back to top
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 74

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को किया रवाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
पूर्व मंत्री और हरियाणा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अपने कार्यालय से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं की एक विशेष बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फरीदाबाद वासियों को भगवान रामलाल के पवित्र मंदिर के दर्शन करवाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भगवान राम के आशीर्वाद से हम एक बार फिर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

IMG 20240822 WA0262
विपुल गोयल ने कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं और उनकी नगरी अयोध्या का दर्शन हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव है। उन्होंने इस यात्रा को सफल और मंगलमय बनाने की कामना की और कहा कि ये तीर्थ यात्रा न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी हम सभी को एकजुट करती है।
विपुल गोयल ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को बीजेपी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने धर्म और संस्कृति की रक्षा में नए मापदंड स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा की जनता आगामी चुनावों में बीजेपी को समर्थन देकर एक बार फिर प्रदेश में स्थिर और सशक्त सरकार का निर्माण करेगी। 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने विपुल गोयल का बस भेजनें पर आभार व्यक्त किया, इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा की ये शहर उनका परिवार है और वो एक बेटे व भाई की तरह परिवार की सेवा करने के लिए हमेशा जनहित का कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार,राज कुमार राज, नवल किशोर गर्ग एडवोकेट, मनीष राघव एडवोकेट, कृपाराम शर्मा, मनीष तोमर, सोनू शर्मा, पार्थ पाराशर, दयाचंद उर्फ़ मन्दी, पीडी शर्मा, पीएस बामल, नजर व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

लम्बे संघर्ष के बाद आईएमटी के किसानों को मिला उनका हक : नयनपाल रावत

0
आईएमटी किसान संघर्ष समिति ने जताया विधायक नयनपाल रावत का आभार 

फरीदाबाद,22 अगस्त
(रूपेश देव)
 लम्बे संघर्ष के बाद आईएमटी के किसानों को उनका हक मिल गया और एचएसएसआईडीसी द्वारा आवंटित प्लाटों अब उन डिफाल्टर किसानों को भी मिलेंगे, जो किसी कारणवश पैसा जमा नहीं करवा पाए थे। एचएसआईआईडीसी ने बड़ी राहत देते हुए आईएमटी फरीदाबाद के पूर्व भूमि मालिकों, जो बढ़े हुई लागत के चलते भुगतान भुगतान नहीं कर पाए थे एक और मौका दिया है। एचएसएसआईडीसी की 382वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे किसान 2012 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से इसे जमा करा सकते हैं। इस फैसले के बाद लम्बे समय से संघर्ष कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली और आईएमटी किसान संघर्ष समिति ने वीरवार को विधायक पृथला नयनपाल रावत के चंदावली स्थित कार्यालय पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। 

