back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 89

ऑटो में सवारी बैठाकर पैसे छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश व एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने स्नेचिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0624 165632
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोहित सागर तथा फिरोज उर्फ मुन्ना का नाम शामिल है। आरोपी रोहित सीकरी का रहने वाला है वहीं अन्य दोनों आरोपी ओल्ड फरीदाबाद के निवासी हैं। आरोपी रोहित किराए का ऑटो चलाता है। 21 जून की रात आरोपियों ने एक बुजुर्ग के साथ छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया था। 
IMG 20240624 WA0227
आरोपियों ने ओल्ड फरीदाबाद से एक बुजुर्ग को रात 11:30 बजे बैठाया जिन्हें बदरपुर बॉर्डर की तरफ जाना था आरोपी रोहित ऑटो चला रहा था और अन्य दोनों आरोपी पीछे बैठे थे रास्ते में आरोपियों ने एनएचपीसी चौक के पास बुजुर्ग के साथ छीनाझपटी की और उनसे 4700 रुपए छीन लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सराय में स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की गई जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपियों को सेक्टर 37 बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से ₹3000 बरामद किए गए। बाकी के पैसे आरोपियों ने नशे में उड़ा दिए। 
आरोपी फिरोज को जेल भेज दिया गया वहीं आरोपी रोहित तथा सागर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रात को नशा करने के बाद सवारी को लूटने का प्लान बनाया था। इसी प्लान के तहत उन्होंने बुजुर्ग के साथ छीना झपटी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित और सागर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं वहीं आरोपी फिरोज के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का एक मुकदमा दर्ज है। वारदात में प्रयोग ऑटो आरोपियों ने पलवल अलीगढ़ रोड पर छुपा रखा है जिसे पुलिस द्वारा बरामद करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

सर्वोच्च न्यायालय में स्पेशल लोक अदालत 29 जुलाई से 3 अगस्त तक : सीजेएम ऋतु यादव

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋतु यादव ने बताया कि आगामी 29 जुलाई से तीन अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से चलने वाले केसों से संबंधित पार्टियां आपसी सहमति के साथ यदि विशेष लोक अदालत के सामने रखना चाहती हैं तो वें स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। 

3 1
उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में जमीनी विवाद, मोटर व्हीकल से जुड़े मामले, घरेलू हिंसा, नौकरी से संबंधित मामले सहित कई अन्य प्रकार के मामलों में सुलह के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में आयोजित होने वाली लोक अदालत में जो व्यक्ति अपने मामलों को इस प्रक्रिया के तहत रख कर आपसी सहमति से केसों को सुलह करवाना चाहते हैं वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय परिसर फरीदाबाद कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

सीजेएम ऋतु यादव ने आगे बताया कि स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड के माध्यम से प्री-कंसिलीएटॉरी बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के केसों से सम्बन्धित  पार्टियों के मध्य सुलह की संभावनाओं को परखते हुए ऐसे मामलों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में पार्टी सरकार है, ऐसे मामले विशेष लोक अदालत में निपटाए जाने की संभावना है।

बल्लभगढ़ के लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाते रहेंगे – गिरीश भारद्वाज

0
कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने “सांकेतिक_बुलेट_बाईक_यात्रा” को झंडा दिखाकर किया रवाना

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। रविवार को टीम गिरीश भारद्वाज के युवा साथियों द्वारा “स्वच्छ प्रशासन साफ सफाई बल्लभगढ़ की यही लड़ाई” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए  “सांकेतिक_बुलेट_बाईक_यात्रा” सैक्टर-02 स्थित तिरंगा भवन कार्यालय से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज द्वारा झण्डा दिखा कर शुरुआत करते हुए पूरी बल्लभगढ़ विधानसभा में से यात्रा निकाली गई।

