back to top
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 79

विधायक राजेश नागर ने पीडित कांवडिय़ों के परिजनों का बंधाया ढांढस

0
कांवड़ उठाने जा रहे कांवडियों के ट्रक में करंट लगने से एक की हो गई थी मृत्यु, कई हुए थे घायल  

फरीदाबाद,29 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव में पीडित कांवडिय़ा परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। यहां कांवड़ के लिए जा रहे एक ट्रक में करंट उतर आने से एक कांवडिय़े की दुखद मृत्यु हो गई थी व कई अन्य घायल हो गए थे जिनका उपचार चल रहा है। 

IMG 20240729 WA0253
विधायक नागर ने पीडित परिवार के साथ मुलाकात कर इन अनहोनी में साथ होने की बात कही। उन्होंने परिजनों के आंसु पौंछे और दुख जताया। नागर ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उन्हें दी जाए। वहीं सरकार की ओर से भी उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। इसके लिए वह सीएम साहब से भी मुलाकात करेंगे। विधायक ने कहा कि इस घटना में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही होने की आशंका की भी जांच करवाएंगे। यदि कोई दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
IMG 20240729 WA0255
बाद में पत्रकारों से बातचीत में विधायक राजेश नागर ने बताया कि जीवन अनमोल है और इसकी पूर्ति किसी भी कीमत से नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दो अगस्त को शिवरात्रि के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण कांवड़ लेने जा रहे हैं। ऐसे में सभी को हमारी सलाह है बेशक दो दिन का अतिरिक्त समय लें लेकिन जल्दबाजी बिल्कुल न करें। इसके साथ ही सभी शांति सद्भाव के अपनी यात्रा पूरी करें। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में प्रशासन कांवडिय़ों के यात्रा मार्ग के लिए हर संभव सहयोग का प्रयास कर रहा है। फिर भी किसी कोई दिक्कत हो तो उनसे निसंकोच संपर्क कर सकता है। 

विधायक राजेश नागर ने 28 में से 22 समस्याएं मौके पर निपटाई

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
विधायक राजेश नागर ने आज अपने निवास पर बिजली निगम अधिकारियों एवं जनता के साथ समस्याओं को सुना मौके पर आई कल 28 समस्याओं में से 22 का निदान कर दिया गया बाकी के लिए भी विधायक ने कड़े निर्देश दिए। नागर ने बिजली निगम अधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और बिजली की आपूर्ति को दुरुस्त रखें। 

IMG 20240727 WA0186

नागर ने कहा कि बिजली की आपूर्ति में फाल्ट हो जाना आम बात है लेकिन फाल्ट सही नहीं करना गंभीर बात है इस पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के बिजली के नए कनेक्शन मीटरों को बदलने और मीटर का स्थानांतरण सहित पोलों का स्थानांतरण आदि ऐसी अनेक समस्याएं हैं जो बिजली निगम को प्राथमिकता से करनी चाहिए। इसके लिए जनता को मेरे पास तक क्यों आना पड़ रहा है जनता को सुविधा देने के लिए हम और आप मौजूद हैं ऐसे में जनसुनवाई क्यों करनी पड़ रही है। 
IMG 20240727 WA0188
नागर ने कहा कि आप यदि लोगों को सुनकर उनकी समस्याओं का निदान कर देते तो लोगों को आज इतना परेशान नहीं होना पड़ता। नागर ने कहा कि सरकार जनता की सेवाओं को लेकर बहुत गंभीर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता की समस्याओं को बढ़ाने वाले या उनको नजरअंदाज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चालू रखी है। नायाब सैनी का स्पष्ट कहना है कि जनता की भलाई का काम करने के लिए हम आए हैं और इस काम के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। 
नागर ने कहा कि सरकार के पास विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है लेकिन धनराशि का उपयोग तभी है जब तय प्रोजेक्ट तय समय में पूरा हो जाए। उन्होंने जनता से भी कहा कि आपकी कोई भी समस्या हो आप अधिकारियों से संपर्क करें। यदि काम नहीं होते हैं तो मुझसे कभी भी मिल सकते हैं। वह 24 घंटे आपके लिए उपलब्ध हैं। विधायक नागर ने कहा कि मैं उम्मीद करुंगा कि मुझे ऐसी जनसुनवाई ना करनी पड़े। अधिकारी समय रहते सुधर जाएं अन्यथा अपने खिलाफ कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। 
इस अवसर पर फरीदाबाद एक्शन पंकज पवार, एसडीओ बदरौला अंकित अग्रवाल, एसडीओ खेड़ी कला सुनील चावला, एसडीओ तिलपत जवाहर सिंह, एसडीओ इस्माइलपुर धर्मवीर, एसडीओ मथुरा रोड नरेश यादव, जेई सराय सुरेश प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम व यूथ प्रमोटर्स एसो. द्वारा सेमीनार का आयोजन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष राजेश खटाना एडवोकेट व यूथ प्रमोटर्स एसोसिएशन अद्वितीय राजपूत एडवोकेट के द्वारा फरीदाबाद के होटल मेगपाई में द्वितीय बेंड सेरेमनी व वकीलों की समाज में भूमिका पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।


