फरीदाबाद,09 अक्टूबर
(रूपेश देव)। जिलाधीश विक्रम सिंह ने सीएक्यूएम द्वारा जिला फरीदाबाद में सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए व पटाखें जलाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए फरीदाबाद जिला में पटाखों के भंडारण, बिक्री व इस्तेमाल (ग्रीन पटाखों को छोडक़र) पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में फ्लिपकार्ट, अमेजन आदि ई- कॉमर्स कंपनियां पटाखों के किसी भी ऑनलाइन ऑर्डर को स्वीकार नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के आधार पर प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जिला में पटाखों के उत्पादन, भण्डारण तथा बिक्री को लेकर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 के तहत जारी किए हैं।
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिलाधीश ने फरीदाबाद जिला में पटाखों की बिक्री व इस्तेमाल पर लगाई रोक
जीतने के बाद एक्शन मोड में आए विपुल गोयल
फरीदाबाद,09 अक्टूबर
(रूपेश देव)। नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विपुल गोयल चुनाव जीतते ही एक्शन मोड में नजर आए। उन्हें चुनाव जीते अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि निगमाधिकारियों की बैठक बुलाकर समस्याओं के निदान के लिए निर्देश जारी कर दिए। विपुल गोयल ने बुधवार को सर्किट हाउस में सुबह निगम अधिकारियों की बैठक बुला ली।
मजबूत विपक्ष के रूप में बल्लभगढ़ की जनता के हितों की लड़ाई निरंतर लड़ता रहूँगा – गिरीश भारद्वाज
फरीदाबाद,09 अक्टूबर
(रूपेश देव)। बुधवार को सैक्टर 02 स्थित तिरंगा भवन कार्यालय पर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज (स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर हरियाणा कांग्रेस कमेटी) द्वारा चुनावी नतीजे आने के बाद आगे की रणनीति को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
गुरुवार की सायं 6 बजे बंद होगा चुनाव प्रचार : जिला निर्वाचन अधिकारी
फरीदाबाद,02 अक्टूबर
(रूपेश देव)। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों का प्रचार गुरुवार, 3 अक्टूबर को सायं 6 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बैठक या जनसभाएं आयोजित नहीं कर सकेंगे।
चुनाव के मद्देनजर जिला के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद : विक्रम सिंह
फरीदाबाद,02 अक्टूबर
(रूपेश देव)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी 4 व 5 अक्टूबर को सभी विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है।
डॉ अनिल मलिक जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन – राजेश भाटिया
(रूपेश देव)। आज डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल के संस्थापक स्व0 डॉ रघुनाथ राय के पुत्र डॉ अनिल मलिक की 74वीं जयंती के उपलक्ष पर उनके भाई विनोद कुमार मलिक के द्वारा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद में हवन का आयोजन किया गया। मंदिर व स्कूल के प्रधान राजेश भाटिया ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पृथला की देव तुल्य जनता जीत का सेहरा मेरे माथे बांधेगी – नयनपाल रावत
फरीदाबाद,22 सितम्बर
(रूपेश देव)। पृथला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नयनपाल रावत ने रविवार को क्षेत्र के गांव मुजेडी, बुखारपुर, सोतई, जुन्हेड़ा, दयालपुर, पन्हैड़ा खुर्द, पन्हैड़ा कलां एवं हीरापुर में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। सभी जगह हजारों की तादाद में लोगों का हजूम उमड़ा और नयनपाल रावत को भारी समर्थन देने का वादा लोगों ने किया। उपस्थित सरदारी ने नयनपाल रावत का पगड़ी बांधकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में 115 लोगों ने कराई जांच
फरीदाबाद,22 सितम्बर
(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति ने यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में एक “हेल्थ चेकअप कैंप” आयोजित किया। जिसमें 115 लोगों के ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर,हिमोग्लोबिन, ईसीजी की निशुल्क जांच की गई। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० गरिमा अग्रवाल, पेट रोग विशेषज्ञ डा० ध्रुव कांत मिश्रा, बाल (बच्चों के) रोग विशेषज्ञ डा० अन्नू शर्मा व
पृथला में विकास-भाईचारे और खुशहाली के लिए कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान : रघुबीर तेवतिया
फरीदाबाद,22 सितम्बर
(रूपेश देव)। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवाद एवं पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने रविवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत पृथला क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्याला गांव से शुरू हुआ चुनावी प्रचार अभियान असावटी, जनौली बघेल चौपाल, जाजरू, मलेरना, साहुपुरा व सागरपुर में जारी रहा। उनका काफिला जहां-जहां से भी निकला लोगों ने सडकों पर आकर उनका पुष्पवर्षा कर व मिठाई खिलाकर अपने खुले समर्थन का ऐलान भी किया वहीं चुनावी सभाओं में पगडी बांधकर जोरदार स्वागत कर विजयी आर्शीवाद भी दिया।
सभाओं में भारी भीड से गदगद कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि 5 अक्तूबर को होने वाला चुनाव अपने पृथला विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके पास सहयोग व वोट रूपी समर्थन के लिए आया हूं। अगर इस बार आपका साथ रहा तो विधायक बनने के बाद समूचे पृथला क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहने देंगे वहीं युवाओं को रोजगार देंगे। अच्छी कानून व्यवस्था देंगे साथ-साथ बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे वहीं विकास और भाईचारा ही मेरी पहली प्राथमिक्ता होगी और मैं कभी भी अपनी चादर पर आंच नहीं आने दूंगा। क्योंकि पिछले दस साल में यहां के लोगों को सिर्फ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व मंहगाई के अलावा कुछ नहीं मिला है।
गरीब, पिछड़ा व दलित विरोधी भाजपा को वोट की चोट से सिखाओ सबक: रघुबीर तेवतिया
समस्त पृथला सैन समाज ने बडी सभा का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशी का दिया समर्थन
फरीदाबाद,17सितम्बर
(रूपेश देव)। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के चुनावी अभियान को आज उस समय बडा बल मिला जब समस्त पृथला सैन समाज ने एकजुट हो एक बडी सभा का आयोजन कर पृथला क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को खुलकर अपना समर्थन देते हुए चुनाव में विजयी आर्शीवाद दिया। पृथला में आयोजित इस विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित सैन समाज के लोगों ने पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया को पगडी बांधकर जहां अपने अपने समर्थन का ऐलान किया वहीं शेष बचे हुए दिनों में क्षेत्र में प्रचार व प्रसार में भी जुट जाने का आश्वान दिया।
सभा में भारी भीड से गदगद पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने लोगों को भावनात्मक जोडते हुए कहा कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान बता रही है कि सैन समाज ने कांग्रेस को जिताने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने इस जोश और उत्साह को बढाते हुए एकजुट हो कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें जिससे कि आने वाले समय में हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बन सके और पृथला क्षेत्र को फिर से विकास व रोजगार में प्रधानता दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित व पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता से ग्रस्त भाजपा को वोट की ताकत से सबक सिखाने का सही समय आ गया है। क्योंकि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बडी ताकत होती है, इसलिए अपनी वोट की ताकत का एहसास कराओ। जिससे कि इन जुम्लेबाजों का सबक सिखाया जा सके।
इसके उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने घाटौट, सदरपुर, नाई नंगला, भगवान नगर, प्याऊ नंगला, बढऱाम व खजूरका में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जहां उनका फुलमालाओं व पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।