FB IMG 1719224198653
इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि इस यात्रा का सिर्फ एक उद्देश्य है कि अपने बल्लभगढ़वासियों को स्वच्छ प्रशासन साफ सफाई की मजबूत व्यवस्था देना। 
FB IMG 1719224237576
उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में है लेकिन जो हमारा दायित्व है जनता की आवाज उनकी समस्याएं सरकार तक पहुँचना वो हम पूर्ण ईमानदारी से निभाते रहेगें क्योंकि इस बीजेपी सरकार ने ना केवल बल्लभगढ़ की बल्कि पूरे हरियाणा की व्यवस्थाओं को चौपट कर रखा है। जिसका आधा जवाब तो जनता ने लोकसभा चुनाव में दे दिया है बाकी आगामी हरियाणा विधानसभा में इस निक्कमी बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम जनता करेगी।  और हरियाणा में जन हितैषी कांग्रेस पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने जा रही है।
FB IMG 1719224224504
इस मौके पर सांकेतिक बुलेट बाईक यात्रा में राजीव शर्मा, दीपक चौहान, विजय डागर, सोनू, दिनेश शर्मा, नवीन, सुनील कमल, चरण सिंह, एडवोकेट अरविंद छावड़ी, प्रदीप सैन, आदित्य शुक्ला, दीपक शर्मा, कुणाल, मुकेश शर्मा आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए।

कांग्रेस की सरकार बनने पर कालोनियों का होगा भरपूर विकास : लखन सिंगला

0
कांग्रेसी नेता ने शास्त्री कालोनी के लोगों की सुनीं समस्याएं

फरीदाबाद,24 जून(रूपेश देव)। ओल्ड फरीदाबाद की शास्त्री कालोनी में रहने वाले लोग इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। स्थानीय निवासियों ने कालोनी में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रुप से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की और लोगों की समस्याएं सुनीं। 


02


स्थानीय लोगों ने श्री सिंगला को बताया कि उनकी कालोनी में सडक़ें व गलियां बदहाली का शिकार बनकर रह गई है, यहां सडक़ों व गलियों में जलभराव और कीचड़ रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है वहीं कालोनी में पीने के पानी की भी खासी किल्लत है, शिकायतें करने के बावजूद उनकी समस्याएं दूर नहीं होती। लोगों ने बताया कि यहां सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों तक पहुंच जाता है, आने वाले समय में मानसून की बारिश होनी शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी तक नाले-नालियों की सफाई नहीं हुई जिसके चलते यहां जलभराव की समस्या विकराल हो जाएगी और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

05


लोगों की समस्याएं सुनने के बाद लखन सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास केवल कागजों तक सीमित रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग आज भी जनसमस्याओं से ग्र्रस्त है, लोगों की प्रशासन व सरकार में कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा तो मिल गया है, लेकिन यहां विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगी। लोग बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते बदहाल जीवन जीने को मजबूर हो रहे है, लेकिन विधायक व मंत्री पूरी तरह से मौन धारण किए हुए है। 
03


श्री सिंगला ने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजों ने भाजपा को सच्चाई का आइना दिखाने का काम किया है, इन चुनावों के नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी और चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनकर फिर से हरियाणा को विकास की नई बुलंदियों तक ले जाएंगे। उन्होंने लोगों का विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सभी कालोनियों में भरपूर विकास करवाकर लोगों की सभी समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा। बैठक में पहुंचने पर कालोनीवासियों ने फूल मालाओं से श्री सिंगला का स्वागत किया। 

इस अवसर पर संतलाल,अभिषेक, अवतार, शोभा सिंह, नौना, विनोद रावत, बंटी, अजय चौहान, मोटू, ओमप्रकाश थानेदार, विजयपाल बायसोया, अमरजीत सिंह, मनोज गुप्ता, गोपाल शर्मा, सुनील शर्मा, भूपेंद्र सिंह, बबलू सिंह, कल्लू खान, टीटू, रुबेल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 


गुरुग्राम डीसीपी ईस्ट के रीडर राकेश शर्मा का सब इंस्पेक्टर बनने पर भव्य स्वागत

0
गाँव में पहुँचने पर फूल मालाओं से किया स्वागत भगवान परशुराम सेना के सदस्यों ने भी किया सम्मान