WhatsApp%20Image%202024 07 27%20at%201.01.49%20PM


 कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. एम.पी.सिंह शिक्षाविद् ने किया। इस बेंड सेरेमनी व सेमिनार में मुख्यअतिथि के रूप में रितु यादव चीफ  जुडिशल मजिस्ट्रेट (जज) फरीदाबाद व शील मधुर पूर्व हरियाणा पुलिस महानिदेशक विजिलेंस और विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश चेची एसीपी हरियाणा पुलिस, सना तारिक वीपी मेट्रो हॉस्पिटल, विकास वर्मा एडवोकेट आन रिकॉर्ड पूर्व अतिरिक्त महाअधिवक्ता सुप्रीम कोर्र्ट और विशेष अतिथि के रूप में अशोक जार्ज, मुकेश राजपूत एडवोकेट, संदीप सेठी पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार, रंजन शर्मा एडवोकेट पूर्व चेयरमैन कंस्यूमर फोरुम, सलीम अहमद एडवोकेट हाई कोर्ट चंडीगढ़, राजेश वशिष्ठ, सतेंदर दुग्गल विंग कमांडर, विपिन अग्रवाल मौजूद रहे। 

WhatsApp%20Image%202024 07 27%20at%201.01.50%20PM


जज रितु यादव ने कहा कि भारत में न्याय प्रणाली एक मजबूत न्याय प्रणाली का एक अच्छा उदाहरण है, जहां लोग जब भी अन्याय का सामना करते हैं, तो वे अदालतों का दरवाजा खटखटा सकते हैं। यहां अच्छी तरह से परिभाषित अदालतें और कानून हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि जब भी उनके अधिकारों को खतरा हो, तो पीडि़त उनके पास जाएं।

शील मधुर ने कहा कि कानूनी पेशे को समय की बदलती मांग के अनुरूप विकसित करके महत्व प्राप्त होता है। पोक्सो कोर्ट, फास्ट ट्रैक कोर्ट, ई कोर्ट और गांव स्तर पर नारी अदालतों का गठन समय की बदलती जरूरतों के साथ न्याय प्रणाली को मजबूत बनाता है।
एसीपी राजेश चेची ने कहा कि यह कानूनी पेशा ही है जो सुनिश्चित करता है कि भ्रष्ट लोगों पर कठोर कानून के तहत मामला दर्ज किया जाए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए और दूसरे लोग भी भ्रष्ट आचरण से दूर रहें। 

सभी सम्मानित अतिथियों का प्रीति चंचल, संदीप खटाना, बी पी खटाना, दिनेश  तोमर, अंजू, करिश्मा हर्षना, मोना, शबनम, इंदिरा कोठारी, सुंदर, महिमा आशीष अरोड़ा, नीतीश, हैप्पी, जितेंद्र खटाना, सरदार देवेंदर सिंह ने फूलों के बुक्के देकर आदर सम्मान किया।


लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हर सरकार का नैतिक दायित्व : दीपक बावरिया

0
कांग्रेस सरकार बनने पर परमानेंट परेशानी पत्र की वैधता होगी समाप्त : गीता भुक्कल

झुग्गी झोंपड़ी न्याय चौपाल कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने जानी लोगों की समस्याएं

फरीदाबाद,27 जुलाई
(रूपेश देव)
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है, गरीबों के खाते में 15 लाख रुपए, युवाओं को दो करोड़ रोजगार, महंगाई कम करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार की सच्चाई को अब जनता भली भांति जान चुकी है, लोकसभा चुनावों में जनता ने जिस प्रकार से कांग्रेस को समर्थन दिया, उससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश के हर नागरिक को संवैधानिक अधिकार हासिल होने चाहिए और सरकार द्वारा उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।


03%20(3)


