back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 88

लडाई-झगडा, हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 जून(रूपेश देव)। बता दे कि वारदात 20 जून सुबह की है। घायल लडका विशाल के पिता राजकुमार वासी गांव करीमपुर पलवल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका लडका विशाल अजरौंदा में DOMPROS CONSULAINTS PVT LTD मे नौकरी करता है। जो प्रतिदिन की तरह 20 जून को नौकरी के लिए कम्पनी में आया था। कम्पनी से शिकायतकर्ता को फोन पर सूचना मिली कि उसके लडके के साथ किसी ने लडाई-झगडा कर चोट पहुंचाई है जो अब बीके अस्पताल में भर्ती है। जिसकी शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस टीम ने डॉक्टर से राय लेकर हत्या के प्रयास की धारा ईजाद की गई। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जैसलीन कौर द्वारा तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसपर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 0629 171600
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियो की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से हुई है जिसमें गिरफ्तार आरोपियों में राहुल, तोहिद अली, कुलदीप और ईश्वर का नाम शामिल है। आरोपी राहुल मूल रुप से गांव ज्ञासपुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद, आरोपी तोहिद अली बसेलवा कॉलोनी, आरोपी कुलदीप निवासी निहावा देहधपुर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश का हाल नियर मुरारी लाल स्कुल NHPC तथा आरोपी ईश्वर बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस टीम के द्वारा चारों आरोपियों को बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद से लडाई-झगडा, हत्या के प्रयास के मामले गिरफ्तार किया है। 
आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें मुख्य आरोपी ने बताया कि घायल विशाल ने उसकी बहन के साथ छेडछाड की है। जिसको लेकर आरोपियो ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियो से वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल बरादम कर ली गई है। अन्य आरोपियो की जानकारी व वारदात में प्रयोग डंडे व अन्य मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए आरोपियो को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 


पौधा लगाकर उसे हरा भरा स्वस्थ पेड़ बनाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य – कैलाश शर्मा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 जून(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति ने कहा है कि पौधा लगाकर उसे हरा भरा स्वस्थ पेड़ बनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस बरसात में समिति यह पुण्य कार्य अपने सदस्यों के सहयोग से करने जा रही है। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मुख्य संयोजक अरुण बजाज व महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि समिति   ने “पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ” अभियान चलाया है।

Screenshot 2024 0629 171113
 इस अभियान के तहत समिति के प्रत्येक सदस्य को 5,,,6 फुट का पीपल नीम बरगद बेल आदि का एक पौधा दिया जायेगा। पौधा देने से पहले उससे एक संकल्प शपथ पत्र भरवाया जाएगा। संकल्प पत्र में लिखवाया जाएगा कि “मैं पेड़ों की महानता व हरियाली को समझते हुए समिति से प्राप्त पौधे को अपने घर के पास या नजदीक के पार्क/खाली स्थान  में लगाऊंगा और आगे उसकी अच्छे से देखवाल व सुरक्षा करके उसे हरा पेड़ बनाऊंगा। 

इस मिशन की प्रभारी प्रतिमा गर्ग ने कहा है कि समिति ने प्रथम चरण में 100 पौधे मंगवाए हैं। इस अभियान को सफल बनाने में मानव परिवार के सभी सदस्य पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

बच्चों की शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए डकार गई बीजेपी – हरेंद्र भाटी

0
हरियाणा की बीजेपी सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार में डूबी – हरेंद्र भाटी

फरीदाबाद,29 जून(रूपेश देव) आम आदमी पार्टी फरीदाबाद जिला अध्यक्ष कुंवर हरेंद्र भाटी ने शिक्षा घोटाले में सीबीआई एफआईआर पर हरियाणा की बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जब से बीजेपी हरियाणा में शासन में आई है उसी दिन से इन्होंने भ्रष्टाचार और लूट शुरू कर दिया। अब इसके सुबूत भी सामने आ गए हैं। सीबीआई ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं, जब 2014 में बीजेपी सरकार बनी तो तब से लेकर 2016 तक दो साल में सरकारी स्कूलों में 4 लाख बच्चों का फर्जी दाखिला दिखाया गया। इन बच्चों के नाम पर वजीफे, मिड डे मील और वर्दी के पैसे सारा खर्चा सरकारी खातों से निकलते रहे। यहां तक कि इन बच्चों के नाम पर सरकारी टीचर्स हायर किए गए और उनकी तनख्वा को भी डकार गए, करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया। 

