back to top
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 97

ब्लैक फिल्म लगे 104 वाहनों के कटे चालान, 5 वाहन किए इंपाउंड

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा ब्लैक वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के आदेश तथा पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देश व डीसीपी ट्रैफिक उषा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों के चालान काटे।

IMG 20240402 WA0145
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। ब्लैक फिल्म लगाने की वजह से वाहनों के अंदर कुछ दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। 
इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के हित में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक जारी रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा 1 अप्रैल को 684 वाहन चालकों के चालान काटे गए जिसमें से 104 चालान ब्लैक फिल्म के शामिल है। इसके साथ ही ब्लैक फिल्म लगे वाले पांच वाहनों को इंपाउंड किया गया है। यातायात पुलिस टीम के द्वारा सुबह से अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई है। 
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रंकन ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग, विदाउट हेलमेट,  रेडलाइट जंपिंग, नाबालिगों द्वारा की जाने वाली ड्राइविंग और फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहे वाहन चालको के चालान काट कर जुर्माना लगाया गया है। वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा पुलिस द्वारा यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।

सरकार बनने पर फरीदाबाद में बनाएंगे स्पोर्टस सिटी – विजय प्रताप

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 अप्रैल(रूपेश देव)।  हरियाणा में सरकार बदली तो फरीदाबाद को स्पोर्टस सिटी बनाने का काम करेंगे। कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह सोमवार को मेवला महाराजपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सदस्य उमेश शर्मा मौजूद रहे।

 

Screenshot 2024 04 01 20 25 28 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विजय प्रताप ने शानदार आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि मेवला महाराजपुर में पिछले 20 सालों से भी अधिक समय से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है। हर वर्ष देश-विदेश की टीमें यहां आती रही हैं और उसी परंपरा को कायम रखते हुए युवा साथियों ने इस बार भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। 
Screenshot 2024 04 01 21 25 54 36 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

विजय प्रताप ने कहा कि एक समय था जब पूरे शिखर पर एनसीआर में हमारे क्षेत्र का नाम था, मुझे उम्मीद है युवा साथी धीरे-2 उसे वापिस लाने का काम करेंगे। उस ऊंचाई तक जाने में जो भी सहयोग होगा, मैं हमेशा तैयार रहूंगा। उन्होंने युवा साथियों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन करते हैं, तो बड़ी खुशी होती है। पहले मां-बाप बच्चों को डॉकटर, इंजीनियर एवं सर्विस में डालना चाहते थे, लेकिन पिछले 10-15 वर्षों में परिवर्तन आया और आज लोग अपने बच्चे को खेलों में आगे लाना चाहते हैं। समाज भी बच्चों को सहयोग करता है, मां-बाप भी बच्चों को सहयोग करते हैं। 
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद बहुत बड़ा शहर बन गया है और आबादी के अनुपात में खेल मैदान एवं सुविधाएं बढ़ाने चाहिएं। हरियाणा में सरकार बनने पर फरीदाबाद को ग्राउंड ही नहीं, अपितु नई स्पोर्टस सिटी देने का काम करेंगे। खिलाडिय़ों का हौसला बढाते हुए उन्होंने कहा कि ‘गिरते है सह सवार ही मैदान ए जंग में, वो क्या खाक गिरेंगे जो चलते हैं घुटनों के बल’। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों से खेलों में खेल भावना का होना सबसे जरूरी बताया।


आईपीएल मैच में सट्टा खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार,10,800 रुपये,1 लैपटॉप, 1 सेट टॉप बॉक्स व चार मोबाइल फोन बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 अप्रैल(रूपेश देव)। अपराध शाखा बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 04 01 16 17 29 85 12fa0dc35b2614c1213879e90715f85d

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित तथा अश्वनी का नाम शामिल है। आरोपी अमित फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी का रहने वाला है वहीं आरोपी अश्वनी पलवल के देवली गांव का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सट्टा खेलते हुए मौके से काबू कर लिया। 
आरोपियो के कब्जे से 10,800/-रु नगद,1 लैपटॉप, 1 सेट टॉप बॉक्स तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुजेसर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियो ने पैसे के लालच में आकर सट्टा लगाने का काम कर रहे थे। आरोपी पहले छोटे- छोटे सट्टे लगाते थे। आरोपियो को पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

खेलों में दिव्यांग जनों की भागीदारी सराहनीय कार्य – राजेश नागर

0
दो दिवसीय दिव्यांगजन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोले विधायक राजेश नागर