 श्री बावरिया शनिवार को सेक्टर-19 स्थित अग्रवाल सेवा सदन में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला के संयोजन में आयोजित झुग्गी झोंपडी न्याय चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षामंत्री एवं कांग्रेस मेन्युफैस्टो कमेटी की चेयरमैन गीता भुक्कल ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर लखन सिंगला सहित अन्य कांग्रेसजनों ने दीपक बावरिया व गीता भुक्कल सहित अन्य अतिथियों का फूलों की बड़ी माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

02%20(2)


 उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए दीपक बावरिया ने कहा कि अब समय आ गया है, जब संविधान के गद्दारों और गरीबों के अधिकारों का हनन करने वालों को जवाब दिया जाए क्योंकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के जरिए हर गरीब को उसके संवैधानिक अधिकार दिलवाना चाहते है, चाहे गरीबों की कालोनियों को नियमित करने की बात है या फिर उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की बात हो, यह उनका अधिकार है और उन्हें बाबा साहेब और पंडित जवाहर लाल नेहरू यह अधिकार दिया है। इस दौरान झुग्गी झोंपड़ी व कालोनियों में रहने वाले गरीब लोगों ने दीपक बावरिया के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, उन समस्याओं को सुनने के बाद श्री बावरिया ने उन्हें विश्वास दिलाया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भी लोगों की समस्याओं को भली भांति सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को कांगे्रस के मेन्युफैस्टो में शामिल करवाया जाएगा ताकि सरकार बनने पर उनका समाधान हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार बनते ही सर्वप्रथम परिवार पहचान पत्र यानी परमानेंट परेशानी पत्र की वैधता समाप्त की जाएगी, इसके अलावा जिन लोगों के नाम बीपीएल कार्ड से काट दिए गए है, उन्हें फिर से जोड़ा जाएगा और प्रापर्टी आईडी खत्म की जाएगी और जरूरतमंद गरीबों को निशुल्क प्लांट आवंटित किए जाएंगे। वहीं जो कालोनियां अनियमित है, उन्हें नियमित करके लोगों को मूलभत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। 

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कार्यक्रम में उपस्थित दीपक बावरिया व गीता भुक्कल को झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले लोगों की समस्याओं के बारे में बताया कि यहां रहने वाले लोगों को बिजली, पानी, सडक़ें, स्ट्रीट लाईट आदि की सुविधाएं मुहैया हो, जो लोग कालोनियों व झुगिगयों में तीस या चालीस गज के मकान में रहते है उनका हाऊस टैक्स और बिजली बिल माफ हो, क्षेत्र में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोगों के लिए छठ घाट बनवाया जाए वहीं कम्युनिटी सेंटर व कब्रिस्तान के लिए जमीन मुहैया करवाई जाए ताकि यह लोग अपना सुख-दुख अपनों के साथ बांट सके।

 श्री सिंगला ने कहा कि दीपक बावरिया गीता भुक्कल से आग्रह किया कि यह सभी इन लोगों के मौलिक अधिकार है, सरकार बनने पर इन सभी समस्याओं का निवारण करवाया जाए। इस पर दोनों नेताओं ने लोगों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर इन समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा। इस दौरान लखन कुमार सिंगला ने जहां झुगगी वहां मकान और जहां खोखा वहीं दुकान का नारा दिया, जिसे उपस्थितजनों ने अपना समर्थन दिया। 

इस अवसर पर विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक ललित नागर, वासुदेव अरोड़ा, गोल्डी बरेजा, धीरज गाबा,गुलशन बग्गा, विरेंद्र वशिष्ठ, बालकिशन वशिष्ठ, नितिन सिंगला, जिला प्रभारी रमाकांत मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, शुगनचंद जैन, युद्धवीर झा चेयरमैन पूर्वांचल समाज कांग्रेस, महावीर बिश्रोई, लाला शर्मा, गुलाब सिंह गुड्डू, खुशबू खान, चंद्रपाल,राहुल चौधरी, कृष्ण अत्री, रचना भसीन, सुनील यादव, महेंद्र प्रधान, किशन, सोनू, तुलसी प्रधान, गायत्री, सत्यवती, हरिलाल गुप्ता, राजेश दहिया, अमित कुमार, वीरू गुर्जर, रवि, शेखर, रहमान, विक्रम पोसवाल, महेश बैंसला, राम गुलाटी, यूसूफ खान, भगत जी, ममता, हाजी इरफान, जनरैल हुसैन, सलमान मंसूरी, उस्मान ठेकेदार, सुरेंद्र यादव, अरविंद गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, कपूरचंद अग्रवाल, संतोष देवी, सौंदई देवी, अमित गुप्ता, आसिफ सलमानी, अमरचंद तेवतिया, आरएन झा, सोहनपाल खटाना सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 

