम के सम्बन्ध में हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी व वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के चेयरमैन राजेश वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत लघु सचिवालय के सभागार में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, कृषि विभाग, पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।
डीसी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य फरीदाबाद जिला के संपूर्ण क्षेत्र में वायु गुणवत्ता का सुधार करना है। वायु प्रदूषण छोटे-बड़े उद्योगपति या किसान सहित हर व्यक्ति व उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है। वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जो भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, वे सर्वजन के हित में हैं। वायु गुणवत्ता आयोग किसी भी कृषि क्षेत्र और  उद्योगों के खिलाफ नहीं है। परन्तु सभी कृषि क्षेत्रों और औद्योगिक इकाईओं को वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए जो भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, उनका पालन अवश्य करना होगा। वायु प्रदूषण के मुख्य कारण फसलों के अवशेष जलाने, कच्चे रास्तों पर उड़ती धूल, लैंडफिल में आग, कंस्ट्रक्शन-डेमोलिशन वेस्ट है। जिसे पानी का छिड़काव आदि अन्य उपाय करके काबू करना बेहद जरूरी है। 
उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा लागू की गई एडवाइजरी के परिणाम एक दिन में प्राप्त नहीं हो सकते। इसके लिए हमें निरंतर संयुक्त प्रयास करने होंगे। 
बैठक में सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, कृषि विभाग फरीदाबाद के उप-निदेशक डॉ. अनिल, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड बल्लभगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड फरीदाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद व ईस्टर्न-वेस्टर्न अनइंट्रपटेड रूट बनेगा आमजन के लिए लाभकारी – डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,13 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
सड़क तंत्र का विस्तारीकरण करने की रूपरेखा तैयार करते हुए फरीदाबाद जिला में वाहन चालकों को आने वाले समय में आवागमन की बेहतरीन व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन प्रभावी कदम उठा रहा है। निर्बाध रूप से शहरों की एक दूसरे से कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में योजनाबद्ध तरीके से संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं ताकि जाम मुक्त फरीदाबाद के साथ ही अन्य शहरों से आने वाले आमजन के समय की बचत भी हो सके। 

1000452004
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद रूट के साथ ही ईस्टर्न-वेस्टर्न अनइंट्रपटेड रूट पर कुल करीब 2431 करोड़ रूपए की लागत से मजबूत सड़क तंत्र विकसित करने में लोक निर्माण विभाग-भवन एवं सडक़ें तथा फरीदाबाद मैट्रोपोलिटन डेवेलपमेंट ऑथरिटी-एफएमडीए सजगता से कार्य कर रहे हैं।

 
एफएनजी से होगी फरीदाबाद से नोएडा की दूरी महज 10 किलोमीटर :
 
डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद व गुरूग्राम से अधिकतर लोगों को आवागमन नोएडा की ओर रहता है। फिलहाल यह स्थिति है कि गुरूग्राम से नोएडा के लिए करीब दो घंटे से अधिक तथा फरीदाबाद से नोएडा की दूरी करीब 40 किलोमीटर की है। ऐसे में आमजन को रोजाना सडक़ों पर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की इस परेशानी को समझते हुए लोक निर्माण विभाग-भवन एवं सडक़ें द्वारा फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद रूट प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है जिसके बनने से फरीदाबाद से नोएडा की दूरी महज 10 किलोमीटर की रह जाएगी और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। करीब 900 करोड़ की धनराशि से फरीदाबाद-नोएडा के इस एफएनजी मार्ग की कनेक्टिविटी फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल के पास से शुरू होकर नोएडा के सेक्टर 168 तक रहेगी। वहीं ईस्टर्न-वेस्टर्न अनइंट्रपटेड रूट से के बनने से गुरूग्राम तक के लोगों को एफएनजी से सीधा लाभ पहुंचेगा।
ईस्टर्न-वेस्टर्न अनइंट्रपटेड रूट बनेगा कनेक्टिविटी का मजबूत आधार :
 
