back to top
Tuesday, May 19, 2026
Home Blog Page 87

17 वर्षीय नाबालिग लडकी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 जून(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सिकरौना की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमें में आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 0627 152341
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी रुपेश (26) वासी भाटिया कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी सिकरौना में पीडिता के द्वारा वर्ष 2023 में दुष्कर्म की वारादात को अंजाम देने की शिकायात प्राप्त हुई। जिसपर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने सेक्टर-2 फरीदाबाद, झडसेंतली, सरिता विहार, नोएडा, गाजियाबाद, वृन्दावन इत्यादि स्थान पर रेड की। जिसको काफी तलाशी के बाद वृन्दावन से गिरफ्तार किया गया। 
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी माध्यम का सहयोग लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पीडिता के घर के पास एक होटल में नौकरी करता था। जिसके दौरान आरोपी की पहंचान पीडिता के साथ हुई और दुष्कर्म की वारादात को अंजाम दिया। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा।    

नगर निगम में शामिल 24 गांव आज भी विकास कार्यों के लिए तरस रहे हैं – अशोक रावल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,26 जून(रूपेश देव)। जिला पंचायत समिति के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावल ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नगर से आग्रह किया है कि इन 24 गावों में  विकास कार्य कराई जाए क्योंकि जब से नगर निगम में 24 गांव शामिल हुए हैं तभी से आज तक गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लोग नरक जैसी जिंदगी जीने पर मजबूर हो रहे हैं।


IMG 20240626 WA0256


कष्ट निवारण समिति के सदस्य अशोक रावल ने कहा कि जब गांव में पंचायत थी तो सरपंच पंचायत समिति के सदस्य जिला परिषद के सदस्य अपने-अपने फंड से कॉलोनियों में विकास कार्य करवा रहे थे। 
लेकिन आज नगर निगम में शामिल होने के बावजूद भी काम नहीं हो रहे हैं और ना ही सफाई हो रही है और प्रशासन के अधिकारी भी नहीं सुन रहे हैं ऐसे में हालात और भी खराब होते जा रहे हैं।
अशोक रावल ने कहा कि सरकार और प्रशासन को आम जनमानस के लिए सुविधा सरल केंद्र बनाने चाहिए ताकि आम जनमानस वहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सके और शिकायतों का निवारण  किया जा सके।
उन्होंने कहां की गांव के चौराहे पर गंदगी रहती है जिसके कारण बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है चौराहे के पास तो सड़क पर पानी भरा रहता है बिना बरसात के भी पानी भरे रहने से गंदगी उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने कहा कि गांव वासी पिछले कई सालों से मांग कर रहे हैं कि पानी की निकासी की जाए लेकिन जिला प्रशासन और सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

चुन्नी से गला घोटकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 जून(रूपेश देव)। डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह द्वारा जगन्य अपराधों में अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 55 प्रभारी और उनकी टीम ने एक सप्ताह पहले के हत्या के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

IMG 20240625 174958
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुबारिक है जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का निवासी है और पिछले करीब 5 साल से फरीदाबाद सेक्टर 56 के आशियाना फ्लैट में रहते हैं। 17 जून को मृतक महिला के भाई इमरान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 16 साल पहले मुबारिक के साथ हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। 
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका जीजा शराब पीने का आदी है और शराब पीकर अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उन्होंने अपने जीजा को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। 17 जून को सुबह सूचना मिली कि आरोपी ने चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां मृतक महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था और उसके गले में चुन्नी लपेटी हुई थी। 
पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी मुबारिक और तीन अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल सेक्टर 56 एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सूर्य ट्रैवल्स नामक ट्रैवल कंपनी में बस ड्राइवरी का काम करता है जो वारदात की रात आरोपी सालासर से बस लेकर वापस आया था। जब वह अपने घर पहुंचा तो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। 
आरोपी को अपनी पत्नी का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी के चलते दोनों में झगड़ा हुआ जिसमें आरोपी ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।

नई सीरीज HR 51 CP के मनपसंद नंबरों के लिए वाहन मालिकों ने लगायी बोली : एसडीएम शिखा अन्तिल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 जून(रूपेश देव)।  एसडीएम शिखा अन्तिल ने कहा कि वाहन संख्या एच.आर 51 CP की नई सीरीज के मनपसंद नम्बर के लिए वाहन मालिकों द्वारा बोली लगाई गई है।

IMG 20240625 WA0237
एसडीएम फरीदाबाद शिखा अंतिल ने बताया कि रजिस्ट्रीग अथॉरिटी फरीदाबाद में वाहन संख्या एच.आर 51 CP की नई सीरीज शुरू की गई। नई सीरीज के वाहन संख्या एच.आर 51सीपी/CP के लिए बोलीदाता रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए हाजिर आए। जिन्होंने इन रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए बोली लगाई।
उन्होंने आगे बताया कि इस 9000 नंबर के लिए 01 लाख 15 हजार रुपये की, 1111 नंबर के लिए 01 लाख 10 हजार रुपये की, 1000 नंबर के लिए 01 लाख रुपये की और 1717 नंबर के लिए 80 हजार रुपये की बोली लगाई गई है।

सीएम सैनी के साथ विधायक राजेश नागर ने किये रामलला के दर्शन

0
अपनी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ रामलला के दर्शन को पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी 

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अयोध्या धाम में श्री राम लला के दर्शन किए। इस दौरान सैनी कैबिनेट के मंत्री एवं अनेक भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद विधायक राजेश नागर प्रफुल्लित नजर आए। उन्होंने कहा कि रामलला बहुत दिव्य और भव्य नजर आते हैं। उनको देखकर नजरें हटती ही नहीं हैं।

.