Screenshot 2024 0629 170227
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सरकार बनने के बाद सबसे पहला भ्रष्टाचार बच्चों की शिक्षा में किया और हमारी नींव खोखली करने के लिए किया। बीजेपी बच्चों की शिक्षा को किस तरीके से बर्बाद कर रही है और कैसे सरकारी स्कूल बंद कर रही है ये सब हमने देखा। लेकिन अब ये सच भी सामने आ गया कि इन बच्चों के नाम पर करोड़ों अरबों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया।
उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूं कि सीबीआई ने तीन तीन एफआईआर दर्ज की उसके बावजूद बीजेपी के नेताओं को, उस समय के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को बचा लिया। एफआईआर में उनका नाम नहीं डाला, उनसे पूछताछ नहीं गई, उन पर रेड नहीं की गई और उनकी जांच एनएचआई की गई कि इस करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में उनका कितना हाथ था।
उन्होंने कहा ये सोचने की बात है कि पूरे हरियाणा में स्कूलों में फर्जी दाखिले दिखाए गए। क्या किसी एक इलाके का व्यक्ति या नेता ऐसा कर सकता है? इसके लिए राज्य सरकार का हाथ सिर पर होना जरूरी है। इसके लिए पूर्व शिक्षा मंत्री जो 2014 से 2016 तक शिक्षा मंत्री थे, यदि पूरी तरह से जांच की जाए तो उनका हाथ इस घोटाले में मिलेगा। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये एफआईआर दर्ज करनी पड़ी है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एसबीआई तीन महीने में जांच करके रिपोर्ट फाइल करे, लेकिन सीबीआई ने पांच साल लगा दिए। क्योंकि इसमें कहीं ना कहीं बीजेपी के नेता शामिल हैं और इसमें बीजेपी के मंत्री या मुख्यमंत्री का नाम आ रहा होगा। इसलिए इसमें देर की गई। यदि आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कोई सुबूत भी न हो तो तब भी सीबीआई गिरफ्तार कर लेती है, तब भी ईडी रेड कर देती है और झूठे फर्जी केस बनाकर जेल में डाल देती है। और यहां पर सारे रिकॉर्ड और दस्तावेज सामने है। जिसमें पूरा घोटाला साफ नजर आ रहा है और कोट का आदेश भी है, सीबीआई ने तीन तीन एफआईआर भी दर्ज करदी। लेकिन सीबीआई ने इस घोटाले में बीजेपी के किसी नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। 
उन्होंने कहा कि पूरा हरियाणा देख रहा है कि बीजेपी ने उनके बच्चों के नाम पर कैसे सरकारी खजाने में लूट की है और सरकार शुरू होते ही ये लूट शुरू हो गई थी। ये तो केवल एक मामला है जिसमें कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब ये 2014 में आते ही घोटाला करने लग गए थे तो 10 साल में कितने और किस किस तरह के घोटाले किए होंगे। यदि निष्पक्ष तरीके से इसकी जांच हो जाए तो ये जेल में मिलेंगे। लेकिन ये अपनी सरकार ने जांच नहीं होने देते, क्योंकि एजेंसियां ईडी और सीबीआई इनके हाथ में है। जिस दिन सरकार बदलेगी इनके सारे मामलों की जांच करके जिन्होंने हमारे बच्चों की वर्दी, मिड डे मील के पैसे खाए और जिन्होंने हमारे बच्चों की शिक्षा के नाम पर गबन और भ्रष्टाचार किया उनको जेल में डालने का काम आम आदमी पार्टी करेगी।

शहर में चारों तरफ लगे है गंदगी के ठेर,प्रशासन मौन,प्रतिनिधि गायब – गिरीश भारद्वाज

0
मौजूद सरकार के प्रति लोगों में रोष, यही रोष करेगा सत्ता परिवर्तन का कार्य : गिरीश भारद्वाज

फरीदाबाद,27 जून(रूपेश देव)बल्लभगढ़ के कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को आमजन की मांग ‘पोल-खोल अभियान’ के तहत शहर में स्वच्छता को लेकर दौरा किया। इस क्रम में गिरीश भारद्वाज अपनी टीम व अमजन के साथ मोहना रोड़ स्थित पंजाबी धर्मशाला के नजदीक लगे कूड़े-गंदगी का ढेर,गुरुग्राम कैनाल, गुर्जर चौक के अलावा शहर में लगभग सात स्थानों पर पहुंचे जहां गंदगी पर अवारा पशुओं का जमावड़ा था। वहां बदबूदार माहौल होने से आवागमन करने वाले लोगों ने मुंह पर कपड़ा लगाया हुआ था।

