फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। हरियाणा में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढऩे लगी है और नेताओं के पार्टी व दल छोडऩे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में इनेलो की टिकट पर पूर्व में बडखल क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके जेजेपी के बडखल हल्का अध्यक्ष अजय भड़ाना ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जननायक जनता पार्टी को अलविदा कह दिया।
फरीदाबाद में जेजेपी को बड़ा झटका, अजय भड़ाना ने समर्थकों सहित पार्टी को कहा अलविदा
सेना के जवान विजय रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बसपा नेता सुरेंद्र वशिष्ठ
पृथला/फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। सोमवार रात को ट्रेन से गिरकर भारतीय थल सेना के 32 वर्षीय जवान विजय रावत की मृत्यु हो गई थी। विजय रावत पृथला विधानसभा के गांव प्याला के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव प्याला लाया गया। इस मौके पर भारतीय थल सेना के सैकड़ों जवानों सहित पृथला विधानसभा के हजारों लोगों ने नम आंखों से विजय रावत को श्रद्धांजलि दी। इस ह्रदयविदारक घटना से पूरे हल्के में शोक की लहर है।
जन्माष्टमी पर झांकियां बनेगी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र : राजेश भाटिया
फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्किट नंबर 1, में जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष में मंदिर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया तत्पश्चात जन्माष्टमी की तैयारियों के कार्य का विधिवत रुप से शुभारंभ किया।
फरीदाबाद के ऐतिहासिक गांव सीही में लगा समस्याओं का अंबार : सुमित गौड़
फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। बाबा सूरदास की जन्म स्थली गांव सीही के लोग मूलभूत सुविधाओं के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। फरीदाबाद विधानसभा 89 के अंतर्गत आने वाले इस गांव के लोग पीने के पानी, टूटी सडक़ें, ओवरफ्लो सीवरेज और बिजली की समस्या से खासे परेशान है, शिकायतों के बावजूद इनकी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ।
6 अगस्त से अगले तीन महीनों तक जिला फरीदाबाद में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध : विक्रम सिंह
फरीदाबाद,06 अगस्त
(रूपेश देव)। जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में कानून और व्यवस्था की समस्याओं, सुरक्षा खतरों और असामाजिक तत्वों और अन्य लोगों द्वारा ड्रोन के दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए ड्रोन/हॉट एयर बैलून/ चाइनीज माइक्रो लाइट/ग्लाइडर और कम-उड़ान वाली वस्तुओं आदि को उड़ाने पर तत्काल प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला फरीदाबाद की राजस्व सीमा के भीतर दिनांक 06.08.2024 से अगले तीन महीने की अवधि तक लागू रहेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के ऐतिहासिक फैसलों से हरियाणा के लाखों किसान और नौजवान खुश – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,06 अगस्त
(रूपेश देव)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं और रविवार को किसानों के लिए लिया गया उनका फैसला ऐतिहासिक फैसला है । यह कहना है भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना का। जिन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के कामकाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों का करोड़ों रुपये का कर्जा माफ कर दिया है। नए ट्यूबवेल लगाने पर 3 स्टार मोटर के लिए मात्र 10 कंपनियां ही पंजीकृत होने पर छूट देते हुए अब किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर को मान्य कर दिया गया है जिससे प्रदेश के लाखों किसान खुश है।
पेयजल के लिए तरस रहे हैं ऑटोपिन व तिलक नगर के लोग : शारदा राठौर
बल्लभगढ़,06 अगस्त
(रूपेश देव)। तिलक नगर व ऑटोपिन बस्ती में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पीने का पानी नहीं मिलने से परेशान लोगों ने मंगलवार को सेक्टर 22 -23 वाले रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान पूर्व विधायक शारदा राठौर मौके पर पहुंची और निगम के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर समस्या के जल्द समाधान करने की मांग की।
फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़
फरीदाबाद,06 अगस्त
(रूपेश देव)। ओल्ड फरीदाबाद स्थित हनुमान नगर की गली नंबर-12 में व्याप्त बुनियादी समस्याओं के चलते स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने आज अपने साथियों के साथ हनुमान नगर में जाकर वहां व्याप्त समस्याओं का बारीकि से अध्ययन किया और भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला।
शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुन तुरंत समाधान के लिए पलवल एसपी चंद्रमोहन ने की नई पहल शुरू
(दयाराम वशिष्ठ)। पलवल पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस ने पलवल जिले में पीडितों को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत सभी थानों में समाधान दिवस पर शिविर लगाकर खुद पुलिस अधीक्षक पीडितों की सुनवाई करेंगे। इसके तहत सोमवार को गदपुरी थाना परिसर में शिविर लगाकर पीडितों की शिकायतें सुनी। जिनका एसपी चंद्र मोहना आईपीएस ने मौके पर ही सुनवाई कर न्याय दिलाने के लिए निर्देश दिए।
मोहना में होने वाला बसपा-इनैलो संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन सत्ता परिवर्तन का काम करेगा – सुरेंद्र वशिष्ठ
पृथला,05 अगस्त
(रूपेश देव)। 10 अगस्त को मोहना की अनाज मंडी में होने वाले बसपा-इनैलो के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पृथला बसपा के मुख्य प्रभारी सुरेंद्र वशिष्ठ ने पृथला विधानसभा के सागरपुर,जाजरू,फतेहपुर बिल्लोच,मांदकौल,नंगला जोगियान,दुधौला,शाहपुर खुर्द समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया और लोगों को कार्यकर्ता सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया।



















