back to top
Tuesday, May 19, 2026
Home Blog Page 90

कर्मचारियों की रोजमर्रा समस्याओं के मुद्दे पर एक्सईएन ग्रेटर फरीदाबाद से मिला यूनियन प्रतिनिधि मण्डल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 जून(रूपेश देव)। आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नहरपार एरिये के डिवीजन ग्रेटर फरीदाबाद पर सर्कल सचिव विनोद शर्मा की अगुआई एवं ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट प्रधान सुनील चौहान के नेतृत्व में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल अपने बिजली कर्मचारियों की मुख्य माँगों के मुद्दे पर कार्यकारी अभियंता विकास मोहन दहिया से मिला। 

IMG 20240610 WA0147
बिजली निगम में स्टाफ कर्मियों की भारी के रहते काम करने के दौरान आने वाली परेशानियों में कर्मचारियों की रोजमर्रा आने वाली समस्याओं में टीए बिल, व्हीकल बिल आदि सहित मेडिकल बिलों के पेन्डिंग पड़े रहना जो दफ्तर में बैठे लिपिकों की वजह से जानबूझकर के लटकाये जाते हैं । जिसकी वजह से बिजली कर्मचारियों को बार बार एक्सईएन दफ्तर के मजबूरन चक्कर काटने पड़ते हैं।
IMG 20240610 WA0146
फिलहाल लू के थपेड़ों भरी 45 डिग्री की गर्मी का प्रकोप सितम जारी है जिसके कारण बिजली की लाइनों एवम बिजली ट्रांसफार्मर पर ज्यादा फाल्ट पड़ने लगे हैं । जिसे ठीक करने में फील्ड का तकनीक कर्मचारी दिन रात एक करते हुए जूझ रहे हैं बावजूद इसके कि बिजली कर्मचारियों को पूरी टी एंड पी किट पर्याप्त मात्रा में मिलने की बजाय आधी और अधूरी टी एंड पी से मजबूरी में काम चलाना पड़ रहा है । इस भयंकर गर्मी के बाद आने वाले समय मे बरसाती मानसून का मौसम भी सिर पर आने को खड़ा है । इस बरसाती मौसम से भी बिजली की फॉल्टी पड़ने वाली लाइनों से बिजली कर्मचारियों को इन्हें ठीक करने को लेकर दो दो हाथ करने में भारी मशक्कत करनी पड़ती हैं । जिसके लिये कर्मचारियों की सुरक्षा के मध्येनजर बरसाती मौसम में रेन कोट की जरूरत भी रहती है ।
 इसके लिये भी एक्सईएन विकास मोहन दहिया से यूनियन के नेताओं ने कर्मचारियों को रेन कोट सूट का बरसाती समय से पूर्व दिये जाने की बात को प्राथमिकता के साथ रखा । एक्सईएन ग्रेटर फरीदाबाद से यूनियन मीटिंग के इस मौके पर कर्मचारी नेताओं में प्रधान लेखराज चौधरी, मदन गोपाल शर्मा, रवि दत्त शर्मा, सुरेन्दर सिंह, सोनू कुमार गोला, सन्तराम लाम्बा, मुकेश कुमार धतीर आदि बिजली कर्मचारी नेता मौजूद रहे।


मंत्री पद की हैट्रिक मारकर कृष्णपाल गुर्जर ने रचा इतिहास – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 जून(रूपेश देव)।  लगातार तीन बार सांसद और तीनों बार केंद्र सरकार में मंत्री बनकर चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज किया है । यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने उसे वक्त व्यक्त किया जब वह अपने साथी भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री के कृष्ण पाल गुर्जर के निवास स्थान पर उन्हें मंत्री पद की हैट्रिक मारने पर बधाई देने पहुंचे थे।

