वीआईपी कल्चर खत्म करने का किया काम : नयनपाल रावत
फरीदाबाद,16सितम्बर
(रूपेश देव)। पृथला विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिखुंगा। पृथला विधानसभा क्षेत्र की जनता ही मेरा परिवार है और अपने परिवार की सेवा करना मेरा फर्ज है। नयनपाल रावत सोमवार को क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर, साहुपुरा खादर, अहसानपुर, दुल्हेपुर, लतिपुर, नंगला मोठूका एवं छायंसा में आयोजित जनसभा में पहुंचे जहां जोरदार तरीके से माला व पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नयनपाल रावत ने बड़े-बुजुर्गों, माता-बहनों को प्रणाम करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए नयनपाल रावत ने कहा कि क्षेत्र की माता-बहनों और जरूरतमंदों की मदद से कभी पीछे नहीं हटा और न ही हटूंगा। 24 घंटे, दिन-रात आपकी सेवा में हाजिर रहने वाला विधायक हूं। अब यह आपको देखना है कि आपको हाईटेक विधायक चाहिए, जहां आपको मिलने के लिए दलालों की जरूरत पड़े या आपके बेटे नयनपाल को जहां आप सभी के लिए खुला दरबार है। आपको विधायक से मिलने के लिए किसी की जरूरत नहीं पड़ती। सीधा आप विधायक से मुलाकात कर सकते हैं और अपनी बात रख सकते हैं। मैं यकीन के साथ कहता हूं इस जनसेवक को आप लोगों ने मौका दिया तो पृथला विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगा। पृथला विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करूंगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद से ही मुझे पहले ताकत मिली है और आगे भी आप लोगों का सहयोग जरूरी है। नयनपाल रावत ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों का ही काम लोगों को लूटना है।








.jpg)




