back to top
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 67

पैंशनर्स के लिए नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य : संजय छौंकर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 नवंबर (रूपेश देव)। जिला खज़ाना अधिकारी संजय छौंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार से सेवानिवृत सभी पैंशनर्स जो खजाना कार्यालय, फरीदाबाद व उप-खजाना कार्यालय, बल्लभगढ से अपनी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। उन पैंशनरों को नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होगा। 

1000432513
खजाना अधिकारी संजय सिंह छौकर ने बताया कि सभी पैंशनर अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार निधारित तिथि को खजाना कार्यालय में आकर अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते है। उन्होने बताया कि पैंशनर अपने साथ पी.पी.ओ बुक, आधार कार्ड, मोबाईल फोन साथ ले कर आएं। 
उन्होने बताया कि “ए” से “जी” तक के अक्षर से शुरु होने वाले नाम के पैंशनर 4 से 8 नवंबर को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते है। इसी प्रकार से “एच” से “पी” तक अक्षर वाले 11 से 14 तक, “क्यू” से “एस” तक अक्षर के पैंशनर 18 से 22 तक तथा “टी” से “जेड” अक्षर तक के नाम वाले पैंशनर 25 से 29 तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते है। पेंशनर स्मार्ट फोन का उपयोग कर फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र दे सकते है।

आज के दौर में खादी की है एक अलग पहचान : राजन मुथरेजा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,24 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
एनआईटी,एक नंबर मार्किट में गुरूवार को खादी ग्राम उद्योग आश्रम की शॉप खोली गई ।  इस अवसर पर बड़खल विधानसभा के युवा समाजसेवी और विभिन्न धार्मिक संगठनों से जुड़े राजन मुथरेजा मुख्यतिथि के रूप में  पहुंचे।  इस मौके पर खादीग्राम उद्योग आश्रम के चेयरमैन राजबीर ने राजन मुथरेजा का बुके द्वारा स्वागत किया।  एनआईटी ,एक नंबर मार्किट में खुली इस खादीग्राम उद्योग आश्रम का रिबन काटकर राजन मुथरेजा ने इस शॉप का उद्घाटन किया।

  

IMG 20241024 210106

इस मौके पर राजन मुथरेजा ने कहा कि भले ही आज कई वैरायटी के कपड़े बाजार में आ गए हों, लेकिन खादी की एक अलग पहचान है। आज भी लोग खादी को पसंद करते हैं, जो हर मौसम में सुकून देती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं खादी के ही कपडे पहनना पसंद करते है। आज खादी के कपड़ों का ट्रेंड केवल राजनीतिक पार्टियों के बीच  फेमस नहीं है बल्कि समाज  का हर वर्ग खादी के कपडे पहनना पसंद करता है।  खादी केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। 
WhatsApp%20Image%202024 10 24%20at%2014.54.40

इस अवसर पर चेयरमैन राजबीर ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग खादी का उपयोग करें और देश इस स्वदेशी परिधान को आगे ले जाने का काम करे।  इस अवसर पर कैप्टेन सिंह, मनोज  कुमार , प्रताप सिंह ,पारस खट्टर ,राजू सेठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

पराली जलाई तो मंडी में फसल बेचने पर लगेगा प्रतिबंध : विक्रम सिंह

0

पराली जलाने वालों पर होगी एफआईआर

फरीदाबाद,22 अक्टूबर
(रूपेश देव)
 जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभागफरीदाबाद ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अनुपालना में यह निर्णय लिया गया है कि जो किसान पराली जलाएगा उसके खिलाफ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एफआईआर दर्ज कराएगी। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ऐसे किसानों की मेरा फसल मेरा ब्योरा‘ में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी तथा दो सीजन तक धानगेहूं व अन्य सभी फसलों को मंडी में बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।


IMG 20241022 145320


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि किसान पराली न जलाकर मशीनो का प्रयोग से खेतो में अवशेष मिला सकते है। सरकार की स्कीम के तहत जो किसान सुपर सीडरहैप्पी सीडररिवर्सिबल एम० बी० प्लोजीरो टिल सीड ड्रिलरोटावेटर व हैरो द्वारा पराली अवशेषों को भूमि मे मिलाएगा वे किसान इन सीटू व एक्स सीटू प्रबंधन स्कीम के तहत एक हजार रू० प्रति एकड़ का लाभ उठा सकते है। ऐसा करने से किसानो को आर्थिक रूप से लाभ पंहुचेगा और पराली से पैदा होने वाले धुएं के प्रदूषण से भी बचाएगा।