IMG 20240624 WA0257

 नागर ने कहा कि रामलला के दर्शन करने के लिए लाखों लोग अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं जोकि हिंदू धर्म की सार्वभौमिकता को दर्शाता है। नागर ने कहा कि अयोध्या धाम पहले से बहुत बदला बदला नजर आता है। आज वहां हर चीज पहले से अधिक जीवंत नजर आती है। 
विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री साहब ने यह बहुत अच्छा निर्णय लिया कि हम सबको लेकर अयोध्या धाम पहुंचे।   उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला को मंदिर प्राप्त हुआ है जो हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इतना भव्य मंदिर है कि पूरी दुनिया यहां पर पहुंच रही है और भगवान से प्रार्थना कर रही है। भगवान राम सभी को देने वाले हैं, केवल हमें प्यार से मांगने की जरूरत है। 

नाले की सफाई न होने पर निगमायुक्त ने कार्यकारी अभिंयता को कारण बताओ नोटिस किया जारी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। निगम आयुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने आज वार्ड-13 में अधीक्षण अभियंता श्री ओमबीर सिंह के साथ नीलम बाटा रोड पर ए.सी. नगर के साथ लगते एरिया का निरीक्षण किया। जिसमें नीलम बाटा रोड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलने और साथ में ए.सी. नगर के साथ लगते नाले की सफाई ना होने पर नाराजगी जताई।


WhatsApp%20Image%202024 06 24%20at%205.04.27%20PM

निगमायुक्त ने दौरे के दौरान गंदगी पाये जाने और नाले कि सफाई न होने पर अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कोताही बरतने पर वार्ड-13 के सम्बंधित कार्यकारी अभिंयता को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किये। उन्होंने वार्ड-13 के कार्यकारी अभियंता व सफाई निरीक्षक को जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों को उठवाने तथा नालो की सफाई के निर्देश दिए।

WhatsApp%20Image%202024 06 24%20at%205.04.27%20PM%20(1)

निगमायुक्त ने अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरूस्त करें और 30 जून तक सभी नालों की सफाई करवाए। सफाई व्यवस्था को लेकर अगर कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


ऑटो में सवारी बैठाकर पैसे छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश व एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने स्नेचिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0624 165632
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोहित सागर तथा फिरोज उर्फ मुन्ना का नाम शामिल है। आरोपी रोहित सीकरी का रहने वाला है वहीं अन्य दोनों आरोपी ओल्ड फरीदाबाद के निवासी हैं। आरोपी रोहित किराए का ऑटो चलाता है। 21 जून की रात आरोपियों ने एक बुजुर्ग के साथ छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया था। 
IMG 20240624 WA0227
आरोपियों ने ओल्ड फरीदाबाद से एक बुजुर्ग को रात 11:30 बजे बैठाया जिन्हें बदरपुर बॉर्डर की तरफ जाना था आरोपी रोहित ऑटो चला रहा था और अन्य दोनों आरोपी पीछे बैठे थे रास्ते में आरोपियों ने एनएचपीसी चौक के पास बुजुर्ग के साथ छीनाझपटी की और उनसे 4700 रुपए छीन लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सराय में स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की गई जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपियों को सेक्टर 37 बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से ₹3000 बरामद किए गए। बाकी के पैसे आरोपियों ने नशे में उड़ा दिए। 
आरोपी फिरोज को जेल भेज दिया गया वहीं आरोपी रोहित तथा सागर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रात को नशा करने के बाद सवारी को लूटने का प्लान बनाया था। इसी प्लान के तहत उन्होंने बुजुर्ग के साथ छीना झपटी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित और सागर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं वहीं आरोपी फिरोज के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का एक मुकदमा दर्ज है। वारदात में प्रयोग ऑटो आरोपियों ने पलवल अलीगढ़ रोड पर छुपा रखा है जिसे पुलिस द्वारा बरामद करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

सर्वोच्च न्यायालय में स्पेशल लोक अदालत 29 जुलाई से 3 अगस्त तक : सीजेएम ऋतु यादव

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋतु यादव ने बताया कि आगामी 29 जुलाई से तीन अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से चलने वाले केसों से संबंधित पार्टियां आपसी सहमति के साथ यदि विशेष लोक अदालत के सामने रखना चाहती हैं तो वें स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। 

3 1
उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में जमीनी विवाद, मोटर व्हीकल से जुड़े मामले, घरेलू हिंसा, नौकरी से संबंधित मामले सहित कई अन्य प्रकार के मामलों में सुलह के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में आयोजित होने वाली लोक अदालत में जो व्यक्ति अपने मामलों को इस प्रक्रिया के तहत रख कर आपसी सहमति से केसों को सुलह करवाना चाहते हैं वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय परिसर फरीदाबाद कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