फरीदाबाद,31 मार्च(रूपेश देव)। सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशल स्कूल में आयोजित दिव्यांगों जनों का दो दिवसीय बाॅस्केटबाॅल टूर्नामेंट आज सम्पन्न हो गया। इसका आयोजन स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि दिव्यांग जनों का खेलों में भागीदारी करना सराहनीय कार्य है और ऐसे आयोजन करने वालों की भी प्रशंसा की जानी चाहिए। 
Screenshot 2024 03 31 20 33 27 38 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
नागर ने कहा कि हमारी सरकारों ने खेलों को बहुत महत्व दिया है इसी के तहत खेलों को निरंतर उंचाई मिल रही है वहीं खिलाड़ियों की नई पीढ़ी आज देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले से ही दो-दो खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इस बात को सिद्ध कर दिया है कि यदि इच्छा है तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने खेलों में भागीदारी करने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। नागर ने कहा कि वह जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसके लिए वह हमेशा उपलब्ध रहते हैं।
Screenshot 2024 03 31 20 33 46 91 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
आज टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिल्ली व मध्य प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें विजेता दिल्ली ने बड़ा स्कोर करते हुए 63 अंक जुटाए जबकि मध्य प्रदेश की टीम 24 अंक ही अर्जित कर सकी। इससे पूर्व, टूर्नामेंट का पांचवां मैच उत्तर प्रदेश व हरियाणा के बीच खेला गया जिसमें विजेता उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 4 अंक से हरा दिया। उत्तर प्रदेश का स्कोर 12 व हरियाणा का 8 अंक रहा। छठा मैच दिल्ली व मध्य प्रदेश के बीच हुआ जिसमें दिल्ली ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 61 अंक बनाए जबकि मध्य प्रदेश 12 अंक ही जुटा सका।
टूर्नामेंट में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, अमृता अस्पताल के डायरेक्टर स्वामी निजमृतानंद पुरी, वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारी गंगाशंकर मिश्रा, राजकुमार मक्कड़, शिव विनायक शर्मा, वृंदा खन्ना, नेहा शालिनी दुआ, विभा राज वल्लभी, एचएस छाबरा, डा. पूजा कपूर, अनुराग गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल, स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट मि चेयरपर्सन माधवी हंस, ट्रस्टी पंकज हंस, टोनी पहलवान,  अशोक ढल्ल, गगन हंस, हरबीर वैष्णव, मनोरंजन तिवारी, रोहित चौधरी व हरी पिलानिया आदि ने टूर्नामेंट के संचालन में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन भारद्वाज ने गया।

बाला जी अपने भक्तजनों पर कृपा बरसाए रखते हैं – राजेश भाटिया

0
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में हुई बाला जी स्वरूप श्री मूर्ति विराजमान

फरीदाबाद,31 मार्च(रूपेश देव) एनआईटी नंबर एक स्थित श्री सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल रजि. के प्रांगण में भव्य बाला जी स्वरूप श्री मूर्ति जी विराजमान की गई। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया सहित कमेटी के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान राजेश भाटिया सहित अन्य सदस्यों ने आहुति डाली।

Screenshot 2024 03 31 20 27 13 30 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि आज हम सभी के लिए अति हर्ष का विषय है कि मंदिर प्रांगण में बाला जी स्वरूप की मूर्ति विराजमान हुई, व भविष्य में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में एवं शोभायात्राओं में मंदिर से ही बालाजी स्वरूप श्री मूर्ति जी को धारण किया जाएगा तथा बालाजी स्वरूप श्री मूर्ति जी पूरे नगर का भ्रमण करेंगी। जिसमें श्रद्धालु श्री मूर्ति जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि बाला जी अपने भक्तों पर कृपया बरसाए रखते है और वह आज इस मौके पर कामना करते है कि बाला जी की कृपा से समाज में सुख-समृद्धि बनी रहे और लोगों में आपसी भाईचारा कायम रहे। 
Screenshot 2024 03 31 20 27 23 43 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
उन्होंने कहा कि श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर को भव्य बनाने का कार्य चरम पर चल रहा है और आने वाले समय में यह मंदिर पूरे एरिया में सबसे भव्य मंदिर बनकर उभरेगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस समारोह में मंदिर के चेयरमैन बंसीलाल कुकरेजा के संग सोमनाथ ग्रोवर, संजीव ग्रोवर, राकेश भाटिया, पवन माटोलिया, इंद्र चावला, आशीष अरोड़ा, प्रवेश (पंकी), भव्य मलिक, निखिल ढींगरा, मानव रहेजा, पर्व अरोडा, साहिल भाटिया, करण आहूजा, कार्तिक कपूर, ध्रुव चिटकारा, मानव ठाकुर, साहिल भाटिया, अनमोल गुलाटी, मनीश कपूर, सुजल मनोचा, आशीष भाटिया, चिराग वधवा, कृष्णा कुमार, दीपांशु भाटिया, ध्रुव आचार्य, मयंक डंग, ध्रुव शर्मा, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, रविंद्र गुलाटी, संदीप भाटिया, जतिन गांधी, गौरव गुलाटी, अरविंद शर्मा, भरत कपूर, अनुज नागपाल, संजय अरोड़ा, राजेश आहूजा, देव शर्मा कनव नरूला, तनिश रतड़ा, अक्षित चितकारा, मुकुल कपूर, शिवम तनेजा लक्ष्य भाटिया, तरुण चावला व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है – विजय प्रताप