फरीदाबाद,23 जून(दयाराम वशिष्ठ)। गुरुग्राम डीसीपी ईस्ट कार्यालय में तैनात रीडर राकेश शर्मा को हरियाणा पुलिस ने एएसआई से पदोन्नति कर सब इंस्पेक्टर बनाया है। डीसीपी डॉक्टर मयंक गुप्ता आईपीएस ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया। राकेश शर्मा के सब इंस्पेक्टर बनने की यह खबर जैसे ही पलवल के पेतृक गाँव बघोला में पहुंची तो ग्रामीणों के खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। दो स्टार की वर्दी पहने जब राकेश शर्मा गाँव में पहुंचे तो उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। 

IMG 20240623 WA0348
एसआरइंटर नेशनल स्कूल में किया सम्मान समारोह
दो स्टार वर्दी पहने राकेश शर्मा  जैसे ही एसआर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्हें बधाई वालों का तांता लग गया। यह आयोजन स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश, एडवोकेट मनीष व ललित आजाद की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें भगवान परशुराम सेना के सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस दौरान गॉव के सरपंच मास्टर तुलाराम, तेजी ठोन्डा,  ललित आजाद के अलावा सुभाष नंबरदार ने राकेश शर्मा को पदोन्नति किए जाने पर बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं।  इस दौरान गॉव के लोगों में रमेश मेहम्बर,श्याम दत्त शर्मा, सुनील ठेकेदार, शेर सिंह उर्फ लीलू, मास्टर सुंदर, प्रेम चंद, रूप चंद, गुलाब सिंह वशिष्ठ, सुंदर मेहम्बर, कर्मचारी यूनियन के प्रधान बाल किशन शर्मा, पायलट कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश पहलवान के अलावा अरुण कुमार नंबरदार समेत काफी संख्या में गॉव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
IMG 20240623 WA0351


और जब माता पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
सब इंस्पेक्टर बनने के बाद सबसे पहले राकेश शर्मा ने अपने पिता दया व माता पुष्पा देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। परिवार के लोग दो स्टार वर्दी में अपने लाडले को देख बेहद प्रफुल्लित नजर आये। राकेश शर्मा ने बताया कि आज बुजुर्गों को बदोलत मुझे यह सम्मान मिला है। 
IMG 20240623 WA0349


हत्या के मामला सुलझाने में रही है भूमिका

वर्ष 2018 में डीएलएफ सेक्टर 29 में एसआईटी में रहते राकेश शर्मा ने हत्त्या के एक ऐसे मामले को सुलझाया था, जिसकी नौकर के साथ एक दम्पति ने पैसे के लालच में एक व्यक्ति की हत्त्या कर उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर पंजाब समेत कई जगहों पर फेंक दिया था, लेकिन तेज तरार राकेश शर्मा ने न केवल इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया, अपितु आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजने का काम किया 


एससी-ओबीसी से आरक्षण, सरकारी नौकरी, शिक्षा व जमीन का अधिकार छीनना चाहती है बीजेपी – विजय प्रताप

0
बीजेपी ने 100 गज के प्लॉट की स्कीम बंद करके छीना 3 लाख परिवारों का अधिकार – विजय प्रताप

फरीदाबाद,23 जून(रूपेश देव)। फरीदाबाद से कांग्रेस नेता विजय प्रताप का कहना है कि बीजेपी दलित और पिछड़ा विरोधी मानसिकता से पीड़ित है। इसीलिए ये सरकार हरियाणा से सरकारी शिक्षा, पक्की नौकरी और एससी-ओबीसी का आरक्षण खत्म कर रही है। इसके लिए सरकार ने सरकारी संस्थाओं की फीस में कई-कई गुणा बढ़ोत्तरी कर दी है। एमडीयू की फीस में सीधे 5 गुणा तक फीस बढ़ाकर सरकार ने गरीब, किसान, एससी और ओबीसी परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा से दूर करने के प्लान को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है।