IMG 20240822 163155
इस मौके पर नयनपाल रावत ने कहा कि किसानों के हक में इस फैसले का स्वागत करते हैं जिन किसानों को प्लाट आवंटित हुए हैं वो 31 अगस्त तक 8 प्रतिशत प्रत्येक वर्ष की दर के साधारण ब्याज के साथ अपना पैसा जमा कर सकते हैं। फैसले के अनुसार पूर्व में भूमि विस्थापित भी उक्त बकाया राशि को 30 नवम्बर तक जमा करा सकते हैं। निर्णयानुसार भूमि मालिक अपने वास्तविक निवास के लिए आवंटित भूखंडों का उपयोग करेंगे और अगले 10 वर्ष तक भूखंड के हस्तांतरण की मांग नहीं करेंगे। इस निर्णय के बाद ऐसे आबंटी जो बढ़ी हुई लागत के चलते भुगतान नहीं कर पाए थे, लाभान्वित होंगे। नयनपाल रावत ने आए हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि इस फैसले में 90 मीटर के रोड से जो मकान शिफ्ट करने की बात है या प्लॉट देने की बात है, वो भी क्लियर कराकर आप लोगों के हाथ में देने का काम करूंगा, अगर क्षेत्र की जनता ने मौका दिया तो। उन्होंने कहा कि आईएमटी के किसानों के लिए वो काफी समस से संघर्ष कर रहे थे, निसंदेह इस फैसले के बाद किसानों में खुशी का माहौल है। 
Screenshot 2024 0822 163108
आईएमटी किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरी मुहिम में विधायक नयनपाल रावत की सक्रिय भूमिका से प्रसन्नचित्त नजर आए और कहा कि किसानों के हक में जो फैसला आया है, इसमें हमारे क्षेत्र के विधायक ने पूर्ण सहयोग दिया है। हमारे साथ वह कई बार एचएसएसआईडीसी के अधिकारियों से मिले और किसानों को उनका हक दिलाने की बात की। 
उन्होंने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र का यह सौभाग्य है कि हमारे ऐसा सरल एवं ईमानदार स्वभाव का व्यक्ति विधायक के रूप में मिला है, जो क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। पृथला विधानसभा क्षेत्र के किसी भी परिवार पर जब कोई आंच आती है, विधायक तुरंत राहत पहुंचाने का काम करते हैं। सामाजिक-धार्मिक कार्यों में सबसे आगे खड़े मिलते हैं और कभी किसी प्रकार के सहयोग से पीछे नहीं हटते।
 इस मौके पर रामनिवास नागर, रचना शर्मा, महावीर, विजय सिंह, लीलू, आशाराम, धर्मवीर, तेजपाल, नवीन, श्यामबीर, देवेन्द्र, जीतराम एवं रामसिंह आदि उपस्थित रहे।

पृथला में होगा ऐतिहासिक दंगल, 2 लाख की होगी सबसे बडी कुश्ती : राकेश तंवर

0
बूढी तीज पर्व के अवसर पर 22 अगस्त को पृथला में होगा दंगल

पृथला/फरीदाबाद,21 अगस्त
(रूपेश देव)
 बढ़ी तीज पर्व के उपलक्ष्य में पृथला के दूधौला मोड पर होने वाला ऐतिहासिक दंगल 22 अगस्त को होगा। दंगल के मुख्य आयोजक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के सदस्य राकेश तंवर पृथला ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि इस दंगल में सबडे बडी इनामी कुश्ती 2 लाख रूपये की होगी तथा दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान आदि अनेकों प्रदेशों के नामी पहलवान भी हिस्सा लेंगे। 

IMG 20240821 152842
उन्होंने कहा कि हमारी हरियाणवी संस्कृति में कुश्ती का बहुत बडा महत्व है, जिसे हम कायम रखेंगे और हर साल बेहतर से बेहतर दंगल आयोजित करते रहेंगे। बूढ़ी तीज पर होने वाले इस दंगल में न केवल पृथला क्षेत्र बल्कि आस-पास के सैकडों गांव से हजारों लोग कुश्ती देखने आते हैं और पहलवानों का मनोबल बढाते हैं। 
उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का भी अवसर मिलता वहीं आपसी भाईचारा भी कायम होगा। उन्होंने लोगों से दंगल में होने वाली पहलवानों की प्रतिभा को देखने की अपील भी की है।


हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है – विपुल गोयल

0
प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लिया हिस्सा

रोहतक,21 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
 हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कल शाम एक महत्वपूर्ण चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में पूर्व मंत्री और वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। 

IMG 20240821 WA0268
इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई सहित अनेक दिग्गज नेताओं ने चुनावी रणनीति और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक के उपरांत, विपुल गोयल ने मीडिया से बात करते हुए विश्वास जताया कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी। 
उन्होंने बताया कि पार्टी का मेनिफेस्टो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आधारित होगा, जिसमें हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए योजनाएं शामिल की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी में हरियाणा के विकास को गति देने के लिए ठोस योजनाओं का प्रस्ताव रखेंगे।
इस मौके पर संगठन महामंत्री सहित अनेक बीजेपी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनावों के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई, जिससे हरियाणा में बीजेपी की मजबूती सुनिश्चित की जा सके। 
विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा कि बीजेपी का उद्देश्य हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है और यह तभी संभव है जब पार्टी फिर से सत्ता में आए। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता हमारी नीतियों और कार्यों पर भरोसा जताएगी और भाजपा को तीसरी बार भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