सीजेएम ऋतु यादव ने आगे बताया कि स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड के माध्यम से प्री-कंसिलीएटॉरी बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के केसों से सम्बन्धित  पार्टियों के मध्य सुलह की संभावनाओं को परखते हुए ऐसे मामलों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में पार्टी सरकार है, ऐसे मामले विशेष लोक अदालत में निपटाए जाने की संभावना है।

बल्लभगढ़ के लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाते रहेंगे – गिरीश भारद्वाज

0
कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने “सांकेतिक_बुलेट_बाईक_यात्रा” को झंडा दिखाकर किया रवाना

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। रविवार को टीम गिरीश भारद्वाज के युवा साथियों द्वारा “स्वच्छ प्रशासन साफ सफाई बल्लभगढ़ की यही लड़ाई” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए  “सांकेतिक_बुलेट_बाईक_यात्रा” सैक्टर-02 स्थित तिरंगा भवन कार्यालय से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज द्वारा झण्डा दिखा कर शुरुआत करते हुए पूरी बल्लभगढ़ विधानसभा में से यात्रा निकाली गई।

FB IMG 1719224198653
इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि इस यात्रा का सिर्फ एक उद्देश्य है कि अपने बल्लभगढ़वासियों को स्वच्छ प्रशासन साफ सफाई की मजबूत व्यवस्था देना। 
FB IMG 1719224237576
उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में है लेकिन जो हमारा दायित्व है जनता की आवाज उनकी समस्याएं सरकार तक पहुँचना वो हम पूर्ण ईमानदारी से निभाते रहेगें क्योंकि इस बीजेपी सरकार ने ना केवल बल्लभगढ़ की बल्कि पूरे हरियाणा की व्यवस्थाओं को चौपट कर रखा है। जिसका आधा जवाब तो जनता ने लोकसभा चुनाव में दे दिया है बाकी आगामी हरियाणा विधानसभा में इस निक्कमी बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम जनता करेगी।  और हरियाणा में जन हितैषी कांग्रेस पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने जा रही है।
FB IMG 1719224224504
इस मौके पर सांकेतिक बुलेट बाईक यात्रा में राजीव शर्मा, दीपक चौहान, विजय डागर, सोनू, दिनेश शर्मा, नवीन, सुनील कमल, चरण सिंह, एडवोकेट अरविंद छावड़ी, प्रदीप सैन, आदित्य शुक्ला, दीपक शर्मा, कुणाल, मुकेश शर्मा आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए।

कांग्रेस की सरकार बनने पर कालोनियों का होगा भरपूर विकास : लखन सिंगला

0
कांग्रेसी नेता ने शास्त्री कालोनी के लोगों की सुनीं समस्याएं

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। ओल्ड फरीदाबाद की शास्त्री कालोनी में रहने वाले लोग इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। स्थानीय निवासियों ने कालोनी में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रुप से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की और लोगों की समस्याएं सुनीं। 


02


स्थानीय लोगों ने श्री सिंगला को बताया कि उनकी कालोनी में सडक़ें व गलियां बदहाली का शिकार बनकर रह गई है, यहां सडक़ों व गलियों में जलभराव और कीचड़ रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है वहीं कालोनी में पीने के पानी की भी खासी किल्लत है, शिकायतें करने के बावजूद उनकी समस्याएं दूर नहीं होती। लोगों ने बताया कि यहां सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों तक पहुंच जाता है, आने वाले समय में मानसून की बारिश होनी शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी तक नाले-नालियों की सफाई नहीं हुई जिसके चलते यहां जलभराव की समस्या विकराल हो जाएगी और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

05


लोगों की समस्याएं सुनने के बाद लखन सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास केवल कागजों तक सीमित रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग आज भी जनसमस्याओं से ग्र्रस्त है, लोगों की प्रशासन व सरकार में कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा तो मिल गया है, लेकिन यहां विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगी। लोग बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते बदहाल जीवन जीने को मजबूर हो रहे है, लेकिन विधायक व मंत्री पूरी तरह से मौन धारण किए हुए है। 
03


श्री सिंगला ने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजों ने भाजपा को सच्चाई का आइना दिखाने का काम किया है, इन चुनावों के नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी और चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनकर फिर से हरियाणा को विकास की नई बुलंदियों तक ले जाएंगे। उन्होंने लोगों का विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सभी कालोनियों में भरपूर विकास करवाकर लोगों की सभी समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा। बैठक में पहुंचने पर कालोनीवासियों ने फूल मालाओं से श्री सिंगला का स्वागत किया। 

इस अवसर पर संतलाल,अभिषेक, अवतार, शोभा सिंह, नौना, विनोद रावत, बंटी, अजय चौहान, मोटू, ओमप्रकाश थानेदार, विजयपाल बायसोया, अमरजीत सिंह, मनोज गुप्ता, गोपाल शर्मा, सुनील शर्मा, भूपेंद्र सिंह, बबलू सिंह, कल्लू खान, टीटू, रुबेल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।