back to top
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 84

होम्योपैथी की डिग्री से 35 साल से कर रहा था एलोपैथिक इलाज,स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सदर बल्लबगढ़ थाना पुलिस टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए Homeopathy की डिग्री से Allopathic ईलाज करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। 

IMG 20240703 152641
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राजबीर वासी गांव शाहुपुर बल्लबगढ है। आरोपी ने M/s Unnamed Clinic Center के नाम से गांव चंदावली में क्लीनिक खोल रखा है। आरोपी पर Homeopathy की डिग्री है। जिसके विरुद्ध एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसपर पर कार्रवाई करते हुए डॉक्टर प्रदीप कुमार (एम.ओ.) के नेतृत्व में टीम बनाई गई, टीम ने M/s Unnamed Clinic पर जाकर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान ज्ञात हुआ कि राजबीर क्लीनिक पर allopathic ईलाज करता है तथा क्लीनिक पर allopathic दवाईयां तथा उपकरण बरामद हुए। 
आरोपी के खिलाफ सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से मौका क्लीनिक पर various drugs, instruments and equipment  बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले 35 साल से क्लीनिक चला रहा है। आरोपी के पास Homeopathy की डिग्री है जिस पर क्लीनिक चला रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

जिला खेल कराटे संघ फरीदाबाद का चुनाव हुआ सम्पन्न

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
सेक्टर 24 होटल हाऊडी में जिला खेल कराटे संघ का चुनाव का आयोजन हुआ। जिसमें फरीदाबाद जिले से 50 कराटे मास्टरों ने हिस्सा लेकर वोटिंग हुई। वोटिंग के आधार पर पदाधिकारी नियुक्त हुए और विजय हासिल किया।


2photo


 पदाधिकारी के नाम कराटे मुख्य तकनीकी निर्देशक गंगेश तिवारी, चीफ  लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुरेंद्र खोड़ीवाल, एडवाइजर अवधेश कुमार,अध्यक्ष अमरीश सिंह, उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, महासचिव सलमान अली, डायरेक्टर सचिन कुमार, सचिव नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर वर्मा, चिकित्सा विभाग डॉक्टर गीता गिरी, चुनाव की अध्यक्षता भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि प्रणव शुक्ला, भाजपा नेता राष्ट्रीय पहलवान अंगद चौरसिया एवं समाजसेवी सी के राय ने की।


इस दौरान गंगेश तिवारी ने कहा कि हम संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। चुनाव सभा को संबोधित करते हुए प्रणव शुक्ला ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।


अपने दोस्त को देसी कट्टा व 2 जिंदा रोंद उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराध में शामिल चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने देसी कट्टा व 2 जिंदा रोंद अपने दोस्त को उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 0702 170255
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तरुण दिल्ली के पहलादपुर जैतपुर का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथी सलीम उर्फ सेफी उर्फ बंटी को देसी कट्टा व 2 जिंदा रोंद उपलब्ध कराए थे। आरोपी तरुण से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किसी व्यक्ति से वारदात के समय लोगो में डर बनाने के लिए 7000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी को सेक्टर-30 एरिया से गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी पर दिल्ली में 10 मामले चोरी, अवैध हथियार, लूट, योजना के तहत हत्या इत्यादि के दर्ज है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। 

पर्यावरण प्रेमियों को 11 पौधे देकर मानव सेवा समिति ने मनाया राष्ट्रीय वन महोत्सव

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
एक जुलाई से शुरू हुए साप्ताहिक राष्ट्रीय वन महोत्सव में भागीदारी करते हुए मानव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन पर एक बेल का पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरुआत की। इस शुभ अवसर पर समिति की 11 महिला सदस्यों को पीपल,बरगद,नीम, बेल,गुलमोहर के पौधे प्रदान किए गए। पौधा देने से पहले उनसे एक संकल्प पत्र “मैंने समिति से एक पौधा प्राप्त किया, मैं इसे हरा भरा पेड़ बनाऊंगा” भरवाया गया।

Screenshot 2024 0702 164744
समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,  महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि समिति ने एक जुलाई से “पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ” अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत समिति के प्रत्येक सदस्य को संकल्प शपथ पत्र भरभाकर 5,,,6 फुट का पीपल नीम बरगद बेल आदि का एक पौधा दिया जा रहा है। 

Screenshot 2024 0702 164732

इस मिशन की प्रभारी प्रतिमा गर्ग ने कहा है कि समिति के  इस अभियान को सफल बनाने में मानव परिवार के सभी सदस्य  खासकर महिला सदस्य पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

भाजपा सरकार में क्राइम चरम सीमा पर जनता परेशान – शारदा राठौर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
सेक्टर 3 से लापता  बच्चे का 16 दिन बाद भी  कोई सुराग नहीं मिला है । इस कारण पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट सेक्टर वासियों ने मंगलवार को रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान पूर्व विधायक शारदा राठौर मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते कहा कि अगर बच्चा जल्द नहीं मिला तो जनता का आक्रोश एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। इसके बाद लोगों से समंझा कर जाम खुलवाया।