विधायक राजेश नागर का गांव भतोला में जोरदार स्वागत

0
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा विधायक पहले कभी नहीं मिला 

फरीदाबाद,20 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
तिगांव से विधायक राजेश नागर का आज भतोला में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय ग्रामीणों में उन्हें पगड़ी पहनाकर कर सम्मानित किया, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा विधायक पहले कभी नहीं मिला। हम चाहते हैं कि बार-बार राजेश नागर हमारे विधायक बनें। 

IMG 20240820 WA0252
इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि मैं आप सबका आभारी हूं। आप लोगों ने हमेशा मेरा सहयोग किया और तिगांव विधानसभा में सर्वाधिक वोटों के साथ आपने जिताया। हाल ही में पूरे हुए लोकसभा चुनाव में भी आपने तिगांव विधानसभा में सर्वाधिक वोट देकर पूरे हरियाणा में मेरा मान सम्मान बढ़ा है। आप लोगों द्वारा आज किया जा रहा सम्मान इस बात की गवाही दे रहा है कि फिर भाजपा को आपका सहयोग मिलने जा रहा है। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। 

IMG 20240820 WA0256

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जोरदार विकास कार्य करवा रहे हैं। उनके आशीर्वाद से सैकड़ों करोड रूपए के विकास तिगांव विधानसभा में हो रहे हैं। आपके आशीर्वाद से चार अक्तूबर को भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।
 
इस अवसर पर अमर सिंह, धर्म सिंह, वीर सिंह, धर्मवीर सिंह, केहर सिंह, ईश्वर, देवेंद्र, संजय चंदीला, धर्मेंद्र चंदीला, रामजीलाल, अजब चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, सुरेंद्र बिधूड़ी, बाबू चंदीला, बेगराज चंदीला, चतर चंदीला, कपिल चंदीला, सतपाल हवलदार, मिठाई लाल, सुभाष चंदीला, लीलू चंदीला, जगत नेताजी, करतार चंदीला अशोक चंदीला, मनीष चंदीला, श्यामलाल बिधूड़ी, सुंदर एवं अन्य बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। 

भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,20 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के 80वें जन्मदिवस को  कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी अमर रहे, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

20FBD01
 इस मौके पर विनोद कौशिक अध्यक्ष, विचार विभाग, हरियाणा कांग्रेस, जवाहर ठाकुर, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, राजा सैनी, साहिल मान, नवीन दलाल, कृष्ण शर्मा, एनके शर्मा, राव प्रेम, केसी कौशिक, विकास फागना आदि उपस्थित थे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया। 
श्री कौशिक ने कहा कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में राजीव गांधी के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता, आज भारत देश जो उन्नति के शिखर पर पहुुंचा है, उसकी नींव राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी। 
श्री कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में जुटे है और उन्नत भारत निर्माण में अपना योगदान दे रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रही है और समर्पित रहेगी। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लेते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।



ऐतिहासिक रक्षाबंधन पंखा मेले में भगवान शिव-पार्वती की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

0
रक्षाबंधन पंखा मेले का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

फरीदाबाद,20 अगस्त
(रूपेश देव)
 ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आज ऐतिहासिक रक्षाबंधन पंखा मेले का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में हरियाणा विधानसभा में उपनेता एवं फरीदाबाद जिला कांग्रेस के प्रभारी आफताब अहमद ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला उपस्थित रहे। 


Singla 2


इस मौके पर लखन कुमार सिंगला सहित पंखा मेला कमेटी ने स्मृति चिन्ह व फूलों का बुक्के भेंट कर आफताब अहमद का स्वागत किया। मेले में आकर्षण का केंद्र रही प्रजापति समाज द्वारा बनाई गई भगवान शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि स्वर्गीय बलवीर सिंह की टीम द्वारा बनाई गई राधा-कृष्ण की झांकियों को द्वितीय तथा रजक समाज की अघौरी बाबा झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला, जिन्हें आफताब अहमद, लखन सिंगला व पंखा मेला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