FB IMG 1719493210264

इस कड़ी में गिरीश भारद्वाज और उनकी टीम के साथ पहुंचे लोगों को एकत्र देखकर कुड़े-करकट के आसपास रहने वाले लोगों ने जमकर मौजूदा सरकार के खिलाफ भड़ास निकाले हुए कहा कि अब नगर निगम प्रशासन और नेता आमजन की सुनने को तैयार नहीं है बार-बार शिकायतें करने पर भी अधिकारी व कर्मचारी कूड़ा नहीं हटाते है अगर कूड़ा हटाते है तो आधा-अधूरा कूड़ा हटाते है जबकि वहां हो रहे बदबूमय माहौल के साथ रहना मुश्किल हो रहा है। इल रास्तों से गुजरने वाले लोग बदबू होने सेेमुंह पर कपड़़ा ढक कर चलने को मजबूर है।
FB IMG 1719493227034
लोगों की समस्याएं सुनके कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि शासन-प्रशासन में बैठे अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कुंभकर्णी नींद कब खुलेगी? यह कहना मुश्किल है,लेकिन भविष्य में कांग्रेस सरकार आ रहीं है जो आमजन की समस्याओं को छूटकारा दिलाएंगी। 
गिरीश भारद्वाज ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूडा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभाप के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने जा रहीं है लोगों में मौजूदा सरकार के प्रति रोष है यहीं रोष विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन का कार्य करेगी। जिस तरह से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ा है उसी तरफ प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ा लाएगा। जिसमें कांंग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। 

17 वर्षीय नाबालिग लडकी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 जून(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सिकरौना की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमें में आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 0627 152341
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी रुपेश (26) वासी भाटिया कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी सिकरौना में पीडिता के द्वारा वर्ष 2023 में दुष्कर्म की वारादात को अंजाम देने की शिकायात प्राप्त हुई। जिसपर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने सेक्टर-2 फरीदाबाद, झडसेंतली, सरिता विहार, नोएडा, गाजियाबाद, वृन्दावन इत्यादि स्थान पर रेड की। जिसको काफी तलाशी के बाद वृन्दावन से गिरफ्तार किया गया। 
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी माध्यम का सहयोग लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पीडिता के घर के पास एक होटल में नौकरी करता था। जिसके दौरान आरोपी की पहंचान पीडिता के साथ हुई और दुष्कर्म की वारादात को अंजाम दिया। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा।    

नगर निगम में शामिल 24 गांव आज भी विकास कार्यों के लिए तरस रहे हैं – अशोक रावल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,26 जून(रूपेश देव)। जिला पंचायत समिति के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावल ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नगर से आग्रह किया है कि इन 24 गावों में  विकास कार्य कराई जाए क्योंकि जब से नगर निगम में 24 गांव शामिल हुए हैं तभी से आज तक गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लोग नरक जैसी जिंदगी जीने पर मजबूर हो रहे हैं।


IMG 20240626 WA0256


कष्ट निवारण समिति के सदस्य अशोक रावल ने कहा कि जब गांव में पंचायत थी तो सरपंच पंचायत समिति के सदस्य जिला परिषद के सदस्य अपने-अपने फंड से कॉलोनियों में विकास कार्य करवा रहे थे। 
लेकिन आज नगर निगम में शामिल होने के बावजूद भी काम नहीं हो रहे हैं और ना ही सफाई हो रही है और प्रशासन के अधिकारी भी नहीं सुन रहे हैं ऐसे में हालात और भी खराब होते जा रहे हैं।
अशोक रावल ने कहा कि सरकार और प्रशासन को आम जनमानस के लिए सुविधा सरल केंद्र बनाने चाहिए ताकि आम जनमानस वहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सके और शिकायतों का निवारण  किया जा सके।
उन्होंने कहां की गांव के चौराहे पर गंदगी रहती है जिसके कारण बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है चौराहे के पास तो सड़क पर पानी भरा रहता है बिना बरसात के भी पानी भरे रहने से गंदगी उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने कहा कि गांव वासी पिछले कई सालों से मांग कर रहे हैं कि पानी की निकासी की जाए लेकिन जिला प्रशासन और सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

चुन्नी से गला घोटकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 जून(रूपेश देव)। डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह द्वारा जगन्य अपराधों में अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 55 प्रभारी और उनकी टीम ने एक सप्ताह पहले के हत्या के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