IMG 20240610 WA0141
मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को बधाई देते हुए धर्मवीर भडाना ने कहा की फरीदाबाद की जनता ने आप पर फिर भरोसा जताया है और जनता को उम्मीद है कि आप फिर फरीदाबाद की जनता की उम्मीद पर खरे उतरेंगे । इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आश्वासन दिया कि फरीदाबाद की जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए जल्द वो कई बड़ी परियोजनाएं ला रहे हैं ।
धर्मवीर भड़ाना ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बिजली पानी सीवर की समस्या है जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री कि पाल गुर्जर ने कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान बहुत जल्द किया जाएगा । इस मौके पर आजाद भड़ाना, मेहरचंद हरसाना, हंसराज दायमा, विनोद हरसाना,  विनोद भाटी, सुभाष बघेल, वकील मनीष शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, चंचल तंवर, बाली सरपंच, प्रमोद सरपंच, भूरी नैन, विनोद भडाना, श्याम वीर भडाना,ओम कुमार चपराना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

रामकुमार भड़ाना पर हमले के आरोप में रविकांत भड़ाना समेत 3 गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,09 जून(रूपेश देव)। 25 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव थे। जिसमें पल्ला एरिया में बूथ पर टेंट लगाने को लेकर दो पक्षों में कहां सुनी हुई थी। जिसकी रंजिश को लेकर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 7 जून के दिन थाना सराय ख्वाजा के एरिया बाई-पास रोड पर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके संबंध में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जसलीन कौर ने मामले के संबंध में संज्ञान लेते हुए थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश निर्देश दिए थे।

Screenshot 2024 0609 164219
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि(38),कमल (23)और आकाश उर्फ मोला(23)  का नाम शामिल है। सभी आरोपी गाँव अनंगपुर के रहने वाले हैं।  थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को सराय ख्वाजा एरिया से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता राजकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गाँव वसन्तपुर फरीदाबाद का रहने वाला है। वह पार्षद पद  की तैयारी कर रहा है और काग्रेस पार्टी से सम्बन्ध रखता है। हल ही में हुए  लोकसभा चुनाव में बुथ एजेन्ट था जिसका आरोपियों ने टैन्ट नही लगने दिया। जिसको लेकर दोनों पक्ष में गाली गलोच हुई। जिसका मुकदमा शिकायतकर्ता राजकुमार के खिलाफ दर्ज है। 
जिसकी रंजिश को लेकर आरोपी रवि ने अपने साथियों के साथ मिलकर 7 जून को बाई पास रोड पर गाड़ियों में सवार होकर शिकायतकर्ता की स्कारपियो को दो गाडी ने रोका और अपने साथियों के साथ मिलकर  पिस्टल, तलवार, चाकु, दाव व डन्डे के साथ मार-पीट की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने मामले में आरोपियों द्वारा पैसे छिन्ने का भी आरोप लगाया है। मुकदमे में तफ्तीश जारी है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

फरीदाबाद में चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता के हाथ पैर तोड़े

0
भाजपा सांसद व बीजेपी पार्षद पर हमले का आरोप 

फरीदाबाद,07 जून(रूपेश देव)। चुनावी रंजिश के चलते फरीदाबाद में शुक्रवार की सुबह एक कांग्रेस नेता जो की आगामी चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते है के हाथ पैर तोड़ दिए गए। घटना पल्ला पुल के पास सराय थाना क्षेत्र की है।

Screenshot 2024 0607 193118
 आरोप है कि बसंतपुर में रहने वाले  रामकुमार भड़ाना की गाड़ी को पहले टक्कर मारी गई और जब वह गाड़ी से उतरा तो उसके ऊपर लाठी, डंडों व तलवार से हमला किया गया। कांग्रेस नेता को बुरी तरह से पीटा गया और उसके हाथ पैर तोड़ दिए गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए और रामकुमार भड़ाना को घायल अवस्था में बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के बेटे विजय प्रताप अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने सीधे तौर पर इस हमले का आरोप पूर्व केेंद्रीय मंत्री और मौजूदा बीजेपी सांसद कृष्णपाल गुर्जर पर लगाया।
IMG 20240607 WA0196

कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि चुनावी रंजिश की वजह से गुर्जर के गुंडों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि पार्षद रवि भड़ाना ने अपने गुंडों को साथ ले जाकर रामकुमार भड़ाना को रास्ते में रोककर बुरी तरह से पीटा है।  उन्होंने कहा कि चुनावों में रामकुमार भड़ाना उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे, जिससे चिढक़र रवि भड़ाना ने ये गुंडई की है और इसके पीछे सीधे तौर पर कृष्णपाल गुर्जर का हाथ है।
कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि चुनावों के दौरान ही उनके कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया जा रहा था। रवि भड़ाना सोशल मीडिया के माध्यम से रामकुमार भड़ाना को लगातार मारने की धमकी भी दे रहा था। जैसे ही चुनावी परिणाम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आए  रवि भड़ाना ने अपने गुंडों के साथ हमले की इस घटना को अंजाम दिया है। 
विजय प्रताप ने सरेआम आरोप लगाते हुए कहा कि तीन महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं और अभी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले कर उन्हें डराने का प्रयास किया रहा है, ताकि विधानसभा चुनाव में कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घर से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा कि चुनावों में भी पंच, सरपंच, पार्षद और मैंबरों को डराकर जबरन वोट लिए गए हैं और भविष्य में एक बार फिर से विधानसभा चुनावों में इस तरह का कुप्रयास किए जाने की साजिश शुरू कर दी है। 
विजय प्रताप ने कहा कि इस घटना के विरोध में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी करवाएंगेे। यदि पुलिस ने इस मामले में कोताही बरती तो फिर कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता फरीदाबाद को जाम कर देंगे और न्याय की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेंगे।

कृष्णपाल गुर्जर पर भरोसा जताने के लिए एनआईटी-86 की जनता का आभार – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 जून(रूपेश देव)। कृष्णपाल गुर्जर की जीत के बाद पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। मंगलवार से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। हर कोई चाहता है कि इस बार कृष्ण पाल गुर्जर मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने और फरीदाबाद को विकास के विकास को बुलंदियों तक पहुंचाएं । यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने उस वक्त व्यक्त किया जब कोट गांव के सरपंच सहित सैकड़ों लोग उनके दफ्तर पहुंचे और उनके साथ अपनी खुशियां साझा की।

Screenshot 2024 0606 163341
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद में फिर उस दिन बड़ा जश्न मनाया जाएगा जिस दिन कृष्ण पाल गुर्जर को तीसरी बार मोदी सरकार में मंत्री बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में शहर हो या गांव हर जगह से भाजपा को वोट मिली और यहां तक की कांग्रेस उम्मीदवार को उनके निवास स्थान सैनिक कॉलोनी के बूथों पर भी पराजय का सामना करना पड़ा । उन्होंने कहा कि सैनिक कॉलोनी में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भरपूर विकास कार्य करवाए जिस कारण वहां के लोगों ने मंत्री जी पर फिर भरोसा जताया और कांग्रेस उम्मीदवार को धूल चटा दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार लगभग 25 साल तक सत्ता में रहे लेकिन वो अपने गांव तक में विकास कार्य नहीं करवा पाए जिसका खामी आज उन्हें भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के कोट मांगर सहित अधिकतर गांवों में भाजपा को जमकर बढ़त मिली। उन्होंने कोर्ट गांव वालों का आभार जताया। इस अवसर पर गांव के सरपंच केसर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का उम्मीदवार ही जीतेगा । इस मौके पर गांव की सरदारी मौजूद रही।

क्राइम ब्रांच एनआईटी ने एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 जून(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी प्रभारी संदीप की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0603 150147
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अंकित उर्फ शूटर है जो उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है और फिलहाल मोल्डबन्द दिल्ली में रह रहा था। 
क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को अवैध हथियार सहित पल्ला एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थाने में आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले कासगंज गया था और वहां से यह देसी पिस्टल ₹8000 में खरीदकर लाया था। पुलिस जांच में सामने आया कि दोस्तों में दबदबा बनाने तथा हवाबाजी के लिए यह पिस्टल खरीदकर लाया था जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। 
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है और गांजे का नशा करता है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी दिल्ली में लूट का एक मुकदमा दर्ज है जिसमें वह जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

