फरीदाबाद,28 अप्रैल(रूपेश देव)। जिलाधीश ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर पर अधिकारी फ्रंट में आकर माइक्रो लेवल तक इंटेलिजेंस बढ़ाए और सीआईडी के इनपुट पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह और पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने लोकसभा चुनाव में अवैध शराब तस्करी और जीएसटी चोरी के तमाम बिंदुओं बारे सभी अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक समीक्षा बैठक की।
अवैध शराब पर इंटेलिजेंस बढ़ाए सम्बंधित विभाग – विक्रम सिंह
भारी मतों से विजयी होकर महेंद्र प्रताप रचेंगे नया इतिहास : बलजीत कौशिक
फरीदाबाद,27 अप्रैल(रूपेश देव)। हरियाणा के पूर्वमंत्री चौ. महेंद्र प्रताप को कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्हें बधाईयां व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने समर्थकों सहित सैनिक कालोनी उनके निवास पर पहुंचकर महेंद्र प्रताप को फूलों का बुक्कें भेंट कर उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका स्वागत किया।
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप भारी मतों से होंगे विजयी – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,26 अप्रैल(रूपेश देव)। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी के सेक्टर-21ए स्थित निवास पहुंचे और इंडिया गठबंधन सहित चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। इस दौरान हरेंद्र भाटी ने महेंद्र प्रताप जी को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका फूलों का बुक्का भेंटकर स्वागत किया और कहा कि वह इंडिया गठबंधन के फरीदाबाद में मजबूत प्रत्याशी है, जो कि एक सीट से बड़ी जीत दर्ज करेंगे।
स्विफ्ट गाड़ी में ऑनलाइन जुआ खिलाता एक आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,25 अप्रैल(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 17 प्रभारी कर्मवीर की टीम ने ऑनलाइन जुआ खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हनुमान जी की शरण में जाने वाले के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं – विजय प्रताप
फरीदाबाद,23 अप्रैल(रूपेश देव)। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर शहर भर में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की ओर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की शरण में जाने वाले के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
हनुमान जी अपने भक्तों का रखते है खास ख्याल – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,23 अप्रैल(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां सुबह-सवेरे विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया वहीं दोपहर को सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ तथा बालाजी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर खन्ना परिवार ने बालाजी को छत्र अर्पण किया।
सबका साथ-सबका सम्मान यही जीवन का आधार – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,16 अप्रैल(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 तथा ब्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया का जन्मदिवस आज मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया।
बाबा साहब ने देश को संविधान के माध्यम से सबको समानता का अधिकार दिलाया – शारदा राठौर
फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आज पूर्व विधायक शारदा राठौर ने बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान के माध्यम से सबको समानता का अधिकार दिलाया। जिससे ऊंच नीच व जात-पात जैसी कुरीतियां खत्म हुईं।
बाबा साहेब ने दिलवाया गरीब व पिछड़ों को समानता का अधिकार : बलजीत कौशिक
फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)। भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षाेल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और बाबा साहेब अमर रहे के गगनचुंबी नारे भी लगाए।
बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव,संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ और इंडिया जीताओ के नारे के साथ मनाया – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी की ओर से संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ और इंडिया जिताओ नारे के साथ रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडिया गठबंधन की सभी पार्टी के पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर को याद किया।
