0
कांग्रेस नेता विजय प्रताप हजारों लोगों के साथ इंडिया महागठबंधन की रैली में पहुंचे   

फरीदाबाद,31 मार्च(रूपेश देव)। कांग्रेस नेता विजय प्रताप के नेतृत्व में फरीदाबाद से  हजारों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महागठबंधन इंडिया की रैली में शामिल हुए। इस दौरान लोग बदरपुर बॉर्डर पर एकत्रित हुए, जहां से राजघाट पहुंचे और राजघाट से पैदल मार्च करते हुए रैली स्थल तक पहुंचे। 

Screenshot 2024 03 31 20 22 39 74 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विजय प्रताप सिंह ने बदरपुर बोर्ड पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम हो रहा है ईडी के दुरूपयोग कर जिन कम्पनियों पर ईडी की रेड डली  उन्हीं कम्पनियों से इलैक्ट्रोल बॉड के जरिए चंदा लेकर बेल पर छोड़ दिया गया। बगैर सूबत के शराब घोटाले में केजरीवाल को जेल में डाला हुआ है और उसी कम्पनी से 55 करोड़ लेकर उस कम्पनी के आदमी को बेल देकर उसको गवाह बना लिया गया । 
उन्होंने कहा कि इन्कम टैक्स के जरिए कांग्रेस को 1800 करोड़ का नोटिस दिया गया जबकि कांग्रेस के खाते में ही 135 करोड़ हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोकतंत्र में जो बोलेगा उसकी आवाज को दबाया जाएगा। उसके परिवार पर दबिश दी जाएगी। धंधा चौपट किया जाएगा। हालात अंग्रेजी शासन  जैसे हो गए हैं जो बोलेगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। लोगों में चर्चा आौर शंका है कि अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए ,किसी को जेल में मरवा दिया जाएगा ,किसी को अस्पताल में मरवा दिया जाता है। हालता अंग्रेजों के शासन जैसे हो गए हैं अंग्रेजो ने जो कहा वहीं कानून होता था जो अग्रेंजों की मानेगा तो ठीक  है वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा द्वारा बाबा भीम राव अम्बेडकर के संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है बाबा साहिब के बनाए संविधान में हर वर्ग के लिए जागरूकता ,स्वतंत्रता, अधिकार है लेेकिन उसको भाजपा छीनना चाहती हैं हम बाबा साहिब के संविधान को बदलने नहीं देगे। इस दौरान लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश नजर आया। लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इस रैली को सफल बनाने का काम किया।
 उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की लहर शुरू हो गई है, भाजपा की तानाशाही से आज हर वर्ग प्रभावित है और इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस रैली की सफलता ने भाजपा सरकार की नींद उड़ा दी है और आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ताविहिन करके पुन:  कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।


सुमित गौड़ के नेतृत्व में हजारों लोग हुए दिल्ली महारैली में शामिल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,31 मार्च(रूपेश देव) हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के नेतृत्व में हजारों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महागठबंधन इंडिया की रैली में शामिल हुए। इस दौरान तयशुदा कार्यक्रम अनुसार लोग बदरपुर बॉर्डर पर एकत्रित हुए, जहां से राजघाट पहुंचे और राजघाट से पैदल मार्च करते हुए रैली स्थल तक पहुंचे। इस दौरान लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश नजर आया। लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इस रैली को सफल बनाने का काम किया।