भाजपा सरकार में गौमाता की हो रही है दुर्गति : बलजीत कौशिक

0
कांग्रेसी नेता ने की जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग

फरीदाबाद,25 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
ओल्ड फरीदाबाद के हीरा मंदिर रोड ट्युबवैल नंबर-2 के समीप बिजली के खम्भे में करंट उतरने से दो गायों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही कांग्रेस के पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक मौके पर पहुंचे और कालोनीवासियों से सारी घटना की जानकारी ली। 

IMG 20240725 WA0271
कालोनी वासियों ने बताया कि सुबह उक्त बिजली के खम्भे में करंट आया था, जिससे एक गाय की मौत हो गई, इसकी जानकारी विभाग के कर्मचारियों को दी, जिस पर उन्होंने अपनी कार्यवाही शुरू की और कुछ समय बाद कहा कि अब खम्भे में करंट नहीं है, लेकिन कुछ समय बाद वहां से गुजर रही एक अन्य गाय करंट लगने से मर गई। बिजली कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर कालोनीवासियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।
 इस मौके पर कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार गायों को मां का दर्जा देने की बात करती है, दूसरी तरफ उन्हें सडक़ों पर गंदगी खाने के लिए छोड़ देती है, इनके रखरखाव के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं करती। पूरे शहर में जगह-जगह गायों को गंदगी खाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट की राजनीति करती है, गौमाता और धर्म की आड़ में वोट ले लेती है और सत्ता प्राप्ति के बाद सब भूल जाती है।
 श्री कौशिक ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि इस घटना के लिए दोषी जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्यवाही होगी और जिस पशुपालक की गायें इस घटना में मारी गई है, उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। इस मौके पर शगुनचंद जैन, एनके शर्मा, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, रोहित, सतबीर, मनीष, कपिल, रामपाल, जुबैर, सुरेश, डालचंद सहित अनेकों कालोनीवासी मौजूद थे।


गांव मोठूका में कूड़ाघर रुकवाने के लिए विधायक राजेश नागर से मिले ग्रामीण

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
गांव मोठूका में प्रस्तावित कूड़ाघर के खिलाफ लामबंद ग्रामीणों ने आज तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर से मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंपा। करीब एक दर्जन गांवों के प्रतिनिधियों ने नागर से कहा कि उनके यहां कूड़ा घर बनने से माहौल बद से बदतर हो जाएगा। इसे तुरंत प्रभाव से रोका जाए। जिस पर विधायक ने उनकी हर संभव सहायता करने की बात कही। 

IMG 20240725 195740
आज विधायक राजेश नागर के भतौला स्थित निवास पर गांव मोठूका, नंगला, नया गांव, अरुआ, फैज्जूपुर खादर, साहूपुरा खादर, शाहजहांपुर खादर, अहसान नगर, दूल्हेपुर, ईमामुद्दीनपुर, चांदपुर, बहादुरपुर, कौराली, अटाली, मौजपुर, गढख़ेड़ा, दयालपुर, नरहावली, छायंसा, पंचायत झुग्गी के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। 
लोगों ने बताया कि सरकार ने उनके गांव मोठूका में कूड़ाघर बनाने की घोषणा की है। जिससे यहां करीब 20 गांव प्रभावित होंगे। इसके साथ साथ मोठूका में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों पर भी असर होगा। यहां अटल बिहारी वाजपेयी  मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भी है, गांव नंगला में प्राइमरी स्कूल, गांव मोठूका में कन्या स्कूल, अरुआ में सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि में करीब 4000 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कूड़ाघर बनने के बाद इन सबके स्वास्थ्य पर असर पडऩे की आशंका है, जिसे अभी रोका जाए। 
लोगों ने विधायक राजेश नागर के समक्ष इस कूड़ाघर के बन जाने के बाद भूजल के दूषित होने की भी आशंका जताई। उन्होंने कहा कि यहां बने रेनीवेल से शहरों में आपूर्ति हो रहे पानी के भी प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों ने विधायक राजेश नागर से कहा कि वह अपने प्रयास कर इस प्लांट को कहीं और स्थानांतरित करवाकर उन्हें राहत दिलवाएं। जिस पर नागर ने उनकी हर संभव मदद की बात कही। नागर ने कहा कि आप लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया है, मैं भी आपकी परेशानी को यथासंभव दूर करवाने की कोशिश जरूर करूंगा। 
इस अवसर पर मोठूका सरपंच मोहन बंसल, पूर्व सरपंच राजबीर बिधूड़ी, पूर्व सरपंच ज्योति, अमर सिंह, अशोक कुमार चंदानी, ज्ञानेन्द्र, बिक्रम, ओमप्रकाश, राजबीर, नानकचंद, राजेंद्र शर्मा, नन्दराम, शिव नारायण सरपंच नया गांव, वासुदेव, ओंकार, महेंद्र शर्मा, रामबीर शर्मा, सूरजपाल भूरा, रघुराज सिंह, चन्द्रकांत, राजेश सरपंच छायंसा, गोपीचन्द्र, रामदेव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