singla 4


 इस मौके पर आफताब अहमद ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद का ऐतिहासिक पंखा मेला एक उत्सव का रुप ले चुका है, जिसे हर साल लोग धूमधाम से मनाते है, इस उत्सव में समाज के हर वर्ग की भागेदारी होती है और सामाजिक समरसरता का एक अनूठा मिल है। ऐसा धार्मिक आयोजन जहां सभी लोग मिलजुकर धूमधाम से इसे मनाते है। उन्होंने मेला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की मेहनत की प्रशंसा की और उनकी हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पंखा मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा और इस मेले को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग किया। 

singla 5


उन्होंने कहा कि पंखा मेला हमारे बुजुर्गाे की धरोहर है और इस धरोहर का हम सम्मानपूर्वक निर्वहन करते आ रहे है। उन्होंने मेले को सफल बनाने वाले सभी सदस्यगणों व गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनकी हौंसला अफजाई गई। वहीं पंखा मेला कमेटी ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट कर उनका सम्मान किया।
  
singla 7


इस अवसर पर पंखा मेला कमेटी के चेयरमैन शिवशंकर भारद्वाज, जयप्रकाश गुप्ता, महेश आर्य गुप्ता, कांग्र्रेसी नेता वासदेव अरोड़ा, गोल्डी बरेजा, सतीश सिंगला, सुरेंद्र अग्रवाल, हरविंद गुप्ता, बंटी ठाकुर, कर्मबीर खटाना, प्रेमचंद सैनी, सुरेंद्र बबली, खूशबू खान, यशवंती मलिक, राव महेंद्र, अनिल गुप्ता चांदी वाले, बालू एडवोकेट, दीपक रावत, गौरव लूथरा, अमित लूथरा, कपूर चंद अग्रवाल, विनय भाटी, संदीप गुप्ता, ललित शर्मा, लवली पाराशर, रिंकू गोयल, शुभमन अरोड़ा, राजू मिगलानी, डालचंद डागर, मनसा गुर्जर, पंकज अरोड़ा, बंटी चौधरी, बीएल गर्ग, बलराज गुर्जर, सुरेंद्र यादव, राकेश बंसल सहित अनेकों गणमान्य लोग व मेला कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे। 


विप्र समाज ने बघौला के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बने कुंड के जल में खड़े होकर निभाई श्रावणी परम्परा

0
प्रायश्चित, स्वाध्याय और संस्कार के लिए किया गया श्रावणी उपाकर्म, गूंजते रहे वैदिक मंत्र
मंत्रोच्चारण के साथ पुरानी जनेऊ बदली, यज्ञ हवन भी किया गया

पलवल,20 अगस्त
(
दयाराम वशिष्ठ)। 
विप्र समाज की ओर से पलवल जिला के गांव बघौला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के दिन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रागंण में बने कुंड के जल में खडे होकर श्रावणी परम्परा निभाई। विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच प्रायश्चित, स्वाध्याय और संस्कार के लिए श्रावणी उपाकर्म किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्र गुंजायमान रहे।

 