IMG 20240625 174958
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुबारिक है जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का निवासी है और पिछले करीब 5 साल से फरीदाबाद सेक्टर 56 के आशियाना फ्लैट में रहते हैं। 17 जून को मृतक महिला के भाई इमरान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 16 साल पहले मुबारिक के साथ हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। 
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका जीजा शराब पीने का आदी है और शराब पीकर अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उन्होंने अपने जीजा को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। 17 जून को सुबह सूचना मिली कि आरोपी ने चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां मृतक महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था और उसके गले में चुन्नी लपेटी हुई थी। 
पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी मुबारिक और तीन अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल सेक्टर 56 एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सूर्य ट्रैवल्स नामक ट्रैवल कंपनी में बस ड्राइवरी का काम करता है जो वारदात की रात आरोपी सालासर से बस लेकर वापस आया था। जब वह अपने घर पहुंचा तो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। 
आरोपी को अपनी पत्नी का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी के चलते दोनों में झगड़ा हुआ जिसमें आरोपी ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।

नई सीरीज HR 51 CP के मनपसंद नंबरों के लिए वाहन मालिकों ने लगायी बोली : एसडीएम शिखा अन्तिल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 जून(रूपेश देव)।  एसडीएम शिखा अन्तिल ने कहा कि वाहन संख्या एच.आर 51 CP की नई सीरीज के मनपसंद नम्बर के लिए वाहन मालिकों द्वारा बोली लगाई गई है।

IMG 20240625 WA0237
एसडीएम फरीदाबाद शिखा अंतिल ने बताया कि रजिस्ट्रीग अथॉरिटी फरीदाबाद में वाहन संख्या एच.आर 51 CP की नई सीरीज शुरू की गई। नई सीरीज के वाहन संख्या एच.आर 51सीपी/CP के लिए बोलीदाता रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए हाजिर आए। जिन्होंने इन रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए बोली लगाई।
उन्होंने आगे बताया कि इस 9000 नंबर के लिए 01 लाख 15 हजार रुपये की, 1111 नंबर के लिए 01 लाख 10 हजार रुपये की, 1000 नंबर के लिए 01 लाख रुपये की और 1717 नंबर के लिए 80 हजार रुपये की बोली लगाई गई है।

सीएम सैनी के साथ विधायक राजेश नागर ने किये रामलला के दर्शन

0
अपनी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ रामलला के दर्शन को पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी 

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अयोध्या धाम में श्री राम लला के दर्शन किए। इस दौरान सैनी कैबिनेट के मंत्री एवं अनेक भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद विधायक राजेश नागर प्रफुल्लित नजर आए। उन्होंने कहा कि रामलला बहुत दिव्य और भव्य नजर आते हैं। उनको देखकर नजरें हटती ही नहीं हैं।

.

IMG 20240624 WA0257

 नागर ने कहा कि रामलला के दर्शन करने के लिए लाखों लोग अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं जोकि हिंदू धर्म की सार्वभौमिकता को दर्शाता है। नागर ने कहा कि अयोध्या धाम पहले से बहुत बदला बदला नजर आता है। आज वहां हर चीज पहले से अधिक जीवंत नजर आती है। 
विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री साहब ने यह बहुत अच्छा निर्णय लिया कि हम सबको लेकर अयोध्या धाम पहुंचे।   उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला को मंदिर प्राप्त हुआ है जो हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इतना भव्य मंदिर है कि पूरी दुनिया यहां पर पहुंच रही है और भगवान से प्रार्थना कर रही है। भगवान राम सभी को देने वाले हैं, केवल हमें प्यार से मांगने की जरूरत है। 

नाले की सफाई न होने पर निगमायुक्त ने कार्यकारी अभिंयता को कारण बताओ नोटिस किया जारी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। निगम आयुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने आज वार्ड-13 में अधीक्षण अभियंता श्री ओमबीर सिंह के साथ नीलम बाटा रोड पर ए.सी. नगर के साथ लगते एरिया का निरीक्षण किया। जिसमें नीलम बाटा रोड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलने और साथ में ए.सी. नगर के साथ लगते नाले की सफाई ना होने पर नाराजगी जताई।


WhatsApp%20Image%202024 06 24%20at%205.04.27%20PM

निगमायुक्त ने दौरे के दौरान गंदगी पाये जाने और नाले कि सफाई न होने पर अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कोताही बरतने पर वार्ड-13 के सम्बंधित कार्यकारी अभिंयता को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किये। उन्होंने वार्ड-13 के कार्यकारी अभियंता व सफाई निरीक्षक को जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों को उठवाने तथा नालो की सफाई के निर्देश दिए।

WhatsApp%20Image%202024 06 24%20at%205.04.27%20PM%20(1)

निगमायुक्त ने अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरूस्त करें और 30 जून तक सभी नालों की सफाई करवाए। सफाई व्यवस्था को लेकर अगर कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।