back to top
Saturday, August 8, 2026

News

    एचटेट परीक्षा सीईटी की तर्ज पर पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाई जाए- नायब सैनी

    4 व 5 जुलाई को तीन चरणों में होगी एचटेट परीक्षा, 383 केन्द्रों पर 233294 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, इनमें 166137 महिलाएं चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री...

    नेहरू कॉलोनी बचाओ ‌संघर्ष समिति का धरना 17 वें दिन भी जारी रहा

    फरीदाबाद, रूपेश देव।नेहरू कॉलोनी बचाओ ‌ संघर्ष समिति का धरना 17 वें दिन भी जारी रहा धरने की अध्यक्षता कमेटी के सदस्य नवल सिंह,‌ विजेंद्र सिंह,राम सिंह, देवकी देवी और पूनम ने संयुक्त रूप से की। ‌ धरने को वीरेंद्र सिंह डंगवाल, नवल सिंह,‌ बलवीर सिंह और विजेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की सबसे पुरानी कॉलोनी नेहरू कॉलोनी है। इस कॉलोनी के लोगों के पास सभी ‌ जरूरी सरकारी ‌ दस्तावेज़ होने के बाद भी ‌ इनकी गाढ़ी कमाई से निर्मित मकानों को प्रशासन ने 29 तारीख को रात के अंधेरे में तोड़ना शुरू कर दिया। सरकार ने ‌ गरीबी उन्मूलन करने के बजाय गरीबों को मिटाना ‌ शुरू कर दिया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर विकास का दावा करने वाला प्रशासन इसके विपरीत निर्धन लोगों को बर्बाद करने पर लगा हुआ है। शहर के दर्जनों कॉलोनीवासियों को ‌नोटिस दिए जा रहे हैं। ‌‌नियमानुसार सरकार को इन कालोनियों को पक्का करना चाहिए। इन्हें सभी प्रकार की नागरिक सुविधा प्रदान करनी चाहिए। ऐसा करने से बचने के लिए इनको ‌ निशाना बनाया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 5 जुलाई को तोड़फोड़ के विरोध में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में फरीदाबाद की सभी कॉलोनी वासियों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए प्रचार प्रसार  किया जा रहा है। कल 2 जुलाई से पर्चे वितरित किए जाएंगे। माइक द्वारा प्रचार किया जाएगा। अब अलग-अलग कॉलोनियों में कमेटी का निर्माण किया जा रहा है। प्रदर्शन को राम सिंह शकुंतला देवकी, पूनम ,बलवीर सिंह, नरेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

    हर नागरिक तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार का संकल्प : कृष्णपाल गुर्जर

    केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में स्वास्थ्य परियोजनाओं और पौंड का किया लोकार्पण फरीदाबाद, रूपेश देव। भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री...

    हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, जनता और जनप्रतिनिधि तक असुरक्षित: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया के बड़े भाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पलवल, रूपेश देव। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री...

    संत कबीर मानव मात्र के मार्गदर्शक, सामाजिक चेतना के अग्रदूत – नायब सैनी

    कबीर का ज्ञान किताबी नहीं, जीवन की भट्टी में तपा हुआ अनुभव - नायब सैनी चंडीगढ़, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह...

    श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने दिवेश कपूर को फरीदाबाद का प्रभारी नियुक्त किया

    फरीदाबाद, रूपेश देव। धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने संगठनात्मक विस्तार और सेवा कार्यों को गति...

    मानव जीवन को सही दिशा देने वाली एक अमूल्य धरोहर है श्रीमद्भगवद्गीता : नायब सैनी

    जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में वीडियो के माध्यम से दिया संदेश नई दिल्ली, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने...

    सभी नगर निकायों में एक मई से दो सप्ताह तक चलेगा स्पेशल स्वच्छता अभियान : नायब सैनी

    प्रदेश की नवगठित वार्ड समितियों के सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए रुबरु शहरों की स्वच्छता में सदस्यों की होगी अहम भूमिका चंडीगढ़ । हरियाणा के...