IMG 20240820 WA0227

पंडित वेद प्रकाश शास्त्री ने कुंड के जल में विप्र समाज के लोगों को मंत्रोच्चारण कराते हुए कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रावणी धार्मिक स्वाध्याय के प्रचार का पर्व है। सद्ज्ञान, बुद्धि, विवेक और धर्म की वृद्धि के लिए इसे निर्मित किया गया, इसलिए इसे ब्रह्मपर्व भी कहते हैं। श्रावणी वैदिक पर्व है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनि इसी दिन से वेद पारायण आरंभ करते थे। ब्राहमणों ने जल में खड़े होकर विधि विधान से परंपरागत तरीके से पूजन अर्चन करते हुए नया यज्ञोपपीत धारण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। जाने-अनजाने में हुए पाप के लिए प्रायश्चित किया गया। हेमाद्री संकल्प के साथ विप्र समाज ने वैदिक कालीन परंपरा का निर्वहन किया। पूजन में उपस्थित सभी ने मंत्रोच्चार के साथ पंचगव्य पान कर भस्म लेपन किया।
IMG 20240820 WA0225
श्रावणी के कर्मकाण्ड में पाप-निवारण के लिए भविष्य में पातकों, उपपातकों और महापातकों से बचने, परद्रव्य अपहरण न करने, परनिंदा न करने, आहार-विहार का ध्यान रखने, हिंसा न करने , इंद्रियों का संयम करने एवं सदाचरण करने की प्रतिज्ञा ली गई. श्रावणी पर्व पर सामान्य देवपूजन के अतिरिक्त विशेष पूजन के अन्तर्गत ब्रह्मा, वेद एवं ऋषियों का आह्वान किया गया। ब्रह्मा सृष्टि कर्ता हैं।
पूजन में उपस्थित सभी विप्रों ने मंत्रोच्चारण के साथ पंचगव्य का पान कर भस्म लेपन किया। श्रावणी उपाकर्म की परंपरा के दौरान ब्राह्मणों ने अंत: और वाह्यकरण की शुद्धि के साथ सूर्य का ध्यान कर तेज की कामना की। इसके पश्चात नूतन यज्ञोपवीत का ऋषि पूजन कर उसे धारण किया गया।  रक्षा बंधन के त्योहार के साथ ही श्रावणी उपाकर्म, पितृ तर्पण और ऋषि तर्पण करने का महत्व भी है।
जल में पूजन के बाद किया यज्ञ हवन
जल में श्रावणी पूजन के बाद श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें वेद प्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण से यज्ञ हवन कराया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित भूले राम, दिल्ली से रिटायर्ड पंडित हुकम, सोमदत्त वशिष्ठ, सुनील वशिष्ठ, अनिल शर्मा, राजकुमार पंडित जी, अनिल वशिष्ठ, नारायण पंडित, टोनी वशिष्ठ, सचिन वशिष्ठ, बाबू राम शर्मा, पंडित ओम प्रकाश, हर प्रसाद के अलावा विप्र समाज के काफी संख्या में लोगों ने हवन में आहूति दी।

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रपति को बांधी राखी

0
स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने बताया कि लगातार देश के तीसरे राष्ट्रपति को राखी बांधने पहुंचे बच्चे 

फरीदाबाद,20 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट ने रक्षा बंधन पर्व पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूल के चार छात्र सहित प्रिंसिपल एवं कोर्डिनेटर भी साथ रहे। राष्ट्रपति से मिलने के बाद बच्चे बेहद प्रसन्न नजर आए। 

IMG 20240820 WA0188

स्कूल निदेशक दीपक यादव ने बताया कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल अपने छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। देश के नेतृत्व से मिलना भी इसका एक अंग है। इसी कड़ी में रक्षा बंधन के अवसर पर हमारे स्कूल के छात्रों कक्षा छह से हर्षिता, कक्षा आठ से माही त्यागी एवं आरुष और कक्षा नौ से आरना राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने अपनी प्रिंसिपल रेखा मलिक और कोर्डिनेटर पूजा शर्मा के साथ महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। 
IMG 20240820 WA0189
राष्ट्रपति ने सभी से प्रेमपूर्वक मुलाकात की और हालचाल जाना। उनके बारे में छात्रों के अनुभव प्रेरणादायक रहे। छात्रों का कहना है कि महामहिम मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर होने के बाद भी बहुत दयालु हृदय हैं। उनकी मुस्कुराहट शक्ति प्रदान करती है। 
IMG 20240820 WA0190
इस बारे में निदेशक दीपक यादव ने बताया कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट निरंतर राष्ट्रपति भवन जाने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। हमारे बच्चों ने निरंतर तीन राष्ट्रपतियों के साथ मिलने का अनुभव प्राप्त किया है। जिनमें वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, उनसे पूर्व राष्ट्रपति रहे रामनाथ कोविंद और उनसे पूर्ववर्ती राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी हमारे स्टूडेंट मिल चुके हैं। यादव ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में साहस और सम्मान की भावना का विकास होता है। जिसके लिए वह भविष्य में स्वयं भी प्रयास करते हैं।
 आपको बता दें कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौडा ग्रेटर फरीदाबाद और सेक्टर दो बल्लभगढ़ में दो ब्रांचेज का संचालन होता है। स्कूल ने बेटियों को निशुल्क प्रवेश देकर क्षेत्र में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ किया है। प्रबंधन ने ग्रामीण अंचल में बेस्ट सीबीएसई स्कूल खोलकर लोगों का विश्वास जीता है। वहीं खेलों के क्षेत्र में भी स्कूल आज एक बड़ा नाम है। स्कूल की घरौड़ा ब्रांच में पांच खेल अकादमी का संचालन हो रहा है। 