Screenshot 2024 0702 144706

सेक्टर 3 निवासी संजय पाल नाम का लड़का 16 दिनों से गायब है,  लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट सेक्टर वासियों ने समुदाय भवन के सामने वाले रोड पर एकत्र होकर जाम लगा दिया।

Screenshot 2024 0702 144647

 इस दौरान मौके पर पहुंची पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बच्चों व महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अपराधियों को नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। पिछले एक सप्ताह के अंदर हत्या लूटपाट अपहरण मारपीट के 8 से 10 घटना हो चुकी है। पुलिस अपराधियों को नेता और मंत्रियों का संरक्षण मिलने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में गरीब लोग जाए तो कहां जाए। पूर्व विधायक ने लापता हुए संजय पाल के परिजनों और सेक्टर वासियों को आश्वासन दिया कि अगर पुलिस बच्चे का जल्द से जल्द पता नहीं  लगा पाती है तो उन्हे पूरा सहयोग मिलेगा। इस मौके पर रतनलाल राणा सुभाष लांबा लापता बच्चों के माता-पिता के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सेक्टरवासी मौजूद थे।


होमगार्ड के जवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर – जिला आदेशक

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
फरीदाबाद जिला आदेशक गृहरक्षी हरियाणा फरीदाबाद के द्वारा जिला स्तर पर 200 होमगार्ड के जवानों को बाढ़ और भूकंप आपदा से निपटने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह के द्वारा उक्त विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

IMG 20240701 WA0331
 इस अवसर पर सुरेंद्र हुड्डा जिला आदेशक ने होमगार्ड के जवानों के कर्तव्य और दायित्वों के बारे में बताया तथा जीरो टॉलरेंस करप्शन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों ही अपराध है इसलिए अपने ट्रांसफर कराने के लिए या नौकरी पर चढ़ने के लिए किसी को रिश्वत नहीं देनी है और जहां पर आप कार्य कर रहे हैं वहां के किसी भी सीनियर अधिकारी से सिफारिश भी नहीं करानी है।
IMG 20240701 WA0333
 इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी के अलावा बेहोशी का इलाज, खून रोकने के तरीके, रोगी को अस्पताल पहुंचाने के तरीके, बिजली से पीड़ित व्यक्ति को बचाने के तरीकों से अवगत कराया तथा तनाव मुक्त नौकरी करने के तरीके बताएं।
IMG 20240701 WA0332
इस अवसर पर होमगार्ड के जितेंद्र हवलदार ने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए बांस, पीपा, पानी की बोतलों का प्रयोग करना सिखाया।

विकास कार्यों में गति लाएं नहीं तो होगी कार्रवाई – राजेश नागर

0
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों एवं ठेकेदारों संग बैठक में सख्त दिखे तिगांव के विधायक राजेश नागर

फरीदाबाद,01 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज अपने निवास पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक ली। उन्होंने विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढील न देने की चेतावनी दी। नागर ने कहा कि चल रहे कार्यों की गति बढ़ाएं और प्रस्तावित कार्यों के टेंडर कर उन्हें शुरू करें। 

Screenshot 2024 0701 171011

विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं विधानसभा स्तर पर विकास कार्यों की रिपोर्ट ले रहे हैं। ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि किसी के निकम्मेपन की मुझे शिकायत करनी पड़े और उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों को करने के किसी प्रकार की ढिलाई नहीं है तो आप लोगों के स्तर पर होने वाली किसी भी कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
Screenshot 2024 0701 171022
नागर ने कहा कि मंझावली पुल में आ रही देरी को तुरंत प्रभाव से दूर करें। यह पुल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बन जाने से फरीदाबाद और नोएडा जेवर एयरपोर्ट आदि की दूरी एकदम से घट जाएगी। अब मैं इसकी दैनिक आधार पर समीक्षा करूंगा। इसके अलावा तिगांव फोर लेन और तिगांव बल्लभगढ़ कंक्रीट रोड के निर्माण कार्य को गति दें जिससे कि लोगों को सुविधा मिल सके। नागर ने स्पष्ट कहा कि लोगों को विकास कार्य होते नहीं देखना है, उसकी सुविधा का लाभ लेना है और वह तब मिलेगी जब आप लोग उसे समय पर बना देंगे।  
Screenshot 2024 0701 171039
विधायक नागर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता एवं सरकारी दायित्वों के कारण पहले ही अनेक कार्य अधर में हैं जिन्हें तुरंत प्रभाव से पूरा करें। इस मामले में किसी प्रकार की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू ने अधिकारियों से काम की गति बढ़ाने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने विधायक राजेश नागर को आश्वासन दिया कि वह सभी कार्यों को तेजी से पूरा करवाएंगे और नए कार्यों के टेंडर भी लगवा रहे हैं। इस अवसर पर विभाग के अन्य अभियंता एवं कई ठेकेदार मौजूद रहे। 

