फरीदाबाद,05 अप्रैल(रूपेश देव)। आज ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन की सब डिवीजन वेस्ट के अन्तर्गत आने वाले बिजली शिकायत केन्द्र सेक्टर-18 पर “सुरक्षा अपनाओ व दुर्घटनाओं पर लगाम लगाओ” के स्लोगन के साथ हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के नेताओं की ओर से एक कर्मचारी मीटिंग का आयोजन किया । जिसमें मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के सचिव लेखराज चौधरी ने की । सुरक्षा अपनाओ कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद सर्कल के सचिव विनोद शर्मा व उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही ।
बिजली कर्मचारी समस्याओं से झूझ रहे,अधिकारी नही दे रहे ध्यान – लेखराज चौधरी
महिलाओं का बार-बार अपमान करते हैं कांग्रेसी – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,05अप्रैल(रूपेश देव)। भाजपा सांसद एवं मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के विरुद्ध कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला की अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने इसे महिलाओं के प्रति कांग्रेस की व्यवस्थित और कुत्सित मानसिकता बताते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने इसी तरह के कई अशोभनीय बयान दिए हैं । कांग्रेसी हमेशा महिलाओं का अपमान करते हैं ।
लोकसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग बढ़चढक़र करेगा मतदान – राजेश भाटिया
फरीदाबाद, 04 अप्रैल(रूपेश देव)। जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व में जिला फरीदाबाद में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र प्रणाली का भागीदार बने। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों, दुकानदारों, नौकरीपेशा, बुजर्गाे व युवाओं को इसमें बढ़चढक़र अपनी भागेदारी निभानी चाहिए।
मजदूर वर्ग का विशेष ख्याल रखने पर धर्मवीर भड़ाना ने जताया पीएम मोदी का आभार
फरीदाबाद,04 अप्रैल(रूपेश देव)। क्रेशर जोन हो या उद्योग यहां काम करने वाला मजदूर वर्ग धूल से हर दिन जूझ रहा है। यही नहीं मजदूर के साथ रहने वाला परिवार भी काम की जगह रहने के कारण धूल को लेकर बीमारी की चपेट में रहा है। इन मजदूरों की मदद के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने विशेष अभियान चलाया है और इसी के तहत फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन में बृहस्पतिवार को कई राज्यों के डॉक्टर मजदूरों को जागरूक करने पहुंचे । डाक्टरों ने बताया कि ये मजदूर सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं और जागरूकता ही इसका बचाव है।
कुछ लोग बेवजह पड़े हैं चक्कर में, कोई नहीं कृष्णपाल गुर्जर की टक्कर में – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,03 अप्रैल(रूपेश देव)। भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जलवा बरकरार है । लोकसभा चुनाव में जहां एनडीए 400 पार तो वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर 10 लाख से ज्यादा वोटो से जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में कोई नहीं है कृष्णपाल गुर्जर के टक्कर में लोग फालतू पड़े हैं चक्कर में।
एक सेहतमंद व्यक्ति ही लक्ष्य को प्राप्त करता है – राजेश नागर
फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। तिगांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में एकॉर्ड अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने किया।
क्राइम ब्रांच की टीम पर पथराव करने के मामले 3 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। आईपीएल में सट्टा लगाने मामले में अपराधियों को पकड़ने के लिए गई क्राइम ब्रांच की टीम पर पथराव के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आईपीएल में सट्टा लगाने की सूचना पर रेड करने पहुंची क्राईम ब्रांच की टीम पर पथराव,3 पुलिस कर्मी घायल
फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। थाना सूरजकुण्ड अन्तर्गत गांव बडख़ल में बीती रात क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम सट्टा खेलने और खिलाने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान टीम को आता देख सभी स्टोरिए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद टीम ने उनकी तलाश शुरू की तो वहां मौजूद महिला-पुरुषों ने टीम पर पथराव कर दियाए इस दौरान क्राइम ब्रांच टीम की गाड़ी का शीशा टूट गया और 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए।
क्राइम ब्रांच इंचार्ज नवीन ने बताया कि उन्हें सूचना थी कि बडख़ल के रहने वाले अख्तर के घर में आईपीएल मैच को लेकर सट्टा लगाया जा रहा है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम लगभग 10 बजे बीती रात जब वहां पर छापेमारी करने पहुंची तब क्राइम ब्रांच की टीम को आता देख सट्टा खेलने वाले सभी सटोरी मौका पाकर फरार हो गए।
सिविल अस्पताल में तीनों घायलों का कराया इलाज
आरोपियों की तलाश में जब क्राइम ब्रांच की टीम ने आस-पास के घरों की तलाशी लेने शुरू की तो वहां पर मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने उन पर पथराव कर दिया। जिसके चलते क्राइम ब्रांच की गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं, तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के इंचार्ज नवीन ने बताया कि उनकी टीम पर हुए पथराव में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 से हेड कांस्टेबल सहदेव और संदीप घायल हुए हैं।
वहीं, इस घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज विनोद के साथ मौके पर पहुंचे, हेड कांस्टेबल राकेश को भी चोट आई हैं। वहीं, तीनों घायल जवानों का बादशाह खान सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस चौकी अनखीर के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि जैसे ही क्राइम ब्रांच पर हमले की सूचना मिली तो वह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और भीड़ को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करते हुए तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें जावेद पुत्र फतेली, आसू खान पुत्र अब्दुल रसीद और फकरूदीन पुत्र आसीन को काबू कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सार्वजनिक सम्पत्ति पर बिना अनुमति के वॉल पेंटिंग बनाना गैर कानूनी – जिलाधीश विक्रम सिंह
फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता को जिला में प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।