27 किलोग्राम पटाखों सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने अवैध पटाखों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

IMG 20241022 143018
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरी किशन धीरज नगर पल्ला  का रहने वाला है। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर थाना पल्ला के एत्मादपुर पुल एरिया से काबू किया है। आरोपी से मौके पर 27.566 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए है। जिसके खिलाफ थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी परचून की दुकान चलाता है।
 पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए दिल्ली में किसी व्यक्ति से 14000/-रु में प्रतिबंधित पटाकें खरीद कर लाया था जिनको बेचने का काम कर रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

अवैध हथियार के मामले में बेल जम्पर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने अवैध हथियार के मामले में माननीय कोर्ट से बेल जम्पर होने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

IMG 20241018 165528

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशवनी उर्फ वैरागी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का तथा वर्तमान में संजय कॉलोनी का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को पल्ला के एरिया से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी पर थाना पल्ला में शराब तस्करी का एक, लडाई-झगडे के 2 मामले तथा थाना सराय ख्वाजा में लडाई-झगडे व अवैध हथियार का मामला दर्ज है जिन सभी में आरोपी बेल जम्पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

अवैध हथियार के मामले में क्राइम ब्रांच ने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सोर्स आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 1018 164653
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पवन कुमार गांव अनंगपुर का रहने वाला है। जिसको अपराध शाखा टीम ने  शामिल तफ्तीश किया है। आरोपी ने अपने दोस्त राहुल को 1 रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस दिए थे। 15 सितंबर को राहुल को सूरजकुंड थाना क्षेत्र से स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध हथियार 1 रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस के साथ काबू किया गया था। जिस पर थाना सूरजकुंड में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 
पूछताछ में पता चला कि आरोपियो की गांव में जमीनी विवाद के चलते दूसरे पक्ष के साथ गैंगवार चल रही है। करीब तीन-चार साल पहले दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की उत्तर प्रदेश में हत्या कर दी गई थी। इसी गैंगवार के चलते आरोपी पवन अपनी सुरक्षा के लिए तीन-चार साल पहले यूपी से यह रिवाल्वर लेकर आया था। जिसने यह रिवाल्वर व कारतूस अपने दोस्त राहुल को दे दिए थे। पुलिस पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। 

ट्रैफिक पुलिस ने वर्दी नहीं पहनने वाले 500 ऑटो चालकों का काटा चालान

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के दिशा निर्देश के अंतर्गत यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर वर्दी नहीं पहनने वाले ऑटो चालकों के चालान काटे हैं।

IMG 20241016 183808
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के निर्देशानुसार फरीदाबाद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में ऑटो चालकों और ड्राइवर यूनियन को लगातार जागरूक किया जा रहा है परंतु कुछ ऑटो चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते।  
IMG 20241016 183822
फरीदाबाद पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि शहरवासियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके और यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। इसी के तहत यातायात पुलिस द्वारा 500 ऑटो चालकों के चालान काटे गए हैं। इसके साथ यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।

अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार,1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस व 1 खाली रौंद बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 30 की टीम ने अवैध हथियार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 1016 171138
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साहून तथा शहजाद का नाम शामिल है। आरोपी साहून फरीदाबाद की बिल्ला कॉलोनी तथा शहजाद जमाई कॉलोनी का रहने वाला है जिन्हें अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर डबुआ पाली रोड से मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार सहित काबू किया था। 

IMG 20241016 WA0181

आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा एक खाली कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ डबुआ थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। आरोपी साहून के खिलाफ चोरी, लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार इत्यादि के 17 मुकदमे दर्ज हैं वहीं आरोपी शहजाद पर भी 8 मुकदमे दर्ज है। 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहून करीब डेढ़ महीने पहले अवैध हथियार को अलीगढ़ से ₹6000 में खरीदकर लाया था। आरोपी इसे अपनी सुरक्षा तथा हवाबाजी करने के लिए साथ रखते थे। दोनों आरोपी नशेड़ी किस्म के व्यक्ति हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उन्हें हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी की जानकारी प्राप्त करके उसकी धरपकड़ की जाएगी।