IMG 20240623 184836
इसे पहले बीजेपी ने कौशल निगम के जरिए कच्ची भर्तियां शुरू करके आरक्षण, मेरिट और पारदर्शिता को खत्म कर दिया है। प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं, लेकिन सरकार इसलिए उनपर पक्की भर्तियां नहीं कर रही, क्योंकि पक्की भर्तियों में दलित-पिछड़ों को आरक्षण देना पड़ेगा। लेकिन बीजेपी नहीं चाहती कि इन वर्गों को आरक्षण व नौकरी मिले। 
शिक्षण संस्थानों की हालत ऐसी हो गई है कि यूजीसी ने प्रदेश की 2 सरकारी यूनिवर्सिटीज महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा राई को डिफॉल्टर की सूची में डाल दिया है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने खुद नोटिफिकेशन जारी किया था कि सरकार प्रदेश की किसी यूनिवर्सिटी को फंड नहीं देगी। उसे अपने खर्चे खुद निकालने होंगे। यहीं से शिक्षण संस्थानों में बेतहाशा फीस बढ़ोत्तरी का सिलसिला शुरू हुआ।
विजय प्रताप ने कहा कि बीजेपी ने आरक्षण को सिर्फ कागजों तक सीमित कर दिया है। क्योंकि जब सरकारी शिक्षा और सरकारी नौकरियां ही नहीं होंगी तो आरक्षण अपने आप खत्म हो जाएगा। 
आरक्षण को खत्म करने के लिए ही इस सरकार ने पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर लिमिट को कम किया। केंद्र में क्रिमी लेयर की जो लिमिट 8 लाख है, उसे हरियाणा सरकार ने घटाकर 6 लाख कर दिया है। इसके चलते लाखों ओबीसी परिवारों का आरक्षण खत्म हो गया है। लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर इसे बढ़कर 10 लाख किया जाएगा।
विजय प्रताप ने बीजेपी की एससी-ओबीसी विरोधी सोच का एक और उदाहण पेश किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा की हार के बाद अब बीजेपी 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट बांटने की बात कह रही है। जबकि कांग्रेस सरकार ने एससी-ओबीसी के गरीब परिवारों को प्लॉट बांटने की ये क्रांतिकारी योजना शुरू की थी। इस योजना के जरिए लगभग 4 लाख परिवारों को 100 गज के मुफ्त प्लॉट बांटे गए थे। कांग्रेस ने 7 लाख से ज्यादा परिवारों को प्लॉट देने की योजना बनाई थी। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर दिया। इसीलिए 3 लाख से ज्यादा परिवारों को प्लॉट नहीं मिल पाए। 
इन तमाम तथ्यों से साफ है कि बीजेपी, दलित और पिछड़े वर्ग को जमीन के अधिकार, आरक्षण, सरकारी नौकरी और शिक्षा से पूरी तरह वंचित रखना चाहती है। इसलिए कांग्रेस इसबार का विधानसभा चुनाव वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने और प्रदेश को फिर से देश का नंबर वन राज्य बनाने के मकसद से लड़ेगी।

विधायक राजेश नागर ने निगम आयुक्त के संग की विकास कार्यों की समीक्षा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 जून(रूपेश देव)। तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त मोना श्रीनिवासन के साथ समीक्षा बैठक की। नागर ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की स्पीड बढ़ाएं क्योंकि देरी से मिला विकास व्यर्थ जाता है। नागर ने कहा कि विकास कार्यों को एक सही गति से चलाया जाए जिससे कि जनता का पैसा सही जगह और सही समय पर उनके काम आ सके।