ओवरस्पीड के 173 वाहनों सहित ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 431 वाहन चालकों के काटे चालान

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 जून(रूपेश देव)। डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के दिशा निर्देश तथा एसीपी ट्रैफिक जितेश मल्होत्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड वाहनों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 173 वाहन चालको के चालान काटकर जुर्माना लगाया है।

IMG 20240603 WA0170
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के निर्देशानुसार फरीदाबाद पुलिस द्वारा ओवर स्पीड वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा शहर वासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्यवाही की गई है । डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है परंतु कुछ वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए यातायात नियमों का पालन नहीं करते। यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीड वाहनों सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 431 वाहन चालकों के चालान किए गए है।
 फरीदाबाद पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि शहरवासियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके और यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। नागरिकों से अपील कि वह सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क पर यात्रा करते समय सुरक्षा यंत्रों का पूरा उपयोग करें ताकि सड़क दुर्घटना से बचाव हो सके।

जिलाधीश ने ड्रोन उड़ाने पर लगाई पाबंदी, आदेश जारी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,30 मई(रूपेश देव)। जिलाधीश एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने दंड प्रक्रिया 1973 की धारा 144 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी चार जून को मतगणना संपन्न होने तक मतगणना केंद्रों के आसपास के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 144 लगाने, ड्रोन नियम 2021 के तहत जिला फरीदाबाद में ड्रोन, ग्लाइडर का उपयोग व उड़ाने पर प्रतिबंध, मतगणना क्षेत्र को रेड जोन तथा मतगणना केंद्रों के 100 मीटर क्षेत्र को चार जून के दिन पैदल क्षेत्र घोषित किया है।


DC%20VS


जिलाधीश विक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 दिनांक- 25 मई 2024 को हरियाणा में संपन्न हुए है। आम चुनाव 2024 के वोटों की मतगणना दिनांक 04.06.2024 को पंजाबी भवन, सेक्टर-16, फरीदाबाद, लखानी धर्मशाला, एनआईटी, फरीदाबाद, दौलत राम खान धर्मशाला, एनआईटी, फरीदाबाद, श्रीमति सुषमा स्वराज, सरकारी महिला कॉलेज, सेक्टर-2, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, महात्मा हंसराज ऑडिटोरियम, डीएवी स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद तथा गुर्जर भवन, सेक्टर-16, फरीदाबाद पर होनी है।


 उक्त क्षेत्र में मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लगाने तथा मतगणना क्षेत्र का रैड जोन घोषित किए जाने की आवश्यकता है। जिले में स्थापित किए गए मतगणना केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में जिलाधीश विक्रम सिंह ने जिला फरीदाबाद में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका – बलजीत कौशिक

0
कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि

फरीदाबाद,28 मई(रूपेश देव)।  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक नीलम चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को गंगाजल से साफ कर उस पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू अमर रहे के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

