फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। पुलिस चौकी नंबर दो प्रभारी अंशुल कुमार की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पिकअप में 19 पेटी बियर ले जाते दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, स्कॉलरशिप में 70 प्रतिशत छात्राएं रहीं आगे – दीपक यादव
फरीदाबाद,23 मार्च(रूपेश देव)। विद्यासागर इंटरनेशनल शिक्षा संस्थान द्वारा सेक्टर-दो स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में होली के पावन अवसर पर वार्षिक स्कॉलरशिप उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग 30 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिली जिसमें 70 प्रतिशत छात्राएं शामिल रहींं। जिसमें इस बार भी छात्राएं आगे रहीं। इस क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नन्हें-मुन्हों द्वारा सा़स्कृतिंक कार्यक्रमों ने विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
मूल्यों, संस्कारों एवं संस्कृति पर चल रहा है ओम योग संस्थान – विजय प्रताप सिंह
फरीदाबाद,23 मार्च(रूपेश देव)। पाली-सोहना रोड़ स्थित ओम योग संस्थान में आयोजित वार्षिक समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्था के फाउंडर अध्यक्ष योगीराज ओमप्रकाश महाराज ने मुख्य अतिथि का शॉल पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया।
सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार – करण दलाल
फरीदाबाद,23 मार्च(रूपेश देव)। आज कांग्रेस नेता वेदपाल दायमा के सैक्टर-10 फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर वर्तमान में बीजेपी नित केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग आदि सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग, लगभग साढ़े 9 साल से बीजेपी नित हरियाणा सरकार की कुनीतियों एवं भ्रष्टाचार आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
आपसी वैरभाव भुलाकर भाईचारे से मनाए होली का त्यौहार – लखन सिंगला
फरीदाबाद,22 मार्च(रूपेश देव)। फरीदाबाद इंकम टैक्स बार एसो. द्वारा सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की। इस दौरान जहां भव्य फूलों की होली खेली गई वहीं विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का आगुुंतकों ने लुत्फ उठाया।
बिजली कर्मचारियों ने अपनी माँगों को लेकर एक्सईएन बल्लभगढ़ के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
फरीदाबाद,13 मार्च(रूपेश देव)। आज बिजली निगम की बल्लभगढ़ डिवीजन सेक्टर-06 के प्राँगण में कर्मचारियों ने लामबंद होकर कार्यकारी अभियंता बल्लभगढ़ के खिलाफ हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनरतले यूनिट प्रधान मदन गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
कैलाश शर्मा बने मानव सेवा समिति के पुनः अध्यक्ष
फरीदाबाद,10 मार्च(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति की रविवार को राजस्थान भवन में वार्षिक. आम सभा आयोजित की गई जिसमें चुनाव अधिकारी उषा किरण शर्मा,एससी गोयल,अरुण आहूजा की देखरेख में आगामी तीन साल की अविधि (2024-27) के लिए चुनाव कराए गए।
कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद का होगा चहुंमुखी विकास – भूपेंद्र हुड्डा
फरीदाबाद,10 मार्च(रूपेश देव)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को फरीदाबाद विधानसभा से हरियाणा में बदलाव की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र फरीदाबाद में दिख रहा लोगों का जनाक्रोश बता रहा है कि हरियाणा से भाजपा सरकार जा रही है और कांग्रेस आ रही है। लोग समझ चुके है कि इस सरकार से वोट की चोट से पीछा छुड़ाने का अब सही समय आ गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह एकजुट हो भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए प्रचार और प्रसार में जुट जाए।
अपने भक्तों से खास स्नेह रखते है भगवान शिवशंकर – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,08 मार्च(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एक नंबर मार्किट में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तिकोना पार्क स्थित माता श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर द्वारा व नीलकंठ महादेव मंदिर 1जी ब्लॉक पार्क द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारातो का आगमन मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां प्रधान राजेश भाटिया सहित अन्य मंदिर प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने फूल बरसाकर एवं बम-बम भोले के जयकारे लगाकर इस बारात का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत भगवान शिव और पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन में अपनी भागेदारी निभाई।
सर्वोदय हेल्थ क्लीनिक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
फरीदाबाद,08 मार्च(रूपेश देव)। ग्रेटर फरीदाबाद सैक्टर-87 स्थित सर्वोदय हेल्थ क्लीनिक में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने उत्साह से भाग लिया और डॉ. विशाल पराशर और डॉ. निधि शर्मा ने उपस्थित लोगों को उनकी स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। साथ ही कुछ समाज सेवकों को भी सम्मानित किया गया।









.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)