Screenshot 2024 0622 171917
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों को गति देने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं जिसमें कोई अधिकारी ढिलाई ना बरतें। उन्होंने मोना श्रीनिवास से कहा कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस बारे में ताकीद कर दें कि किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Screenshot 2024 0622 171938
 नागर ने कहा कि करोड़ों रुपए के विकास कार्य तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं लेकिन समयबद्ध तरीके से पूरे नहीं होंगे तो ऐसे विकास का क्या फायदा। ऐसे में अधिकारियों की इतनी बड़ी फौज का क्या फायदा। दूसरा हमारे क्षेत्र में चल रहे अनेक काम में आम जनता को परेशानी की ख़बरें आ रही हैं। इन समस्याओं को दूर करें। 
बैठक में नागर ने पल्ला बायपास रोड, चेतन मार्केट रोड, पल्ला सेहतपुर रोड, तिलपत रोड को तेजी से बनाने की बात कही। वहीं तिलपत में स्टेडियम बनाने की योजना को भी गति देने के लिए कहा। विधायक ने यहां कॉलोनीयों में अमृत योजना के कार्य, विभिन्न कॉलोनी में टाइल्स के कार्य और सेहतपुर पेट्रोल पंप के आगे नल का कार्य करवाने आदि अनेक प्रोजेक्ट की समीक्षा की।
नागर ने सेक्टर 37, अशोका एन्क्लेव और पल्ला में अतिक्रमण हटाने की योजना के विषय में जानकारी ली वहीं सेक्टर 28 की मार्केट में एक टॉयलेट निर्माण करने, कृष्णा कॉलोनी में व्यायाम शाला बनाने के लिए, पलवली का श्मशान घाट रोड बनाने और राजीव नगर में ट्यूबवेल बोरिंग करवाने की भी जानकारी ली।
13 गांव में जोहड़ों की सफाई 
विधायक राजेश नागर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 13 गांव में बने जोहड़ों की सफाई करवाने के लिए भी निगम आयुक्त से कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत इन जोहड़ों की सफाई अति आवश्यक है। इससे जोहड़ बचे रहेंगे और हमारे पास प्राकृतिक जलाशय भी बने रहेंगे। उन्होंने तुरंत प्रभाव से कॉलोनीयों के रोड़ और नालों की सफाई के बारे में भी कर्मचारियों को निर्देश देने के लिए कहा।
बैठक में आयुक्त मोना श्रीनिवासन ने विधायक राजेश नागर को विश्वास दिलाया कि सभी कार्यों को समय पर किया जा रहा है और यह सब जल्द ही पूरे हो जाएंगे। वहीं उन्होंने अन्य कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिया। 
इस बैठक में संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ओमबीर, एसडीओ ओपी कर्दम, सुनील ठाकरान एवं ओमदत्त आदि मौजूद रहे। 

महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 जून(रूपेश देव)। डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए खेड़ीपुल थाने की टीम ने दुष्कर्म के मुकदमे में 3 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0622 162824
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अंकित तोमर(25) है जो साउथ दिल्ली के मोलड़बंद एक्सटेंशन का रहने वाला है और फिलहाल गाजियाबाद में किराए के मकान पर रह रहा था। 28 मार्च को खेड़ीपुल थाने में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने शादी का झांसा देकर 28 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उस समय दोनों सैक्टर 86 स्थित एक सपा सेंटर में काम करते थे और करीब 6 महीने से एक दूसरे को जानते थे।
 आरोपी ने महिला को अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मार्च में आरोपी की शादी हो गई और उधर महिला आरोपी से गर्भवती थी। महिला को जब आरोपी की शादी के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की गई। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी बिहार भाग गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की परंतु आरोपी बार-बार बचता रहा। अब पुलिस ने इस मामले में सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

भारत ऋषि मुनियों की भूमि, आज भी तपस्या से होते हैं सब के दुख दूर – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 जून(रूपेश देव)। फरीदाबाद के NIT 86 विधानसभा के मोहताबाद पावटा ग्राम मैं भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने लगातार 7 दिनों से तपस्या कर रहे तपस्वी महाराज को महाराज का फूल मालाओं से स्वागत किया।

