फरीदाबाद,01 अगस्त
(रूपेश देव)। तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज वापस लौट रहे कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उनका कुशलक्षेम जाना। नागर ने उनसे मार्ग की कठिनाइयों और उनके अनुभवों के बारे में बात की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
भगवान भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं – राजेश नागर
भाजपा शासनकाल में नारकीय जीवन जीने को मजबूर फरीदाबाद के लोग : बलजीत कौशिक
फरीदाबाद,01 अगस्त
(रूपेश देव)। फरीदाबाद के सेक्टरों व कालोनियों में टूटी हुई सडक़ें, ओवरफ्लो सीवरेज और गंदगी से अटे हुए नाले-नालियों की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
बिना मानक शहर में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल संचालको पर होगी कड़ी कार्यवाही : विक्रम सिंह
फरीदाबाद,01 अगस्त
(रूपेश देव)। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि प्राय: देखने में आया है कि फरीदाबाद में बने सभी मॉल, बड़े पार्कों व होटलों इत्यादि में लोगों के मनोरंजन के लिए झूले, छोटी ट्रेन व स्टॉल आदि का प्रयोग किया जा रहा है, साथ ही फरीदाबाद में इमारतों के बेसमेंट में निजी कोचिंग, पुस्तकालय और अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ जैसी कई गतिविधियाँ चल रही हैं और जिले में बिना नॉर्म्स व बिना सुरक्षा मानकों के स्विमिंग पुल चलाए जा रहे है। जिससे की आमजन के जीवन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
कांवड़ यात्रा करने से मिलता है अश्वमेघ यज्ञ के समान फल – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,01 अगस्त
(रूपेश देव)। कांवड़ यात्रा करने से व्यक्ति जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है और शिवधाम को प्राप्त होता है। साथ ही अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने खेड़ी पुल के पास कांवड़ियों की सेवा करते हुए व्यक्त किए।
सावन का महीना हमें आध्यात्मिकता और एकता का संदेश देता है – विपुल गोयल
फरीदाबाद,31 जुलाई
(रूपेश देव)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सीही गांव से हरिद्वार के लिए डाक कावड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गोयल ने हरिद्वार जाने वाले सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं और उनकी मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की
देवली गांव में हाईटेंशन तारों से लोहे का एंगल छू जाने से युवक की मौत,तीन महीने पहले युवक का हुआ था रिश्ता
पृथला,30 जुलाई
(दयाराम वशिष्ठ)। बघौला पुलिस चौकी इलाके के गांव देवली में हाईटेंशन तारोंयों से लगे करंट से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक अपने घर के निर्माण कार्य के दौरान लोहे के एंगल को लेकर उसे जमीन में गाढने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वह लोहे का एंगल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से छू गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने लकडी के डंडा से लोहे के एंगल को तारों से अलग किया, लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थी। जिसे तुरंत पलवल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में भाजपा नेता मुकेश डागर ने थामा कांग्रेस का हाथ
फरीदाबाद,30 जुलाई
(रूपेश देव)। हरियाणा की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर हुआ जब भाजपा नेता मुकेश डागर ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया। दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है, और इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण बातें कही गईं।
भाजपा सरकार में नारकीय जीवन जीने को मजबूर बल्लभगढ़वासी – गिरीश भारद्वाज
बल्लभगढ़,30 जुलाई
(रूपेश देव)। मंगलवार को कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में सीवरेज ब्लॉक होने के कारण जल भराव, दूषित पेयजल व्यवस्था, गन्दगी, आवारा पशुओं एवं जाम आदि जनसमस्याओं को लेकर विशाल जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता के आव्हान पर बल्लभगढ़ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंजाबी धर्मशाला से प्रारंभ होकर मेन बाजार महाराजा अग्रसेन चौक घण्टाघर होते हुए लघु सचिवालय तक जाकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।
समस्याओं का जल्द समाधान नही हुआ तो निगम कार्यालय पर करेंगे धरना प्रदर्शन – विजय प्रताप
फरीदाबाद,29 जुलाई
(रूपेश देव)। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह बड़खल विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सैनिक कॉलोनी,नवादा कोह गाँव व भांकरी गाँव की तमाम समस्याओं को लेकर अतिरिक्त निगमायुक्त व चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया।


