17 वर्षीय नाबालिग लडकी की हत्या कर घर में दफन करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धोज की टीम ने 17 वर्षीय नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मिर्जाशाद उर्फ निज्जा है जो दक्षिणी दिल्ली के चंदनहुल्ला गांव का रहने वाला है। आरोपी रिश्ते मे मृतक लड़की का मामा लगता है।

IMG 20241016 WA0182
बता दें कि 7 जून 2024 को ताहिर वासी धौज ने साउदी अरब से पुलिस आयुक्त को मेल के माध्यम से एक शिकायत दी कि उसकी पत्नी हनीफा, साली रुकसीना, साडू जफरुद्दीन व साले मिर्जाशाद उर्फ निज्जा ने मिलकर उसकी लडकी परवीना(17) की मृत्यु कर दी है। जिसपर कार्रवाई करते हुए आईओ के द्वारा मृतक लडकी की मां के ब्यान दर्ज किए जिसने बतलाया कि उसकी लडकी ने पिछले साल गले में चुन्नी लगाकर खुदखुशी कर ली थी।
 मामले में जांच करते हुए ज्ञात हुआ कि मृतक लडकी परवीना(17) की नाश मकान में दबी हुई है जिसपर नाश को निकालने के लिए SDM बडखल को पत्र लिखकर ड्युटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराया गया। मौके पर seen of crime डॉ0 मनिषा टीम व फोटोग्राफर पर बुलाया।  मृतका परवीना की माता के बतलाए अनुसार टिन शेड में खुदाई कराई गई , खुदाई के दौरान मानव कंकाल सिर की खोपडी हाथ-पैर की हड्डीयाँ मिली। जिसका पोस्टमार्टम नलहड नहूं से कराया गया। 27 जून 2024 को एसएचओ धौज को शिकायतकर्ता ताहिर ने साउदी अरब से आकर लिखित शिकायत दी । जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए, उच्च अधिकारियो को सूचना दी गई। पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। 
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका के पिता की शिकायत पर थाना धौज में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। शिकायतकर्ता ताहिर पिछले 13 वर्ष से ड्राईवरी की नौकरी सऊदी अरब में करता है। मृतिका की माता से पूछताछ में खुलासा हुआ है उसकी लडकी परवीना उम्र 17 साल गांव के किसी लडके के साथ चली गई थी और गाँव के मौजिज लोगों ने दोनो पक्षों का फैसला करा दिया था जिसको लेकर आरोपी महिला ने अपने बेटे वाजिव व मुजाहिद तथा भाई निज्जा की मदद से परवीना की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें आरोपी वाजिव पुत्र ताहिर व आरोपी मुजाहिद पुत्र ताहिर तथा पत्नी हनीफा को धौज गांव से गिरफ्तार किया जा चुका है।  
आरोपी निज्जा पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था जिसके लिए पुलिस ने उसके ठिकानों पर रेड डाली लेकिन वह बचता रहा। पुलिस द्वारा लगातार दबिश देने के चलते दबाव में आकर निज्जा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि निज्जा ने अपनी बहन को नींद की गोलियां लाकर दी थी और अपनी भांजी को मारने में मदद की थी। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें मामले में गहनता से पूछताछ करके कानून के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

युवक के साथ मारपीट करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सेक्टर 58 की टीम ने लड़ाई झगड़े के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

IMG 20241014 181706
पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जसवीर उर्फ जस्सु निवासी सागरपुर, कुणाल निवासी प्याला, मनोज निवासी डीग, बंटी निवासी सेक्टर 58 तथा रोहित निवासी राजीव कॉलोनी का नाम शामिल है। 
दिनांक 11 अक्टूबर को सेक्टर 58 थाने में लड़ाई झगड़े के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों ने 23 सितंबर को सेक्टर 59 में नौकरी करने वाले सोनू नाम के लड़के का अपहरण कर उसे साहुपुरा सुनपेड़ के बीच खेतों में ले गए और वहां पर उसके साथ डंडे से मारपीट की तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को सीकरी प्याला रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जसवीर की किसी बात को लेकर सोनू के साथ रंजिश थी जिसके चलते आरोपी जसवीर और बंटी, सोनू को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए और खेतों में ले जाकर उसके साथ मारपीट की तथा वीडियो बनाई। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जिसमें आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल तथा मोबाइल बरामद किया जाएगा।