नई दिल्ली,19 जून(रूपेश देव)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में तोशाम की विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, हरियाणा के लोकसभा चुनाव सहप्रभारी रहे पूर्व सांसद सुरेन्द्र नागर तथा पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस छोड़कर आईं दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में किरण चौधरी बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल
22 गैर हाजिर सफाई कर्मचारियों की कटेगी सैलरी – निगमायुक्त मोना श्रीनिवास
फरीदाबाद,18 जून(रूपेश देव)। निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास के आदेशानुसार नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त श्री स्वप्निल आर0 पाटील ने आज वार्ड-2 व 7 तथा संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र गर्ग ने वार्ड-3 व वार्ड-5 के अलावा अतिरिक्त आयुक्त गौरव आंतिल ने वार्ड-15 व वार्ड-17 तथा तिगांव संयुक्त आयुक्त श्रीमति दवजा ने वार्ड-11 व वार्ड-12 और नगर निगम फरीदाबाद संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने वार्ड-31 और वार्ड-32 तथा गजेन्द्र सिंह हैडर्क्वाटर ने वार्ड-29, वार्ड-30 में फील्ड में जाकर सफाई कार्य का जायजा लिया और सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक सफाई कर्मचारियों की हाजिरी को भी चैक किया जिसमें 22 सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
एफएमडीए अधिकारियों 24 घंटे में पानी व्यवस्था करो दुरुस्त : विजय प्रताप सिंह
फरीदाबाद,18 जून(रूपेश देव)। सैनिक कॉलोनी, एसजीएम नगर एवं शिवदुर्गा विहार दयालबाग के सैंकड़ों लोगों ने मंगलवार को कांग्रेस नेता विजय प्रताप के नेतृत्व में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सैक्टर-12 स्थित कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में एफएमडीए अधिकारी हाय-हाय, पानी दो-पानी दो, के नारे लिखे हुए तख्ती लेकर कार्यालय का घेराव किया। लोगों में इतना आक्रोश था कि एफएमडीए अधिकारियों द्वारा कोई उचित आश्वासन न दिए जाने और किसी उच्च अधिकारी के मौजूद न होने के चलते लोग कार्यालय के अंदर ही डेरा डालकर बैठ गए।
कृष्णपाल को क्राइम ब्रांच ने देसी कट्टे सहित किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,18 जून(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारे का सामान ट्रकों से किया रवाना
फरीदाबाद,18 जून(रूपेश देव)। हर वर्ष लाखों शिव भक्त बर्फ़ानी बाबा के दर्शन करने अमरनाथ के लिए जाते है और देश के कोने कोने से हजारों समितियाँ समाज सेवा के उद्देश्य से भक्तो की सेवा के लिए अलग-अलग प्रबन्ध जैसे रहने व खाने के प्रबंध के अलावा दवा प्रबंध करने का काम करती है। इसी कड़ी में आज पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल के सहयोग से शिव शक्ति मानव सेवा समिति द्वारा बल्लभगढ़ से बाबा अमरनाथ में लगने वाले भंडारे के लिए ट्रको को रवाना किया।
लखन सिंगला हरियाणा कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य नियुक्त
फरीदाबाद,15 जून(रूपेश देव)। लोकसभा चुनावों में हरियाणा की पांच सीटों पर अप्रत्याशित जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस हाईकमान विधानसभा चुनावों की तैयारियों में सक्रिय रुप से जुट गई है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला को कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो लोग नगर निगम व एफएमडीए का करेंगे घेराव : विजय प्रताप
फरीदाबाद,15 जून(रूपेश देव)। शनिवार को सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 49 अरावली विहार में वृक्षारोपण एक पहल गु्रप द्वारा पौधारोपण का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह पहुंचे और उन्होंने एक पीपल का पौधा ग्रीन ब्रिगेड के साथ मिल कर लगाया और इस मूहिम को निरंतर रखने के लिए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। लोगों ने उन्हें बताया कि सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 49 अरावली विहार में पेयजल को लेकर त्राहि त्राहि मची पड़ी है ,लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही । बार बार बिजली गुल हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली पानी की भारी किल्लत है।
धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेने से मनुष्य को मिलती है आत्मिक शांति : राजेश भाटिया
फरीदाबाद,15 जून(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महावीर दल एनआईटी मार्किट नंबर-एक का 66वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बालाजी महाराज की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने शिरकत की और ज्योत प्रचण्ड की। धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया व अन्य सदस्यों ने विजय प्रताप का कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विधायक राजेश नागर ने मुख्यमंत्री से रखीं तिगाँव क्षेत्र के विकास की मांगें
फरीदाबाद,12 जून(रूपेश देव)। तिगाँव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और तिगाँव विधानसभा क्षेत्र के विकास की मांगें रखीं। इस दौरान उनके साथ तिगाँव के दोनों सरपंच विक्रम प्रताप नागर और वेद प्रकाश भी मौजूद रहे।
कर्मचारियों की रोजमर्रा समस्याओं के मुद्दे पर एक्सईएन ग्रेटर फरीदाबाद से मिला यूनियन प्रतिनिधि मण्डल
फरीदाबाद,10 जून(रूपेश देव)। आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नहरपार एरिये के डिवीजन ग्रेटर फरीदाबाद पर सर्कल सचिव विनोद शर्मा की अगुआई एवं ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट प्रधान सुनील चौहान के नेतृत्व में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल अपने बिजली कर्मचारियों की मुख्य माँगों के मुद्दे पर कार्यकारी अभियंता विकास मोहन दहिया से मिला।

