मानवता के कार्यों में सामाजिक संगठनों का विशेष भूमिका – बिजेंद्र सौरोत

0
मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद के द्वारा ट्राई साइकिल किया गया वितरित

फरीदाबाद,25 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद के द्वारा निशुल्क ट्राईसाईकिल राजस्थान भवन सेक्टर 10 में वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिजेंद्र सौरोत सचिव रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश शास्त्री मण्डल बाल कल्याण अधिकारी एवं पुरुषोत्तम सैनी जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने पहुंचकर इस मानवता कार्य के लिए प्रशंसा की साथ ही बताया कि दिव्यांग भाइयों का जीवन सरल बनाने के लिए  निशुल्क ट्राईसाईकिल वितरण किया गया निश्चित रूप से वह अपनी दैनिक दिनचर्या में सुविधा प्रदान होगी। वह  बेहतर रूप से अपने कार्य को कर सकेंगे। हम सभी का उद्देश्य दिव्यांग भाइयों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का होना चाहिए। नर सेवा नारायण सेवा होती है।

Screenshot 2024 0725 190739
मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष विमल खंडेलवाल ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में मारवाड़ी युवा मंच की 850 शाखों के साथ में मानवता का कार्य किया जा रहा है। समय-समय पर सभी दिव्यांग भाइयों के लिए आर्टिफिशियल लिंब्स, ट्राईसाईकिल वितरण की जाती है। आज के कार्यक्रम में राधेश्याम मोहिनी देवी कनोई  ट्रस्ट के स्वर्गीय श्री निर्मल कनोई  की जन्म पुण्यतिथि के उपलक्ष में आयोजित किया गया है। जिसमें हमारा उद्देश्य है कि दिव्यांग जनों को हम ट्राई साइकिल देकर आत्मनिर्भर बनाएं कि वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सके और आत्मनिर्भर बन सके।
कार्यक्रम के संयोजक नारायण शर्मा एवम सचिव निकुज अग्रवाल ने बताया कि बहुत जल्द फरीदाबाद में उनके द्वारा दिव्यांगों के लिए जांच माप शिविर लगाया जाएगा। जिसे निश्चित रूप से दिव्यांगों को लाभ मिलेगा। 
समाजसेवी अरुण बजाज एवं गौतम चौधरी ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा समय-समय पर मानवता के कार्य किए जाते हैं। हम सभी युवा टीम को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई प्रेषित करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विमल खंडेलवाल,सचिव निकुज अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता,अरिहंत जैन, नारायण शर्मा,संजय गोयल,समाजसेवी महेश बजाज,रोहतास कुमार,मधुसूदन मांटोलिया,भारत बेगवानी,समाजसेवी अरुण बजाज,गौतम चौधरी,वेदप्रकाश खण्डेलवाल, स्पेशल अचीवर अध्यक्ष माधवी हंस एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने ठेका व अहाता संचालकों को लगाई फटकार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने कल शाम फरीदाबाद शहर का दौरा किया। इस दौरान एरिया में स्थित ठेकों व आहातों का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर, डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार तथा डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह व संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