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद शहरी क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने वाली ईस्टर्न-वेस्टर्न अनइंट्रपटेड रूट जिलावासियों सहित अन्य शहरों से आने वाले लोगों के लिए भी मजबूत सड़क व्यवस्था का आधार होगा। इस परियोजना का उद्देश्य नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद के एरिया तथा फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को और मजबूत, सुगम तथा जाम मुक्त करना है। इस परियोजना के तहत 2 रूट प्रस्तावित हैं जिसमें एक बाटा चौक तथा बडख़ल का रूट शामिल है। यह दोनों ही रूट अनइंट्रपटेड-निर्बाध रहेंगे।
डीसी ने इस अनइंट्रपटेड रूट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाटा रूट पर चार फ्लाईओवर जोकि मस्जिद चौक, प्याली चौक, हार्डवेयर चौक तथा 15/15ए डीसी रेजिडेंस रोड से इंडियन आयल चौक फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं इस रूट पर मस्जिद चौक मुल्ला होटल पर एक कनेक्टिंग फ्लाईओवर तथा गुड ईयर चौक, बाटा चौक(दिल्ली साइड) एवं बीपीटीपी चौक बाईपास रोड पर तीन यू-टर्न और नेशनल हाई-वे पर एक अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है। इस रूट के निर्माण के बाद नहर पार से गुरुग्राम मोड़ तक पहुंचने का समय केवल 10 मिनट ही रहेगा जिस पर अभी 40 से 45 मिनट लगते हैं। यह 9 किलोमीटर लंबा रूट 6 लेन का होगा जिसके निर्माण पर करीब 683 करोड़ रूपए का खर्च होगा। 
इसी योजना के तहत बडख़ल रूट पर भी कार्य की शुरूआत होगी जिसमें 5   फ्लाईओवर, 5 एलिवेटेड यू-टर्न और 1 कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। इस रूट पर गुरुग्राम मोड़, सैनिक कॉलोनी टी पॉइंट, बडख़ल गांव, अनखीर चौक तथा 28-29 तिरंगा रोड पर क्रलाईओवर तथा गुरुग्राम मोड़, सैनिक कॉलोनी टी पॉइंट, नेशनल हाईवे पर दिल्ली एवं मथुरा साइड और बाईपास रोड सेक्टर 29 रेडलाइट दिल्ली पल्ला की ओर एलिवेटेड यू टर्न का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ अनखीर चौक पर एक कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस 8 किलोमीटर लंबे रूट पर करीब 849 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इसके साथ, अप्रोच रोड, सर्विस रोड और ड्रेनेज सुविधाओं को पूरा किया जाना है।

हमारी संस्कृति और रीति-रिवाज है हमारी धरोहर : राजेश भाटिया

0
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ तुलसी विवाह कार्यक्रम

फरीदाबाद,12 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट श्री सनातन धर्म महाबीर दल नंबर 1 में तुलसी विवाह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरे हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ सभी रस्में पूरी की गई और लोगों ने इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि तुलसी विवाह कार्यक्रम में शालिग्राम परिवार की ओर कमल चोपड़ा व अंजू चोपड़ा शामिल हुए, जबकि तुलसी परिवार की तरफ से सुभाष कुकरेजा व सोनाली कुकरेजा शामिल हुए। इस दौरान मंगल गीत गाए और श्रद्धापूर्वक श्रद्धालुओं ने इस विवाह को सम्पन्न करवाया।

1000450483
 इस मौके पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि भारत देश त्यौहारों का देश है और सभी त्यौहार हमें आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाने का संदेश देते है। उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह कार्यक्रम आज पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान शालिग्राम परिवार की ओर से लोग बारात के रुप में यहां आए और उनका स्वागत किया और विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह के साथ ही अब लोगों के शादी-ब्याह भी आरंभ हो जाएंगे और यह सभी रीति रिवाज हमें अपनी संस्कृति और हमारे देश की महानता का हमें ज्ञान कराते है। 
1000450479
उन्होंने लोगों को देवउठनी एकादशी की बधाई देते हुए समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 के साथ-साथ 3 नंबर स्थित मिलाप स्मृति श्री हनुमान मंदिर में भी धूमधाम से यह विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बाद में बाबा खाटू श्याम के जन्मदिवस पर केक काटा गया और बाबा का गुणगान किया गया। 

इस मौके पर कार्यक्रम के संचालक राजेश भाटिया व उनकी धर्मपत्नी जनक भाटिया, तथा तपस्या मेहरा, जाहनवी भाटिया, शैला कपूर, लाज अरोड़ा, सोनिया अरोड़ा, अर्चना नरूला, मंदिर के चेयरमैन-बंसीलाल कुकरेजा, कोषाध्यक्ष-सचिन भाटिया, प्रचार मंत्री-रिंकल भाटिया दलपति-अजय शर्मा उप-दलपति-आशीष अरोड़ा प्रेम बब्बर, विशाल भाटिया, गौरव गुलाटी, अमित नरूला, अनिल अरोड़ा, गगन अरोड़ा, भव्य मलिक, मुकुल कपूर, विक्रम, संदीप भाटिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

असलाह सप्लाई करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,12 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

