फरीदाबाद,02 जुलाई
(रूपेश देव)। एक जुलाई से शुरू हुए साप्ताहिक राष्ट्रीय वन महोत्सव में भागीदारी करते हुए मानव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन पर एक बेल का पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरुआत की। इस शुभ अवसर पर समिति की 11 महिला सदस्यों को पीपल,बरगद,नीम, बेल,गुलमोहर के पौधे प्रदान किए गए। पौधा देने से पहले उनसे एक संकल्प पत्र “मैंने समिति से एक पौधा प्राप्त किया, मैं इसे हरा भरा पेड़ बनाऊंगा” भरवाया गया।
पर्यावरण प्रेमियों को 11 पौधे देकर मानव सेवा समिति ने मनाया राष्ट्रीय वन महोत्सव
भाजपा सरकार में क्राइम चरम सीमा पर जनता परेशान – शारदा राठौर
फरीदाबाद,02 जुलाई
(रूपेश देव)। सेक्टर 3 से लापता बच्चे का 16 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है । इस कारण पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट सेक्टर वासियों ने मंगलवार को रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान पूर्व विधायक शारदा राठौर मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते कहा कि अगर बच्चा जल्द नहीं मिला तो जनता का आक्रोश एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। इसके बाद लोगों से समंझा कर जाम खुलवाया।
सेक्टर 3 निवासी संजय पाल नाम का लड़का 16 दिनों से गायब है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट सेक्टर वासियों ने समुदाय भवन के सामने वाले रोड पर एकत्र होकर जाम लगा दिया।
इस दौरान मौके पर पहुंची पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बच्चों व महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अपराधियों को नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। पिछले एक सप्ताह के अंदर हत्या लूटपाट अपहरण मारपीट के 8 से 10 घटना हो चुकी है। पुलिस अपराधियों को नेता और मंत्रियों का संरक्षण मिलने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में गरीब लोग जाए तो कहां जाए। पूर्व विधायक ने लापता हुए संजय पाल के परिजनों और सेक्टर वासियों को आश्वासन दिया कि अगर पुलिस बच्चे का जल्द से जल्द पता नहीं लगा पाती है तो उन्हे पूरा सहयोग मिलेगा। इस मौके पर रतनलाल राणा सुभाष लांबा लापता बच्चों के माता-पिता के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सेक्टरवासी मौजूद थे।
होमगार्ड के जवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर – जिला आदेशक
फरीदाबाद,01 जुलाई
(रूपेश देव)। फरीदाबाद जिला आदेशक गृहरक्षी हरियाणा फरीदाबाद के द्वारा जिला स्तर पर 200 होमगार्ड के जवानों को बाढ़ और भूकंप आपदा से निपटने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह के द्वारा उक्त विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
विकास कार्यों में गति लाएं नहीं तो होगी कार्रवाई – राजेश नागर
फरीदाबाद,01 जुलाई
(रूपेश देव)। भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज अपने निवास पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक ली। उन्होंने विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढील न देने की चेतावनी दी। नागर ने कहा कि चल रहे कार्यों की गति बढ़ाएं और प्रस्तावित कार्यों के टेंडर कर उन्हें शुरू करें।
यशवंती मलिक बनी कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश सचिव
फरीदाबाद,01 जुलाई(रूपेश देव)। हरियाणा प्रदेश कांगे्रस महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने पंचवटी रेजिडेंट वेलफेयर एसो. सेक्टर-9 की प्रधान एवं कांग्रेसी नेत्री यशवंती मलिक को कांग्रेस महिला सेवादल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज अपने ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और उम्मीद जताई कि यशवंती मलिक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करेगी।
लडाई-झगडा, हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,29 जून(रूपेश देव)। बता दे कि वारदात 20 जून सुबह की है। घायल लडका विशाल के पिता राजकुमार वासी गांव करीमपुर पलवल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका लडका विशाल अजरौंदा में DOMPROS CONSULAINTS PVT LTD मे नौकरी करता है। जो प्रतिदिन की तरह 20 जून को नौकरी के लिए कम्पनी में आया था। कम्पनी से शिकायतकर्ता को फोन पर सूचना मिली कि उसके लडके के साथ किसी ने लडाई-झगडा कर चोट पहुंचाई है जो अब बीके अस्पताल में भर्ती है। जिसकी शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस टीम ने डॉक्टर से राय लेकर हत्या के प्रयास की धारा ईजाद की गई। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जैसलीन कौर द्वारा तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसपर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
पौधा लगाकर उसे हरा भरा स्वस्थ पेड़ बनाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य – कैलाश शर्मा
फरीदाबाद,29 जून(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति ने कहा है कि पौधा लगाकर उसे हरा भरा स्वस्थ पेड़ बनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस बरसात में समिति यह पुण्य कार्य अपने सदस्यों के सहयोग से करने जा रही है। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मुख्य संयोजक अरुण बजाज व महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि समिति ने “पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ” अभियान चलाया है।
बच्चों की शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए डकार गई बीजेपी – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,29 जून(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी फरीदाबाद जिला अध्यक्ष कुंवर हरेंद्र भाटी ने शिक्षा घोटाले में सीबीआई एफआईआर पर हरियाणा की बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जब से बीजेपी हरियाणा में शासन में आई है उसी दिन से इन्होंने भ्रष्टाचार और लूट शुरू कर दिया। अब इसके सुबूत भी सामने आ गए हैं। सीबीआई ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं, जब 2014 में बीजेपी सरकार बनी तो तब से लेकर 2016 तक दो साल में सरकारी स्कूलों में 4 लाख बच्चों का फर्जी दाखिला दिखाया गया। इन बच्चों के नाम पर वजीफे, मिड डे मील और वर्दी के पैसे सारा खर्चा सरकारी खातों से निकलते रहे। यहां तक कि इन बच्चों के नाम पर सरकारी टीचर्स हायर किए गए और उनकी तनख्वा को भी डकार गए, करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया।
शहर में चारों तरफ लगे है गंदगी के ठेर,प्रशासन मौन,प्रतिनिधि गायब – गिरीश भारद्वाज
फरीदाबाद,27 जून(रूपेश देव)। बल्लभगढ़ के कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को आमजन की मांग ‘पोल-खोल अभियान’ के तहत शहर में स्वच्छता को लेकर दौरा किया। इस क्रम में गिरीश भारद्वाज अपनी टीम व अमजन के साथ मोहना रोड़ स्थित पंजाबी धर्मशाला के नजदीक लगे कूड़े-गंदगी का ढेर,गुरुग्राम कैनाल, गुर्जर चौक के अलावा शहर में लगभग सात स्थानों पर पहुंचे जहां गंदगी पर अवारा पशुओं का जमावड़ा था। वहां बदबूदार माहौल होने से आवागमन करने वाले लोगों ने मुंह पर कपड़ा लगाया हुआ था।
17 वर्षीय नाबालिग लडकी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,27 जून(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सिकरौना की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमें में आरोपी को गिरफ्तार किया है।


