यशवंती मलिक बनी कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश सचिव

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 जुलाई(रूपेश देव)। हरियाणा प्रदेश कांगे्रस महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने पंचवटी रेजिडेंट वेलफेयर एसो. सेक्टर-9 की प्रधान एवं कांग्रेसी नेत्री यशवंती मलिक को कांग्रेस महिला सेवादल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज अपने ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और उम्मीद जताई कि यशवंती मलिक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। 


01


उन्होंने कहा कि यशवंती मलिक पिछले कई वर्षाे से न केवल सामाजिक तौर पर बल्कि कांग्रेस पार्टी की भी मजबूत सिपाही की तरह कत्र्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रही थी और उनकी मेहनत को देखते ही पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है।  श्री सिंगला ने कहा कि जिस प्रकार से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पार्टी ने हरियाणा प्रदेश में पांच सीटों पर विजयी हासिल की, उससे कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है और अब वह विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गए है और इस चुनाव में भी प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जी-जान मेहनत करके हरियाणा में फिर से चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगा। 

इस दौरान कांग्रेस महिला सेवादल की नवनियुक्त प्रदेश सचिव यशवंती मलिक ने अपनी नियुक्ति पर श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा, कांग्रेसी नेता लखन सिंगला सहित शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी और पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोडक़र मजबूत करने का काम करेगी। 


लडाई-झगडा, हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 जून(रूपेश देव)। बता दे कि वारदात 20 जून सुबह की है। घायल लडका विशाल के पिता राजकुमार वासी गांव करीमपुर पलवल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका लडका विशाल अजरौंदा में DOMPROS CONSULAINTS PVT LTD मे नौकरी करता है। जो प्रतिदिन की तरह 20 जून को नौकरी के लिए कम्पनी में आया था। कम्पनी से शिकायतकर्ता को फोन पर सूचना मिली कि उसके लडके के साथ किसी ने लडाई-झगडा कर चोट पहुंचाई है जो अब बीके अस्पताल में भर्ती है। जिसकी शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस टीम ने डॉक्टर से राय लेकर हत्या के प्रयास की धारा ईजाद की गई। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जैसलीन कौर द्वारा तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसपर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 0629 171600
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियो की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से हुई है जिसमें गिरफ्तार आरोपियों में राहुल, तोहिद अली, कुलदीप और ईश्वर का नाम शामिल है। आरोपी राहुल मूल रुप से गांव ज्ञासपुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद, आरोपी तोहिद अली बसेलवा कॉलोनी, आरोपी कुलदीप निवासी निहावा देहधपुर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश का हाल नियर मुरारी लाल स्कुल NHPC तथा आरोपी ईश्वर बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस टीम के द्वारा चारों आरोपियों को बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद से लडाई-झगडा, हत्या के प्रयास के मामले गिरफ्तार किया है। 
आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें मुख्य आरोपी ने बताया कि घायल विशाल ने उसकी बहन के साथ छेडछाड की है। जिसको लेकर आरोपियो ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियो से वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल बरादम कर ली गई है। अन्य आरोपियो की जानकारी व वारदात में प्रयोग डंडे व अन्य मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए आरोपियो को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 


पौधा लगाकर उसे हरा भरा स्वस्थ पेड़ बनाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य – कैलाश शर्मा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 जून(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति ने कहा है कि पौधा लगाकर उसे हरा भरा स्वस्थ पेड़ बनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस बरसात में समिति यह पुण्य कार्य अपने सदस्यों के सहयोग से करने जा रही है। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मुख्य संयोजक अरुण बजाज व महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि समिति   ने “पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ” अभियान चलाया है।

Screenshot 2024 0629 171113
 इस अभियान के तहत समिति के प्रत्येक सदस्य को 5,,,6 फुट का पीपल नीम बरगद बेल आदि का एक पौधा दिया जायेगा। पौधा देने से पहले उससे एक संकल्प शपथ पत्र भरवाया जाएगा। संकल्प पत्र में लिखवाया जाएगा कि “मैं पेड़ों की महानता व हरियाली को समझते हुए समिति से प्राप्त पौधे को अपने घर के पास या नजदीक के पार्क/खाली स्थान  में लगाऊंगा और आगे उसकी अच्छे से देखवाल व सुरक्षा करके उसे हरा पेड़ बनाऊंगा। 

इस मिशन की प्रभारी प्रतिमा गर्ग ने कहा है कि समिति ने प्रथम चरण में 100 पौधे मंगवाए हैं। इस अभियान को सफल बनाने में मानव परिवार के सभी सदस्य पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।