फरीदाबाद,29 अगस्त
(रूपेश देव)। मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि मैं लगातार छात्र हितों की आवाज उठाता आया हूं जिस कारण मुझे 367 दिन का संघर्ष करना पड़ा क्यूंकि मैं कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई का कार्यकर्ता हूं। उक्त वाक्य हरियाणा एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने आज एक प्रेस वार्ता में कहे। प्रेस वार्ता का आयोजन सेक्टर 16 स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के मैन गेट पर किया गया।
छात्रों की आवाज उठाने का भाजपा ने दिया ईनाम, 367 दिन संघर्ष करने के बाद दुबारा मिला दाखिला : कृष्ण अत्री
केबल तार की चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,28 अगस्त
(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशानिर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ इंचार्ज अशोक कुमार व उनकी टीम ने हुड्डा विभाग की तरफ से लगाई जा रही केबल की चोरी करने के अभियोग में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर को ताऊ शोक
फरीदाबाद,28 अगस्त
(रूपेश देव)। तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर के ताऊ प्रताप सिंह नागर का 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और करीब डेढ़ महीने से स्थानीय मेट्रो अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रीकृष्ण भगवान ने हमें हर कर्म करके दिखाया – राजेश नागर
फरीदाबाद,26 अगस्त
(रूपेश देव)। तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने केवल कहा नहीं बल्कि हमें हर कर्म करके दिखाया। क्योंकि वह जानते हैं कि मानव को हर बात पर शंका करने की आदत है। वह आज मान लेगा लेकिन आने वाले समय में उस पर अविश्वास करेगा। वह सेक्टर 37 स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने से मिलती है आत्मिक शांति : लखन सिंगला
फरीदाबाद,26 अगस्त
(रूपेश देव)। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की और यज्ञ में आहुति डालकर समाज में सुख-समृद्धि की कामना की।
युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने की यादव सभा के जन्माष्टमी महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत
फरीदाबाद,26 अगस्त
(रूपेश देव)। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल के भतीजे और युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने यादव सभा द्वारा आयोजित भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और यादव समाज के प्रति अपनी श्रद्धा और प्यार प्रकट किया।
पिछले 10 वर्षों में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की हुई अनदेखी : विजय प्रताप
फरीदाबाद,25 अगस्त
(रूपेश देव)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने अपना चुनावी बिगुल बजाते हुए रविवार को बडख़ल विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें अलग-2 स्थानों से लोग शामिल होने पहुंचे और आने वाले विधानसभा चुनावों में उनको जीत का भरोसा दिलाया। सूरजकुंड रोड स्थित राजविला बैंक्वेट में सुबह 8 बजे से दयालबाग, शिव दुर्गा विहार, खोरी, लक्कडपुर, अनंगपुर तथा ग्रीनफील्ड कॉलोनी के लोग पहुंचे। विजय प्रताप सिंह ने सभी से मुलाकात की और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस बार बूथ लेवल पर मजबूती से काम करना है, बूथ मजबूत होंगे तो परिणाम बेहतर साबित होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से एसजीएम नगर के लोगों को आमंत्रित किया गया और उनकी चुनावों में ड्यूटियां लगाई गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ से फैलाई अच्छा काम करने की जागरूकता – विपुल गोयल
फरीदाबाद,25 अगस्त
(रूपेश देव)। आज पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, विपुल गोयल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश में अच्छा काम करने की जागरूकता को एक नई दिशा दी है। गोयल ने आगे कहा की इस कार्यक्रम ने समाज के हर वर्ग में सकारात्मक सोच और अच्छे कार्यों की प्रेरणा दी है।
चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक किसी भी व्यक्ति को लाइसेंसी हथियार रखने पर प्रतिबंध – विक्रम सिंह
फरीदाबाद,22 अगस्त
(रूपेश देव)। जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शस्त्र अधिनियम 1959 के तहत सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र और हथियार रखने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
एलआईसी पॉलिसी खरीदने का सही है वक्त, चूकने न दें मौका : वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नीता खट्टर
फरीदाबाद,22 अगस्त
(दयाराम वशिष्ठ)। भारतीय जीवन बीमा निगम के बल्लभगढ शाखा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नीता खट्टर ने कहा कि देश की 140 करोड की आबादी में से 30 करोड लोगों का ही बीमा है, इसलिए इस क्षेत्र में व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं। अभिकर्ताओं को चाहिए कि वे वे घर घर बीमा पहुंचाकर आम नागरिक के जीवन को सुरक्षित और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएं। श्रीमति खट्टर एस्कार्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन के समीप होटल में आयोजित अभिकर्ता सम्मान समारोह को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहीं थीं।





.jpg)











