फरीदाबाद,18 मई(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति द्वारा “मानव सुपर 21” मिशन के तहत संचालित “नीट व आईआईटी कोचिंग” की चयन परीक्षा में दसवीं के 18 टॉपर विद्यार्थियों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व मिशन संयोजक सुभाष शर्मा ने कहा है कि चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर शुरू के 11मेधावी छात्रों का चयन किया गया है रविवार से इनकी कोचिंग शुरु कर दी जाएगी।
300 से अधिक लोगों ने निशुल्क जांच शिविर लाभ उठाया – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,17 मई(रूपेश देव)। श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 के परिसर में तेजिंदर सिंह मेमोरियल एंड एस्कॉर्ट्स मेडीकेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, निशुल्क एक्सरे, आंखों की जांच, हड्डी रोग की जांच सहित सामान्य रोगों की जांच की गई व निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर में फाउंडेशन की समन्वयक श्रीमती तपस्या मेहरा, डा. एस.के. शर्मा, डॉ दीपक कुमार, डा. मनीषा बांगा, श्रीमती ऊषा गेरा, वाई. एस. भाटी, जुगन कुमार व गंगा कुमार आदि स्टाफ शिविर में लोगों की जांच की।
भाजपा के भ्रष्टाचार को वोट की ताकत से भगाएं – महेन्द्र प्रताप सिंह
फरीदाबाद,15 मई(रूपेश देव)। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बुधवार को अपने चुनावी अभियान की शुरूआत तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव बडौली से की जहां उनका लोगों द्वारा पगडी बांधकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बडौली में आयोजित सभा का आयोजन जिला पार्षद बीरपाल गुर्जर, राकेश चंदीला व रणबीर चंदीला द्वारा किया गया। जहां उनको समाज की ओर से पगडी बांधकर व फूलों की बडी माला पहनाकर अपने खुले समर्थन का आर्शीवाद भी दिया गया।
भाजपा ने एनआईटी क्षेत्र के साथ बरता सौतेला व्यवहार – महेन्द्र प्रताप सिंह
फरीदाबाद,14 मई(रूपेश देव)। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह आज मंगलवार को अपने चुनावी अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने अभियान की शुरूआत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांव झाडसेंतली से की जहां क्षेत्र के विधायक पंडित नीरज शर्मा के संयोजन में एक बडी चुनावी सभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
बेहतर परीक्षा परिणाम देकर विद्यार्थियों ने किया शिक्षक व अभिभावकों को गौरवित – दीपक यादव
फरीदाबाद,14 मई(रूपेश देव)। सीबीएससी के बाहरवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौडा की छात्रा विधिशा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । वहीं विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के उत्कृष परीक्षा परिणाम को देखते हुए विद्यालय में खुशी का माहौल रहा है। जहां दिन-भर मिठाई खाने और खिलाने का सिलसिला चलता रहा है।
15 मई को भड़ानापुरी करेगी कृष्णपाल गुर्जर का ऐतिहासिक स्वागत – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,14 मई(रूपेश देव)। 15 मई दिन बुद्धवार को भड़ानापुरी के सबसे बड़े गांव पाली में एक इतिहास रचा जाएगा और गांव के हजारों लोग भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का ऐतिहासिक स्वागत कर उन्हें अपना समर्थन देने का एलान करेंगे। गांव के निवासी भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि पूरा गांव मिलकर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
शिक्षित मनुष्य ही दे सकता है उन्नत समाज निर्माण में अपना योगदान – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,13 मई(रूपेश देव)। डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा के कई छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें रोशनी पुत्री राम तीरथ निवासी डबुआ कॉलोनी ने 500 में से 445 अंक, मोहित पुत्र मुरारी लाल निवासी रामनगर ने 500 में 398 अंक, प्रीति पुत्री राकेश भाटिया एन एच 1 ने 500 में 391 अंक, अंशु पुत्री अशोक शाह निवासी एन एच 1 ने 500 में से 344 अंक, सुमित पुत्र मानसिंह निवासी रामनगर ने 500 में 338 अंक, गरिमा पुत्री भरत भाटिया निवासी एन एच 1 ने 500 में से 330 अंक, हर्ष पुत्र सुरेश पाठक निवासी राजीव कॉलोनी ने 500 में से 287 अंक प्राप्त किए हैं।
स्कॉलरशीप से लेकर अन्य विभिन्न लाभ देकर विद्यार्थियों को किया जाता है लांभावित – दीपक यादव
फरीदाबाद,13 मई(रूपेश देव)। सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटनेनशनल स्कूल का पहला 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जहां शत-प्रतिशत रहा,वहीं दूसरी तरफ विद्यालय की एक छात्रा ने गणित विषय 99 प्रतिशत तो दो अन्य छात्राओं ने अन्य विषयों में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर विद्यालय की तरफ से स्वागत किया गया और देर शाम तक मिठाई वितरण कार्यक्रम चलता रहा। यह परीक्षा परिणाम विद्यायल का प्रथम परीक्षा परिणाम था।
मोहना में किसान महापंचायत ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को हराने का लिया फैसला
फरीदाबाद,12 मई(रूपेश देव)। मोहना अनाज मंडी में रविवार को आयोजित किसानों की महापंचायत में सर्व-सम्मति से फैंसला कर ऐलान कर दिया कि इस बार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को पराजित करने में वह कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडेंगे। महापंचायत में फैंसला सुनाया गया कि जो भी उम्मीदवार भाजपा को हराने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में होगा उसी उम्मीदवार को एकजुट हो महापंचायत का समर्थन भी होगा। महापंचायत की अध्यक्षता सोहनपाल अटोहां ने की जबकि महापंचायत की शुरूआत मोहना गांव से कमेटी अध्यक्ष ईश्वर नंबरदार ने रखी।
भाजपा ने धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांटा – महेंद्र प्रताप
फरीदाबाद,12 मई(रूपेश देव)। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदु-मुस्लिम एकता व सौहार्द बनाने की बात की है जबकि भाजपा ने जुमले फैंक जातिवाद-धर्म व मंदिर की बात कह लोगों की भावनाओं से खेल वोट हथियाने का कार्य किया है।

















