फरीदाबाद,11 दिसंबर
(रूपेश देव)। खाद्य, आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में प्रदेश में गरीबो को समय से राशन मुहेया करवाया जा रहा है। सरकार गरीबों की पूरी तरह हितैषी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने पुराने दिनों को याद करें जब कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों को राशन के लिए प्रर्दशन करना पड़ता था। आज हुड्डा जी अपने पुराने दिनों को भूल गए हैं।
प्रदेश में गरीबों को समय से मिल रहा है राशन : राजेश नागर
कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने थामा भाजपा का दामन
फरीदाबाद,10 दिसंबर
(रूपेश देव)। कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र भड़ाना उर्फ जित्ते ने आज कांग्रेस का अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए राज्य मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के समक्ष भाजपा का दामन थामा।
मनुष्य को बेहतर जीवन जीना सिखाती है श्रीमद्भागवत गीता : सतीश फागना
फरीदाबाद,09 दिसंबर
(रूपेश देव)। एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता मनुष्य को बेहतर जीवन जीना सिखाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य को जीवन में संस्कार देने वाला विश्व में सबसे बड़ा अध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ है। एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर गीता महोत्सव के यज्ञ में आहुति डालकर महोत्सव का रंगारंग आगाज किया।
हर रविवार को लगेगा मंत्री राजेश नागर का खुला दरबार
फरीदाबाद,08 दिसंबर
(रूपेश देव)। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास स्थान भतोला में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया बाकी समस्याओं के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की।
समुद्र मंथन से जुड़ा है महाकुंभ का इतिहास : राजेश भाटिया
फरीदाबाद,08 दिसंबर
(रूपेश देव)। हिंदू धर्म में महाकुंभ मेले का काफी महत्व है। इस बार महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहा है, जहां इसकी तैयारियों जोरों पर चल रही है। इसी उपलक्ष में श्री सनातन धर्म महाबीर दल के मुख्य कार्यालय के द्वारा सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात विभिन्न प्रदेशों से आए हुए सनातन धर्म परिवार के सभी सदस्यों को पगड़ी बांधकर एवं माला पहनकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि पगड़ी बांधना बन्नूवाल बिरादरी की एक परंपरा भी रही है।
जुआ खेलने व खिलाने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, 27,720 रुपये बरामद
फरीदाबाद,08 दिसंबर
(रूपेश देव)। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने 07 दिसंबर को कार्यवाही करते हुए भरत विहार दयालबाग से जुआ खेलने वाले 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच ने पिस्तौल व 10 कारतूसों सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,08 दिसंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम 06 दिसम्बर को गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपराध शाखा को अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी को मलेरना रोड से काबू किया है। आरोपी से पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद किए गए है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अनिल गांव गौच्छी बल्लबगढ़ का रहने वाला है।
गुरु तेग बहादुर ने शहादत देकर गौरवपूर्ण जीवन जीने की युक्ति समझाई : राजेश भाटिया
फरीदाबाद,06 दिसंबर
(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 में स्थित डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान मंदिर व स्कूल के प्रधान राजेश भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गुरु तेग बहादुर जी को नमन किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
600 ग्राम गांजा सहित आरोपी व नशा उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
फरीदाबाद,05 दिसंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा NIT 04 दिसंबर को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से गांजे के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी कैफ निवासी SGM नगर को गली न-3 SGM नगर से 600 ग्राम गांजा सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
ऑटो के किराए को लेकर हुए विवाद में हत्या करने के वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,03 दिसंबर
(रूपेश देव)। 30 नवम्बर को थाना सदर बल्लबगढ़ के क्षेत्र में IMT रेड लाइट पर स्थित ठेके के पास एक हत्या का मामला सामने आया था। जिसके संबंध में भूपेन्द्र सिंह निवासी गांव खेरिया जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल गांव मेवला महाराजपुर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई सतपाल उर्फ रामू गांव के ही लडके गोविन्द के साथ IMT में रहता था।




















