फरीदाबाद,26 जून(रूपेश देव)। जिला पंचायत समिति के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावल ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नगर से आग्रह किया है कि इन 24 गावों में विकास कार्य कराई जाए क्योंकि जब से नगर निगम में 24 गांव शामिल हुए हैं तभी से आज तक गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लोग नरक जैसी जिंदगी जीने पर मजबूर हो रहे हैं।
नगर निगम में शामिल 24 गांव आज भी विकास कार्यों के लिए तरस रहे हैं – अशोक रावल
चुन्नी से गला घोटकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
फरीदाबाद,25 जून(रूपेश देव)। डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह द्वारा जगन्य अपराधों में अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 55 प्रभारी और उनकी टीम ने एक सप्ताह पहले के हत्या के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नई सीरीज HR 51 CP के मनपसंद नंबरों के लिए वाहन मालिकों ने लगायी बोली : एसडीएम शिखा अन्तिल
फरीदाबाद,25 जून(रूपेश देव)। एसडीएम शिखा अन्तिल ने कहा कि वाहन संख्या एच.आर 51 CP की नई सीरीज के मनपसंद नम्बर के लिए वाहन मालिकों द्वारा बोली लगाई गई है।
सीएम सैनी के साथ विधायक राजेश नागर ने किये रामलला के दर्शन
फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अयोध्या धाम में श्री राम लला के दर्शन किए। इस दौरान सैनी कैबिनेट के मंत्री एवं अनेक भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद विधायक राजेश नागर प्रफुल्लित नजर आए। उन्होंने कहा कि रामलला बहुत दिव्य और भव्य नजर आते हैं। उनको देखकर नजरें हटती ही नहीं हैं।
नाले की सफाई न होने पर निगमायुक्त ने कार्यकारी अभिंयता को कारण बताओ नोटिस किया जारी
फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। निगम आयुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने आज वार्ड-13 में अधीक्षण अभियंता श्री ओमबीर सिंह के साथ नीलम बाटा रोड पर ए.सी. नगर के साथ लगते एरिया का निरीक्षण किया। जिसमें नीलम बाटा रोड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलने और साथ में ए.सी. नगर के साथ लगते नाले की सफाई ना होने पर नाराजगी जताई।
निगमायुक्त ने दौरे के दौरान गंदगी पाये जाने और नाले कि सफाई न होने पर अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कोताही बरतने पर वार्ड-13 के सम्बंधित कार्यकारी अभिंयता को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किये। उन्होंने वार्ड-13 के कार्यकारी अभियंता व सफाई निरीक्षक को जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों को उठवाने तथा नालो की सफाई के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरूस्त करें और 30 जून तक सभी नालों की सफाई करवाए। सफाई व्यवस्था को लेकर अगर कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ऑटो में सवारी बैठाकर पैसे छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश व एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने स्नेचिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सर्वोच्च न्यायालय में स्पेशल लोक अदालत 29 जुलाई से 3 अगस्त तक : सीजेएम ऋतु यादव
फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋतु यादव ने बताया कि आगामी 29 जुलाई से तीन अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से चलने वाले केसों से संबंधित पार्टियां आपसी सहमति के साथ यदि विशेष लोक अदालत के सामने रखना चाहती हैं तो वें स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
बल्लभगढ़ के लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाते रहेंगे – गिरीश भारद्वाज
फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। रविवार को टीम गिरीश भारद्वाज के युवा साथियों द्वारा “स्वच्छ प्रशासन साफ सफाई बल्लभगढ़ की यही लड़ाई” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए “सांकेतिक_बुलेट_बाईक_यात्रा” सैक्टर-02 स्थित तिरंगा भवन कार्यालय से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज द्वारा झण्डा दिखा कर शुरुआत करते हुए पूरी बल्लभगढ़ विधानसभा में से यात्रा निकाली गई।
कांग्रेस की सरकार बनने पर कालोनियों का होगा भरपूर विकास : लखन सिंगला
फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। ओल्ड फरीदाबाद की शास्त्री कालोनी में रहने वाले लोग इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। स्थानीय निवासियों ने कालोनी में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रुप से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की और लोगों की समस्याएं सुनीं।
गुरुग्राम डीसीपी ईस्ट के रीडर राकेश शर्मा का सब इंस्पेक्टर बनने पर भव्य स्वागत
फरीदाबाद,23 जून(दयाराम वशिष्ठ)। गुरुग्राम डीसीपी ईस्ट कार्यालय में तैनात रीडर राकेश शर्मा को हरियाणा पुलिस ने एएसआई से पदोन्नति कर सब इंस्पेक्टर बनाया है। डीसीपी डॉक्टर मयंक गुप्ता आईपीएस ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया। राकेश शर्मा के सब इंस्पेक्टर बनने की यह खबर जैसे ही पलवल के पेतृक गाँव बघोला में पहुंची तो ग्रामीणों के खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। दो स्टार की वर्दी पहने जब राकेश शर्मा गाँव में पहुंचे तो उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
वर्ष 2018 में डीएलएफ सेक्टर 29 में एसआईटी में रहते राकेश शर्मा ने हत्त्या के एक ऐसे मामले को सुलझाया था, जिसकी नौकर के साथ एक दम्पति ने पैसे के लालच में एक व्यक्ति की हत्त्या कर उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर पंजाब समेत कई जगहों पर फेंक दिया था, लेकिन तेज तरार राकेश शर्मा ने न केवल इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया, अपितु आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजने का काम किया






.jpeg)