IMG 20240527 WA0235
 श्री कौशिक ने जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश की तरक्की में पंडित नेहरू का योगदान हमेशा विस्मरणीय रहेगा। पंडित नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ सारे सुख साधन छोडकर देश की आजादी के लिए काम किया और कष्ट भोगे। उन्होंने लम्बे समय तक जेल काटी और एक आम आदमी का जीवन जिया। पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जो भारत के विकास की नींव रखी थी उसमें हर भारतीय को बराबर का हक अधिकार और सम्मान दिया है। उनकी शुरू की गई नीतियों के कारण ही देश ने विकास की नींव तय की और जो रास्ता शुरू किया उन्हें ही आज के विशाल भारत , महान भारत शिक्षित भारत, आधुनिक भारत, युवाओं के भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
IMG 20240527 WA0236
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद न केवल व्यवस्था को संभाला बल्कि देश की विभिन्न विचारधाराओं, पहनावे, संस्कृति के मूल भाव को एकता के बंधन में बाधा और भारत की एकता और अखंडता की नीव मजबूत की। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरु ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर और आजाद भारत के समय में देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। उन्हीं के पदचिन्ह पर चलते हुए श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश का चहुं मुखी विकास किया और आधुनिकरण किया। अब श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनकी ही नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांगे्रसजनों से आह्वान किया कि वे पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्मनिरपेक्ष भारत को मजबूत करें। भाईचारे को मजबूत करें और महान भारत को बनाए रखने का काम करें। 
इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, महेंद्र यादव, राजकुमार ढींगड़ा, जुबेर खान, श्रवण चावला,महेश बैंसला, जुल्फिकार, योगेश तंवर, भूरा चौधरी, आसिफ सिद्दकी, जयवीर बैंसला, एनएसयूआई के नेता विकास फागना, मेहरचंद पाराशर, युवा नेता महेश बैंसला, दीपक भारद्वाज, विकास चौधरी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।


शिक्षा मंत्री ने विद्यासागर इंटरनैशनल स्कूल के 7 विद्यार्थी को बेहतरीन बोर्ड रिजल्ट लाने पर किया सहोदया उष्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित

0
ग्रेटर फरीदाबाद के शिव नाडर में हुआ छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

फरीदाबाद,28 मई(रूपेश देव)ग्रेटर फरीदाबाद स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के सात विद्यार्थियों को सहोदया उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों को 10वीं व 12 वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर फरीदाबाद स्थित शिव नाडर  स्कूल में सहोदया फरीदाबाद चैप्टर के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप हरियाणा शिक्षा मंत्री सीमा त्रिरखा एवं वशिष्ठ अतिथि के रुप में तिगांव विधायक राजेश नागर के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

IMG 20240527 WA0214
विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए सीमा त्रिरखा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना उद्देश्य बनाकर सकारत्मक तरीके से मेहनत करते हुए आगे बढऩा चाहिए। विद्यार्थी जीवन कच्ची मिट्टी के समान होता है,लेकिन गुरू उस मिट्टी को तरासते हुए एक ऐसी आकृति बनाता है जो समाज के लिए उदाहरण बन जाती है। कई बार तो बच्चें का बेहतर प्रदर्शन अन्य बच्चों के लिए प्ररेणा बन जाता है।
IMG 20240527 WA0211
वहीं तिगांव विद्यायक राजेश नागर ने कहा कि अगर विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उसमें अभिभावक और अध्यापकों की मेहनत भी होती है। इसी क्रम में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने विद्यार्थीं,अभिभावक और कक्षा अध्यापकों का हौसल्ला-हफजाई करते हुए कहा कि जिस कक्षा में विद्यार्थी बेहतर अंक लाते है उसमें अध्यापक और अभिभावक की प्रमुख भूमिका होती है। जिसके लिए वे विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापक और अभिभावकों का भी आभार व्यक्त करतेे है जिन्होंने बच्चों को यहां तक पहुुंचाने में मदद की।  यादव वे कहा उसके विद्यालय में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क दाखिला, स्कॉलरशीप और विद्यार्थियों को समय-समय पर लाभाविन्त किया जाता है।
सम्मानित किए जाने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं से विषयवार विधिसा ह्यूमेनिटिज, नेहा कार्मस, मुस्कान मेडिकल तो प्रभास नॉन मंडिकल तो 10 वीं कक्षा से यशीका सेक्टर दो, जीया व पार्थ को पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की निदेशक सुनीता यादव, सेक्टर दो स्कूल से प्रिंसिपल ज्योति चौधरी,घरौड़ा विद्यालय से रेखा मलिक,सीनियर कोडिनेटर पूजा शर्मा की गरिमामयीं उपस्थित रहीं।