फरीदाबाद,15 जून(रूपेश देव)। लोकसभा चुनावों में हरियाणा की पांच सीटों पर अप्रत्याशित जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस हाईकमान विधानसभा चुनावों की तैयारियों में सक्रिय रुप से जुट गई है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला को कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
लखन सिंगला हरियाणा कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य नियुक्त
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो लोग नगर निगम व एफएमडीए का करेंगे घेराव : विजय प्रताप
फरीदाबाद,15 जून(रूपेश देव)। शनिवार को सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 49 अरावली विहार में वृक्षारोपण एक पहल गु्रप द्वारा पौधारोपण का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह पहुंचे और उन्होंने एक पीपल का पौधा ग्रीन ब्रिगेड के साथ मिल कर लगाया और इस मूहिम को निरंतर रखने के लिए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। लोगों ने उन्हें बताया कि सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 49 अरावली विहार में पेयजल को लेकर त्राहि त्राहि मची पड़ी है ,लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही । बार बार बिजली गुल हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली पानी की भारी किल्लत है।
धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेने से मनुष्य को मिलती है आत्मिक शांति : राजेश भाटिया
फरीदाबाद,15 जून(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महावीर दल एनआईटी मार्किट नंबर-एक का 66वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बालाजी महाराज की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने शिरकत की और ज्योत प्रचण्ड की। धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया व अन्य सदस्यों ने विजय प्रताप का कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विधायक राजेश नागर ने मुख्यमंत्री से रखीं तिगाँव क्षेत्र के विकास की मांगें
फरीदाबाद,12 जून(रूपेश देव)। तिगाँव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और तिगाँव विधानसभा क्षेत्र के विकास की मांगें रखीं। इस दौरान उनके साथ तिगाँव के दोनों सरपंच विक्रम प्रताप नागर और वेद प्रकाश भी मौजूद रहे।
कर्मचारियों की रोजमर्रा समस्याओं के मुद्दे पर एक्सईएन ग्रेटर फरीदाबाद से मिला यूनियन प्रतिनिधि मण्डल
फरीदाबाद,10 जून(रूपेश देव)। आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नहरपार एरिये के डिवीजन ग्रेटर फरीदाबाद पर सर्कल सचिव विनोद शर्मा की अगुआई एवं ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट प्रधान सुनील चौहान के नेतृत्व में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल अपने बिजली कर्मचारियों की मुख्य माँगों के मुद्दे पर कार्यकारी अभियंता विकास मोहन दहिया से मिला।
मंत्री पद की हैट्रिक मारकर कृष्णपाल गुर्जर ने रचा इतिहास – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,10 जून(रूपेश देव)। लगातार तीन बार सांसद और तीनों बार केंद्र सरकार में मंत्री बनकर चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज किया है । यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने उसे वक्त व्यक्त किया जब वह अपने साथी भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री के कृष्ण पाल गुर्जर के निवास स्थान पर उन्हें मंत्री पद की हैट्रिक मारने पर बधाई देने पहुंचे थे।
रामकुमार भड़ाना पर हमले के आरोप में रविकांत भड़ाना समेत 3 गिरफ्तार
फरीदाबाद,09 जून(रूपेश देव)। 25 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव थे। जिसमें पल्ला एरिया में बूथ पर टेंट लगाने को लेकर दो पक्षों में कहां सुनी हुई थी। जिसकी रंजिश को लेकर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 7 जून के दिन थाना सराय ख्वाजा के एरिया बाई-पास रोड पर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके संबंध में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जसलीन कौर ने मामले के संबंध में संज्ञान लेते हुए थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश निर्देश दिए थे।
फरीदाबाद में चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता के हाथ पैर तोड़े
फरीदाबाद,07 जून(रूपेश देव)। चुनावी रंजिश के चलते फरीदाबाद में शुक्रवार की सुबह एक कांग्रेस नेता जो की आगामी चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते है के हाथ पैर तोड़ दिए गए। घटना पल्ला पुल के पास सराय थाना क्षेत्र की है।
कृष्णपाल गुर्जर पर भरोसा जताने के लिए एनआईटी-86 की जनता का आभार – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,06 जून(रूपेश देव)। कृष्णपाल गुर्जर की जीत के बाद पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। मंगलवार से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। हर कोई चाहता है कि इस बार कृष्ण पाल गुर्जर मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने और फरीदाबाद को विकास के विकास को बुलंदियों तक पहुंचाएं । यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने उस वक्त व्यक्त किया जब कोट गांव के सरपंच सहित सैकड़ों लोग उनके दफ्तर पहुंचे और उनके साथ अपनी खुशियां साझा की।
क्राइम ब्रांच एनआईटी ने एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,03 जून(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी प्रभारी संदीप की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।