IMG 20240331 WA0255
 लोगों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि देश में बदलाव की लहर शुरू हो गई है, भाजपा की तानाशाही से आज हर वर्ग प्रभावित है और इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सभी नियमों को ताक पर रखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया कि भाजपा सरकार एजेेंसियों का दुरूपयोग निजी स्वार्थ के लिए कर रही है और जनता भली भांति यह जान चुकी है। 
IMG 20240331 WA0256
श्री गौड़ ने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता वोट की चोट से भाजपा को जवाब देने का काम करेगी और देश प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएगी।


विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही भाजपा सरकार – लखन सिंगला

0
इंडिया गठबंधन रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी नेता के नेतृत्व में हजारों लोग दिल्ली हुए रवाना

फरीदाबाद,31 मार्च(रूपेश देव)। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली में फरीदाबाद विधानसभा-89 से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में हजारों लोगों ने शिरकत की। श्री सिंगला के नेतृत्व में सुबह वाहनों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जिसे श्री सिंगला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश देखते हुए बनता था और उन्होंने सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेंद्र हुड्डा जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। 


02


इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है, भाजपा सरकार ने ईडी व सीबीआई जैसी स्वतंत्र जांच एजेंसियों को हथिया बनाकर विपक्ष पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जो कि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को मजबूत होते देख भाजपा घबराने लगी है इसलिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया, लेकिन इंडिया गठबंधन इसका पुरजोर विरोध करता है और जनता के हक-हकूक की आवाज को हर कीमत पर बुलंद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस रैली की सफलता ने भाजपा सरकार की नींद उड़ा दी है और आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ताविहिन करके पुन: कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी। 

06


इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन डालचंद डागर, बालकिशन वशिष्ठ, हरिलाल गुप्ता, खुशबू खान, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला, ललित शर्मा, प्रदेश सचिव हरियाणा युवा कांग्रेस, बंटी ठाकुर, आकाश सैनी, सूरज ढेडा, अजब सिंह नागर, संतलाल रावत, विजय कुमार, सुरेद्र यादव, अरविंद गोयल, लाला सैनी, नदीम सैफी, अमित कुमार, अमित गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 


सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,30 मार्च(रूपेश देव)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम् चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के दिशा निर्देश अनुसार आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया।

IMG 20240330 WA0183

 उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया गया जो ठीक पाया गया। इसके साथ साथ शिकायत बक्से को भी खोला गया जिसमें कोई शिकायत पत्र ना पाया
 
सीजेएम सुकीर्ति गोयल बाल सुधार गृह में रह रहे  64  किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 141 किशोरों से रूबरू हुए। उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। 
सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा गया कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नही बताई।
 इस अवसर पर  सुकीर्ति गोयल  ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ सकता है।  
 इस अवसर पर ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा  व विपिन यादव वे अनूप वार्डन भी मौजूद रहे।

मां की डांट से नाराज किशोर ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,30 मार्च(रूपेश देव)। फरीदाबाद में आईएमटी के पास आगमन सोसाइटी में शुक्रवार रात 17 वर्षीय 12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। 


30bansal 1


आगमन सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी में किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी, जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दो सिक्योरिटी गार्ड एक लडक़े को उठाकर लेकर जा रहे थे। लडक़ा खून से लथपथ था। 

पता चला कि 15वीं मंजिल से एक 17 वर्षीय हितेश पुत्र सतीश बालकनी से नीचे गिर गया है।उसे उठाकर पास के निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोसायटी के लोग तुरंत हितेश के घर गए और उसकी मां मोनिका और परिजनों को हितेश के नीचे गिरने की जानकारी दी। हितेश की मां ने सोसाइट वालों को बताया कि उसने मामूली सी बात को लेकर हितेश को डांटा था, जिसके बाद वह गुस्सा होकर बालकनी में जाकर खड़ा हो गया और वो किचन में खाना बनाने लग गई थी। पूरा परिवार कुछ महीने पहले ही यहां किराये पर रहने के लिए आए हैं। हितेश 12वीं क्लास का छात्र है। जिसके अभी एग्जाम चल रहे हैं। इस घटना से पूरे सोसाइटी में मातम फैल गया है। पुलिस भी सोसाइटी में आकर इस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। 

जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि आगमन सोसायटी में रहने वाली हिमेश नाम के लडक़े ने 15वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोसायटी के लोगों और अभिभावकों से पूछताछ जारी है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।