IMG 20240622 WA0187

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भारत देश ऋषि मुनियों की भूमि है यहां पर तपस्या से बड़े-बड़े दुख दूर हो जाते हैं, उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एवं वर्षा होने के लिए ग्राम पावटा में तपती आंचों के बीच तपस्वी महाराज लगातार सात दिन तपस्या कर रहे थे और आज सातवें दिन उनका अनुष्ठान पूरा हुआ और भगवान ने तुरंत उनकी सुनी और फरीदाबाद  86 विधानसभा का मौसम खुश गवार होता नजर आ रहा है साथ-साथ बारिश की फुहार भी पडती दिखाई दे रही है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा की जनता पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रही  है और वर्तमान विधायक कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं  उन्होंने कहा कि अधिकतम लोगों की समस्या वह स्वयं निगम के एसडीओ और जेई से बात करके समाधान कर रहे हैं फिर भी विधानसभा में कई जगहों पर अब भी जनता पानी की बूंद के लिए तरसती दिखाई दे रही है।
 उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही निगम से मिलकर फरीदाबाद  86 विधानसभा की हर गलियों में पानी पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर पावटा गांव की सरपंच वीरू सरपंच, कपिल भड़ाना ,जयराज, बालवीर नंबरदार, जगबीर ठेकेदार, प्रमोद सरपंच ,ब्रह्मजीत, सचिन, परवीन,  संतराम भड़ाना समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

रोडवेज की बस में यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू : रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग

0
पलवल से रवाना होने वाली रोडवेज की बसों में आज से शीतल जल मिलना हुआ शुरू

पलवल,20 जून(दयाराम वशिष्ठ)। अब भीषण गर्मी में हरियाणा रोडवेज में सफर के दौरान यात्रियों को प्यास नहीं सताएगी। आज से पलवल रोडवेज डिपो की बस में सफर करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान पीने के लिए ठण्डा पानी मिलना शुरू हो गया है। 

IMG 20240620 WA0346

पलवल रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने मुख्यालय से आए आदेशों का पालन करते हुए डिपो से चलने वाली बसों में गुरुवार से शीतल जल का प्रबंध करा दिया है। महाप्रबंधक गर्ग ने डिपो से ठंडे पानी की व्यवस्था की शुरूआत करते हुए चालक, परिचालक को निर्देश दिये हैं कि सफर के दौरान कोई भी यात्री ठन्डे पानी के बिना प्यासा न रहने पाए। यह सेवा के साथ साथ एक पुनीत कार्य भी है। यात्रियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की है।  गत दिनों भीष्म गर्मी को देखते हुए हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय की ओर से प्रदेश की तमाम रोडवेज बसों में सफर के दौरान यात्रियों को ठंडा पानी मुहैया कराए जाने के निर्देश दिये थे। इसके तहत रोडवेज महाप्रबंधक पलवल अजय गर्ग ने तुरंत ठन्डे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान शीतल जल उपलब्ध हो सके। 
IMG 20240620 WA0348
पलवल में रोडवेज डिपो अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पलवल डिपो में 107 में से 90 बसें विभिन्न रूट पर चलती हैं। डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग के निदेश पर तुरंत बसों में ठंडा पानी मुहैया कराए जाने के लिए मिल्टन के टेंपल खरीद कर दिये गए, जो प्रत्येक बसों को मुहैया कराए जाएंगे ।   ठंडे पानी की सप्लाई के लिए एक सप्लायर से समझौता किया गया है, जो डिपो में प्रति दिन ठन्डे पानी की आपूर्ति करेगी। 
IMG 20240620 WA0347
 फिलहाल 35 से 40 बसों में ठंडा पानी की सुविधा गुरुवार से शुरू हो गई है। अगले दो-तीन दिनों में सभी बसों में ठंडा पानी की सुविधा यात्रियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए डिपो में 1000 लीटर की टंकी लगाई गई है जो हमेशा ठंडे पानी से भारी रहेगी। यहां से जो भी बस विभिन्न रूट पर रवाना होगी। उन सभी के चालक परिचालक ठंडे पानी के कैंपल  बसों में लेकर चलेंगे। अगर कोई बस लंबे रूट पर चलती है और पानी खत्म हो जाता है तो निर्धारित डिपो, रेस्ट हाउस से ठंडे पानी की व्यवस्था कर टेंपल को भरने का काम करेंगे।