1000450381
पुलिस प्रवक्ता ने बताया आरोपी बादल को 16 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था जिससे देसी कट्टा बरामद किया गया था। जिसका मुकदमा थाना खेडीपुल में दर्ज किया गया। बादल ने पूछताछ में बताया कि उसने अवैध हथियार हरदिल से लिए था। जिस पर अपराध शाखा टीम ने हरदिल निवासी गाँव धाँसू जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल गाँव भूपानी जो थाना सेक्टर-17 के एक लूट के मामले में जेल में बन्द है, जिसको पुलिस प्रोडक्शन पर लिया गया।
1000450314
पूछताछ में आरोपी ने बतलाया कि वह देसी कट्टा को मथुरा वृदावन रोड में किसी अनजान व्यक्ति से 8000/-रु में खरीदा कर लाया था और अपने दोस्त को बादल को कट्टा दे दिया था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

क्राइम ब्रांच ने जेब काटने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,12 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त, अपराध, मकसूद अहमद द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने जेब काटने व चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

1000450377

पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार आरोपी बीरू मूल रुप से गांव पिंगोड पलवल का रहने वाला है और अब गांव झाडसेंतली सेक्टर-58 में रह रहा है। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से बल्लबगढ़ बिसमिल्ला होटल के पास से काबू किया है। पूछताछ में बताया कि उसने 01 मई को NIT-5 नम्बर SBI बैंक में एक व्यक्ति के जेब से 32000/-रु निकाले थे। जिसका थाना NIT में अभियोग दर्ज है। बीरु से पूछताछ में 2000/-रु बरामद हुए है। 
आरोपी से पूछताछ में एक अन्य सौलर पैनल चोरी मामले का खुलासा हुआ जिसमें पूछताछ में बताया कि माह अक्टूबर में उसने गांव चांदपुर के खेतो से सौलर प्लेट चोरी की थी, सौलर प्लेट को किसी अनजान व्यक्ति को 5000/-रु में बेच दिया। आरोपी ने चोरी की प्लेट को बेचने से प्राप्त किए गए रुपए में से 2500/-रु बरामद कराए है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

समाधान शिविर से नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है विश्वास : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,12 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समस्याओं के समाधान में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज मंगलवार को नगर निगम के तीनों ज़ोन के कार्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीनों ब्लॉक के बीडीपीओ कार्यालयों में कुल 14  शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से ज्यादातर शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया गया। 

1000450099
अधिकारियों ने कहा कि शेष आवेदनों पर कुछ औपचारिकताएं पूरी होते ही समाधान हो जाएगा। शिविर के दौरान अतिक्रमण, प्रॉपर्टी आईडी, स्ट्रीट लाइट, बिल्डिंग प्लान आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही करते हुए नागरिकों को राहत दी गई।
डीसी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए समाधान शिविर से नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागीय सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का एक ओर जहां मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। वहीं प्रॉपर्टी आईडी आदि से जुड़ी त्रुटियों को यथाशीघ्र दुरुस्त कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक समाधान शिविर में पहुंची शिकायतों में से अधिकतर का समाधान किया जा चुका है।

देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशानिर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने अवैध हथियार के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

1000447928
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र और त्रिलोक गांव बोराका होडल पलवल का रहने वाले हैं। आरोपी सुरेंद्र को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान कैली गांव बल्लबगढ़ एरिया से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 
1000447920
पूछताछ में सामने आया कि देसी कट्टे को त्रिलोक से 7000/-रु में खरीद कर लाया है। आरोपी त्रिलोक को उसके गांव से काबू कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। त्रिलोक को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा सुरेन्द्र को जेल भेजा गया। 

नाबालिग लडकी के साथ यौन शोषण मामले में आरोपी को 20 साल की कैद व 60 हजार रुपए जुर्माना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा सरकार के गृह विभाग के आदेश पर चिंहित अपराधों में तीव्रता से कार्रवाई के लिए कमेटी बनाई गई है। जिला फरीदाबाद की कमेटी में उपायुक्त फरीदाबाद, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, फरीदाबाद, जेल अधीक्षक व जिला न्यायवादी को नियुक्त किया गया है।  

1000447889
पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि वर्ष 2022 में आकाश निवासी गांव पहलादपुर बडोली फरीदाबाद के खिलाफ सहाबुदीन ने अपनी पुत्री के साथ यौन शोषण की शिकायत दी गई थी, जिस पर महिला थाना सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया जाकर 30 सितम्बर को आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया गया था। 
मामले की गम्भीरता को देखते हुए अभियोग को चिंहित अपराध की श्रेणी में रखा गया था। अभियोग की सुनवाई के दौरान फरीदाबाद पुलिस द्वारा तथ्यों व साक्ष्यों आधार पर पैरवी की गई, जिस पर माननीय अदालत श्री हेम राज मित्तल, ASJ फरीदाबाद ने 11 नवम्बर को आरोपी आकाश को 20 साल की कैद व 60 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।