हर मोर्चा पर विफल रही है भाजपा सरकार – राकेश तंवर

0
पृथला क्षेत्र में चलाए गए चुनावी अभियान के तहत आधा दर्जन गावों में हुआ जोरदार स्वागत  

पृथला,18 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
कांग्रेस इलेक्शन कमेटी हरियाणा के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश तंवर पृथला ने अपने चुनावी अभियान के तहत आज आज दर्जन से अधिक गावों का दौरा कर भाजपा सरकार को हर मोर्चा पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि आज जहां किसान भुखमरी के कगार पर है वहीं प्रदेश में बेराजगारी के चलते युवाओं का भविष्य अंधकरमय है।
IMG 20240818 WA0268
 उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा द्वारा समूचे हरियाणा में निकाले जाने वाली पद-यात्रा निश्चित तौर पर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करेगी क्योंकि यात्रा में जुट रही भीड इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता बहन सैलजा को हरियाणा की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है और उनके मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में समानता से हर वर्ग का कल्याण व विकास होगा। इस अवसर पर लोगों द्वारा उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।  
राकेश तंवर ने राज्य में व्याप्त बेराजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पक्की नौकरी लगाना तो दूर, हरियाणा में भाजपा सरकार ने पक्की नौकरियों को ही कच्चे में बदल दिया है। अग्निपथ योजना व कौशल रोजगार निगम ने हरियाणा के हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। हालात यह हैं कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को कौशल निगम के जरिये बिना रिजर्वेशन, बिना पेंशन, बिना मेरिट वाली कच्ची नौकरी की राजधानी बना दिया। 10 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में सरकारी नौकरी समाप्त कर दी हैं और 2 लाख सरकारी पद खाली पडे हैं। अग्निपथ योजना लागू होने से पहले हर साल सेना में हरियाणा से 5500 की पक्की भर्ती होती थी, अब वो घटकर 900 रह गयी, जिसमें से 4 साल बाद 225 ही पक्के होंगे। गृह मंत्रालय के आंकडे बता रहे हैं कि देश में सबसे ज्यादा नशा, सबसे ज्यादा अपराध आज हरियाणा में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नौजवान को बेरोजगारी, नशे, कौशल निगम, अग्निपथ योजना के चंगुल से बचाना है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश तंवर ने कहा कि दरसल में भाजपा सरकार ने दस साल के शासन काल में लोगों को आईडी व पोर्टलों में उलझा दिया। फैमिली आईडी, प्रापर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र लोगों के लिये परेशान पत्र बन चुका है। हर आदमी को लाईनों में खडा करके कागजों में उलझा दिया गया। कांग्रेस सरकार द्वारा एससी, पिछडा वर्ग, गरीब वर्ग के लिये चलाई गई सारी योजनाएं बंद कर दी। बस एक कार्य किया जा रहा है कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को निशाने पर लिया जा रहा है। लेकिन डेढ़ महीने बाद हरियाणा की जनता भाजपा को अपने निशाने पर लेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर कर बहन कुमारी सैलजा के सर पर  मुख्यमंत्री का ताज सोंपेगी। 
उन्होंने पृथला क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि अब चुनावी समय है ऐसे में भाजपाई फिर से घडयाली आंसू बहाने आएंगे लेकिन आपको पूछना है कि इस क्षेत्र के लिए भाजपा सरकार ने किया क्या है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि विधानसभा चुनाव में इन जुम्लेबाजों को सबक सिखाया जा सके और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बने।