IMG 20240725 WA0194
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने नीलम – थाना एनआईटी रोड़ एनआईटी-5, मुल्ला होटल – मस्जिद रोड़ एनआईटी-3, अनाज गोदाम रोड एनआईटी- 2, सेक्टर 22 मुजेसर मार्ग, सेक्टर 25 इंडस्ट्रियल एरिया, ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 58, डीलर चौक सेक्टर 62/65, नजदीक आईएमटी चौक, सीही बाईपास पुल के पास, बीपीटीपी पुल के पास, डीपीएस चौक मार्ग पर, अमोलिक चौक के पास, गांव वजीरपुर के पास अमृता हॉस्पिटल रोड़ से होते हुए फरीदाबाद शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले ठेकों और आहातों का भी औचक निरीक्षण किया गया।
IMG 20240725 WA0193
 निरीक्षण के दौरान ठेकों और आहातों के बाहर खोखे व् रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करना पाया गया तथा वाहन भी अव्यवस्थित रूप से खड़े होने पाए गए। ठेकों के बाहर अव्यवस्थित रूप से अंडों और फास्टफूड की रेहड़ियां लगी हुई पाई गई तथा ठेकों के बाहर रोड पर गाड़ी खड़ी करने की वजह से जाम की स्थिति पाई गई जिससे यातायात में बाधा हो रही थी और आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 
IMG 20240725 WA0190
पुलिस आयुक्त ने ठेका संचालकों को फटकार लगाते हुए कहा कि ठेके के लिए निर्धारित की गई जगह से बाहर कोई भी खोखा, रेहडी या किसी भी प्रकार का सामान रखकर अतिक्रमण ना किया जाए। ठेका का लाइसेंस डिटेल व् एरिया का विवरण ठेकों के सामने डिस्प्ले होना चाहिए तथा ठेकों और आहातों के बाहर अतिक्रमण को हटाया जाए व् वाहनों को खड़ा करवाने की उचित व्यवस्था की जाए। 
पुलिस आयुक्त द्वारा उक्त मामले में सभी सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले ठेकों के आस-पास रेहड़ी खोखा लगाकर अतिक्रमण न हो। ठेकों व् आहातो पर वाहनों की अव्यवस्था और जाम की स्थिति ना हो ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस आयुक्त द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ठेकों व् अहातों के बाहर खुलेआम शराब का सेवन ना किया जाए। अगर कोई ठेका व् अहाता संचालक आबकारी नियमों की अवहेलना करता है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 

मानव सेवा समिति का “पौधा लगाओ, उसे पेड़ बनाओ” अभियान जारी, वूमेन पॉलिटेक्निक में लगाए 11 पौधे

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
मानव सेवा समिति ने “पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ” अभियान जारी रखते हुए गुरुवार को सेक्टर 8 स्थित वूमेन पॉलिटेक्निक में त्रिवेणी पीपल,बरगद,नीम,बेल, गुलमोहर,अशोक,अमलतास, मोरश्री के 11 पौधे लगाए।

Screenshot 2024 0725 185700
 पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने कहा है कि मानव सेवा समिति के सहयोग से लगाए गए इन सभी पौधों की अच्छे से देखभाल करके उन्हें हरा भरा पेड़ बनाया जाएगा।
 इस अवसर पर प्रभारी पर्यावरण सेल प्रतिमा गर्ग, अध्यक्ष कैलाश शर्मा,चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा,सचिव रमा सरना, क्षेत्र प्रबंधक परमेश्वरी कासवान सहित कॉलेज के शिक्षाविद व स्टाफ रीना कपूर,नीलम दहिया, प्रीति भंडारी,त्रिलोक शर्मा,  शालिनी,मनितारानी,सुमित्रा,अंशुमन मौजूद रहे। महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है की समिति द्वारा अब तक 201 पौधे लगाए जा चुके हैं।


बजट घाटा बिगाड़ सकता है वित्तीय संतुलन : विजय प्रताप

0
बजट बहुत ही निराशाजनक है : विजय प्रताप

फरीदाबाद,23 जुलाई
(रूपेश देव)
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बहुत ही निराशाजनक बजट है। महंगाई, बेरोजगारी,महिला सुरक्षा ,किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी या खाद में सब्सिडी जैसा कुछ नहीं किया गया। यानि थोथा चना बाजे घना वाला बजट है। बजट को वित्तीय संतुलन बिगाडऩे वाला और देश की अर्थव्यवस्था को डांवाडोल करने वाला बताते आमजन की इच्छाओं के विपरीत बताया।

IMG 20240723 195146
 उन्होंने आगे कहा कि इसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज युवा निधि योजना है। इस सरकार ने अप्रेंटिसशिप प्राप्त करने वाले प्रत्येक युवा को 5000 रुपये देने की घोषणा की है। इससे यह साबित होता है कि यह सरकार राहुल गांधी के विचारों को कॉपी कर रही है।