फरीदाबाद,23 जून(रूपेश देव)। फरीदाबाद से कांग्रेस नेता विजय प्रताप का कहना है कि बीजेपी दलित और पिछड़ा विरोधी मानसिकता से पीड़ित है। इसीलिए ये सरकार हरियाणा से सरकारी शिक्षा, पक्की नौकरी और एससी-ओबीसी का आरक्षण खत्म कर रही है। इसके लिए सरकार ने सरकारी संस्थाओं की फीस में कई-कई गुणा बढ़ोत्तरी कर दी है। एमडीयू की फीस में सीधे 5 गुणा तक फीस बढ़ाकर सरकार ने गरीब, किसान, एससी और ओबीसी परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा से दूर करने के प्लान को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है।
एससी-ओबीसी से आरक्षण, सरकारी नौकरी, शिक्षा व जमीन का अधिकार छीनना चाहती है बीजेपी – विजय प्रताप
विधायक राजेश नागर ने निगम आयुक्त के संग की विकास कार्यों की समीक्षा
फरीदाबाद,22 जून(रूपेश देव)। तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त मोना श्रीनिवासन के साथ समीक्षा बैठक की। नागर ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की स्पीड बढ़ाएं क्योंकि देरी से मिला विकास व्यर्थ जाता है। नागर ने कहा कि विकास कार्यों को एक सही गति से चलाया जाए जिससे कि जनता का पैसा सही जगह और सही समय पर उनके काम आ सके।
महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,22 जून(रूपेश देव)। डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए खेड़ीपुल थाने की टीम ने दुष्कर्म के मुकदमे में 3 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भारत ऋषि मुनियों की भूमि, आज भी तपस्या से होते हैं सब के दुख दूर – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,22 जून(रूपेश देव)। फरीदाबाद के NIT 86 विधानसभा के मोहताबाद पावटा ग्राम मैं भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने लगातार 7 दिनों से तपस्या कर रहे तपस्वी महाराज को महाराज का फूल मालाओं से स्वागत किया।
रोडवेज की बस में यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू : रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग
पलवल,20 जून(दयाराम वशिष्ठ)। अब भीषण गर्मी में हरियाणा रोडवेज में सफर के दौरान यात्रियों को प्यास नहीं सताएगी। आज से पलवल रोडवेज डिपो की बस में सफर करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान पीने के लिए ठण्डा पानी मिलना शुरू हो गया है।
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में महिला सहित 3 गिरफ्तार
फरीदाबाद,20 जून(रूपेश देव)। डीसीपी साइबर जसलीन कौर के दिशा निर्देश तथा एसीपी साइबर अभिमन्यु गोयत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया है।
राहुल गांधी जी एकमात्र ऐसे नेता है जो इस देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए प्रयासरत है – विजय प्रताप सिंह
फरीदाबाद,19 जून(रूपेश देव)। हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक चौधरी द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिवस पर न्याय कुश्ती का आयोजन मेट्रो गार्डन में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौ. विजय प्रताप सिंह मौजूद थे। कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौ.विजय प्रताप सिंह द्वारा पहलवानो का हाथ मिलाकर करवाया। कुल 9 कुश्तियां करवाई गई जिसमें सबसे बड़ी कुश्ती 71 हजार रूपये की महिला वर्ग में पहलवान पूजा गहलौत ने एशियन गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान तनु गुलिया को हराकर जीती। पुरूष वर्ग में 71 हजार की कुश्ती पहलवान अजय गुर्जर ने पहलवान युधिष्ठर का हराकर जीती। इसके अलावा 2 कुश्ती 11 हजार की व 2-2 कुश्ती 1100 व 2100 तथा एक कुश्ती 3100 रूपये की कराई गई।
भीषण गर्मी में इनवर्टर फेल जेनरेटर खराब, हाल बेहाल रहे बैंक उपभोक्ता
बघोला,19 जून(दयाराम वशिष्ठ)। भीषण गर्मी में कैनरा बैंक बघोला के उपभोक्ता बेहाल रहे। बुधवार सुबह यहाँ की बदहाल व्यवस्था से उपभोक्ता उस समय बिफर उठे, जब सुबह झा10 बजे दूरदराज गॉवों तक के पहुंचे उपभोक्ताओं को पता चला कि जेनरेटर खराब होने से बिना बिजली बैंक में कोई काम काज नहीं होगा। यह सुन पेंशन लेने पहुंचे बुजुर्ग परेशान हो उठे। उन्होंने बैंक की व्यवस्था को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई, बावजूद हल निकला ढाक के तीन पात।
वासुदेव अरोड़ा ने चार दिवसीय योग शिविर का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
फरीदाबाद,19 जून(रूपेश देव)। योग दिवस के उपलक्ष पर सेक्टर 7 स्थित जन कल्याण मंदिर के पीछे सी, ब्लॉक पार्क में चार दिवसीय संगीतमय योग शिविर का आयोजन 18 जून से 21 जून तक किया जा रहा है । आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे वासुदेव अरोड़ा ,अध्यक्ष पंजाबी फेडरेशन फरीदाबाद ने दीप प्रज्वलित कर योग शिविर की शुरुआत की।
“करो योग, रहो निरोग” केवल एक नारा नहीं, एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन का मार्गदर्शन भी है – राजेश नागर
फरीदाबाद,19 जून(रूपेश देव)। “करो योग, रहो निरोग” केवल एक नारा नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन का मार्गदर्शन भी है। योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर, आप सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर आज तिगांव अनाज मंडी में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आयोजित योग मैराथन के शुभारंभ पर लोगों को संबोधित कर कह रहे थे।




















