फरीदाबाद,14 नवंबर
(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और देव नगर वार्ड से पार्षद महेश कुमार खिची दिल्ली के मेयर चुने गए। उन्होंने भाजपा के किशन लाल (शकूरपुर वार्ड) को हराया। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने दिल्ली के नए मेयर महेश कुमार खींची को मेयर चुने जाने पर बहुत-बहुत हार्दिक बधाई दी दिल्ली में दोबारा से आम आदमी पार्टी का मेयर चुना दिल्ली की जनता की जीत है एवं भाजपा के अहंकार को एक करारा झटका आम आदमी पार्टी द्वारा दिया गया।
दिल्ली मेयर चुनाव : आम आदमी पार्टी के मेयर चुनाव जीतने पर प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने दी बधाई
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे बड़े होनहार हैं – राजेश नागर
फरीदाबाद,14 नवंबर
(रूपेश देव)। आप लोग बड़े खुशकिस्मत हो कि अभी स्कूली समय में ही विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए पहुंचे हो। मुझे तो यहां तक पहुंचने में 30 साल कोशिश करनी पड़ी। कौन जानता है कि आने वाले समय में आप में कौन सा बच्चा यहां अधिकारी बनकर सदन का संचालन करेगा या मंत्री बनकर प्रदेश की व्यवस्था को देखेगा। यह बात हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से कही। यह बच्चे नागर के सहयोग से चंडीगढ़ विधानसभा में राज्य सरकार के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन सदन की कार्रवाई देखने पहुंचे थे।
जिला से निकल रहे हाईवे लगाएंगे फरीदाबाद को विकास को नए पंख : डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,14 नवंबर
(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि मजबूत सड़क तंत्र विकास का प्रतीक होता है और फरीदाबाद जिला से निकल रहे नए राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-वडोदरा-मुबई एक्सप्रेस वे सहित जेवर इंटरनेशनल ग्रीन हाईवे फरीदाबाद को विकास के पंख लगाने में सक्षम होंगे। विकासात्मक परिवर्तन के साथ ही आमजन की सुविधा के लिए ये हाईवे बेहतर कनेक्टिविटी का माध्यम बनने जा रहे हैं। डीसी गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-वडोदरा-मुबई एक्सप्रेस वे सहित जेवर इंटरनेशनल ग्रीन हाईवे का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्राइम ब्रांच ने देसी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,14 नवंबर
(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त, अपराध, मकसूद अहमद द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शराब के ठेके पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,14 नवंबर
(रूपेश देव)। बता दें कि 12/13 नवम्बर की रात समय करीब 11.45 बजे पाली भांखरी रोड सैनिक कॉलोनी स्थित शराब ठेके पर गोली चलाने के मामले में चरन सिंह निवासी NIT ने पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में शिकायत दी कि उसके सैनिक कॉलोनी शराब ठेके के कर्मचारियों पर फ्री में शराब ना देने पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। जिसमें कर्मचारी बाल-बाल बचें। शिकायत पर थाना डबुआ में मामला पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त, ओमप्रकाश नरवाल, IPS द्वारा तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसपर पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर के किये दर्शन
नई दिल्ली,14 नवंबर
(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार सुबह परिवार के साथ आंध्र प्रदेश स्थित भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन किए। वह अपनी धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ बुधवार को ही तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए दिल्ली से आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो गए थे।
प्रदूषण नियंत्रण मानकों का नियमों के अनुसार पालन करें सभी जिलावासी : डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,13 नवंबर
(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप के नियम सख्ती से लागू किए जा रहे हैं। इसमें जेनसेट जोकि ग्रैप के नियमों के अनुकूल नहीं हैं, उन डीजल के जेनसेट पर प्रतिबंध होगा। ऐसे में औद्योगिक इकाइयों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को समय रहते अपने जेनसेट को डीजल से परिवर्तित कर सीएनजी/पीएनजी गैस ईंधन पर आधारित करने तथा नियमानुसार प्रवर्तित करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलावासी प्रदूषण नियंत्रण मानकों का नियमों के अनुसार पालन करें।
फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद व ईस्टर्न-वेस्टर्न अनइंट्रपटेड रूट बनेगा आमजन के लिए लाभकारी – डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,13 नवंबर
(रूपेश देव)। सड़क तंत्र का विस्तारीकरण करने की रूपरेखा तैयार करते हुए फरीदाबाद जिला में वाहन चालकों को आने वाले समय में आवागमन की बेहतरीन व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन प्रभावी कदम उठा रहा है। निर्बाध रूप से शहरों की एक दूसरे से कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में योजनाबद्ध तरीके से संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं ताकि जाम मुक्त फरीदाबाद के साथ ही अन्य शहरों से आने वाले आमजन के समय की बचत भी हो सके।
हमारी संस्कृति और रीति-रिवाज है हमारी धरोहर : राजेश भाटिया
फरीदाबाद,12 नवंबर
(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट श्री सनातन धर्म महाबीर दल नंबर 1 में तुलसी विवाह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरे हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ सभी रस्में पूरी की गई और लोगों ने इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि तुलसी विवाह कार्यक्रम में शालिग्राम परिवार की ओर कमल चोपड़ा व अंजू चोपड़ा शामिल हुए, जबकि तुलसी परिवार की तरफ से सुभाष कुकरेजा व सोनाली कुकरेजा शामिल हुए। इस दौरान मंगल गीत गाए और श्रद्धापूर्वक श्रद्धालुओं ने इस विवाह को सम्पन्न करवाया।
असलाह सप्लाई करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,12 नवंबर
(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

















